गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
सड़क, सिंचाई, आवास एवं आंगनबाड़ी जैसी मूलभूत सुविधाओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
ड्रैगन फ्रूट खेती, एफसीआई गोदाम एवं जनजातीय आवासीय विद्यालय का भी किया निरीक्षण
गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने बुधवार को बिशुनपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक स्थल निरीक्षण कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह ( टीवीटीजी ) के बिरजिया परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित कार्यों, कृषि गतिविधियों, खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था एवं शिक्षा संबंधी आधारभूत संरचनाओं का भी जायजा लिया।
*एक किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे बिरजिया टोली, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं*
उपायुक्त ने पंचायत बिशुनपुर अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्राम होलेग (बिरजिया टोली) तक लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे। यहां निवासरत 16 बिरजिया परिवारों से उन्होंने संवाद किया और उनकी दैनिक आवश्यकताओं एवं आजीविका से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पहुंच पथ निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना, चेकडैम निर्माण, जल मीनार की मरम्मत एवं निर्माण, गार्डवाल तथा पुलिया निर्माण की मांग रखी।
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित सोलर लाइट, जल मीनार एवं आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा लंबित आवासों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की आवश्यकता बताने पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी योजना के तहत कार्य स्वीकृत नहीं हो पाता है, तो जिला स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से समाधान की संभावनाएं तलाशते हुए कार्य कराया जाएगा।
*सिंचाई व्यवस्था मजबूत कर पलायन रोकना जिला प्रशासन की प्राथमिकता*
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने पहाड़ी नाला पर चेकडैम निर्माण की आवश्यकता बताई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा स्थल का निरीक्षण कर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन ( डीपीआर ) तैयार किया जाए, ताकि विभाग को प्रस्ताव भेजकर योजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाई जा सके।
उन्होंने कहा कि चेकडैम बनने से आसपास के कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित होगी, किसान वर्षभर खेती कर सकेंगे तथा रोजगार की तलाश में होने वाले मौसमी पलायन में कमी आएगी।
आंगनबाड़ी केंद्र की मांग पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश दिया, जिससे छोटे बच्चों को विशेषकर वर्षा ऋतु में दूर स्थित केंद्र तक जाने की कठिनाइयों से राहत मिल सके।
*ड्रैगन फ्रूट एवं मधुमक्खी पालन को बताया आय बढ़ाने का बेहतर माध्यम*
भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने पंचायत चिरौडीह अंतर्गत ग्राम महुआटोली एवं चापाटोली में ड्रैगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने किसान रंजन उरांव द्वारा लगभग 50 पोल में की जा रही ड्रैगन फ्रूट खेती का अवलोकन करते हुए खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त ने किसानों को ड्रैगन फ्रूट उत्पादन के साथ मधुमक्खी पालन को जोड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे परागण की प्रक्रिया बेहतर होगी, उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों को शहद उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय का अवसर भी प्राप्त होगा।
*प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विद्यार्थियों के बीच 19 साइकिलों का वितरण*
स्थल निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री दिलेश्वर महतो ने विशुनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया। इस दौरान कुल 19 विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं, जिनमें 11 बालक एवं 8 बालिकाएं शामिल थीं। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना विद्यार्थियों की विद्यालय तक पहुंच को सुगम बनाने तथा उन्हें नियमित रूप से शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी।
*एफसीआई गोदाम और जनजातीय आवासीय विद्यालय का भी किया निरीक्षण*
उपायुक्त ने एफसीआई गोदाम पहुंचकर चावल की गुणवत्ता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत उन्होंने राजकीय जनजातीय आवासीय विद्यालय, चापाटोली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन में पानी के सीपेज की समस्या पाए जाने पर उन्होंने स्पेशल डिवीजन को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा समय पर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत नहीं होने की स्थिति में संबंधित संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर) के विरुद्ध ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
*विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्रतिबद्धता*
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों तक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई एवं आधुनिक कृषि को प्रोत्साहित करना तथा सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने तथा प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Auto Amazon Links: No products found.
WOMEN ELEGENCE Printed Banarasi Cotton Silk Saree with Gold Zari Border & Unstitched Blouse Piece – Ethnic Saree for Weddings & Festivals
₹595.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Tissue Embroidered Saree With Unstitched Blouse Piece
₹1,449.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹479.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







