गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
“रक्तदान महादान है, आपका एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है” : उपायुक्त
गुमला : – उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के निर्देश के आलोक में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त ने स्वयं रक्तदान कर किया तथा जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि “आज मैंने भी रक्तदान किया है। आप सभी भी निःसंकोच रक्तदान करें। यह पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है। रक्तदान महादान है और आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित अंतराल पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे बच्चों के जीवन की सुरक्षा के लिए समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को इस महादान अभियान से जुड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गुमला जिले के ब्लड बैंक को अब लाइसेंस प्राप्त हो चुका है, जिससे जिले में सुरक्षित रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को और गति मिलेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों एवं अन्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। उपायुक्त ने बताया कि इस प्रकार के रक्तदान शिविर अब नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि जिले में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
*उप विकास आयुक्त ने भी किया रक्तदान, नागरिकों से की भागीदारी की अपील*
शिविर के दौरान उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान पूर्णतः सुरक्षित एवं वैज्ञानिक प्रक्रिया है। एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर नियमित रूप से रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण की प्रक्रिया सक्रिय होती है, आयरन की अधिकता, नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच होने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का प्रारंभिक स्तर पर पता चल सकता है। उन्होंने जिले के सभी पात्र नागरिकों से इस जनकल्याणकारी अभियान से जुड़ने की अपील की।
*20 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण*
आज आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान कुल 20 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रहण किया गया।
सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि अधिक से अधिक लोग नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे तो गंभीर मरीजों, सिकल सेल एवं थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों, गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों तथा अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा और अनेक अनमोल जीवन बचाए जा सकेंगे।
स्वैच्छिक रक्तदान केवल रक्त का दान नहीं, बल्कि जीवन का दान है। आइए, हम सभी इस महाअभियान से जुड़ें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी परिवार के लिए नई उम्मीद और किसी मरीज के लिए नया जीवन बन सकता है।
Auto Amazon Links: No products found.
C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (BS09)
₹496.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹449.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹492.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Floral Printed | Lightweight All-Day Comfortable Women's Sari with Unstitched Blouse Piece (Available in 30 Colors)
₹489.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







