News – Kahkashan Farooqi
गोमिया। श्रावण मास की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक महत्ता को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से कोदवाटांड महिला मंडली की ओर से बुधवार को नंदकिशोर जी हॉल में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी शामिल हुईं। महिला मंडली की सदस्यों ने उन्हें श्रृंगार सामग्री भेंट कर तथा पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी ने कहा कि सावन केवल एक महीना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, प्रकृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। सावन के दौरान झारखंड सहित पूरे देश में धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों की विशेष धूम रहती है। हरियाली से सराबोर प्रकृति के बीच महिलाएं हरी साड़ी, हरी चूड़ियां एवं पारंपरिक श्रृंगार कर इस पर्व की सुंदरता को और बढ़ाती हैं।
महोत्सव में महिलाओं ने सावन गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक उत्सव का भरपूर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और पारिवारिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर सरिता कुमारी, नीतू कुमारी, पिंकी बरनवाल, माला देवी, आशा विश्वकर्मा, पार्वती देवी, सोमू कुमारी, निशु कुमारी, सुलेखा नायक, मौसमी हलदार, पूनम तिवारी, अनीता देवी, परिमला हलदार, सरस्वती देवी, चंदन हलदार, पायल पाल, प्रिया हलदार, सुनीता देवी, स्मिता देवी, ज्योति देवी, रेखा देवी, प्रियंका देवी, नेहा बरनवाल, डोली देवी, संगीता देवी, मीना देवी, नजमा, सीमा कुमारी, तारा देवी, चंदा देवी, बिंदु देवी, शोभा देवी, मंजू देवी, संगीता कुमारी, आशा देवी, पूजा कुमारी, ममता कुमारी, प्रीति कुमारी, शिवानी, रेनू रॉय, सिंपी देवी, किरण राज, काजल कुमारी, चमेली देवी, गीता देवी, सुदित्य, सुशीला देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
Auto Amazon Links: No products found.
SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹479.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹496.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹535.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (BS09)
₹496.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)WOMEN ELEGENCE Printed Banarasi Cotton Silk Saree with Gold Zari Border & Unstitched Blouse Piece – Ethnic Saree for Weddings & Festivals
₹595.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







