24.8 C
Ranchi
Friday, August 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला नगर परिषद क्षेत्र में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के...

गुमला नगर परिषद क्षेत्र में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिले में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत गुमला नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में क्रमबद्ध तरीके से विशेष शिविरों (कैंप) का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से बुजुर्गों का वय वंदना कार्ड बनाया जाएगा, जिससे उन्हें आवश्यकता पड़ने पर आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा प्राप्त होगी। कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को अत्यंत सरल रखा गया है और इसके लिए लाभार्थियों को केवल अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
यह विशेष शिविर अभियान 3 अगस्त 2026 से प्रारंभ है  जो 18 सितंबर 2026 तक नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में संचालित किया जाएगा।
निर्धारित तिथि और स्थान के अनुसार आगामी शिविरों का आयोजन:
8 अगस्त 2026 को डुमेर टोली वार्ड संख्या 3,
10 अगस्त 2026 को करिया पारा वार्ड संख्या 4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
12 अगस्त 2026 को खरिया पारा भट्टी मोहल्ला वार्ड संख्या 5 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
14 अगस्त 2026 को गौस नगर,
17 अगस्त 2026 को रश्मि नगर नदी टोली वार्ड संख्या 6 स्थित सामुदायिक भवन,
18 अगस्त 2026 को शांति नगर वार्ड संख्या 7,
19 अगस्त 2026 को घाटो. बगीचा वार्ड संख्या 8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
21 अगस्त 2026 को इस्लामपुर भुइयां टोली आंबेडकर नगर वार्ड संख्या 4 एवं 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
24 अगस्त 2026 को आजाद बस्ती वार्ड संख्या 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
25 अगस्त 2026 को हुसैन नगर वार्ड नंबर 10,
27 अगस्त 2026 को हुसैन नगर कुम्हार टोली लोहरदगा रोड वार्ड संख्या 10,
29 अगस्त 2026 को दारूटोली वार्ड संख्या 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
31 अगस्त 2026 को लोहरदगा रोड चेटर शिव मंदिर वार्ड संख्या 12,
1 सितंबर 2026 को चेटर आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड संख्या 13,
2 सितंबर 2026 को लोहरदगा रोड कुम्हार टोली,
3 सितंबर 2026 को रजा कॉलोनी वार्ड संख्या 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
5 सितंबर 2026 को धोबी मोहल्ला मेन रोड वार्ड संख्या 15,
7 सितंबर 2026 को धोबी मोहल्ला लोहरदगा रोड वार्ड संख्या 15 (लायंस क्लब के बगल में),
8 सितंबर 2026 को करमटोली-1 वार्ड संख्या 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
9 सितंबर 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र,
10 सितंबर 2026 को शास्त्री नगर वार्ड संख्या 17 (अशोक भंडार के पास),
11 सितंबर 2026 को करमटोली रोड गणेश मंदिर वार्ड संख्या 18,
12 सितंबर 2026 को मुरली बगीचा वार्ड संख्या 19 (लेक साइड के पास),
15 सितंबर 2026 को मुरली बगीचा नकुलनगर वार्ड संख्या 19 (आंगनबाड़ी केंद्र के पास),
16 सितंबर 2026 को बड़ाइक मोहल्ला वार्ड संख्या 20 (सुरेंद्र होटल के पास आंगनबाड़ी केंद्र),
17 सितंबर 2026 को डीएसपी रोड वीर कुंवर सिंह कॉलोनी वार्ड संख्या 21,
तथा 18 सितंबर 2026 को पालकोट रोड सरनाटोली वार्ड संख्या 22 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त, गुमला ने जिलेवासियों, विशेषकर 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने सभी पात्र बुजुर्गों से आग्रह किया है कि वे अपनी निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर केवल अपना आधार कार्ड साथ लाएं और इस जनकल्याणकारी योजना के तहत अपना वय वंदना कार्ड बनवाकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ अवश्य उठाएं।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading