23.7 C
Ranchi
Sunday, August 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaशहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाना ही संकल्प, 39वीं पुण्यतिथि...

शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाना ही संकल्प, 39वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा सम्मान

न्यूज – कहकशां फारूकी 

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके संघर्ष को किया याद, कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गोमिया___ कोठीटांड़ स्थित झामुमो कार्यालय शनिवार को शहीद निर्मल महतो के नारों और श्रद्धा से गूंज उठा। झारखंड आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उनके संघर्षों को याद करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने आदिवासी, मूलवासी, गरीब, मजदूर और शोषित वर्ग के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका संघर्ष केवल अलग राज्य के निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित लोगों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई भी थी।
वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो का जीवन संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण की मिसाल है। उनके विचार आज भी झारखंड के लोगों को नई दिशा देते हैं। शहीद निर्मल महतो ने जिस सोच और उद्देश्य के साथ झारखंड आंदोलन को आगे बढ़ाया था, उसे धरातल पर उतारना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, झारखंडियों के अधिकारों की सुरक्षा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना ही शहीद निर्मल महतो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में झामुमो बोकारो जिला उप सचिव सह विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, झामुमो गोमिया प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि लूदू मांझी, प्रखंड सचिव सह मुखिया बंटी उरांव, प्रखंड कोषाध्यक्ष घनश्याम महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमू यादव, श्याम देव सोरेन, मोहम्मद असलम, पूर्व पंसस ललन केवट, सोशल मीडिया प्रभारी शकील राज, संगठन मंत्री बाबू चंद बेसरा, राजेश मुर्मू, दीपक रजक, गणेश यादव, संजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading