गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया
पर्यटन स्थलों के समग्र विकास एवं खेल अवसंरचनाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर
गुमला : – गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में पर्यटन एवं खेल विभाग से संबंधित संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पर्यटन एवं खेल के क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान पर्यटन क्षेत्र में देवकी बाबा धाम, घाघरा, देवगांव शिव गुफा, पालकोट तथा अंबाघाघ में संचालित विकास एवं पर्यटन सुविधाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित कार्यों में आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने तथा पर्यटन स्थलों के समग्र एवं सुव्यवस्थित विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही जिले में भविष्य में पर्यटन विकास के लिए प्रस्तावित स्थलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंजन धाम, टांगीनाथ धाम, डुमरी, हिरादह (रायडीह), रॉक गार्डन गुमला, कत्री डैम गुमला सहित जिले के अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने एवं विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने पर विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन स्थलों को बेहतर सुविधाओं से विकसित करने, पर्यटकों के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने तथा स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में योजनाबद्ध एवं प्रभावी कार्य किया जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रस्तावित योजनाओं को गति देने का निर्देश दिया।
खेल अवसंरचनाओं के विकास की भी हुई समीक्षा
बैठक में खेल क्षेत्र में संचालित गतिविधियों एवं विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला प्रशासन द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में खेल अवसंरचनाओं के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई।
इंडोर स्टेडियम, बसिया में नए वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध होगी।
रायडीह प्रखंड अंतर्गत पतराटोली स्थित बख्तर साय स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य की प्रगति 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
घाघरा प्रखंड स्थित रन्हे खेल मैदान के जीर्णोद्धार, चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने तथा जल निकासी के लिए नाली निर्माण से संबंधित प्रक्रिया प्रगति पर है। कार्य पूर्ण होने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर एवं सुरक्षित खेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
गुमला स्थित स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फ्लडलाइट युक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक हॉकी मैदान के निर्माण से संबंधित प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे जिले में हॉकी खिलाड़ियों को आधुनिक स्तर की प्रशिक्षण एवं अभ्यास सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उपायुक्त ने खेल योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सभी निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक खेल अवसंरचनाओं का विकास प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।
जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन स्थलों के विकास के साथ-साथ खेल अवसंरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, ताकि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं एवं बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराया जा सके।
इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से जिला खेल पदाधिकारी, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।
KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹639.00 (as of October 11, 2026 12:38 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹379.00 (as of October 11, 2026 12:38 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹589.00 (as of October 11, 2026 12:38 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Levi's Men's 512 Slim Tapered Fit Jeans
₹1,590.00 (as of October 11, 2026 12:38 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women Printed Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta | Printed Kurta Set | Women Kurta Sets |
₹629.00 (as of October 11, 2026 12:38 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹422.00 (as of October 11, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of October 11, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹369.00 (as of October 11, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹409.00 (as of October 11, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹420.00 (as of October 11, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







