25.1 C
Ranchi
Monday, August 31, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaदनिया स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, इलाज...

दनिया स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, इलाज के बाद पत्नी के साथ लौट रहा था घर

न्यूज – कहकशां फारूकी

गोमिया: धनबाद रेल मंडल के गोमो-बरकाकाना रेलखंड पर दनिया रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दनिया स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर पोल संख्या 62/30 और 62/32 के बीच हुआ। मृतक की पहचान संदीप कुमार महतो, पिता महेश महतो, निवासी लपरा गांव, थाना मांडू (वेस्ट बोकारो ओपी), जिला रामगढ़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार महतो अपनी पत्नी के साथ इलाज के सिलसिले में गोमिया आया था। इलाज के बाद दोनों ट्रेन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान संदीप ट्रेन के गेट के पास खड़ा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बेरमो थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ट्रेन से किन परिस्थितियों में नीचे गिरा, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading