25.1 C
Ranchi
Sunday, August 30, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया-होसिर मुख्य मार्ग पर सीमेंट लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

गोमिया-होसिर मुख्य मार्ग पर सीमेंट लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया: गोमिया-होसिर मुख्य मार्ग पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप सीमेंट लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक सीमेंट लेकर गोमिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। ट्रक सड़क से नीचे उतरते हुए खेत में जा पलटा। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी गोमिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का जायजा लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या आसपास मौजूद व्यक्ति नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद चालक और उपचालक से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक अनियंत्रित होने के पीछे तकनीकी खराबी थी या चालक की लापरवाही। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading