23.1 C
Ranchi
Saturday, September 5, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihडुमरी में हाथियों का खौफ, वन विभाग ने कई पंचायतों के ग्रामीणों...

डुमरी में हाथियों का खौफ, वन विभाग ने कई पंचायतों के ग्रामीणों को किया अलर्ट; रात में घर से बाहर नहीं निकलने की अपील

न्यूज – नरेश शर्मा 

गिरिडीह: डुमरी प्रखंड के कई गांवों में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। विभाग की ओर से बड़की बेरगी, बेरहहा, सुइयाडीह, ससारखो, जरिडीह, नगाबाद, खुदिसार और जितकुंडी पंचायत के ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा है कि शाम के बाद अंधेरा होने पर बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। हाथियों के अचानक गांव या आसपास के इलाकों में पहुंचने की स्थिति में सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

आसपास के लोगों को भी करें सावधान

विभाग ने ग्रामीणों से यह भी अपील की है कि अगर उन्हें हाथियों की गतिविधि या मौजूदगी की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना आसपास के लोगों को भी दें। खासकर रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचने और दूसरे ग्रामीणों को भी सतर्क करने की सलाह दी गई है।

वन विभाग का उद्देश्य हाथियों और ग्रामीणों के बीच किसी तरह के टकराव की स्थिति को रोकना है, ताकि इंसानों के साथ-साथ हाथियों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों को देखकर उन्हें परेशान करने, उनके करीब जाने या उन्हें उकसाने की कोशिश न करें। किसी भी तरह की आपात स्थिति में वन विभाग को तत्काल सूचना देने की सलाह दी गई है।

फिलहाल वन विभाग की चेतावनी के बाद संबंधित पंचायतों के ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। खासकर शाम ढलने के बाद लोग अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK No thanks