23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 22, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघाघरा में घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश,...

घाघरा में घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, मायके वालों ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुनिया गांव में संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद

गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के गुनिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला की पहचान सुलंती देवी के रूप में हुई है। उसका शव घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।

मायके वालों ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुलंती देवी के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने मृतका के पति अमरेंद्र साहू पर घरेलू प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

मायके वालों का कहना है कि घरेलू प्रताड़ना की वजह से ही यह स्थिति बनी। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर पति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतका के पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading