न्यूज – कहकशां फारूकी
गोमिया__ भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और पारिवारिक रिश्तों का प्रतीक पवित्र करमा पर्व बुधवार को गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही ग्रामीण इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई थी। बहनों ने विधि-विधान से करम देवता की पूजा-अर्चना कर भाइयों की सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।
गोमिया प्रखंड के आईईएल गवर्नमेंट कॉलोनी, खमरा बस्ती, स्वांग, ललपनिया, होसिर, पटवा बस्ती, करमाटांड़ ,siyare सहित आसपास के गांवों और बस्तियों में करमा पर्व की खास रौनक देखने को मिली। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार करम डाल की स्थापना की और सामूहिक रूप से करमा गीत गाकर पर्व की खुशियां मनाईं।
पूजा स्थलों पर देर शाम तक भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने करमा गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। ढोल-मांदर की थाप और लोकगीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
ग्रामीण क्षेत्रों में करमा पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ भाई-बहन के प्रेम, आपसी सद्भाव और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक माना जाता है। पर्व के दौरान विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मिल-जुलकर खुशियां साझा कीं। देर रात तक पूजा स्थलों पर गीत-संगीत, नृत् पूरी तरह करम पर्व के रंग में रंगा नजर आया।







