23.1 C
Ranchi
Wednesday, September 30, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजंगली सूअर का शिकार कर उसके मांस को बेचने वाले तीन व्यक्ति...

जंगली सूअर का शिकार कर उसके मांस को बेचने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार – भेजे गए जेल

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बनारी ग्राम वन क्षेत्र में जंगली सूअर का शिकार धडल्ले से जारी है, इसी क्रम में जंगली सूअर के मांस की बिक्री करने का एक मामला प्रकाश में आया है, प्राप्त सूचना अनुसार बनारी ग्राम क्षेत्र के वन विभाग को एक गुप्त सूचना मिली की बाजार में जंगली सूअर का मांस बेचा जा रहा है, उक्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने आए हिरासत में लेते हुए उन्हें गुमला जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त तीनों आरोपी एक जंगली सूअर को मारकर उसके मांस को बनारी ग्राम के साप्ताहिक बाजार में उसका मांस बेच रहे थे जिन्हें रंगे हांथ , विधिवत गिरफ्तार की गई। पूछताछ में सूअर के मांस बेचे के अपराध की पुष्टि होने पर उक्त आरोपियों पर संबंधित अपराध का मामला दर्ज किया गया, इस कार्रवाई में प्रभारी वनपाल किशोर नंद कुमार, राजेंद्र उरांव, चंद्रशेखर महतो, ऋषि कुमार, होमगार्ड और क्यूआरटी टीम शामिल रही।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading