17.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 571

चालान से अधिक बालू परिवहन करने पर दो हाईवा जब्त

0

गुमला – गुमला जिले के सिसई थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 23 पर स्थित नागफेनी गांव के पास आज सुबह नियमित जांच के दौरान दो बालू लदे हाईवा गाड़ियों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, सिसई अंचल अधिकारी नितेश खलखो, और थाना प्रभारी संदीप यादव की उपस्थिति में की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि दोनों हाईवा गाड़ियों में खनन परिवहन चालान से अधिक बालू लदा हुआ था। यह खनिज परिवहन कानून का उल्लंघन है। विधिवत जांच के बाद पुष्टि होने पर दोनों गाड़ियों को जब्त कर सिसई थाना लाया गया। इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध खनन और परिवहन पर नियंत्रण रखना है, जो कि जिले में एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, इसरो की उपलब्धियों और चंद्रयान मिशन के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। इसके अलावा, विभिन्न विद्यालयों में अंतरिक्ष विषय पर आधारित मॉडल निर्माण, क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला स्तर से “अंतरिक्ष जिज्ञासा 2024” नामक एक ऑनलाइन क्विज की शुरुआत की गई, जिसमें अब तक 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है और यह क्विज अभी भी जारी है। इसके साथ ही, जिले के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए जिला विज्ञान केंद्र गुमला में साप्ताहिक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

आज के शैक्षणिक भ्रमण में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रायडीह, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय रायडीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिलम और बुनियादी विद्यालय बघिमा पालकोट को आमंत्रित किया गया था। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराया। उन्हें रोबोटिक्स, अंतरिक्ष और विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी दिखाई गईं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को गुमला और घाघरा तथा प्रत्येक शुक्रवार को पालकोट और रायडीह के विद्यालयों के भ्रमण की योजना बनाई गई है। दो माह के भीतर इन चयनित प्रखंडों के विद्यालयों का भ्रमण पूरा कर अन्य प्रखंडों के विद्यालयों के लिए भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के अंत तक जिले के सभी प्रखंडों के विद्यालयों को इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल करने की योजना है।

इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि जगाना और उनकी ज्ञानवर्धन में मदद करना है। इसरो की सफलता और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की बढ़ती पहचान को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन जिले में शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

विद्युत तार गिरने से युवक की मौत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

0

गुमला – गुमला सदर थाना अंतर्गत फोरी गांव निवासी सुरेंद्र उरांव की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार को सुरेंद्र अपनी बहन के घर, जो घाघरा थाना क्षेत्र के टंगरा टोली गांव में स्थित है, गया हुआ था। शाम करीब 7:00 बजे वह अपने बहन के घर के बाहर टहल रहा था, तभी अचानक एक बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। करंट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।

घटना के बाद, आनन-फानन में सुरेंद्र को इलाज के लिए तुरंत घाघरा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर छानबीन शुरू की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के पश्चात आज शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

यह घटना क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर गई है, जहां लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी जाहिर की है। इस दुखद घटना ने सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

“गुमला में पुलिस नागरिक सुरक्षा समिति और सुगंधा आजीविका महिला समिति की विशेष बैठक, शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा”

0

पुलिस नागरिक सुरक्षा समिति और सुगंधा आजीविका महिला समिति की विशेष बैठक संपन्न

गुमला – गुमला जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर जिले में पुलिस और नागरिकों के बीच संवाद बढ़ाने तथा सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने की दिशा में एक नई पहल की गई है। इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस नागरिक सुरक्षा समिति और सुगंधा आजीविका महिला समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों के गठन का उद्देश्य न केवल पुलिस और आम नागरिकों के बीच की दूरी को कम करना है, बल्कि जिले में शांति और सद्भाव बनाए रखने में भी योगदान देना है।

इसी क्रम में, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में टोटो बिट के शास्त्री नगर क्षेत्र में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दोनों समितियों के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी रही। बैठक में नशापान, हड़िया दारू, अंधविश्वास, डायन-प्रथा, ओझा-झाड़ फूंक जैसी सामाजिक कुरीतियों पर गहन चर्चा की गई और इनके उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई गई।

इसके साथ ही, प्रमुख प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान और वहां गश्ती बढ़ाने, किराएदारों की सत्यापन प्रक्रिया, और पर्व-त्योहारों के दौरान घर बंद कर जाने से पहले पुलिस को सूचित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना था।

यह पहल गुमला जिले में शांति और सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जहां पुलिस और नागरिकों के बीच की खाई को पाटते हुए समन्वय और सहयोग का नया अध्याय शुरू हुआ है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

25 अगस्त को बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

0

दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार।

नारों के साथ जागरूकता: “पोलियो और जीवन के ड्रॉप, दो बूंद जिंदगी के” जैसे संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।

गुमला – जिले भर में 25 अगस्त को पोलियो रविवार के अवसर पर 0-5 वर्ष के बच्चों को बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। गुमला जिले में इस बार 1,48,003 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1184 टीमें बनाई गई हैं, जो 592 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। इसके अलावा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि बच्चों को दवा सही तरीके से दी जा रही है, 118 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।

जिन बच्चों को 25 अगस्त को बूथों पर दवा नहीं मिल पाएगी, उन्हें 26 और 27 अगस्त को घर-घर जाकर दवा दी जाएगी।

भारत ने पोलियो को सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया है, लेकिन कुछ देशों में यह अब भी मौजूद है और वापस आ सकता है। इसलिए, अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए हर बार पोलियो की खुराक देना महत्वपूर्ण है। पोलियो पर देश की जीत बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

राज्यस्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का भव्य उद्घाटन

0

झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद
रांची

🏑 राज्यस्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 🏑
✦ राज्यस्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का हुआ शानदार उद्घाटन
✦ माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री उत्कर्ष गुप्ता, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशक श्री संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
✦ पहले दिन हुए अंडर 17 बालिका वर्ग मुक़ाबले में खूंटी और गुमला की बालिका टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप 2024-25 का आज उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री उत्कर्ष गुप्ता और खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशक श्री संदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि राज्य के विद्यालयों में खेल प्रतिभाओ की कोई कमी नहीं है, हमारे छात्र लगातार राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगीयताओ में अपना लोहा मनवा रहे है।

राज्य सरकार इन प्रतिभाओ को मंच देने और इन्हे प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज छात्र खेल को भी एक करियर विकल्प के रूप में देख रहे है और इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे है। यह सराहनीय है। समारोह को संबोधित करते हुए खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशक श्री संदीप कुमार ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों में खेल के प्रति आकर्षण बढ़ा है, और खेलकूद विभाग शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इन प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। भविष्य में भी भव्य और राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की मेजबानी का अवसर राज्य को मिला है, विभाग की ओर से खिलाड़ियों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथियों के अलावा राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, पूर्व हॉकी ओलिंपियन सह सांझा के हॉकी प्रशिक्षक श्री मनोहर टोपनो, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाडी सह हॉकी प्रशिक्षिका सुश्री सुमराई टेटे, पूर्व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सह कोच श्री बीरेंद्र लकड़ा, हॉकी झारखण्ड के महासचिव श्री विजय कुमार सिंह, झारखण्ड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री शिवेंदु दुबे, हॉकी झारखण्ड के सीईओ श्री रजनीश कुमार उपस्थित थे।

🥇 अंडर 17 बालिका वर्ग मुक़ाबले में आज हुए प्रतियोगिताओ के परिणाम 🏑

➡खूंटी बनाम चतरा के बीच हुए मुक़ाबले में खूँटी की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चतरा को 14-0 से दी मात
➡लोहरदगा बनाम हज़ारीबाग़ के बीच हुए मुक़ाबले में हज़ारीबाग़ की बालिका टीम ने लोहरदगा को 9-0 से दी शिकस्त
➡गिरिडीह बनाम सरायकेला के बीच हुए मुक़ाबले में गिरिडीह की बालिका टीम ने एक गोल कर जीत दर्ज की
➡पश्चिमी सिंघभूम बनाम बोकारो के बीच हुए मुक़ाबले में बोकारो की बालिका टीम ने एक गोल कर जीत दर्ज की
➡गुमला बनाम रामगढ़ के बीच हुए मुक़ाबले में आज गुमला की बालिका टीम ने 13-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की

🥇 अंडर 17 बालक वर्ग मुक़ाबले में आज हुए प्रतियोगिताओ के परिणाम 🏑

➡चतरा बनाम सरायकेला के बीच हुए मुक़ाबले में चतरा की बालक टीम ने 3-0 से सरायकेला को पराजित किया
➡रांची बनाम गिरिडीह के बीच हुए मुक़ाबले में रांची की बालक टीम ने गिरिडीह को 4-0 से दी शिकस्त
➡पश्चिमी सिंघभूम बनाम गुमला के बीच हुए मुक़ाबले में गुमला की बालक टीम ने पश्चिमी सिंघभूम को 3-0 से दी शिकस्त

🥇 अंडर 15 बालक वर्ग मुक़ाबले में आज हुए प्रतियोगिताओ के परिणाम 🏑

➡ रांची बनाम सरायकेला के बीच हुए मुक़ाबले में रांची की बालक टीम ने सरायकेला को 10-0 के बड़े अंतर से किया पराजित

News Desk.

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में टेक महिंद्रा का एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न

0

दिनांक 02.08.2024 को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यू-सेट परिसर में टेक महिंद्रा का एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विवेकानंद सभागार में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़का गांव की विधायक सुश्री अंबा प्रसाद, डॉ. के.के. गुप्ता, डॉ. पी.के. मांझी, डॉ. बुद्धदेव महतो, खेमलाल महतो, डॉ. मिता रानी सिंह, और डॉ. अर्चना धन समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मंच संचालन डॉ. अर्चना धन द्वारा किया गया, जबकि स्वागत भाषण डॉ. कमल महतो ने दिया। कार्यक्रम का समापन डॉ. मिता रानी सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। टेक महिंद्रा की टीम की ओर से प्रत्यूष राहुल, कार्तिकेय राय और अमन वर्मा उपस्थित थे। एचआर हेड प्रत्यूष राहुल ने कंपनी की ओर से प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसमें छात्रों को टेक महिंद्रा की विभिन्न सेवाओं और प्लेसमेंट प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे सभागार खचाखच भरा हुआ था। विद्यार्थियों ने कंपनी की प्रस्तुतियों में गहरी रुचि दिखाई और प्लेसमेंट प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ और इसे काफी सराहना मिली।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

परिवार कल्याण दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में परिवार नियोजन मेले का हुआ आयोजन।

0

बिरनी . परिवार कल्याण दिवस के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी के परिसर में आज गुरुवार को परिवार नियोजन पखवाड़े को लेकर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया.इस मेले का उद्घाटन सीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ताजुद्दीन एवं BPM जयशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मेले में अलग-अलग छह काउंटर खोले गए थे. जिसमें मुख्य रूप से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर फोकस किया गया था. इस प्रकार गर्भ-निरोधक को लेकर स्थाई एवं अस्थाई विधि की जानकारियों से लोगों को अवगत कराया गया. जिसके तहत ऑरल पिल्स माला एन की गोलियां,कॉन्डम,कॉपर टी,एजी पिल्स,अंतरा इंजेक्शन का अलग-अलग छह कॉउंटरो में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों ने परिवार नियोजन को लेकर अस्थायी रूप से गर्भ को रोकने हेतु महिला व पुरुषों को जानकारी साझा कर रहे थे. जबकि स्थाई रूप से महिलाओं के लिए बंध्याकरण व पुरुषों के लिए नसबंदी जैसे विधि हेतु प्रेरित किया जा रहा था. इस दौरान मेले में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ताजुद्दीन ने बताया की आमतौर पर लोग कुछ गर्भ निरोधक विधियों की जानकारियों से अपरिचित है जैसे कि आपातकालीन गर्भ निरोधक छाया आपके जानकारी के लिए बता दें की छाया गोली में किसी भी तरह का हार्मोन नहीं है. यही कारण है कि छाया गोली अन्य मिश्रित गोलियों की दुष्प्रभाव से मुक्त है. जैसे कि उल्टी आना,वजन बढ़ना,उच्च रक्तचाप,सूजन होना. लेकिन इस विधि की शुरुआत से पहले चिकित्सक परामर्श तथा महिला की चिकित्सक जांच करा लेनी चाहिए. छाया एक गोली सप्ताह में दो बार लेनी है. प्रारम्भ के तीन माह तक,फिर एक गोली सप्ताह में एक बार तबतक ले जबतक आप बच्चा न चाहें. पहले तीन माह में पहली गोली महावारी शुरू होने के दिन से लेनी चाहिए आदि की विस्तृत जानकारियां दी गयी. इस अवसर पर मुख्य रूप से BPM जयशंकर प्रसाद, लैब टेक्नीशियन नवीन शर्मा एवं सागर दास, फार्मासिस्ट पंकज सिंह ,BTT सुलेखा प्रसाद सिंहा,सहिया साथी -गुनवनती,मुन्नी, MPW हरि प्रसाद हेम्ब्रम
,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल, तारकेश्वर एएनएम विनीता कुमारी,संजीदा प्रवीण,पप्पू कुमार, पंकज शर्मा, राजेन्द्र पासवान, हरि दास, ज़ियाउल, संगीता सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद थे
रिपोर्ट:-नवीन शर्मा
गिरिडीह सिटी न्यूज़-815301

राम भक्तों के लिए

Jharkhand CM Hails Success in Women Empowerment with Massive DBT Rollout

0

Jharkhand Chief Minister Hemant Soren announced a significant milestone in women’s empowerment through a tweet on X (formerly Twitter). On Thursday, the CM shared details of the financial aid distribution under the Mukhyamantri Maiya Samman Yojana, highlighting that a total of 5,91,919 women across three districts received the first installment of the scheme directly in their bank accounts via Direct Benefit Transfer (DBT).

In his tweet, Soren expressed pride in this achievement, stating, “Big success in record time. Today, under the Chief Minister Maiya Samman Yojana, we have taken a strong step towards women empowerment by transferring the honorarium through DBT to the bank accounts of 5,91,919 beneficiaries.”

The tweet further detailed the breakdown of beneficiaries:

Palamu District: 2,88,521 women
Latehar District: 1,17,605 women
Garwah District: 2,19,320 women

Soren also assured that starting next month, the honorarium would be credited consistently on the 5th of every month, with no restrictions, to the accounts of the beneficiaries.

This initiative forms part of Soren’s larger agenda of promoting economic independence for women in Jharkhand, especially as assembly elections draw near. The Chief Minister emphasized the commitment to reaching women across the state, ensuring timely financial aid, and addressing any barriers that may arise.

The scheme is expected to play a crucial role in enhancing the financial security of women, with nearly six lakh beneficiaries already receiving funds under this first installment.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

National Bharat Bandh on August 21, 2024: Reservation Protests Spark Nationwide Shutdown

0

On August 21, 2024, India witnessed a nationwide bandh organized by the Reservation Bachao Sangharsh Samiti to protest a recent Supreme Court ruling on reservations for Scheduled Castes (SC) and Scheduled Tribes (ST). The bandh was largely supported by various political and social organizations across the country. In cities like Ranchi, Jharkhand, and other regions, the shutdown saw significant disruptions in daily activities.

Reason Behind the Bharat Bandh

The bandh was triggered by the Supreme Court’s decision on August 1, 2024, allowing states to create sub-categories within the SC and ST communities. The ruling emphasized that those who are most in need should get priority in reservations. This decision led to widespread discontent, with critics arguing that it could undermine the broader goals of social justice by fragmenting the benefits intended for marginalized communities.

The protestors, led by the Reservation Bachao Sangharsh Samiti, demanded the reversal of the decision, claiming it would dilute the protective measures guaranteed under the Constitution. The bandh was also intended to highlight concerns about the potential implications of such categorization on the unity and solidarity of SC/ST communities.

Impact of the Bandh in Ranchi, Jharkhand

In Ranchi, the bandh had a visible impact with private bus services suspended and markets largely closed. The ruling Jharkhand Mukti Morcha (JMM) expressed support for the shutdown, reflecting the broader alignment of regional parties with the protest. There were reports of peaceful rallies, but public transportation was significantly affected. Schools and some government offices remained open, although attendance was low.

The district administration and police were on high alert, anticipating disruptions. Security was beefed up in sensitive areas, and precautionary measures were taken to avoid any violent outbursts.

Protests in Ranchi, while mostly peaceful, saw roads being blocked, causing traffic issues across the city.

National Response and Preparations

Across India, the bandh received support from various quarters, with strong participation in states like Uttar Pradesh, Bihar, and Maharashtra. In some regions, there were reports of road blockages, rallies, and forced shop closures by protestors. In Bihar, members of the Bhim Sena and other groups actively participated, blocking national highways and organizing protests in cities like Patna and Sheikhpura. Meanwhile, in Uttar Pradesh, areas like Agra and Firozabad were on high alert, with heavy police deployment to maintain law and order.

Political figures, including Samajwadi Party leader Akhilesh Yadav, endorsed the bandh, calling it a necessary movement to protect the rights of marginalized communities. The protest was framed as a battle against any attempt to weaken constitutional safeguards.

The Bharat Bandh on August 21, 2024, underscored the ongoing debate over reservation policies in India. The Supreme Court’s decision has opened a new chapter in the discourse on social justice, with strong reactions from both supporters and critics. As the dust settles, it remains to be seen whether the demands of the protestors will lead to policy changes or further legal battles. For now, the bandh stands as a significant expression of resistance against perceived threats to India’s reservation system.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium