18.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 584

” पुस्तक पर विवाद: जशपुर में हिन्दू उरांव समुदाय की शिकायत, आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग”

0

उरांव संस्कृति की किताब के विरोध में जशपुर थाना पहुंचें हिन्दू उरांव; शिव पार्वती पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सनातनी हिन्दू धर्मावलंबी।

उरांव संस्कृति की किताब से संबंधित वीडियो छत्तीसगढ़ और झारखंड क्षेत्रों में वायरल हो रहे हैं। जनजातीय सुरक्षा मंच जशपुर (छत्तीसगढ़) की प्रमुख करुणा भगत ने जशपुर थाना में पहुंचकर उक्त पुस्तक के लेखक और प्रकाशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और किताब को प्रतिबंधित करने की मांग की है।

गुमला, झारखंड और छत्तीसगढ़ बॉर्डर स्थित जशपुर नगर जिला मुख्यालय तथा झारखंड के क्षेत्रों में एक विवादित और आपत्तिजनक पुस्तक प्रकाशित की गई है, जिसे दोनों राज्यों में वितरित किया जा रहा है। यह पुस्तक जनजातीय सुरक्षा मंच की महिला प्रमुख करुणा भगत को भी दी गई, जिसमें उन्हें बताया गया कि इस पुस्तक में उरांव संस्कृति पर विशेष लेख लिखा गया है। जब करुणा भगत ने उत्सुकता के कारण पुस्तक का अध्ययन किया, तो उन्होंने पाया कि इसमें सनातनी हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं, विशेषकर देवों के देव महादेव (महादेव – पार्वती) के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं।

पुस्तक में यह भी लिखा गया है कि महादेव जी ने देश-दुनिया में हो रहे अनैतिक कार्यों, जैसे बलात्कार आदि, का प्रशिक्षण दिया है। उरांव जाति की उत्पत्ति के संबंध में भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

इससे छत्तीसगढ़ और झारखंड के लोगों में गहरा आक्रोश है। करुणा भगत ने जशपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है और किताब के लेखक तथा प्रकाशक की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके साथ ही, उन्होंने उक्त पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।

News – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में NCORD समिति, कारा,खनन, सड़क सुरक्षा से संबंधित संयुक्त समीक्षात्मक बैठक हुई संपन्न, दिए कई आवश्यक निर्देश

0

गुमला :- गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आज NCORD समिति, कारा, खनन, एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित संयुक्त समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

NCORD समिति की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले में अवैध रूप से नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि जिले में लगातार गांजा, ड्रग्स जैसे अवैध रूप से नशीले पदार्थों के बिक्री करने वालो पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही कुछ संदेह जनक लोगों को रडार में रखा गया एवं औचक छापेमारी भी की जा रही है।

सड़क सुरक्षा से संबंधित समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सड़क दुर्घटना से हुए मृतकों के परिवारजनों को जल्द ही मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की बात कही। इसके आलावा सड़क दुर्घटना से मृतकों के परिवार जनों को अन्य इंश्योरेंस की राशि, एवं आपदा प्रबंधन समिति से मिलने वाली मुआवजा राशि भी दिलाने हेतु सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा सड़क दुर्घटना से हुए मृतकों के परिवारजनों को सड़क सुरक्षा के तहग 2लाख रुपए की मुआवजा राशि दी जाती है वहीं इसके अलावा आपदा प्रबंधन से भी परिवारजनों को 1 लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की जाती है।

इसके अलावा यदि मृतक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना लिया हो तो वहां से भी उन्हें सहायता राशि मिलती है। साथ ही यदि मृतक के द्वारा श्रम कार्ड बनाया गया हो तो उसपर भी सहायता राशि सरकार के द्वारा दी जाती है। उपायुक्त ने सभी लाभुकों को योजनाओं का लाभ सही समय पर देने का निर्देश दिया। जिला परिवहनद विभाग के कर्मियों के प्रति उपायुक्त ने सख्ती बरतते हुए उन्हें निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटना से हुए मृतकों के परिवारजनों को सभी योजनाओं से आच्छादित करने में परिवहन विभाग के कर्मी सहयोग करें अन्यथा कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा उपायुक्त ने सभी पेट्रोल पंप में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज का भी चेकिंग करते रहने का निर्देश दिया । किसी भी पेट्रोल पंप के द्वारा बिना हेलमेट के पेट्रोल दिए जाने पर पेट्रोल पंप पर कारवाई की जाएगी। वैसे पेट्रोल पंप जिनके द्वारा बिना हेलमेट के पेट्रोल दिए जा रहे हैं उन्हें नोटिस भेजने का निर्देश दिया गए।
उपायुक्त ने सभी ब्लैक स्पॉट वाले क्षेत्रों के निर्माण कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया ।
इसके साथ ही उपायुक्त ने ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त करने आदि पर भी निर्देश दिए।

कारा अंतर्गत व्यवस्थाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कारा अंतर्गत आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया , उन्होंने कारा अंतर्गत सभी नियमों का कड़े रूप से पालन करने की बात कही।कारा अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को स समय पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस दौरान खनन अंर्तगत इल्लीगल माइनिंग पर भी कड़ी नजर रखने एवं औचक छापामारी करने आदि का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही उपायुक्त द्वारा अन्य कई मुख्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक , एसडीआई सदर, एसडीओ चैनपुर, सिविल सर्जन गुमला, जिला परिवहन पदाधिकारी, कारा अधीक्षक,जिला खनन पदाधिकारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

आदिवासियों की तेजी से घट रही जनसंख्या पर बाबूलाल ने कहा-संथालपरगना में स्थिति अलार्मिंग…डेमोग्राफी में बड़ा परिवर्तन डेमोक्रेसी के लिए खतरा

0

सीएम को पत्र लिखकर घटती आबादी की जांच एसआईटी से कराने की मांग

आदिवासी आबादी घटेगी तो, चुनाव सहित सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण पर खतरे की आशंका

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को एक बार फिर संथालपरगना की बदलती डेमोग्राफी पर राज्य सरकार को घेरा। श्री मरांडी मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। श्री मरांडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही है। संथालपरगना क्षेत्र की डेमोग्राफी में तेज गति और अप्रत्याशित बदलाव आए हैं। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर घटती आबादी के कारणों की जांच एसआईटी गठित कर कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी का यह परिवर्तन डेमोक्रेसी के लिए खतरा है, जो सबके लिए चिंता का विषय होना चाहिए. उन्होंने 1951और 2011की जनगणना रिपोर्ट के आधार पर प्रकाशित आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड में वर्ष 1951 में आदिवासियों की आबादी 36%, सनातनी हिंदू 87.9% और मुस्लिम आबादी 8.9% थी। जबकि 2011में आदिवासी 26%,हो गए और मुस्लिम 14.5% और सनातनी 81.17% हो गए। यानी कि आदिवासी और सनातनी आबादी घटी और मुस्लिम आबादी बढ़ी।

चुनाव आयोग को ज्ञापन, जांच कराने की मांग

उन्होंने कहा कि 1951 में संथालपरगना में आदिवासियों की जनसंख्या 44.67%, मुस्लिम 9.44% और अन्य 45.9% थी, जबकि 2011 में आदिवासियों की जनसंख्या घटकर 28.11% हो गई और मुस्लिम आबादी बढ़कर 22.73% पहुंच गई। अन्य की आबादी बढ़कर 49.2%ही हुई। पिछले दिनों भाजपा द्वारा किए गए मतदाता सर्वे के आंकड़ों पर गौर  करेंगे तो संथालपरगना के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 2019 से 2024 की मतदाता सूची में एक-एक बूथ पर 20 से लेकर 123% तक मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा है और जांच कराने की मांग की है।

राम भक्तों के लिए

गुमला नगर परिषद को सफाई की कमी पर चेतावनी, नालियों की स्थिति पर अविलंब समाधान की मांग

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में विभिन्न वार्डों की नालियों की सफाई न होने से नागरिकों में असंतोष बढ़ गया है। मुख्य सड़क सहित अन्य वार्डों की नालियां बजबजा रही हैं, और बरसात के पानी से कूड़े-कचरे का अंबार सड़कों पर फैल गया है। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।

झारखंड पार्टी के नेता खुर्शीद आलम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर परिषद गुमला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में नालियों की स्थिति और खराब हो सकती है। विशेषकर, वार्ड नंबर 9 के इस्लामपुर चौक से हरिजन स्कूल मोड़ तक की नाली में आधे हिस्से तक मिट्टी गिराकर बंद कर दिया गया है, जिससे नाली की सफाई नहीं हो रही है।

खुर्शीद आलम ने आरोप लगाया कि नाली की सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। पानी का बहाव नालियों में सही से नहीं हो पा रहा, जिससे अंजुमन हॉस्पिटल के उत्तर दिशा के घरों में नाली का पानी घुस रहा है। इसके चलते दस घरों के परिवार गंदगी में रहने को मजबूर हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस गंभीर समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो नगर परिषद कार्यालय को ताला बंदी किया जाएगा। मोहल्ले वासी नगर परिषद गुमला के प्रति अंदर ही अंदर रोष प्रकट कर रहे हैं।

खुर्शीद आलम ने यह भी आरोप लगाया कि वार्ड 9 में सफाई कर्मियों को नगर परिषद के ठेकेदार के निजी काम में लगाया जा रहा है, जो पंवरिया मोहल्ला में नाली निर्माण का ठेका लिए हुए हैं। नगर परिषद को इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

स्थानीय समस्याओं पर भी शोध करें: प्रोफेसर मधुरेंद्र कुमार

0

शोध के विषय चयन को लेकर संवेदनशीलता बर्तें: डॉ सादिक रज्जाक

सामाजिक विज्ञान के शोध में विषय चयन अत्यंत महत्वपूर्ण है। गैर जरूरी विषयों में शोध एक चिंता का विषय है। स्थानीय विषयों पर भी शोध होनी चाहिए। उक्त बातें दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, प्रयागराज के प्रोफेसर मधुरेंद्र कुमार ने कहीं। वह विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में “शोध में विषय चयन के महत्व” पर व्याख्यान दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान दौर विकास के नए प्रतिमानों को मूर्त रूप देने का समय है| इसमें शोध की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रोफेसर मधुरेंद्र ने बताया कि समाज विज्ञान के शोध भौतिक विज्ञान के शोध से काफी भिन्न है। वह इसलिए कि समाज विज्ञान के शोध के केंद्र में मानव एवं मानवता को रखा गया है। यही कारण है कि मानवीय मूल्यों को शोध से अलग नहीं किया जा सकता है।

अपने व्याख्यान में प्रोफेसर मधुरेंद्र ने शोध-पद्धति के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि सही विधि को अपनाने पर ही हम किसी शोध समस्या के समाधान तक पहुंच सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में इस संबंध में नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। अब वहां पर सामूहिक एवं सार्वजनिक विमर्श के माध्यम से शोध के विषय एवं शोध प्रश्नों का निर्धारण किया जा रहा है।

विनोबा भाव विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान के संकायअध्यक्ष डॉ सादिक रज्जाक ने अपने संबोधन में बताया की शोध में विषय चयन अत्यंत महत्वपूर्ण है पूर्ण। उन्होंने कहा कि आधुनिकरण और भूमंडलीकरण के दौर में शोध के प्रवृत्तियों को बदलने की जरूरत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया। इस अवसर पर विभागीय शिक्षक डॉ बालेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ रीता कुमारी, डॉ अजय बहादुर सिंह, सिंदरी कॉलेज, सिंदरी के डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह के अलावे विभाग के शोधार्थी एवं द्वितीय समसत्र के विद्यार्थी अच्छी संख्या में उपस्थित हुए।

NEWS – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

Consumer Forum sent notice to Ranchi’s Medica Hospital, what is the matter

0

Consumer Forum has issued a notice to Mahavir Medica Hospital of Ranchi. The notice has been issued in the context of the complaint by Supreme Court advocate Anil Kumar Sahu. According to the news received, the Forum has set the date of July 31 to present its arguments to the Medica Hospital management. In his complaint, Sahu has accused the hospital management of negligence. Said that there was medical negligence in the treatment of his 14 year old son. Let us tell you that he had also sent a legal notice to the hospital management last year.

Advocate Sahu had alleged that there was negligence on the part of the hospital management and Dr. Anjana Gandhi in the treatment of his son. Due to wrong medicine being given, his son had to undergo three operations. Due to this, the patient has suffered immense physical pain and the family has suffered mental and financial loss. In the notice issued by the Forum, a demand has been made to take accountability for medical negligence and compensation. Anil Kumar Sahu has appealed for legal action and compensation against the hospital management and Dr. Anjana Gandhi in the Consumer Forum.

-KUSUM KUMARI

राम भक्तों के लिए

“Life Hill Gayi” preview: Kusha and Divyenndu lead this rocky family drama

0

The much-awaited “Life Hill Gayi” teaser has finally surfaced, and it’s a hilarious and chaotic whirlwind. The film, which stars Divyenndu and Kusha Kapila, is billed as a hilarious and family-friendly rollercoaster.

The grandfather in the tale, performed by the renowned Kabir Bedi, assigns his two grandkids, Divyenndu and Kusha Kapila, the enormous responsibility of renovating his villa. Panchmoli is a little village where the villa, aptly named Good Morning Woods Villa, is situated.

The affluent grandfather of Divyenndu and Kusha, who owns Hotel Good Morning Woods Villa, sets a challenge for them to meet. The challenge states that the sibling who renovates the hotel the best would receive their grandfather’s whole estate.

As Divyenndu and Kusha struggle to find qualified employees for the hotel, they run into a lot of unforeseen, but amusing, roadblocks. Their attempts are chaotic; a cook ignoring kitchen hygiene, or a receptionist purposefully cutting off the phone line.
When a local media station claims that the hotel is haunted, things get out of hand. After that, Divyenndu and Kusha rush to preserve the hotel’s good name. Towards the end of the video, Kusha declares, “Everything is fair in love and war, and this is war among loved ones.”
.
.
By Prasneet Kaur

राम भक्तों के लिए

On Kargil Diwas, PM warns Pakistan: Will crush terrorism with full force

0

On Friday, Prime Minister Narendra Modi criticized Pakistan for its repeated, unsuccessful attempts at subversion and its failure to learn from past mistakes. Speaking at the Kargil War Memorial in Drass on the 25th anniversary of India’s victory over Pakistan in 1999, PM Modi asserted that Pakistan continues to rely on terrorism and proxy wars to stay relevant.

“From this place, where the masterminds of terror can hear me directly, I want to tell them that their evil intentions will never succeed. Our soldiers will crush terrorism with full force and the enemy will be given a fitting response,” Modi declared. He also laid a floral wreath at the Drass War Memorial to honor the officers and soldiers who sacrificed their lives for the nation.

On July 26, 1999, the Indian Army declared the successful end of “Operation Vijay,” marking victory after a nearly three-month-long battle in the icy heights of Kargil in Ladakh. This day is observed as ‘Kargil Vijay Diwas’ to commemorate India’s triumph over Pakistan in the war.

Addressing the Agnipath scheme, PM Modi rebuked the Opposition, stating that the scheme represents necessary reforms within the Indian Army. He noted that some people previously thought the Army was about saluting politicians and doing parades. “But for us, the Army symbolizes the trust of 140 crore countrymen,” he said. Defending Agnipath, Modi explained that the scheme aims to keep the Indian Army young and fit for war. “Unfortunately, some have politicized this sensitive issue related to national security. These are the same people who weakened our Army by committing scams worth thousands of crores,” Modi said.

–Simran

राम भक्तों के लिए

सीएम हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ 29 जुलाई को सुनवाई संभव, SC में अगर HC का फैसला निरस्त हुआ तो, बढ़ेंगी हेमंत की मुश्किलें

0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत को हर हाल में खारिज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, अब उसपर सुनवाई 29 जुलाई को संभव है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की खंडपीठ में ईडी की याचिका सूचीबद्ध है. बता दें कि हेमंत सोरेन की जमानत का ई़डी ने विरोध जताया था. ईडी का कहना था कि हाईकोर्ट का यह कहना कि हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता, हम इसका विरोध करते हैं और इस मामले में हमें सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। ईडी ने माना है कि हाईकोर्ट के आदेश में कई प्रक्रियागत चूक हुई है इसलिए सुप्रीम कोर्ट में अपील करना जरूरी है. हेमंत सोरेन को 28 जून को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई को सुनवाई होती है और अंतत: अगर हेमंत सोरेन के खिलाफ फैसला आता है तो, झारखंड सरकार के लिए मुसीबत आ सकती है.

 भाजपा अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगी, राष्ट्रपति शासन लगाने की मंशा विफल होगी

दिल्ली के सूत्र बताते हैं कि भाजपा ईडी के सहारे सुप्रीम कोर्ट में अपनी दलीलों से हाईकोर्ट के फैसले को निरस्त करवाने में अगर सफल हुई तो, झारखंड की सरकार में शामिल विघ्नसंतोषियों को रोकना मुश्किल हो सकता है. केंद्र इस मौके का फायदा उठाकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर विधानसभा चुनाव कराने के अपने मकसद पूरा हो सकता है. सूत्र बताते हैं कि हेमंत सोरेन को दुबारा जेल भेजने में ही भाजपा अपनी भलाई समझ रही है. झामुमो के सूत्र बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में हम अपनी दलील पेश करेंगे, लेकिन इतना जान लीजिए कि झारखंड में राजनीतिक अस्थरिता कायम करना भाजपा का मकसद है. और ऐन केन प्रकारेण राष्ट्रपति शासन लगाने की मंशा है, लेेेेकिन उनकी मंशा सफल नहीं होगी.वहीं दूसरी ओर झामुमो के एक पुराने कार्यकर्ता का कहना है भाजपा के रणनीतिकार झामुमो-कांग्रेस के विधायकों के संपर्क में हैं. खबर है कि कोल्हान में भाजपा के मैनेजर झामुमो के विधायकों के विधायकों पर डोरे डाल रहे हैं. वैसे चंपाई सोरेन को मंत्री बनाकर झामुमो ने डैमेज कंट्रोल कर ऑपरेशन लोटस की धार को कुंद जरूर किया है. कार्यकर्ता का कहना है कि झामुमो के अंदर ऊपर से भले सबकुछ ठीक दिख रहा है लेकिन अंदरखाने कोलाहल की स्थिति बनी हुई है. ऑपरेशन लोटस का अभियान सफल हो सकता है.  

राम भक्तों के लिए

Guna Mahto will join Jairam’s party, resigns from BJP alleging this

0

Gunanand Mahto has resigned from BJP. He was holding the post of working committee member. The news is that he will join Jairam Mahato’s party JLKM on July 28. Guna Mahto wants to contest elections from Gomiya Assembly.

Started politics from AJSU

Guna Mahato, who had decided to join JLKM from BJP, started politics from AJSU Party. He was working actively for BJP for the last several years. With his resignation, BJP will be weak in Gomia area. Which may cause loss to NDA.

BJP’s policy on localism and employment issues is a matter of concern

In the letter related to resignation, Gunanand Mahto has made a big allegation against BJP. He has said that BJP’s policy on serious issues like local policy, planning policy, displacement and employment was causing concern. BJP is not playing the role of opposition assertively.

-Kusum Kumari.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium