18.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 585

मोड़ के समीप पिकप वाहन पलटा कोई हताहत नहीं

0

गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र के सिलफड़ी गांव के समीप एक पिकप वाहन संख्या jh07c 3940 टर्निंग में अनियंत्रित होकर पलट गई बताया जा रहा है कि वाहन में ड्राइवर को मिलाकर कुल तीन लोग सवार थे हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी है वहीं पिकप ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खाली पिकप वाहन डुमरी से कटकाही की ओर आ रहा था तभी तीखा मोड़ होने के कारण ड्राइवर अपना संतुलन खो गया जिसके बाद गाड़ी रोड से नीचे उतरकर पलट गई इधर घटना की सूचना पर चैनपुर पुलिस मौके पर पंहुच कर मामले की जानकारी लेते हुए गाड़ी को जेसीबी के द्वारा सीधा कर थाना ले जाया गया। इधर दुर्घटनाग्रस्त पिकप मालिक का नाम डुमरी के नवाडीह चौक का सचिन एक्का बताया जा रहा है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

बिजली विभाग के मिस्त्री पर अवैध उगाही का लगाया आरोप, बावजूद अंधेरे में रहने को है विवश

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में कमोवेश यही स्थिति है , परमवीर अल्बर्ट एक्का – जारी प्रखंड के ग्राम परसा में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया बिजली विभाग के जाकिर मिस्त्री के द्वारा ट्रांसफार्मर खराब कह कर ग्रामीणों से कई बार पैसे का उगाही किया गया। वही तीन बार नया ट्रांसफरमर लगाया गया लेकिन जाकिर मिस्त्री के द्वारा कभी फ्यूज खराब कभी तार शॉट कहकर ग्रामीणों से कई बार पैसा लिया गया।

इस बात की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीओ को फोन पर दी लेकिन एसडीओ के द्वारा इस दिशा में पहल नहीं किया गया। जिस कारण ग्रामीणों को अंधेरे में ही रहना पड़ रहा है। वही ग्रामीणों ने कहा बरसात का मौसम है सांप बिच्छू का डर बना रहता है। बताया कि जाकिर मिस्त्री के द्वारा हम लोगों से ₹7 हजार तक लिया गया है। फिर भी गांव में अंधेरा है। वही अंधेरे के कारण बच्चों का पढ़ाई लिखाई भी बाधित हो रहा है। शिकायत करने वालों में निखत बीबी, तस्कीना बीबी,नूरी खातून, मेहरून बीबी बकरी दान बीबी,फुल चूही देवी, रूकमनिया देवी, राजनु कुम्हार,मनोज कंवर,बुधराम कंवर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

शैक्षणिक भ्रमण से वापस लौटी गुमला की छात्राएं, अपने अनुभवों को किया साझा

0

गुमला:- गुमला जिले से शैक्षणिक भ्रमण के लिए चेन्नई एवं इसरो श्री हरिकोटा गईं सभी 26 छात्राएं बुधवार की रात को गुमला जिले में सुरक्षित रूप से वापस आईं। रात के करीब 10 बजे सभी छात्राएं गुमला पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के प्रति तहे दिल से आभार प्रकट किया। इस दौरान छात्राओं ने अपने तीन दिवसीय इस शैक्षणिक भ्रमण के अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी यह सपने में भी नहीं सोचा था कि वे गुमला से बाहर चेन्नई जाएंगी।

छात्राओं ने कहा कि यह उनके लिए एक अनोखा अवसर रहा जहां जिले के सभी अधिकारियों ने उनका भरपूर सहयोग किया, उन्होंने कहा कि यह केवल एक शैक्षणिक भ्रमण नहीं था इस भ्रमण के दौरान उन्होंने नए दोस्त बनाएं, नए लोगो से मुलाकात की, उनके मन में आत्मविश्वास की वृद्धि हुई, नई चीजों को सीखा तथा एक नए अनुभव को जियां। छात्राओं ने कहा कि उन्हें शैक्षणिक भ्रमण में बेहद मजा आया वे गुमला वापस ही नहीं आना चाहती थी। उनके साथ गए सभी अधिकारियों के द्वारा निरंतर परिवार की भांति उनका खयाल रखा गया, बच्चियों ने कहा की यह उनके लिए अब तक का सबसे खास सफर रहा जिसे वे कभी नहीं भूल सकेंगी। इसके साथ ही छात्राओं ने कहा कि इस वैज्ञानिक शैक्षणिक भ्रमण ने उनके अंदर विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ाने का कार्य किया एवं भविष्य में वे भी विज्ञान के क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगी।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मतदाता सूची के प्ररूप प्रकाशन के अवसर पर उपायुक्त ने किया विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण

0

हैश टैग नाम जांचों अभियान के तहत जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

जिले के हजारों मतदाताओं ने हैश टैग नाम जांचों अभियान में लिया भाग

गुमला:- गुमला आज गुरुवार को गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा जिले के विभिन्न। मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। राज्य भर में द्वितीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज 25 जुलाई को मतदाता सूची के प्ररूप प्रकाशन के अवसर पर जिले के सभी मतदान केंद्रों में प्ररूप प्रकाशन की प्रति उपलब्ध कराई गई थी एवं बीएलओ की उपस्थिति में मतदाताओं का सूची में नाम का मिलवा किया गया।

उक्त को लेकर जिले केे सभी मतदान केंद्रों में उचित व्यवस्थाओं को देखने हेतु आज उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के रायडीह प्रखंड स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने रायडीह प्रखंड के आर.सी. मध्य विद्यालय माझा टोली स्थित बूथ संख्या 294 एवं 295, राजकियाकृत प्राथमिक विद्यालय कटाया स्थित बूथ संख्या 293, राजकियाकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय केराडीह ( रायडीह) स्थित बूथ संख्या 292 एवं आरसी प्राथमिक विद्यालय टूडूरमा स्थित मतदान केंद्र संख्या 278 का औचक निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने उक्त सभी मतदान केंद्र के प्ररूप प्रश्न के प्रति की जांच की इसके साथ ही मतदान केंद्र में आएं मतदाताओं के नाम का भी सूची से मिलवा कर उनके नाम की पुष्टि की। उपायुक्त ने उपस्थित बीएलओ को मतदाताओं के छुटे हुए नाम को जोड़ने, नाम में सुधार एवं संशोधन करने एवं मतदाताओं के पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में सुधार करने हेतु निर्देश दिए।

जिले में सोशल मीडिया #NaamJancho अभियान में उपायुक्त भी हुए शामिल, जिले भर के हजारों लोगों ने ली सेल्फी और सोशल मीडिया पर किया अपलोड

आज मतदाता सूची के प्ररूप प्रकाशन के अवसर पर राज्य भर में #NaamJancho अभियान का संचालन किया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त ने भी अपने बूथ ( महिला उच्च विद्यालय गुमला) में जाकर अपने नाम का मतदाता सूची से मिलाव किया एवं उन्होंने सूची के साथ सेल्फी लेकर अपने फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसके साथ ही उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिले के तमाम वरीय अधिकारियों, कर्मियों सहित हजारों की संख्या में मतदाताओं ने अपने नाम का मिलवा मतदाता सूची से करते हुए उसकी सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड की एवं गुमला जिले से इस हैश टैग नाम जांचों सोशल मीडिया अभियान को सफल बनाया।इस अभियान में उच्च विद्यालय के छात्र छात्राएं, शिक्षक, बीएलओ, JSLPS की दीदियों, सभी सीएससी केंद्र के VLE ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं अभियान को सफल बनाया।

#NaamJancho अभियान के तहत जिले में जागरूकता रथ को भी किया गया रवाना

आज मतदाता सूची के प्ररूप प्रकाशन के अवसर पर जिले के मतदाताओं का नाम कहीं मतदाता सूची से छूट ना जाए , एवं किसी प्रकार की गलती न हो, एवं तनाव मुक्त होकर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके, इस उद्देश्य से आम नागरिकों को लगातार मतदाता सूची से अपने नाम का मिलाव करने की विभिन्न माध्यमों से अपील की जा रही थी। इस अवसर पर जिले में आज प्रातः काल में ही नाम जांचों अभियान के तहत एक जागरूकता रथ को रवाना किया गया जिसे उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्ताें एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर उक्त जागरूकता रथ को रवाना किया गया था। इस अवसर पर जागरुकता रथ के माध्यम से आम नागरिकों को अपने नाम का मिलवा मतदाता सूची से कर लेने हेतु पुनः एक बार अपील की गई।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सर्प दंश से नहीं जानी चाहिए किसी भी मरीज की जान, जिले के सभी अस्पतालों में है सर्प दंश से बचाव के लिए एंटी स्नेक वेनम की दवाई प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं

0

गुमला – बारिश के मौसम को देखते हुए जिले में सर्प दंश के कई मामले देखने को मिल रहें हैं। इस स्थिति को देखते हुए बुधवार को गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ , जिला समन्वय समिति की बैठक में भी इस विषय पर गुमला उपायुक्त ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई करते हेतु, सिविल सर्जन गुमला को सभी सीएचसी केंद्रों में सर्पदंश से बचाव हेतु एंटी स्नेक वेनम दवाई की उपलब्धता को बढ़ाने का निर्देश दिया गया था।

सिविल सर्जन गुमला राजू कच्छप द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जिले के सभी सीएचसी केंद्रों में प्रचुर मात्रा में एंटी स्नेक वेनम दवाई को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने जिले वासियों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट लें तो बिना विलंब किए उन्हें तुरंत अपने नजदीकी सीएचसी केंद्र में ले जाए ताकि मरीज की जान बचाई जा सके।

इस दौरान सिविल सर्जन गुमला ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों/ स्वास्थ्य उपकेंद्रों में उपलब्ध एंटी स्नेक वेनम (ASV) की उपलब्धता का भी ब्योरा दिया।

रेफरल अस्पताल गुमला में आज कुल 100 एंटी स्नेक वेनम की दवाई उपलब्ध है,इसी प्रकार से, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में 15 एंटी स्नेक वेनम की दवाई उपलब्ध है, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर में 72, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में 100, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में 20,सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में 50, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा में 50, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट में 20,सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में 20, रेफरल अस्पताल सिसई में 150 एवं जिला अस्पताल में 135 एंटी स्नेक वेनम की दवाई उपलब्ध है।

अतः जिले वासियों से अपील है कि की सर्प दंश की यदि स्थिति देखने को मिले तो आप अपने किसी भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को ले जाएं एवं उनका इलाज कराएं , झाड़ फूंक जैसे अंधविश्वास से बचे एवं मरीज को समय रहते अस्पताल आवश्यक लेके जाएं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

About ‘Sarfira’s’ Weak Box Office Performance, Akshay Kumar Says: “It Affects And Hurts”

0

Recently, Akshay Kumar talked about his current losing streak and the things he’s taken away from setbacks.

After a string of hits, Akshay Kumar used to rule the box office, but he’s currently going through a difficult moment in his career. After Bade Miyan Chote Miyan’s huge setback earlier in the year, his most recent album, Sarfira, has likewise had trouble gaining traction. Replica of the critically acclaimed Tamil film Soorarai Pottru, for which actor Suriya won the National Film Award for Best Actor, Sarfira has fallen short of reviews.

Industry tracker Sacnilk claimed that after 12 days in theatres, the picture has only managed to gather Rs 21.80 crore in the domestic market, despite having a hefty production budget of Rs 100 crore. Given his reputation as a box office magnet throughout the years, Akshay Kumar’s poor result represents a serious setback.
In response to a question concerning the greatest challenge he faced on his path to stardom, Akshay said, “I think it was the mindset of limitation.”

Having come from a lowly background, I thought it would be impossible to make films in Bollywood. The field is cutthroat, and success in it takes more than just skill—it takes perseverance, diligence, and a little bit of good fortune. But I was obstinate and unyielding. I therefore took a risk, followed my gut, and didn’t lose sight of my objectives. That perseverance has been very important in creating my path.

News – Prasneet Kaur.

राम भक्तों के लिए

Puja Khedkar case: Pune hospital finds no misconduct in issuance of disability certificate

0

The Yashwantrao Chavan Memorial (YCM) Hospital in Pune has concluded in an internal investigation that there was no wrongdoing in issuing a seven percent locomotor disability certificate to IAS officer Puja Khedkar, according to senior official Dr. Rajendra Wable. Dr. Wable stated that the internal report confirmed the certificate was issued following thorough assessments by the physiotherapy and orthopedic departments, and the medical tests were conducted according to the rules with no foul play detected.

The findings also indicated that Khedkar’s claim of a locomotor disability did not justify any benefits for becoming an IAS officer, clarifying that the certificate did not offer advantages in education or employment.
Dr. Wable addressed claims regarding Khedkar using a private company’s address for her medical certificate, stating that verifying the address was not within the hospital’s responsibilities, only confirming that the person belonged to the Pimpri Chinchwad area, which was checked.

Puja Khedkar, a 2023 batch IAS officer, is under scrutiny for allegedly using false disability and OBC quota claims to secure her civil service position. She was transferred from Pune to Washim earlier this year for allegedly abusing her power by demanding perks and occupying the office of an additional collector while still on probation.

The Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration in Mussoorie, Uttarakhand, recalled Khedkar and put her probationary period on hold following the allegations.
The Union Public Service Commission (UPSC) also filed a police case against Khedkar for attempting the civil services exam beyond the permissible limit by falsifying her identity. Additionally, the Commission issued a show cause notice to cancel her candidature in the 2022 civil services exam and debar her from future attempts.

-Simran

राम भक्तों के लिए

जमीन में अनाज गाड़ने के मामले में सरयू राय ने मंत्री को दी चुनौती, कहा- ढूंढते रह जाइएगा मेरे कार्यकाल की अनियमितताएं…पर नहीं खोज पाइएगा…!

0

रांची : निर्दलीय विधायक सरयू राय और मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच की अदावत पुरानी है. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ ‘क्लू’ खोजने में लगे रहते हैं. बन्ना गुप्ता के खाद्य आपूर्ति मंत्री भी बनने के बाद वे मौके की तलाश में थे. रघुवर सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे सरयू राय पर बन्ना गुप्ता ने यह आरोप लगा दिया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जमीन के अंदर खाद्यान गड़वाने का काम किया था. इसके बाद सरयू की बारी थी. उन्होंने इस मामले में सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर पलटवार किया है। सरयू राय ने सवाल पूछा है कि मंत्री बन्ना गुप्ता ने कडरू गोदाम का निरीक्षण करते समय जो पाया, उसका क्या लिखित प्रतिवेदन संचिका में दिया है। विभागीय सचिव ने इसकी मीमांसा करते हुए जो टिप्पणी मंत्री के रूप में उनके पास भेजी है, उसपर उन्होंने क्या किया है। यह बन्ना गुप्ता को सार्वजनिक करना चाहिए।

”मंत्री को चाहिए कि पहले विभागीय नियमावली की समझ बनाएं। विभाग में किसका क्या अधिकार और दायित्व है, इसकी जानकारी लें। मंत्रालय और निदेशालय तथा राज्य खाद्यान्न निगम के बीच का कार्य विभाजन समझें। गोदाम किसके अधीन आते हैं और उसमें रक्षित खाद्यान्न किसके ज़िम्मे रहते हैं, यह जानकारी प्राप्त करें और तब इस पर कुछ बयान दें।” 

अनाज की कालाबाजारी करने-कराने का मंत्री का मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा

सरयू राय ने मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अज्ञानता और तिकड़मी बदमाशी का सहारा लेकर भले ही तीन-तेरह,  झूठ-फ़रेब कर सकते हैं, मीडिया को गुमराह कर सकते हैं। अनाज की कालाबाजारी करने-कराने का आपका मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा। सरयू ने कहा कि कोई मंत्री जब निरीक्षण करता है तो एक निरीक्षण प्रतिवेदन तैयार कर संचिका में रखता है। संचिका विभागीय सचिव के पास टिप्पणी के लिए जाती है। विभागीय सचिव संचिका में रक्षित प्रतिवेदन पर विचारोपरांत नियम का हवाला देते हुए विधिसम्मत टिप्पणी के साथ संचिका आदेश के लिए मंत्री के पास आती है। मंत्री इस पर विचार कर सचिव की टिप्पणी से अंशतः या पूर्णतः सहमत या असहमत होते हुए आवश्यक आदेश जारी करता है। इसलिए मंत्री कुछ भी कर लें, लेकिन मेरे कार्यकाल की अनियमिताएं ढूंढते रह जाइएगा पर कुछ नहीं खोज पाइएगा। ऐसा करने की कोशिश करिएगा तो हथकड़ी को आमंत्रित कीजिएगा।

मेरे कार्यकाल में सबकुछ नियम-परिनियम के तहत हुआ 

उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता यह समझ लें कि अपने मंत्री कार्यकाल में मैंने जो व्यवस्था कर दी है, उसके बाद कोई मंत्री या सचिव चाहकर भी एक छटांक भी खाद्यान्न की चोरी नहीं कर सकता। इसलिए यदि वे गोदामों का निरीक्षण अनाज की चोरी करने का रास्ता निकालने की कोशिश में हैं तो, उन्हें निराशा हाथ लगेगी। मेरे कार्यकाल में विभाग में जो भी हुआ है वह नियम-परिनियम के तहत हुआ है। यह ध्यान रखा गया है कि मंत्री/सचिव या अन्य के किसी आचरण से सरकार के खजाने पर एक पैसे का भी बोझ नहीं आए।

क्या है जांच रिपोर्ट में…?

बताते चलें कि कुछ दिन पहले खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बन्ना गुप्ता ने SFC यानी स्टेट फ़ूड कॉरपोरेशन के कडरू स्थित गोदाम का औचक निरीक्षण किया था। अब इसकी जांच रिपोर्ट आ गयी है। जांच रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि तत्कालीन मंत्री सरयू राय की जानकारी में अनाज को गाड़ दिया गया था। जांच रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 1098.17 क्विंटल अनाज को सरयू राय ने जमीन में गाड़ने पर सहमति दी थी। रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि उचित रखरखाव के अभाव में अनाज सड़ गया। इसकी सूचना भी आप्त सचिव के माध्यम से तत्कालीन मंत्री सरयू राय को दी गई थी।

बन्ना गुप्ता ने उल्टा शपथ पत्र पढ़ा था,इसका प्रमाण है

उन्होंने कहा कि उनकी तिकड़मबाजी का इलाज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही कर सकते हैं। यदि उनकी सरकार का एक मंत्री बेसिर पैर की बात करता है, बयान जारी करता है तो मंत्रिपरिषद की सामूहिक ज़िम्मेदारी के नाते इसमें सीएम का भी उत्तरदायित्व बनता है। सरयू राय ने आरोप लगाया कि मंत्री के रूप में शपथ लेते हुए बन्ना गुप्ता ने उल्टा शपथ पत्र पढ़ा था। पहला पन्ना बाद में और बाद का पन्ना पहले पढ़ा था। शपथ ग्रहण के समय का वीडियो इसका प्रमाण है।

राम भक्तों के लिए

3 child prisoners escape from Ranchi juvenile home by jumping over the wall

0

A big news is coming out from the Juvenile Home in Dumardaga, Ranchi. Actually, three child prisoners have escaped from here by jumping over the wall. After getting information about the case, the Sadar Police team and the security personnel of Child Correctional Center have started searching for the child prisoners. It is being told that all three child prisoners were arrested on charges of theft. Sadar DSP Sanjeev Besra said that three child prisoners have escaped by jumping over the wall of the reform home, dodging the security personnel of the reform home. All three managed to escape together. All three are being searched, they will be caught soon.

News – Kusum Kumari.

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

0

गुमला: आज बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई, इस दौरान उपायुक्त ने विभागवार संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की साथ ही सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी समस्याओं के समाधान पर विमर्श किया गया।

स्वास्थ्य विभाग

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गई। जिसमें सिविल सर्जन गुमला के द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आगामी योजनाओं से सभी को अवगत करवाया। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 25 से लेकर 27 जुलाई को जिले भर के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बूथ लगता हुए पल्स पोलियों दिवस का आयोजन किया जाएगा एवं 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो बूंद पिलाई जाएगी।

सिविल सर्जन गुमला ने इसके अलावा बारिश के इस मौसम को देखते हुए मच्छरों के बढ़ने की स्थिति को देखते हुए बैठक के माध्यम से जिले वासियों से डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारी से सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस मौसम में मच्छरों के कारण आम तौर पर मलेरिया एवं डेंगू की बीमारी देखने को मिल सकती है, मरीजों को शुरुआत में सामान्य बुखार जैसी स्थिति देखने को मिलेगी परंतु इसपर यदि ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकती है। अतः यदि इस मौसम में जरा भी बुखार सा महसूस हो तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डेंगू तथा मलेरिया की जांच कर ले एवं स्वयं को तथा अपने परिवार जनों को स्वास्थ्य बनाएं।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्प दंश की भी घटनाओं को देखते हुए सिविल सर्जन गुमला को प्रत्येक सीएचसी केंद्रों में सर्प दंश से बचाव हेतु दवाइयों का स्टॉक रखने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन गुमाल ने बताया कि जिले के सभी सीएचसी केंद्रों में प्रचुर मात्रा में सर्प दंश से बचाव हेतु दवाइयों को उपलब्ध करा दी गई है। एवं आम नागरिक सर्प के काटने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में आकर इलाज करवा सकते है ।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गतगत महिलाओं के ANC चेकअप से संबंधित जानकारी ली साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा सभी गर्भवती महिलाओं को मातृ वंदना जा लाभ मिल सके इसके लिए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग एवं जिला समाज कल्याण विभाग को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को डिलीवरी के 10 दिनों के अंदर ही जिला समाज कल्याण विभाग को महिलाओं की जानकारी देने की बात कही ताकि उन्हें समय रहते मातृ वंदना योजना का लाभ दिया जा सकें।

जिला समाज कल्याण विभाग को समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पोषण ट्रैकर, आंगनवाड़ी केंद्रों, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आदि की समीक्षा की। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को सभी योग्य छात्राओं को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिले इसके लिए विद्यालय में ही सभी का फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली, जिन इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा निर्माण कार्य में सुस्ती दिखाई गई उनपर फटकार लगाते हुए लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला परिषद को सभी पूर्ण हुए आंगनवाड़ी केंद्रों को अविलंब हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नए स्वीकृत किए गए आंगनवाड़ी केंद्रों के सार्वजनिक जमीन को भी चिन्हित करने हेतु संबंधित अंचल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला कल्याण विभाग अंतर्गत समीक्षा के क्रम में साइकिल डिस्ट्रीब्यूशन के कार्यों में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत लाभुकों को अधिक से अधिक सहायता करने की भी बात कही गई।

अबुआ आवास योजना की प्रगति की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने बेहद ही नाराजगी व्यक्त की। एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कड़े रूप से इस योजना के सफल क्रियान्वयन में कार्य करने का निर्देश दिया गया। वैसे लाभुक जिन्हे योजना का लाभ मिला है परंतु उनके तरफ से आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ करने में विलम्ब किया जा रहा है या जिन्हे योजना का लाभ मिला है परंतु वे उसका उपयोग आवास बनाने में नहीं कर रहे वैसे लाभुकों को चिन्हित करते हुए उनका अबुआ आवास योजना को रद्द करते हुए जरूरत मंद लाभुकों को उससे आच्छादित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शेड निर्माण योजना, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं, शौचालय निर्माण आदि की भी समीक्षा की।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्वाचन विभाग के अंतर्गत SSR 2 के तहत 25 जुलाई को मतदाता सूची के प्ररूप प्रकाशन के संबंध में भी समीक्षा की। उन्होंने सभी बीएलओ, आंगनवाड़ी दीदियों को घर घर जाकर मतदाताओं के नाम का मिलान करने का निर्देश दिया । इसके साथ ही 25 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों में दिन भर बीएलओ को उपस्थित रहने एवं आवश्यक प्रपत्र संख्या 6,7,8, को निश्चित रूप से अपने पास रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी AEROs को कमसे कम 10 मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया । इस दौरान उपायुक्त ने 25 जुलाई को राज्य भर में चलाए जाने वाले सोशल मीडिया अभियान के विषय में भी अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारी स्वयं भी अपने नाम का जांच मतदाता सूची से करें एवं अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर #NaamJancho के साथ अपलोड करें।

इसके अलावा उपायुक्त ने शिक्षा, कृषि, jslps, मनरेगा, आवास योजना, सहकारिता विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग आदि के संबंध में भी समीक्षा की एवं संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

उपस्थिति

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, परियोजना निदेशक PD-ITDA गुमला,सिविल सर्जन गुमला, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी कर्मी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहें।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium