18.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 589

गुमला: मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस कप्तान ने दिए आवश्यक निर्देश

0

गुमला पुलिस केंद्र में मासिक अपराध गोष्ठी

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने की।

उपस्थित अधिकारी

इस गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुरेश प्रसाद यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक और सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

नागरिकों की समस्याओं का समाधान

सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 12:00 तक आम जनता की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें।

जागरूकता अभियान

बैठक में अंधविश्वास, डायन बिसाही, झाड़-फूंक से संबंधित विषयों पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बाइक चालकों को हेलमेट पहनने और तेज गति से वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक करने का निर्देश भी दिया गया।

नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण

जिले में ब्राउन शुगर, गांजा, भांग, अफीम और हीरोइन जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त नजर रखने का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से थाना प्रभारी गुमला, घाघरा, बसिया, सिसई, भरनो और रायडीह को चौकस रहते हुए इस अवैध धंधे पर नकेल कसने की हिदायत दी गई है।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

  • हत्या, बलात्कार और महिला उत्पीड़न के मामलों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित जांच करें।
  • एंटी क्राइम वाहन चेकिंग चलाएं और अधिक से अधिक लोगों के साथ समन्वय स्थापित करें।
  • जेल से जमानत पर मुक्त हुए अपराधियों और नक्सली समर्थकों का सत्यापन करें।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

अज्ञात हत्यारों ने एक वृद्ध महिला की पत्थर से कुच कुचकर निर्ममता पूर्वक हत्याकर ,भागने में सफल रहे,

0

पुलिस उक्त हत्याकांड की काफी गहराई से छानबीन और पुछताछ शुरू कर दी हैं।

पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

गुमला – गुमला सदर थाना स्थित सोसो कदमटोली ग्राम में एक वृद्ध महिला रोपनी उराईन की अज्ञात हत्यारों ने पत्थर से कुच कुचकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर भागने में सफल रहे हैं , पुलिस उक्त हत्याकांड की काफी गहराई से छानबीन और पुछताछ शुरू कर दी हैं, मृतक के पुत्र तितो टोप्पो ने बताया की मेरी मां रविवार को लगभग 2.30 बजे अपने पड़ोसी संतोष उरांव के साथ , वह अपने घर से निकलीं थी, फिर उसका कुछ अता-पता नहीं चला, इसी क्रम में गांव के बकरी , मवेशी चराने वालों ने उक्त शव को देखकर बताया की उसकी मां रोपनी उराईन की हत्या कर सोसो कदमटोली पहाड़ के समक्ष फेका हुआ हैं, उक्त सूचना मिलते ही , मृतक के परिजनों ने उक्त सूचना गुमला सदर थाना पुलिस को दी , उक्त सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने पुरे दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर , उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

Jasmine Bhasin reports that using lenses caused damage on her corneas, and she is now getting treatment: “I am not able to see.”

0

TV actor Jasmine Bhasin revealed that she is undergoing treatment for corneal damage brought on by a recent contact lens mishap. In a social media post, she stated that the problem started on July 17 after using the lenses at an event. However, she soon began to experience pain, which grew worse until she lost her sight.

Jasmine discusses the incident with her eyes.

Jasmine stated, “On July 17, I was in Delhi getting ready for an event. My eyes began to hurt after wearing my lenses, and the pain grew worse over time. I’m not sure what was wrong with them. Despite my immediate desire to visit the doctor, I chose to attend the event first and then make the appointment because of a business commitment. I managed things with the assistance of the crew because, at some point, I lost my vision from wearing sunglasses to the event.”

Though damaged, Jasmine’s cornea will heal in a few days.

“We saw an eye doctor later that evening, and he bandaged my eyes and informed me that I had corneal damage. I hurried to Mumbai the next day and resumed my treatment there. I’m in a lot of pain right now. I should heal in the following four to five days, according to the doctors, but until then, I need to take good care of my eyes. It’s difficult since I can’t see, and the discomfort keeps me from even falling asleep. Luckily, I was able to do all of my job on time. In a few days, I expect to heal and return to work,” she said.

By Prasneet Kaur

राम भक्तों के लिए

President Biden has announced he will not run in the upcoming elections and has endorsed Kamala Harris to oppose Trump

0

Joe Biden has disassociated himself from the contest for US president. Biden released a letter to Americans via social media, which was a major announcement. In addition, Biden has put forward Kamala Harris’ name to succeed him as president. In reality, following his defeat by Donald Trump in the debate and the widely shared footage of him nodding off during the conversation, Biden faced a great deal of criticism.

Biden was also persuaded to drop out of the presidential contest by other Democratic MPs, including former President Barack Obama. Concerns were voiced regarding Biden’s age and qualifications. Many Democratic members of parliament expressed skepticism about Biden’s win and expressed fear that if Biden runs against Trump, the party will undoubtedly lose.
It’s thought that Biden was forced to withdraw his campaign as a result of this pressure.

In a statement to Americans made public on social media, Biden thanked those who had supported him and highlighted the accomplishments completed during his administration. Biden announced his withdrawal from the race and his intention to address the media the following week. Biden justified his decision by pointing to party and national concerns.

Biden suggests Kamala Harris

In the presidential contest, Joe Biden withdrew his name and Kamala Harris was put forth. “My fellow Democrats, I have decided to withdraw the nomination and focus all my energy on my duties as President for the remainder of my term. My first decision as the party’s candidate in 2020 was to choose Kamala Harris as Vice President.

And it has been my best decision. Today I want to give Kamala my full support and endorsement to make her our party’s presidential candidate this year. Democrats – now is the time to come together and defeat Trump. Let’s do it together.”

Donald Trump has criticized Kamala Harris as a capable candidate instead of Biden, predicting Biden’s withdrawal from the race. In a leaked video, Trump mocked Harris, stating that while she is smart, she will not be able to do anything against him, as she has no status in front of him.

–Simran

राम भक्तों के लिए

गुरु पूर्णिमा पर मुन्ना सिंह ने नवाबगंज साईं मंदिर में की पूजा अर्चना, भव्य भंडारे का किया गया आयोजन

0

21 जुलाई, 2024, नवाबगंज, हजारीबाग: गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर छठ तालाब साईं मंदिर, नवाबगंज, हजारीबाग में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:00 बजे साईं बाबा के अभिषेक पूजा एवं प्रसाद वितरण से हुई, जिसके बाद दोपहर 1:00 बजे धूप आरती के बाद भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संध्या 6:00 बजे आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह साईं मंदिर छठ तालाब, नवाबगंज पहुंचे, और साईं मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। मुन्ना सिंह ने साईं बाबा की पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया और भक्तों के साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया।

मुन्ना जी ने इस मौके पर कहा, “गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व हमें अपने गुरु और धर्म के प्रति आस्था और श्रद्धा का संदेश देता है। साईं बाबा के आशीर्वाद से हमें समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।”

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, उपाध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद और साईं मंदिर कमेटी के मिथिलेश कुमार सिन्हा ( मनने)
सुनील कुमार सिन्हा सुभाष सेठी ,ब्रह्मदेव पांडे ,बंटीसरकार ,मोहित सोंधी ,पिंकू शिखर शिवम साकेत सिन्हाचिंटू प्रसाद राजू प्रसाद। सानू शुभम व अन्य पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

दि आर्ट ऑफ ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर किया हवन व वृक्षारोपण कार्यक्रम

0

दि आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का संकल्प पूरे भारतवर्ष में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की है।हजारीबाग में गुरू पूर्णिमा के पावन मौके पर अनेक कार्क्रम आयोजित किये गये।स्थानीय बड़ा अखाड़ा में सामूहिक हवन,गुरू-पूजा, सत्संग और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम योग प्रशिक्षका पूनम जायसवाल के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने के बारे में विस्तार से बताया एवं योग और ध्यान को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए सबको इसे अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम के आयोजन में बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद जी का सक्रिय योगदान रहा।वहीं योग प्रशिक्षक तारकेश्वर सोनी के नेतृत्व में हजारीबाग मुख्यालय से चौबीस किलोमीटर दूर कटकम सांडी प्रखंड में सौ से अधिक की संख्या में पौधारोपण किया गया।इस मौके पर श्री सोनी ने कहा कि ‘पंचतत्व से हमारा शरीर बना है,इसमें एक तत्व के भी बिगड़ने से हम बीमार पड़ जाते हैं।रोग वास्तव में रोग नहीं है यह लक्षण है।जब हमारा मन बिगड़ता है तो है तो यह रोग के रूप में प्रकट होता है।प्रकृति के सान्निध्य से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ होता है।’

लगाये गये पौधों में जामुन, आंवला, सांगवान, शरीफा काजू, लीची, बांस, कटहल, आम की विभिन्न प्रजाति, आदि पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में संजय गुप्ता, ऋषि आनंद चौधरी, अजय जैन, कीर्ति गुप्ता, विश्वनाथ सोनी, तन्मय सोनी, विरेन्द्र जी, रवि जायसवाल, बंटी केशरी, श्वेता रानी, पीयुष सोनी, श्यामा देवी, सुमन भंडारी, गुड़िया देवी, सुधा मेहरोत्रा, सुमन कुमार, अर्चना देवी, पंचरत्न गुप्त , शांति अग्रवाल, नीलम वर्मा, अनीता गुप्ता, सुबोध ओझा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

Heavy rain expected in Jharkhand for next 2 days, alert in these districts

0

The effect of low circulation forming in the Bay of Bengal will also be seen in Jharkhand. Its effects are likely to be visible in different parts of the state from July 22. According to the Meteorological Center, there is a warning of heavy rain at many places in Kolhan and central part (capital and surrounding areas) on 22 and 23 July. The weather center has issued a yellow alert regarding this. Due to this, the monsoon which has become weak in Jharkhand is also expected to gain momentum.

Heavy rain expected in Ranchi, Ramgarh on July 22

According to the Meteorological Centre, on July 22, there may be isolated heavy rain in Chaibasa, Jamshedpur, Seraikela-Kharsawan, Khunti and Ranchi as well as some parts of Ramgarh. At the same time, on July 23, there is a warning of heavy rain at many places in these districts as well as in Latehar, Gumla and Lohardaga. In such a situation, there may be a good amount of rain for three days, in such a situation, there is a strong possibility that the monsoon, which has been sluggish for the last few days, will once again intensify.

Sporadic rain in the capital

Sporadic rain occurred at many places in the capital Ranchi on Sunday morning and Saturday. Maximum rainfall of 24 mm occurred in Baghmara of Dhanbad. At the same time, there was 17 mm rainfall in Govindpur and around 13 mm rainfall in Bokaro. The maximum temperature of the capital remained below 30 degrees Celsius. The maximum temperature of other districts is also between 30 to 35 degrees Celsius.

-Kusum Kumari.

राम भक्तों के लिए

ऋष्यमूक पर्वत शिखर चोटी पर स्थित प्राचीन श्री श्री 1008 श्री महादेव मुंडा धाम में भक्तों ने किया पहली सोमवारी पर जलाभिषेक

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऋष्यमुक पर्वत शिखर स्थित बाबा बैद्यनाथेश्वर ज्योति मनोकामना लिंक मंदिर,प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर, देवगांव स्थित प्राचीन श्री श्री 1008 श्री महादेव मुंडा धाम में सावन के पहली सोमवारी पर जलाभिषेक करने को लेकर राउरकेला से पंपापुर धाम परिवार के सभी भक्त कांवर लेकर पैदल यात्रा कर सैकड़ों कांवरियों का जत्था रविवार देर शाम को पालकोट पहुंचा।

ऋष्यमुक पर्वत शिखर स्थित बाबा बैद्यनाथेश्वर ज्योति मनोकामना लिंग मंदिर में सावन के पहली पर जलाभिषेक करने को लेकर इनके साथ-साथ पैदल यात्रा करते हुये कांवर के साथ वेदव्यास, त्रिवेणी, हांथी बारी, सिमडेगा, बीरु, हार्टिंगहोडे, सोदे,पाड़ों, बानो, लचडागढ, कोलेबिरा सहित विभिन्न सुदूरवर्ती इलाकों से कांवरियों का जत्था रविवार शाम पालकोट पहुंचा।

रविवार शाम को कांवर लेकर सैंकड़ों महिला-पुरुष युवक-युवतियां कांवरियों का जत्था पहुंचने पर पंपापुर धाम समिति पालकोट के सभी सदस्यों द्वारा सभी कांवरियों का भव्य रुप से स्वागत किया गया।तथा दुर्गा मंदिर में सभी कांवरियों को विश्राम के लिये लाया गया।दुर्गा मंदिर में सभी कांवरियों को फल शरबत से जलपान कराया गया।इसके बाद सभी कांवरियों का जत्था रविवार देर शाम को अपने-अपने कांवर के साथ पैदल यात्रा करते हुये ऋष्यमुक पर्वात शिखर की चोटी पर पहुंचे।यहां सभी कांवरियों सावन की पहली सोमवारी को अहले सुबह बाबा बैद्यनाथेश्वर ज्योति मनोकामना लिंग मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद अपने-अपने गणतव्य के लिये प्रस्थान करेंगे।जानकारी के अनुसार सावन के पवित्र माह को लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंपापुर धाम समिति पालकोट के तत्ववाधान में ऋष्यमुक पर्वत शिखर में सावन मेला का भी आयोजन किया गया है।जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों का आवागमन सुचारु प्रारंभ हो गया है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर , गुरु सम्मान कार्यक्रम संपन्न।

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पतंजलि योग समिति गुमला एवं भारत स्वाभिमान गुमला के तरफ से पालकोट रोड स्थित लक्ष्मी मंदिर में एक कुण्डीय यज्ञ एवं हवन का कार्यक्रम सुबह 10 बजे कराया गया। इसके पश्चात गुरु दक्षिणा कार्यक्रम किया गया। सभी कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात उपस्थित सभी लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में आगामी 4 अगस्त को जड़ी बूटी दिवस मनाने पर भी विशेष चर्चा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोला प्रसाद, प्रियंका कुमारी, रुपेश सोनी, रणधीर कुमार वर्मा, श्रुति कुमारी, पुष्प लता देवी, उषा किरण, सुनील कुमार दास, सुनीता कुमारी लक्ष्मी देवी अनीशा केसरी, प्रभा देवी, हरिहर नाथ सिंह, श्यामली मित्रा, अर्चना कुमारी, गजराज महतो,सावित्री भगत, हिना देवी, रीना देवी,राधा कुमारी साह, अनीशा केसरी, पिंकी देवी, निशा देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता कुमारी,शकुंतला देवी, डॉ अनुपमा कुमारी,हरेराम गौतम,श्याम प्रसाद गुप्ता, हितेश्वर भगत, आशीष पांडे,आनंद प्रसाद गुप्ता, गुड़िया ओहदार अनुभव कुमार अमृता कुमारी इत्यादि अन्य लोग भी उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिला मण्डल कारा गुमला में लगा जेल अदालत सह जागरूकता कार्यक्रम ।

0

गुमला – गुमला जिला मण्डल कारा में झालसा के आदेशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला ध्रुव चंद्र मिश्र के निर्देश पर आज , मंडल कारा गुमला में , जेल अदालत सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ‌। जिसमें स्थाई लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह ने मंडल कारा के बंदियों से कहा कि अगर वह किसी प्रकार अपना वकील नहीं रख पा रहे हैं तो पीएलबी के द्वारा डीएलएसए को तुरंत सूचित करें ताकि उसे तुरंत पैनल वकील उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा की कानून संबंधी जितना भी सहायता आप लोगों को दी जानी है , वह सहायता विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा , उन्होंने कहा कि कोई भी बंदी यदि किन्ही का जमानत मंजूर हो गया है , और वह किसी कारण बस कारा से नहीं निकल पा रहा हो तो , भी कानूनी सहायता प्राप्त होगा ,विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा किया जाएगा। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के बुंदेश्वर गोप ने कैदियों के बीच कानून संबंधी काफी जानकारियां उन्हें प्रदान किया उन्होंने कहा की आवश्यकता पड़ने पर लीगल डिफेंस काउंसिल आपका सहायता करने के लिए बनाया गया है आप जब भी जरूरत पड़े हमारी टीम की सहायता ले सकते हैं उन्होंने कारा से निकलने के बाद लोगों को अच्छा व्यक्ति बनने की सलाह दी।

आज के जेल अदालत में स्थाई लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह ,एलडीसी के बुंदेश्वर गोप , इंदु पांडे ,जितेंद्र सिंह ,डीएलएसए के कर्मचारी प्रकाश पांडे तथा मंडल कारा के कर्मचारी गण तथा बंदीगण उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium