30 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 59

प्राकृतिक खेती को मिल रहा बढ़ावा, हलमती गांव बना मॉडल

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा प्रदान संस्था के द्वारा प्रखंड घाघरा अंतर्गत हलमती गांव में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की जा रही है। यह पहल राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत उद्यान विभाग एवं प्रदान संस्था के समन्वय से संचालित हो रही है।

इस पहल के तहत 22 लाभुक परिवारों को सब्जी बीज उपलब्ध कराए गए और 5 अन्य परिवारों को ग्लैडियोलस फूल की खेती हेतु रोपण सामग्री प्रदान की गई, जिससे फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन मिला। इसके अतिरिक्त 125 किसानों को जीवामृत तैयार करने हेतु ड्रम उपलब्ध कराए गए तथा 15 परिवारों को वर्मी बेड प्रदान कर जैविक खाद उत्पादन को बढ़ावा दिया गया।

इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव गांव में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। सभी 22 लाभुक परिवार सक्रिय रूप से सब्जी उत्पादन कर रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर ताजे एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। वहीं, वितरित ड्रमों का उपयोग जीवामृत निर्माण में तथा वर्मी बेड के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन में किया जा रहा है।

किसानों को नियमित प्रशिक्षण एवं सतत तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी क्षमता में वृद्धि हुई है और प्राकृतिक खेती के प्रति स्थायी रूझान विकसित हुआ है।

इस पहल का एक महत्वपूर्ण परिणाम वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से अतिरिक्त आय के अवसर के रूप में सामने आया है। लाभुक परिवार अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ अतिरिक्त 5-6 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कर रहे हैं, जिससे आगामी खरीफ मौसम में प्रति परिवार ₹6,000 से ₹8,000 तक की अतिरिक्त आय होने की संभावना है।

इस परिवर्तन में महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। महिलाएं न केवल सब्जी उत्पादन में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि स्थानीय बाजारों में उत्पादों की बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी सशक्त बना रही हैं।

राम भक्तों के लिए

मंत्री ने विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, भूअर्जन से जुड़े मामलों में कैम्प लगाकर भुगतान का दिया आदेश

0

देवघर : झारखंड के जल संसाधन विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजूल हसन की अध्यक्षता में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे कार्यों व योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन प्रखंड सभागार मधुपुर में किया गया। बैठक से पूर्व उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बुके प्रदान कर मंत्री हफीजूल हसन का स्वागत किया।

बैठक के दौरान मंत्री ने 20 चिन्हित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भू-अर्जन से संबंधित मुआवजा भुगतान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं करने की बात कही. इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया.  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ‘पंचायतवार कैंप’ लगाकर रैयतों को उनके हक की राशि पारदर्शी तरीके से जल्द दें.

मंत्री ने टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता लिया

नगर परिषद क्षेत्र में टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेताया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक टोल नाके पर वाहन श्रेणी एवं निर्धारित शुल्क का बोर्ड प्रमुखता से लगाया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री हफीजूल हसन ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर पेयजलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया। साथ ही पेयजल संकट से निपटने हेतु डीप बोरिंग एवं जल मीनार मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु जर्जर तारों को बदलने और पोल शिफ्टिंग के लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके अलावा मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों के उप-स्वास्थ्य केंद्र ससमय व शत-प्रतिशत खुले, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।

इसके अतिरिक्त, पेंशन, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने नए वित्त वर्ष की राशि का सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं की स्वीकृति के लिए एनओसी की प्रक्रिया को तेज करने और ‘ग्रीन गोला’ की सरकारी भूमि को सुरक्षित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन की पहल पर निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर डीसी सख्त

0

रांची :  रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं निजी स्कूल प्रबंधन के साथ सोमवार को हुई संयुक्त बैठक के बाद जिले के अभिभावकों के बीच न्याय मिलने की एक नई उम्मीद जगी है। बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी शुल्क वृद्धि एवं विभिन्न मदों में वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्क पर गंभीरता से चर्चा की गई तथा उपायुक्त ने इस दिशा में ठोस पहल किए जाने के संकेत दिए हैं।

ज्ञात हो कि रांची जिले के अधिकांश निजी विद्यालयों द्वारा प्रत्येक वर्ष री-एडमिशन फीस, एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट फंड, बिल्डिंग फंड, मिसलेनियस चार्ज सहित कई अन्य मदों में अभिभावकों से भारी-भरकम राशि वसूली जा रही है। इसके अतिरिक्त, स्कूल प्रबंधन द्वारा निर्धारित दुकानों से ही किताबें खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जिससे अभिभावकों की आर्थिक परेशानी और बढ़ जाती है।

निजी स्कूलों में फीस निर्धारण समिति का गठन हो

इस संबंध में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा कि रांची उपायुक्त की पहल से अभिभावकों में भरोसा जगा है कि अब उन्हें निजी स्कूलों की मनमानी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 को ईमानदारीपूर्वक लागू कराया जाता है, तो निश्चित रूप से अभिभावकों को न्याय मिलेगा और स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगेगी।

श्री राय ने जिला प्रशासन से मांग है कि सभी निजी विद्यालयों में फीस निर्धारण समिति का गठन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की शुल्क वृद्धि से पूर्व अभिभावकों की सहमति और समिति की अनुमति अनिवार्य की जाए। उन्होंने कहा कि नए सत्र शुरू होने से पहले किताबों की सूची विद्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाए तथा अभिभावकों को कहीं से भी किताब खरीदने की स्वतंत्रता दी जाए। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई की जाती है, तो यह अभिभावकों के लिए बड़ी राहत होगी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

राम भक्तों के लिए

वोटरों…! अब तुम शहंशाह नहीं रहे…! SIR के जरिए अब वोटर लिस्ट से नाम हटवाने का नया हथकंडा

0

वोटरों, अब तुम छुट्टी करो भाई। लोकतंत्र की तुमने बहुत रक्षा कर ली। तुम्हारी जरूरत अब खत्म हुई। आराम करो। अभी तक के सहयोग के लिए बहुत धन्यवाद और आभार। अब तुम्हारी खास जरूरत नहीं। और अगर तुम मुसलमान हो तो फिर तुम कट लो। तुम्हें अब तो यह समझ में आ ही गया होगा कि यह एसआईआर हमने बुनियादी रूप से वोटर लिस्ट से तुम्हारे नाम हटवाने के लिए करवाया है। कहीं-कहीं गेहूं के साथ घुन भी पिस गया है और घुन तो हमेशा से पिसता रहा है। हिंदू वोटर भी अब पहले जैसा हमारा वफादार नहीं रहा। आजकल उसे गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है तो हमें गालियां पर गालियां दे रहा है। दो और गालियां। ये वोटर भी थोड़ा कट जाए तो बुरा नहीं। ये भी अब हमारे लिए समझो मुसलमान हैं!

वोटरों, याद करो, पहले तुम शहंशाह बने हुए थे। घर बैठे-बैठे वोटर बन जाते थे। इच्छा होती थी तो वोट डालने जाते थे। कोई डर-भय नहीं था तो जिसे चाहते थे, उसे वोट देते थे। जिसे चाहते थे, उसे जिताते थे, जिसे चाहते थे, उसे हराते थे। मुख्यमंत्रियों को ही नहीं तुमने तो प्रधानमंत्री तक को चुनाव हरवाया है! अब चूंकि भारत ‘विकसित’ होने के रास्ते पर है, तो अब यह सब नहीं चलनेवाला। याद है, सत्ता में आने के बाद अमित शाह ने कहा था कि हम पचास साल राज करने आए हैं। तब तुम वोटर इस बात पर हंसे थे न मगर आज तुम्हें लगता होगा न कि यही हकीकत है!

अब वोटर बनना, तुम्हारी मजबूरी है क्योंकि जो वोटर नहीं, वह कुछ भी नहीं। आदमी नहीं, औरत नहीं, बच्चा नहीं। सांप-बिच्छू नहीं। कीड़ा तक नहीं। वह या तो मृतक है या है घुसपैठिया !

बस एक ही फंडा…लोकतंत्र फोटोजेनिक बना रहे

भूतपूर्व और वर्तमान वोटरों, यह अच्छी तरह समझ लो कि हमने, तुम्हारे बगैर चुनाव जीतने की टेक्निक अच्छी तरह साध ली है। बस चंद वोटर हर बूथ पर लाइन में लगे हुए चाहिए, ताकि लोकतंत्र फोटोजेनिक बना रहे! आज अगर हम इस टेक्निक से असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव जीत जाते हैं तो कुछ साल बाद इसी तकनीक का और विकास करके हम तमिलनाडु और केरल में भी जीत दर्ज कर लेंगे। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भी होगा और वोटर के हाथ से झुनझुना तक नहीं होगा!

वोटर, हमने तुम्हारा सारा घमंड तोड़ दिया है और थोड़ा-बहुत अभी भी बचा होगा तो उसे भी जल्दी ही तोड़ देंगे। वह दिन भी आनेवाला है कि हमारा उम्मीदवार तुम्हारे घर नाक रगड़ने नहीं जाएगा और फिर भी वह 90- 95 प्रतिशत वोटों से जीत जाएगा। किसी को यह पता भी नहीं चलेगा कि चुनाव हो गया है और हमारे उम्मीदवार ऐतिहासिक जीत हासिल कर लेगा!

तो अबे ओ वोटर सुन कि अब हम केवल हिंदुत्व के सहारे नहीं जीतते हैं। केवल नफ़रत की बैसाखी पकड़ कर नहीं चलते हैं। इन पुरानी तकनीकों का भी इस्तेमाल हम करते हैं मगर हमारे पास बहुत सी नई तकनीकें भी हैं। हमारे लिए अब कुछ भी असंभव नहीं रहा। वोटर की हमें जरूरत नहीं तो बताओ, हमें हराएगा कौन? ईवीएम? निर्वाचन आयोग? पुलिस? अर्द्धसैनिक बल? अदालत ? कानून ? सीबीआई? ईडी? अडानी-अंबानी? ट्रंप? नेतन्याहू? कौन हराएगा हमें ? राहुल गांधी हरा पाएगा ? बताओ, आखिर हमें कौन हराएगा? इसके बावजूद वोटर अगर तुम यह सोचते हो कि तुम हमें नहीं, बल्कि उन्हें जिता सकते हो तो उन्हें जिता कर देख लो! खुला चैलेंज है हमारा।

‘विकसित भारत’ का नया प्रयोग

यह अलग बात है कि हम लोकतंत्र का नाटक रचने के लिए कुछ सीटों पर उन्हें भी जिता देंगे मगर भूल जाओ भाइयों-बहनों यह चमत्कार तुम्हारे वोटों से होगा!

हां तो वोटर बनने की जरूरत आज तुम्हें है, हमें नहीं। हम जिस ‘लोकतंत्र’ का विकास कर रहे हैं, उसे तुम्हारी आवश्यकता नहीं। अगर हम उसी पुरानी कानूनी-संवैधानिक पद्धति पर चलते रहेंगे तो हम कभी भी न ‘विकसित भारत’ बना पाएंगे और न हिंदू राष्ट्र और न विश्वगुरु बन पाएंगे। न हम अमेरिका के आगे घुटने टेक पाएंगे, न इस्राइल की बगल में बैठकर खी-खी, ही-ही कर पाएंगे।

हमें तुम्हारा वोट नहीं चाहिए क्योंकि इस बार हमें किसी भी कीमत पर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को धूल चटाना है और जैसे भी हो, उसे इस बार धूल चटाकर रहेंगे। हमारे पास धूल चटाने की इतनी तरकीबें हैं कि धूल चाटनेवाले धूल चाट-चाट कर थक जाएगा और धूल ख़त्म नहीं होगी!

चुनाव लूटने की नई तरकीब

 हमारी इन नई तरकीबों का पता तुम्हें बाद में चलेगा। वोट चोरी तो हमारा पेशा है। राहुल गांधी के डर से हम इसे अपनाने से डरेंगे नहीं। वोट डालने से कुछ समुदायों को रोकना भी है हमें। हिंदू-मुस्लिम तो हमें करना ही है। जाति-संप्रदाय का बंटवारा भी जारी रहेगा। विपक्ष के उम्मीदवारों को खरीदना भी रुकेगा नहीं। उसे डराया-धमकाया जाएगा, नोटों की गड्डी दिखाई जाएगी। विपक्षी उम्मीदवार के वोट काटने के लिए उसकी जाति के फर्जी किस्म के उम्मीदवार भी खड़े करेंगे। और बहुत से नये उपाय भी हमने ईजाद किए हैं। इस मामले में शोध करने में हम दुनिया के सभी देशों से आगे हैं।

जल्दी ही हम ऐसा युग लाएंगे कि 98 प्रतिशत वोट हमारे उम्मीदवार को मिलेंगे और विपक्ष के उम्मीदवार को शेष दो प्रतिशत ! वह शर्म से जमीन में गड़ जाएगा। सिर‌ उठाना, चुनाव लड़ना भूल जाएगा! जिन-जिन देशों में ये तरकीबें सफलता से अपनाई जा रही हैं, वहां हमारे और चुनाव आयोग के प्रतिनिधि गहराई से अध्ययन कर रहे हैं। उन देशों के शासनाध्यक्षों से भी हम लेसन ले रहे हैं, ताकि दुनिया के सबसे बड़ा यह लोकतंत्र खुशी-खुशी जोकतंत्र बन जाए और चुनाव लूटने की तरकीब में दुनिया स्वेच्छा से हमें विश्वगुरु कहने को बाध्य हो जाए।

-विष्णु नागर के facebook वाल से 

राम भक्तों के लिए

महिला पर हाथी का हमला, गोमिया में दर्दनाक मौत

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया (बोकारो): गोमीया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का बढ़ता खतरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रविवार सुबह महुआ चुनने जंगल गई एक महिला की हाथी के हमले में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के जगेश्वर गांव निवासी मेघनाथ महतो कि पत्नी (48 वर्षीय )तकनी देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ कोली बेड़ा पत्थर जंगल में महुआ चुनने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया और हमला कर दिया। साथ गई महिलाएं किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं, लेकिन तकनी देवी हाथी की चपेट में आ गईं। हाथी ने उन्हें पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतका के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ नाराजगी भी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर नियमित गश्ती नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं और हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए सतर्क रहें। बताया गया है कि क्षेत्र में हाथियों का एक झुंड लगातार सक्रिय है, जिसकी निगरानी की जा रही है।

राम भक्तों के लिए

जारंगडीह में बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव धूमधाम से संपन्न, बिनय कपूर हुए शामिल

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया- जारंगडीह में आयोजित बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के आदरणीय श्री योगेंद्र प्रसाद जी के ज्येष्ठ पुत्र एवं झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री बिनय कपूर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री कपूर ने सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मौके पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री कपूर ने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था, सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी परंपराओं एवं संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए।
महोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

राम भक्तों के लिए

गोमिया में नवनियुक्त थाना प्रभारी का स्वागत

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया। गोमिया थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र में स्वागत का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गोमिया प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम ने थाना पहुंचकर उन्हें बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर मोहम्मद असलम ने कहा कि “गोमिया क्षेत्र की जनता को नई उम्मीदें हैं। हमें विश्वास है कि थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और भी मजबूत होगी तथा आम लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना समय की आवश्यकता है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।”
वहीं, थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “गोमिया क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। आम नागरिकों से अपील है कि वे पुलिस का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जा सके।”
इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

तीन सामूहिक बलात्कारियों को गिरफ्तार कर , न्यायिक हिरासत में लेते हुए, गुमला जेल भेजा गया

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला पुलिस निरीक्षक सह गुमला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि गुमला थाना कांड सं0-133/2026, दिनांक-11.04.2026 धारा- 70 (2), 351(2) BNS, 4/6 Posco Act.

दिनांक- 11.04.2026 के दोपहर करीब 12.00 बजे सूचना मिली कि टोटो क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-किता में एक

नाबालिक लड़की जो अपने गांव में सरहुल मनाने के बाद सुबह करीब 04.00 बजे अपने घर आ रही थी

तभी गांव के ही तीन लडके के द्वारा उक्त नाबालिक लडकी को जंगल डांड में ले जाकर पीडिता के इच्छा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म किया

गया। इस संबंध में पीड़िता के मां के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर गुमला थाना में कांड में

दर्ज किया गया। कांड का अग्रतर अनुसधान, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ( गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ) महोदय, गुमला के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मेरे (पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी गुमला के ) नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया एवं घटनास्थल का जांच हेतु फॉरेसिंक टीम को रांची से बुलाया गया। छापामारी दल के द्वारा उक्त कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्तों 1. प्रदीप तुरी उम्र 24 वर्ष पिता सुकरा तुरी 2. सुरेश उरांव उम्र 22 वर्ष पिता सुखराम उरांव तथा 3. मुकेश लोहरा उम्र 29 वर्ष पिता-फगुआ लोहरा तीनों के पता-ग्राम-किता, पोस्ट-कोटाम, थाना जिला-गुमला को किता स्थित जंगल डांड से गिरफ्तार किया गया।

घटनास्थल पर फॉरेसिंक टीम के द्वारा जांच किया गया एवं पीड़िता एवं गिरफ्तार अभियुक्तों का सदर

अस्पताल गुमला में मेडिकल जांच कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय गुमला में

उपस्थापन किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम –

प्रदीप तुरी उम्र 24 वर्ष पिता सुकरा तुरी पता-ग्राम-किता, पोस्ट-कोटाम, थाना+जिला-गुमला।

सुरेश उरांव उम्र 22 वर्ष पिता सुखराम उरांव पता-ग्राम-किता, पोस्ट-कोटाम, थाना+जिला-गुमला।

मुकेश लोहरा उम्र- 29 वर्ष पिता-फगुआ लोहरा पता-ग्राम-किता, पोस्ट-कोटाम, थाना जिला-गुमला।

छापामारी दल के सदस्य –

. महेन्द्र करमाली पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, गुमला।
. कुंदन कुमार सिंह पु०अ०नि० गुमला थाना (टोटो)

. चन्द्रशेखर नायक स०अ०नि० गुमला थाना (टोटो)

मंगल टुड्डू स०अ०नि० गुमला थाना (टोटो) तथा सशस्त्र बल गुमला थाना (टोटो) उक्त अभियान में सम्मिलित थे l

 

राम भक्तों के लिए

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की समन्वय बैठक सम्पन्न

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक पुरुषोत्तम साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों एवं संबद्ध संघों के प्रतिनिधियों तथा सक्रिय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के जिला सचिव भूषण कुमार ने विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो (विशुनपुर) की निगरानी विभाग द्वारा की गई गिरफ्तारी संदिग्ध एवं अनुचित प्रतीत होती है। महासंघ ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे कर्मचारियों के सम्मान और मनोबल के विपरीत बताया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासंघ का 8 वां जिला सम्मेलन दिनांक 14 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी को लेकर सभी प्रखंडों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों को देय 8% प्रोत्साहन राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। इस संबंध में महासंघ का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही सिविल सर्जन कार्यालय, गुमला से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग करेगा।
बैठक में एलपीजी गैस आपूर्ति की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि कर्मचारियों को गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, जिससे उनके कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। महासंघ ने जिला प्रशासन से मांग की कि कर्मचारियों को घर-घर एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अन्यथा महासंघ द्वारा इस विषय पर उपायुक्त के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक के अंत में आगामी जिला सम्मेलन की सफलता के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया—
स्वागत अध्यक्ष: रघुनंदन वैध
स्वागत सचिव: जितवाहन उरांव
कोषाध्यक्ष: राम मोहन साहू
स्वागत समिति सदस्य: जकी उल्लाह अंसारी, शनि राम, नवल किशोर, कविता बिलुंग, शैलेश बाखला, रणधीर कुमार, मंजूषा लकड़ा, संजय सुरीन, शिवनारायण सिंह, अमित, रंजीत कुमार जायसवाल, सीता राम मुंडा, बैजनाथ मुंडा, शकील अंसारी, जितेन्द्र महतो, बंधन उरांव, नेहरू महतो, सुनील कुमार, प्रेमलता, अनिल, आयुष कुमार, राकेश कुमार, शंकर खेरवार, वीना कांति लकड़ा, पार्वती कुमारी, संगीता कुमारी, एलेक्सिस एक्का, अनूप नंद, प्रेम कुमार रतिया उरांव, राजू उरांव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
महासंघ ने आशा व्यक्त की कि जिला सम्मेलन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु ठोस रणनीति बनाई जाएगी तथा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक आवाज बुलंद की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

अनियंत्रित तेज रफ्तार ऑटो (टेंपो) ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार कर, गंभीर रूप से घायल कर दिया, महिला गुमला सदर अस्पताल में इलाजरत

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित संत इग्नासियुस स्कूल गेट गुमला के समक्ष सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान दीपनगर निवासी 40 वर्षीय सरोज जशीनता कुजूर (पति वीरेंद्र कुजूर) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह लगभग 10 बजे की है।

सरोज जशीनता अपने किराएदार के साथ स्कूटी पर सवार होकर गैस सिलेंडर भरवाने जा रही थीं। इसी दौरान गुमला संत इग्नासियुस स्कूल गेट के समक्ष सामने से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ऑटो (टेंपो) ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनो व्यक्ति और गैस सिलेंडर सड़क पर दूर जा गिरा। इस हादसे में सरोज के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और शरीर के अन्य हिस्से में भी गंभीर चोट आई हैं। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों द्वारा आनन फानन में मानवता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया । मौके पर पहुँची एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया, जहाँ सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया की महिला की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है, जबकि किराएदार को मामूली चोटे आई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं l

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium