18.1 C
Ranchi
Tuesday, November 10, 2026
Advertisement
Home Blog Page 592

Student Surabhi arrested from RIMS in NEET paper leak case, mobile and laptop seized.

0

CBI has taken major action in the NEET paper leak case. Surabhi, a first year student from RIMS Hostel, Ranchi, has been arrested by CBI. Now a big news is coming out that the mobile and other electronic gadgets of the arrested student Surabhi Kumari have been sealed by CBI. CBI has warned three girl students living with her in hostel room not to touch any of her belongings. The market of discussion is hot due to Surbhi’s arrest.

CBI team had reached Hostel No. 3 of RIMS on Wednesday evening itself to interrogate Surbhi Kumari. After being interrogated till late evening, she was kept in police custody in the hostel itself. On Thursday morning she was again called to the CBI office in Ranchi for questioning. She was arrested after a long interrogation. During the interrogation of the student on Wednesday and Thursday in the absence of family members, Dean Student Welfare and Hostel Warden were called for information about the student.

The student is a resident of Ramgarh district of Jharkhand. CBI had received information that she was involved in the solver gang in the NEET paper leak case. Surbhi’s name has also come to light after her arrest in Patna. Information is being received that the student has also admitted to joining the Solver Gang.

This is the first arrest from a medical college in Jharkhand in the NEET UG 2024 paper leak case.CBI is trying to reach Sanjeev Mukhiya, the mastermind of this entire case. For this, action is being prepared against some medical students and doctors.

Kusum Kumari.

राम भक्तों के लिए

बलात्कारी अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास तथा ₹10 , 000 हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई गई।

0

गुमला – गुमला व्यवहार न्यायालय गुमला के एडीजे वन प्रेम शंकर की अदालत ने शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपित पालकोट प्रखंड का तुंडरटोली निवासी विरेंद्र गोप को धारा 376(2) (n) दस वर्ष का कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। घटना दो अगस्त 2020 की है। आरोपित विरेंद्र ने पालकोट की एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे डरा धमका दिया था। लगातार कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। इसके बाद मामला दर्ज कराया गया था।

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, सभी अस्पताल में भर्ती ।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग हुए घायल. पालकोट थाना क्षेत्र के सोलगा गांव के समीप सुबह आठ बजे के आसपास एक सिफ्ट डीजार्यस कार पलट गयी. जिसमें सवार पिता पुत्र घायल हो गये. जिसे गांव के आस पास के लोगो के द्वारा पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट ईलाज के लिए 108 एंबुलेंस से भेजा गया. जानकारी सूत्रो के अनुसार पिता सत्यनारायण सिंह व पुत्र अंरबिद सिंह औरंगाबाद से राउरकेला जा रहे थे.

जैसे ही सोलगा गांव पहुंचे तो सामने से एक तेज रफ्तार से पीककप वैन आ गयी. चुंकी वाहन तेज रफ्तार में थी व उस जगह तीखा मोड़ भी है.उसे बचाने के दौरान कार सड़क के नीचे उतर गया और सड़क के किनारे एक बिजली का खंभा को टक्कर मारते हुए कार पलट गयी. सुचना पालकोट पुलिस को दिया गया. पालकोट पुलिस मौके पर पहुंचकर कार में रखे सभी समानो को कब्जे में कर लिया. सत्यनारायण सिंह टांसपोर्ट का काम है.उसु सिलसिले में राउरकेला जा रहे थे. दोनों खतरे से बाहर हैं.

दूसरी घटना पालकोट के पोजेंगा गांव के केंउद टोली के समीप लगभग 11 बजे की है.जिसमें पुरा परिवार थे. कार में गढ़वा से राउरकेला जा रहे थे. तभी केंउद टोली गांव के पास सड़क के बीच में एक व्यक्ति अचानक आ गया. जिसे बचाने के क्रम में कार चालक प्रमोद कुमार घायल हो गया. पालकोट थाना के एस आई रामचंद्र यादव ने बताया कि व्यक्ति को बचाने के दौरान कार सड़क के नीचे उतर गयी और अभी बरसाती कीचड़ होने के चलते वाहन पलट गयी. कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. केवल चालक प्रमोद कुमार को हल्की चोट लगी है जिसे स्वास्थ केंद्र पालकोट में ईलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया. दोनों वाहनो को पालकोट पुलिस थाना ले आयी है.

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

श्रावणी मेला को लेकर देवाकी बाबा धाम प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड स्थित देवकी धाम श्रावणी मेला को लेकर देवाकी बाबा धाम प्रबंधन समिति के द्वारा शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने की। बैठक में श्रवण माह शुरू होने से पूर्व मंदिर की सुंदरीकरण पर विशेष चर्चा किया गया। साथ ही रंग रोगन कर पूरे माह मेला की के लिए जरूर की संसाधन की व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया गया।

वहीं मौजूद प्रबंधन के सचिव किशोर जायसवाल ने तमाम सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को अपनी उपस्थिति जरूर दें और विधि व्यवस्था को बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें। जिससे पूजा के लिए आने वाले भक्तगणों को किसी प्रकार का असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रेम कुमार साहू, कोषाध्यक्ष रामनन्दन साहू, विपिन बिहारी सिंह, प्रदीप प्रसाद, योगेंद्र भगत, रामजीवन साहू, सुशील गुप्ता, मनोज महापात्र, अरुण पाण्डेय संजय सिंह, ऋषि महापात्र, प्रेम जायसवाल, शुभम सिंह, बसंत जायसवाल उपस्थित थे।

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त गुमला : जिले को आत्मनिर्भर बनाना प्रथम लक्ष्य

0

उपायुक्त गुमला द्वारा लघु कुटीर विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में आज शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला लघु कुटीर विभाग की समीक्षा की गई। जिले के उद्यमियों एवं पारंपरिक कारीगरों के विकास को लेकर आज विभिन्न बिंदुओं पर उपायुक्त ने समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रखंडवार कारीगर क्राफ्ट की मैपिंग करने का निर्देश दिया । जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में बने CFC पर मशीन स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिले में मांडर यूनिट प्रोडक्ट है जिसका भवन निर्माण कराया जा रहा है, मुख्यमंत्री लघु कुटीर से मशीन उपकरण सेटअप हेतु प्रास्तव भेजने का निर्देश दिया गया। “SEFTY FIRST PRODUCTIY MUST” ke तहत रामजाड़ी के वैसे ब्रास कारीगर जो बहुत जटिल प्रक्रिया से बर्तन का निर्माण करते हैं, उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि ब्रास कारीगर के लिए सुरक्षा उपकरण हेतु प्रस्ताव जिला उद्यमी समन्वयक को दो दिनों में उपलब्ध कराएं गया एवं अगले 7 दिनों में उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही।

गुमला प्रखंड के टोटो में कारीगरों के लिए CFC भवन बनाया जा रहा है उत्पादन बढ़ाने हेतु मशीन उपकरण हेतु प्रस्ताव की मांग की गई।

PMFME विशेष कैंप का आयोजन प्रखण्ड स्तर पर किया जा रहा है ज्यादा से ज्यादा लोगों को यूनिट स्थापित करते हुए रोजगार सृजन करने का निर्देश दिया गया|

इस दौरान मुख्य रूप से जीएम डीआईसी, एवं जिला उद्यमी समन्वयक उपस्थित रहें।

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त ने सीएसआर मामलों को लेकर कंपनी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग एवं सीएसआर मामलों को लेकर कंपनी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सीएसआर कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से सीएसआर हिंडालको कंपनी अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के विकास करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रबंधक (सीएसआर ) हिंडाल्को कंपनी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, विभिन्न संरचनाओं के निर्माण आदि के कार्य किए जा रहे हैं। उक्त सभी कार्यों की उपयुक्त ने बिंदुवार समीक्षा की।
इस दौरान सीएसआर मद से आवासीय विद्यालयों की मरम्मती, विद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर लगाए जा रहे सोलर लाइट की सुविधा, उच्च/मध्य विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मती, बाउंड्री वॉल निर्माण आदि की समीक्षा की। उपायुक्त ने कुछ कार्यों में धीमी कार्य प्रगति को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की।

इसके साथ ही हिंडालको कंपनी द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए कार्यों एवं इस वित्तीय में हिंडालको द्वारा किए जाने वाले कार्य योजनाओं की रिपोर्ट की मांग की। उपायुक्त ने इसके साथ ही पीएचडी विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता को सीएसआर के क्षेत्रों में सभी प्राकृतिक जल स्रोतों को चिन्हित करते हुए, उससे आस पास के गांव तक पेय जल आपूर्ति के कनेक्शन करने हेतु निर्देश दिए गए एवं योजना तैयार करने की बात कही। इसके अलावा अन्य कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

बैठक में उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से जीएम डीआईसी,सिविल सर्जन, जिला खनन पदाधिकारी,अंचल अधिकारी विशुनपुर ,अंचल अधिकारी घाघरा ,हिंडालको लोहरदगा प्रबंधकों के अलावा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त गुमला द्वारा लघु कुटीर विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में आज शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला लघु कुटीर विभाग की समीक्षा की गई। जिले के उद्यमियों एवं पारंपरिक कारीगरों के विकास को लेकर आज विभिन्न बिंदुओं पर उपायुक्त ने समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रखंडवार कारीगर क्राफ्ट की मैपिंग करने का निर्देश दिया । जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में बने CFC पर मशीन स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिले में मांडर यूनिट प्रोडक्ट है जिसका भवन निर्माण कराया जा रहा है, मुख्यमंत्री लघु कुटीर से मशीन उपकरण सेटअप हेतु प्रास्तव भेजने का निर्देश दिया गया। “SEFTY FIRST PRODUCTIY MUST” ke तहत रामजाड़ी के वैसे ब्रास कारीगर जो बहुत जटिल प्रक्रिया से बर्तन का निर्माण करते हैं, उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि ब्रास कारीगर के लिए सुरक्षा उपकरण हेतु प्रस्ताव जिला उद्यमी समन्वयक को दो दिनों में उपलब्ध कराएं गया एवं अगले 7 दिनों में उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही।

गुमला प्रखंड के टोटो में कारीगरों के लिए CFC भवन बनाया जा रहा है उत्पादन बढ़ाने हेतु मशीन उपकरण हेतु प्रस्ताव की मांग की गई।

PMFME विशेष कैंप का आयोजन प्रखण्ड स्तर पर किया जा रहा है ज्यादा से ज्यादा लोगों को यूनिट स्थापित करते हुए रोजगार सृजन करने का निर्देश दिया गया|

इस दौरान मुख्य रूप से जीएम डीआईसी, एवं जिला उद्यमी समन्वयक उपस्थित रहें।

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

बैंक ऑफ इंडिया गुमला शाखा द्वारा आज किसान दिवस का हुआ आयोजन, जिले के 131 लाभुकों को केसीसी ऋण का दिया गया लाभ

0

उपायुक्त ने लाभुकों से की मुलाकात, लाभुकों के बीच वितरण किया गया केसीसी सैंक्शन लेटर

इस दौरान RSETI के प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का भी किया गया वितरण

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में आज शुक्रवार को बैंक नेशनलाइजेशन डे के उपलक्ष्य में बैंक ऑफ इंडिया गुमला के द्वारा सीलम स्थित RSETI परिसर में जिला स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने की पहल की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी उपस्थित रहें। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किसान दिवस के अवसर पर आज विभिन्न बैंक शाखाओं के माध्यम से जिले के कुल 131 किसानों को केसीसी लोन का लाभ दिया गया। वहीं आज 2 लाभुकों को स्वरोजगार हेतु पीएमएफएमइ योजना का भी लाभ दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के द्वारा आज सांकेतिक रूप से कुल 17 लाभुकों के बीच केसीसी सैंक्शन लेटर एवं 2 लाभुकों के बीच पीएमएफएमई योजना के तहत सैंक्शन लेटर प्रदान किया गया। साथ ही 6 लाभुकों के बीच केसीसी योजना के तहत कृषि मशीन का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी किसानों से बात की। उन्होंने केसीसी ऋण के संबंध में जानकारी दी । उपायुक्त ने कहा कि केसीसी ऋण किसानों के लिए एक बेहतरीन ऋण है जिसमें बिना किसी इंट्रेस्ट के किसानों को उनके आय वृद्धि के लिए लोन दिया जाता है। उन्होंने किसानों को अधिक से अधिक इस योजना का लाभ लेने के प्रति प्रेरित किया। इसी बीच दो ऐसे भी लाभुक थे जो स्वरोजगार करते हुए स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएमएफएमई योजना का लाभ प्राप्त कर रहे थे। जिसमें आयुष कुमार जिन्हे PMFME योजना के तहत 8.56 लाख रुपए प्राप्त हुए वहीं सिकंदर लोहरा को सुकर पालन इकाई के लिए 9,50,000/- रुपए प्राप्त हुए। उपायुक्त ने दोनो ही लाभुकों से बात कि एवं उन्होंने लाभुकों से कहा कि उनके बिजनेस के प्रारंभ होने के बाद वे उसे देखने जाएंगे।

एलडीएम गुमला द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आज के कार्यक्रम के अवसर पर कुल 131 लाभुकों को 56.93 लाख की राशि का ऋण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए बैंक शाखाओं के द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाएंगे।

उक्त कार्यक्रम के पश्चात उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी RSETI कार्यालय भी पहुंचे जहां झारखंड ग्रामीण विकास विभाग द्वारा NQF Alingned NAR RSETI training एवं BDSP/CRP EP of MED, SVEP, OSF एवं NRLM ब्लॉक सर्टिफिकेट के तहत 32 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था आज अंतिम दिवस में सभी प्रशिक्षुओं के परीक्षा के पश्चात उपायुक्त के हाथों उनके बीच प्रशस्तिपत्र/ प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस बीच उपायुक्त ने सभी प्रशिक्षुओं से मुलाकात की एवं उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से एलडीएम गुमला, जेएसएलपीएस डीपीएम, RSETI जिला समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी , कर्मी एवं संबंधित लाभुक मौजूद रहें।

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

Microsoft, CrowdStrike both deploy fixes to resolve the global outage

0

Microsoft added that a recent update to the CrowdStrike software was the cause of the problem with the Windows 365 personal PCs and that the fundamental reason of the disruption in the Azure cloud service has been resolved.

The CEO of CrowdStrike Holdings also said on social networking site X that ‘a repair has been issued’ after the business detected the upgrade that caused a global Windows system crash.

CEO George Kurtz went on, “This is not a security incident or cyberattack.”
The reason behind Microsoft Windows’s collapse was CrowdStrike’s Falcon Sensor threat-monitoring software. Multiple organizations throughout the world experienced disruptions due to a global IT outage that was caused by the interruption that affected Microsoft’s Azure cloud services.

The purpose of IT security tools is to make sure that they function in the worst possible situation. According to Ajay Unni, CEO of cybersecurity startup StickmanCyber, “to be the root cause of a global IT outage is an unmitigated disaster” for Reuters. On Friday morning, CrowdStrike’s stock fell about 20% during pre-market trading on Wall Street.
A firm promotional video stated that CrowdStrike software was utilized by over half of the Fortune 500 companies.

A few customers have reported successfully recovering after performing numerous virtual restart procedures, according to Microsoft Azure. However, some Office 365 services are still experiencing the “residual impact” of outages.

The cyber protection organization CERT-In has prepared a technical advisory to address the issue, which has interrupted the operations of various airlines and several stock brokerage services given by private firms. IT Minister Ashwini Vaishnaw also wrote on social media site X earlier today.
Professor Ciaran Martin, who formerly led the UK National Cyber Security Center and is a professor at Oxford University’s Blavatnik School of Government, told Reuters that “this is a very, very uncomfortable illustration of the fragility of the world’s core Internet infrastructure.”
.

– By Prasneet Kaur

राम भक्तों के लिए

चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर , पुलिस प्रशासन को उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

0

गुमला जिला मुख्यालय सहित जिले में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलेगा गुमला चेम्बर।

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय सहित जिले में चोरी की घटनाओं में हो रही वृद्धि को लेकर , गुमला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स की आपात बैठक में व्यापारियों के बीच छाया रहा गुमला में बढ़ती हुई चोरी की घटना का मामला , इस पर संज्ञान लेते हुए चैंबर ने निर्णय लिया की बहुत जल्द पुलिस अधीक्षक गुमला से मिलकर इस पर ठोस कदम उठाते हुए कार्यवाही करने की मांग करेगी। आए दिन गुमला में चोरी की घटना को देखते हुए गुमला के व्यापारियों में एवं आम जनों में काफी आक्रोश है। आमजन काफ़ी परेशान और भयभीत हैं। किसी भी कार्यक्रम को लेकर घर बंद कर पुरे परिवार के साथ बाहर जाना मुश्किल हो गया है।

गुमला पुलिस प्रशासन के द्वारा अगर चोरी पर अंकुश नहीं लगा तो गुमला चेम्बर को बाध्य होकर बड़े आंदोलन की ओर रुख करना होगा। बैठक में व्यापारियों के द्वारा गुमला बंद करने एवं रोड जाम करने की मांग उठी। पुलिस अधीक्षक से गुमला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स, गुमला शहर में फिर से मोबाइल टाइगर को बहाल करने की मांग करेगी।
बढ़ती गर्मी और पर्यावरण को देखते हुए वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में पूर्व अध्यक्ष हिमांशु केशरी की चाची के आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल ने किया।

बैठक में अध्यक्ष दामोदर कसेरा, पूर्व अध्यक्ष विनोद केशरी, पवन अग्रवाल, मो सब्बू, निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अभिजीत जायसवाल रॉकी, सचिव बबलू वर्मा, नीरज गुप्ता, प्रणय कुमार, राजेश लोहानी, गुरमीत सिंह, बृजकिशोर फोगला, आनंद गुप्ता, संजीव मलानी, रितेश गुप्ता, अमित मंत्री गोलू, पंकज खंडेलवाल, प्रतीक अग्रवाल उपस्थित थे।

NEWS – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium