18.1 C
Ranchi
Tuesday, November 10, 2026
Advertisement
Home Blog Page 594

मां द्वारा स्कूल फीस नहीं देने से आक्रोशित होकर एक नाबालिग किशोर ने किटनाशक पदार्थ का किया सेवन , गुमला सदर अस्पताल में चल रहा हैं इलाज ।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बसिया प्रखंड क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग किशोर , जो तोरपा ग्राम के एक स्कूल में वर्ग 9 वीं का छात्र हैं , और वह दो दिन पूर्व अपने घर आया था और अपने मां ( जो दिल्ली में रहकर कार्य करती है ) के द्वारा अपने स्कूल का फीस जमा करने के लिए पैसा मथ नहीं देने और मां से हुऐ , तू – तू , मैं – मैं, होने के बाद अपने घर में रखें,धान में डालने वाले कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया , यह देख परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिये बसिया रेफर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों के देखरेख में उक्त नाबालिग किशोर का इलाज चल रहा हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

प्रखंड स्तरीय गरिमा सम्मेलन सह जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

गुमला – गुमला जिला घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर गरिमा केंद्र में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय गरिमा सम्मेलन सह जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड प्रमुख सविता देवी, शिक्षा विभाग बीपीओ पुष्पा टोप्पो, जेएसएलपीएस से रविकांत मिश्रा,प्रदान से अभय कुमार, बाल विकास परियोजना बीपीओ राजलक्ष्मी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सलाहकार समिति द्वारा 40 सामाजिक प्रताड़ना के शिकार हुई पीड़ित दीदी का समस्या को सुना गया।

उनकी समस्याओं का समाधान हेतु पहल की गई। वही पीड़ित महिलाओं को उनके हक अधिकार हेतु परामर्श दिया गया। साथ ही अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने कहा कि वर्तमान समय में किसी महिला को डायन बोलना दुर्भाग्य है। अंधविश्वास से हम सभी को दूर रहने की जरूरत है ,नशापान को जड़ से मिटाना है, सभी के सहयोग से ही इस पर लगाम लगाई जा सकती है।

इसके साथी कई अन्य अतिथियों ने भी संबोधन कर डायन बिसाही,नशापान,कई कुप्रथावो,को जड़ से मिटाने के लिए सभी को साथ होकर चलने की बात कही। मौके पर उपस्थित लोगों में वीएलएफसी अभिनंदन घोष,रांची कुमारी कसिका,घाघरा विकास मंडल अध्यक्ष संतोषी देवी,देवेंद्र,साबिर,अमरिंदर सहित महिला विकास मंडल के सीआरपी उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले के होमगार्ड जवानों की बहाली की प्रक्रिया आज से हुई प्रारंभ, 2 अगस्त तक की जाएगी बहाली की प्रक्रिया।

0

नागफेनी (आई.आर.बी.-5) में की जा रही है बहाली की प्रक्रिया

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निगरानी में की जा रही है बहाली

पूरे बहाली की प्रक्रिया का करवाया जा रहा है सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियो ग्राफी

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में आज गुरुवार को होमगार्ड जवानों की बहाली हेतु प्रक्रिया (आई.आर. बी.-5) नागफेनी, गुमला में शुरू हुई। इस दौरान योग्य उम्मीदवारों का दौड़, शारीरिक जांच, परीक्षा तथा हिंदी लेखन परीक्षा का प्रखंडवार आयोजन किया गया है। इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से बहाली की प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।

पहले दिन में गुमला सदर प्रखंड के लगभग 917 अभियार्थियों के लिए आज परीक्षा का आयोजन किया गया था। स्टेडियम में सुबह अभ्यर्थियों का मिलान किया गया। इसके बाद दौड़, दौड़ के बाद ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक करने की प्रक्रिया एवं अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा भी ली जाएगी। पूर्वाह्न 7 बजे से प्रारंभ यह प्रक्रिया देर शाम तक चलेगी। होमगार्ड नियुक्ति के पूरे प्रक्रिया को वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की जा रही है। बहाली प्रक्रिया उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की निगरानी में की जा रही है।

बताते चलें कि सभी प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया गया है. जहां 18 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक पुरुष उम्मीदवारों की बहाली की प्रक्रिया की जाएगी वहीं महिला उम्मीदवारों की बहाली की प्रक्रिया 26 जुलाई से लेकर 2 अगस्त की जाएगी।

गृह रक्षकों के भर्ती में नामांकन के लिए कुल 370 पदों पर नियुक्ति की जाएगी जिसके लिए लगभग 9000 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. जिले के युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है. जिससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा. बड़ी संख्या में युवा हिस्सा ले रहे है.

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

Travel influencer Aanvi Kamdar tragically died after falling into a 300-foot deep gorge while filming a Reel.

0

Aanvi Kamdar, a 27-year-old Mumbai-based travel influencer, tragically died after falling into a gorge while filming an Instagram Reel. Known for her travel content under the handle @theglocaljournal, Kamdar, a chartered accountant, was visiting the Kumbhe waterfall in Maharashtra’s Raigad district with seven friends on July 16, as reported by PTI.
While shooting a video, Kamdar slipped and fell approximately 300 feet into the gorge, according to Mangaon police.
Her friends immediately alerted local authorities, prompting a swift response. The rescue effort involved the Coast Guard, Kolad rescue team, and Maharashtra State Electricity Board staff. A rescuer on the scene described the difficulty of reaching Kamdar due to heavy rain and falling stones, necessitating the use of a vertical pulley to lift her out.
The six-hour rescue operation eventually succeeded, but Kamdar had sustained severe injuries. She was transported to the Mangaon taluka government hospital, where she died during treatment.
Following Anvi Kamdar’s passing, Managaon Police Inspector Tehsildar and other local authorities have issued an appeal to visitors and those in the vicinity. Traveling should be responsibly enjoyed by all. When traveling, put safety first. Avoid taking risks when visiting popular destinations.

News – Simran

राम भक्तों के लिए

सुप्रियो भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे…घुसपैठिया व मदरसा जैसे मुद्दों पर कई सवाल खड़े किए,कहा-भाजपा नेताओं के नफरती भाषण का झारखंड के चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

0

सुप्रियो ने कहा-भाजपा की ओऱ से मुस्लिम नेताओं को अब प्रतिनिधित्व देना बंद कर दिया गया है…आज शाहनवाज हुसैन, मुख्तार अब्बास नकवी और एमजे अकबर जैसे सरीखे नेता विलुप्त हो गए हैं, अवशेष के रूप में एक-दो प्रवक्ता बचे 

रांची : भाजपा नेताओं की कथित गलत बयानबाजी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कई मुद्दों पर उन्हें घेरा है. झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को पीसी कर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाये और पार्टी नेताओं को घुसपैठिया और मदरसा जैसे मुद्दों पर सवाल उठाया. सुप्रियो ने कहा कि झारखंड आकर भाजपा के नेता दो ही मुद्दों की बात करते हैं। एक घुसपैठिया और दूसरा मदरसा। लेकिन गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार घुसपैठ का सबसे अधिक प्रयास त्रिपुरा में होते हैं. कहा कि त्रिपुरा में पिछले 8 साल से भाजपा का शासन है। भाजपा के पास 10 साल से सीमा सुरक्षा का जिम्मा है। उन्होंने कहा कि असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा स्वीकार भी करते हैं कि सबसे अधिक घुसपैठ असम में हुई है। इसके बाद भी रोज एक नया-नया ट्विट बाबूलाल मरांडी करते हैं। लेकिन ये सच्चाई का बखान नहीं करेंगे. क्योंकि उधर उनका ध्यान ही नहीं है या फिर सबकुछ जान कर भी भाजपा नेता अंजान बने रहते हैं.

‘भाजपाइयों को मदरसों से बहुत दिक्कत है’

सुप्रियो ने कहा कि अब इनको मदरसों से तकलीफ है। भाजपा शासित राज्यों में दिक्कत नहीं है। झारखंड में आकर कहते हैं कि मदरसा बंद कर दीजिये। यूपी में 16513 मदरसे हैं। ये सभी मदरसे रिकॉग्जनाइज्ड हैं। अनरिकॉग्जनाइज्ड मदरसों की संख्या 449 है। इसी तरह सरकारी मदरसों की संख्या यूपी में 558 है। जबकि वहां भाजपा की सरकार पहले भी रही है और अभी भी है। वहीं मध्य प्रदेश में 20650 मदरसे ऐसे हैं जो, राज्य सरकार की सहयोग राशि से चलते हैं। इसी तरह 1600 मदरसे ऐसे हैं, जिनको भाजपा की केंद्र सरकार आर्थिक सहयोग देती है। कहा कि गुजरात में 1130 मदरसे हैं। गुजरात में 30 साल से भाजपा का शासन है। बिहार में 88 मदरसे राज्य सरकार चला रही है। इसी तरह 2059 मदरसे यहां मदरसा बोर्ड से निबंधित हैं। वहीं झारखंड में 186 पेडेड मदरसे हैं। कहा पूरे देश में ये मदरसे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, राज्य सरकार, केंद्र सरकार और शिक्षा विभाग का संयुक्त कार्यक्रम है। उन्होंने भाजपा नेता से पूछा कि झारखंड के मदरसों से कोई ऐसी बात निकली है जिससे, इस देश को या झारखंड को नुकसान हुआ है? हकीकत तो ये है कि भाजपा नेताओं के नफरती भाषण से झारखंडवासी अंजान नहीं हैं, इसलिए चुनाव में उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिलनेवाला है.

‘पीएम का…’सबका साथ…सबका विकास’ की बात अब बेमानी हो गयी है’

सुप्रियो ने कहा कि भाजपा के नेता जिस तरह से इन दिनों अल्पसंख्यकों के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे वे खुद को ही एक्सपोज कर रहे हैं. कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। सबका विश्वास की बात करते हैं। लेकिन भाजपा के एक नेता का कहना है कि सबका साथ नहीं, जो हमारे साथ, उसका विकास। उनका इशारा प. बंगाल विधानसभा में विपक्ष के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के हालिया बयान की ओर था जिसमें, उन्होंने कहा है कि सबका साथ सबका विकास की बात अब बेमानी हो गयी है। कहते हैं भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा को बंद कर देना चाहिये।  उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शायद ही, एक भी मुसलमान उम्मीदवार उतारा हो। भाजपा विधानसभा में भी मुसलमान उम्मीदवार को टिकट देने से कतराती है। दरअसल, भाजपा की ओऱ से मुस्लिम आबादी को कहीं भी प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में आज शाहनवाज हुसैन, मुख्तार अब्बास नकवी और एमजे अकबर सरीखे नेता विलुप्त होते जा रहे हैं. एक-दो प्रवक्ता अवशेष के रूप में बचे हुए हैं.

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह बगोदर में पथराव के बाद स्थिति सामान्य, तीन हिरासत में, हिन्दू संगठनों के विरोध पर एसपी ने कहा-निर्दोषों पर कार्रवाई नहीं होगी

0
गिरिडीह (कमलनयन) : मुहर्रम जुलूस के दौरान गिरिडीह नगर एवं बगोदर के बालक गांव में दो समुदायों के बीच बुधवार देर रात में हुई दोनों पक्षों की ओर से पथराव की घटना के बाद प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लागू कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के अतिरिक्त जवान कैंप कर रहे हैं। गिरिडीह नगर के मामले में गुरुवार को संदेह के आधार पर तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान दोनों मामलों को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने काफी गंभीरता लिया है. एसपी ने तत्काल अप्रिय स्थिति को आगे बढ़ने से रोकने की कार्रवाई की। झामुमो के वरिष्ठ नेता ईरशाद अहमद वारिश ने कहा कि घटना के तुरन्त बाद पुलिस प्रशासन ने संयम से काम लेते हुए शरारती तत्वों को खदेड़ कर मामले को बढ़ने से रोकने का काम किया।

जन जीवन हुआ सामान्य…रोजाना की तरह नगर-बाजार की दुकानें खुली

बगोदर घटना को लेकर एसपी ने कहा कि बगोदर के बालक गांव में रूट को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। लेकिन घटना के बाद मामला शांत करा दिया गया था. गिरिडीह शहर के पद्म चौक/शिव मुहल्ला मेन रोड में तजिया जुलूस में दोनों तरफ से हुए पथराव की घटना पर कहा कि चिन्हित स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर जांचोपरान्त सद्भाव में खलल डालने का प्रयास करनेवाले को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इधर, गुरुवार को जन जीवन सामान्य रहा। रोजाना की तरह नगर-बाजार की दुकानें खुली। बगोदर के बालक गांव में भी गुरुवार को आवाजाही सामान्य रही। कहीं से अप्रिय घटना के समाचार नहीं मिले। बताते चलें कि गिरिडीह जिला मुख्यालय समेत अन्य प्रखण्डों में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहर्रम जुलूस निकाला गया।

बगोदर के बालक गांव में भी आवाजाही जारी

गिरिडीह शहर के पदम चौक एवं बगोदर के बालक गांव में पथराव को छोड़कर शेष प्रखण्डों में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम भाईचारे के साथ मनाया गया। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस बीच गिरिडीह नगर मामले में गुरुवार को तीन युवकों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में भाजपा समेत हिन्दू संगठनों के नेताओं ने एकतरफा कार्रवाई की बात करते हुए नगर थाने में विरोध जताया। भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, दिनेश यादव, सुरेश साव, चुन्नुकात, संदीप डगैच, विनय सिंह समेत बडी संख्या में नेता और कार्यकर्ताओं ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन देकर निर्दोष पर कार्रवाई नहीं करने की अपील की। एसपी ने भाजपा शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि निर्दोषों पर कार्रवाई नहीं होगी।
राम भक्तों के लिए

झारखंड प्रजापति (कुम्हार ) महासंघ का हजारीबाग जिला मंत्री बने युवा समाजसेवी सह अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित।

0

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के बैनर तले आज हजारीबाग के पावन धरती पर जिला कार्यसमिति का बैठक मटवारी कुम्हार टोली में स्थित रीत वेंकट में हजारीबाग कुम्हार महासंघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रजापति उर्फ पप्पू पंडित के नेतृत्व में आहुत की गई।

उक्त बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रजापति कुमार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति एवं वशिष्ठ अतिथि बेरमो के पूर्व विधायक श्री योगेश्वर महतो बाटुल की गरिमा में उपस्थिति में जिला संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला संगठन का विस्तार किया गया।
जिसमें युवा समाजसेवी सह अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित को हजारीबाग जिला के जिला मंत्री के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री श्री पप्पू पंडित जी के घोषणा की गई उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।

उक्त अवसर पर बधाई देने वाले में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति बेरमो विधानसभा के पूर्व विधायक श्री योगेश्वर कुमार बाटुल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पंडित, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय प्रजापति प्रदेश संगठन महामंत्री ईश्वर चंद्र प्रजापति, प्रदेश संगठन मंत्री पप्पू पंडित, प्रदेश मंत्री डॉ नरेश पंडित, जिला कार्य समिति सदस्य गोपाल पंडित, पतरातू जयनगर के जिला परिषद श्री राजाराम प्रजापति, हजारीबाग जिला के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रजापति, झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के जिला संरक्षक के रूप में श्री महेश प्रजापति, श्री देवधारी प्रजापति, श्री सुखदेव राम प्रजापति, श्री विष्णु प्रजापति, श्री निर्मल प्रजापति, साथ ही जिला संगठन मंत्री शिव प्रजापति जिला उपाध्यक्ष लीलाधन प्रजापति, जिला सचिव रंजन कुमार, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव प्रजापति बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष श्री गुरुदयाल प्रजापति बरकट्ठा प्रखंड अध्यक्ष छत्रु पंडित, आदि अनेक लोगों ने बधाई व शुभकामना देते हो उज्जवल भविष्य की कामना किया।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

Champai Soren was running a good government, Hemant Soren committed political murder as soon as he came out of jail: Himanta Viswa Sarma

0

Himanta Vishwa Sarma addressed Vijay Sankalp Sabha in Ranchi today. During this he said that “I am fortunate that the party has sent me to Jharkhand. He said that Congress neither knows arithmetic nor mathematics. Rahul Gandhi has no knowledge of religion. No tribal leader is seen with Hemant. Brokers are seen all around Hemant. Hemant made jharkhand a mini Bangladesh. History will not forgive Hemant. Hemant has just lied. Hemant took out gold from the sand. He is only running a government of lies.

Hemant did very bad things to Champai. Champai Soren was running a better government than Hemant Soren. Hemant Soren just wants a chair. Hemant has committed political murder of Champai Soren. What development happened in Jharkhand? How many people got jobs?

This government had said that if you do not get a job, you will get allowance. Hemant Soren had made this promise at the time of elections. It is said that BJP will lose the elections, why will BJP lose? BJP removed 370, built Ram temple. Money sent to farmers’ accounts.You cannot form a government by abusing Modi.

Hemant Soren ji is the leader of the tribals. At least do welfare of the tribal society. It won’t happen just by taking their votes. Infiltration is taking place in Jharkhand. Stop infiltration. Jharkhand is being made a mini Bangladesh.Kalpana ji, I would like to request with folded hands that you, being a wife, being a daughter, being a mother, fight for the tribal daughters. Fight for the mothers of Jharkhand, fight for the sisters.

Girls are being cheated in the name of marriage. Tribal sisters are being subjected to maximum atrocities. After 20 years, Hemant Soren’s grandson will ask him, Dada, what did you do for Jharkhand. If someone builds a medical college or a university, he will say that he has built nothing. He will say that we just got the sand syndicate built. Sand is exported from Jharkhand but the people of Jharkhand do not get sand.You cannot form a government by abusing Modi ji.

Modi ji has complete accounts. What account do you have? The people of Jharkhand will defeat you in the assembly. You won four seats because Rahul Gandhi came to Jharkhand. Priyanka Gandhi came to Jharkhand. Rahul ji says that I will immediately deposit the money, did his money come? Don’t want knocking, want money.

I also send money to the accounts of the people of Assam but we do not send Khatakhaat. Modi ji also sends money to the accounts of farmers but he does not send money in cash.”

Kusum Kumari.

राम भक्तों के लिए

गुमला: मोटर कार और बाइक की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल

0

घटना की जानकारी

गुमला – गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बसिया मोड़ के पास एक मोटर कार और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की तफ़सील

दुर्घटना उस समय हुई जब बजाज पल्सर में सवार तीन युवक गुमला की ओर जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

घायलों की पहचान और इलाज

घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • शमीम उरांव, उम्र 20 साल, टेंगरिया खिजूर टोली गांव निवासी।
  • प्रकाश मुंडा, उम्र 19 साल, डहुडांड खूटी टोली निवासी।
  • अरविंद उरांव, उम्र 18 साल, डहुडांड खूटी टोली निवासी।

पालकोट पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना तुरंत दी गई। पुलिस ने घायलों को पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला भेज दिया।

पुलिस और अस्पताल की भूमिका

पालकोट थाना प्रभारी मो. जंहागीर ने अपने दल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि घायल युवकों की स्थिति गंभीर है और उन्हें गुमला में इलाज के लिए भेजा गया है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षा उपायों की कमी की शिकायत की है। उनका कहना है कि इस मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएँ होती हैं, और प्रशासन को यहां यातायात सुरक्षा बढ़ानी चाहिए।

आगे की कार्यवाही

पालकोट पुलिस दुर्घटना की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही, वे दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और संबंधित पक्षों की जानकारी जुटाने में जुटे हैं।

इस हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए लोग सड़क पर सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: गजराज महतो की पहल

0

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण अभियान की शुरुआत

गुमला – गुमला जिले के सिसई में योग गुरु और योग प्रचारक गजराज महतो ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनूठे अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का नाम है “एक पेड़ मां के नाम।” इसके तहत, गजराज महतो स्कूलों में जाकर पौधा रोपण कर रहे हैं और लोगों को पेड़-पौधे लगाने के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य और महत्व

गजराज महतो ने कहा कि धरती पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। यदि यह स्थिति बनी रही तो आने वाली पीढ़ियाँ शुद्ध हवा और पानी के लिए तड़प सकती हैं। इस अभियान के माध्यम से, वे लोगों को एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

स्कूलों में पौधा रोपण की गतिविधियाँ

गजराज महतो ने सिसई प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में पौधा रोपण की गतिविधियाँ की हैं। उन्होंने सिसई प्रखंड मुख्यालय, कुडुख विद्यालय छारदा, मध्य विद्यालय बघनी, करकरी, बाँस टोली, सोंगरा, शिवनाथपुर, आर. सी. प्राथमिक विद्यालय सैंदा, माघी बालिका उच्च विद्यालय सिसई, प्राथमिक विद्यालय कुलंकेरी, आश्रम विद्यालय, और आरोग्य मंदिर बरगांव में सैकड़ों पौधे लगाए हैं।

बच्चों और शिक्षकों का समर्थन

इस अभियान को स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। गजराज महतो ने बताया कि बच्चों और शिक्षकों ने इस पहल में सक्रिय भागीदारी की है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को महसूस किया है।

पौधों की किस्में और उनकी उपयोगिता

गजराज महतो ने लोगों को नीम, बरगद, पीपल जैसे ऑक्सीजन जनित पेड़ों के साथ-साथ आम, जामुन, आंवला, अमरूद, और नारियल जैसे फलदार और छायादार वृक्षों को लगाने की सलाह दी है। इन पौधों से न सिर्फ पर्यावरण में सुधार होगा, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी फायदेमंद होगा।

अभियान की सफलता और भविष्य की योजनाएं

गजराज महतो ने इस अभियान की सफलता पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को और विस्तारित करने की योजना है ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठा सकें।

विशेष ध्यान और श्रद्धा का आह्वान

गजराज महतो का मानना है कि हर भारतीय को साल में कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। इससे पर्यावरण में सुधार होगा और हमारे आने वाले समय के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित होगा।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium