30 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 60

जिला मुख्यालय गुमला में दिनदहाड़े चेन छिनतई का मामला, प्रकाश में आया है, अपराधी चुस्त – पुलिस सुस्त अब तक गिरफ्तारी नहीं

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय अपराधियों के गिफ्त में शुक्रवार शाम हुई चेन छिनतई की घटना के बावजूद पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी है, लेकिन अपराधियों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि पालकोट रोड स्थित शक्ति मंदिर के समीप बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक महिला को निशाना बनाया।

जिला मुख्यालय स्थित डीएसपी रोड, बाबू वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी सती देवी अपने किसी निजी कार्य से पालकोट रोड गई हुई थीं। इसी दौरान अचानक एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उक्त सती देवी के पास पहुंचकर और एकाएक झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चैन छीन ली और उक्त घटना को अंजाम देने के बाद, उक्त दोनों अपराधी तेज रफ्तार से उक्त घटनास्थल से फरार होने में सफल रहे । दिनदहाड़े हुई उक्त वारदात से जिला मुख्यालय में दहशत का माहौल है। इधर, घटना के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अब तक कोई अहम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

राम भक्तों के लिए

नाबालिग से जुड़े मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गय

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया—पीड़िता के पिता की शिकायत पर तेनुघाट ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला पेटरवार थाना कांड संख्या 56/26 से संबंधित है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी देव चंद हेंब्रम (उम्र 19 वर्ष), पिता कार्तिक हेंब्रम, निवासी पिथोड़िया, घरवाटांड़ पंचायत के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) एवं 96 के तहत मामला दर्ज किया।
तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापामारी अभियान चलाया, जिसमें लड़की को बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तेनुघाट जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, एसआई मनोज तिर्की तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

 

राम भक्तों के लिए

डीएवी कथारा के चार एनसीसी कैडेट्स का शूटिंग ट्रायल में चयन

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया—22 झारखंड बटालियन हजारीबाग एनसीसी के आर्मी विंग द्वारा शनिवार को आयोजित शूटिंग ट्रायल में डीएवी कथारा के चार प्रतिभाशाली कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना चयन सुनिश्चित किया।
इस चयन प्रक्रिया में झारखंड के विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया, जहां कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच डीएवी कथारा के वर्ग नवम के कैडेट्स नव्या अंबिका, अनन्या, रितेश एवं तेजस सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय से कुल 15 कैडेट्स इस ट्रायल में शामिल हुए थे।
चयनित कैडेट्स अब प्रतिष्ठित ‘थल सैनिक कैंप’ में भाग लेंगे, जहां उन्हें भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों द्वारा शूटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-1 के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी.एन. खान ने इस उपलब्धि पर सभी कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में इस प्रकार का अवसर मिलना गौरव की बात है। एनसीसी न केवल अनुशासन और देशभक्ति का भाव विकसित करता है, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये कैडेट्स आगे भी विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही आर्मी विंग के सीटीओ शिव प्रकाश सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भी बधाई दी।
ज्ञात हो कि विद्यालय में एनसीसी के आर्मी एवं नेवल दोनों विंग सक्रिय रूप से संचालित हो रहे हैं, और यहां के कैडेट्स हर मंच पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे हैं। कैडेट्स की इस सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

 

 

राम भक्तों के लिए

एक पहल सुरक्षा की ओर: गुमला प्रशासन ने सीलम बायपास पर चलाया जागरूकता सह जांच अभियान

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

नियमों का पालन ही जीवन का असली आधार; डीटीओ ने साझा किया सुरक्षा का संदेश, ₹5.05 लाख का जुर्माना वसूला गया

गुमला : – गुमला जिला में
हमारा जीवन और हमारे परिजनों की खुशियाँ सड़क पर हमारी थोड़ी सी सतर्कता पर निर्भर करती हैं। इसी भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में जिला परिवहन विभाग ने शनिवार को सीलम बायपास मार्ग पर एक विशेष जागरूकता सह वाहन जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में चली,इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य चालकों को नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करना रहा।

सुधार की दिशा में उठाए गए कदम
बाईपास मार्ग पर आयोजित इस सघन अभियान के दौरान उन छोटी-छोटी कमियों पर ध्यान दिया गया, जो अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती हैं। इस प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों से कुल ₹5,05,000 का जुर्माना वसूला गया ।

अभियान के दौरान इन बातों पर रहा विशेष ध्यान:
* ध्वनि प्रदूषण और शांति का संदेश: कई दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर पाए गए जो तेज आवाज से बुजुर्गों और मरीजों को असुविधा पहुँचाते हैं। डीटीओ ने बहुत ही शालीनता से युवाओं को समझाया कि असली ‘स्वैग’ शोर मचाने में नहीं, बल्कि सुरक्षित चलने में है। मौके पर ही इन साइलेंसरों को बदलकर मानक साइलेंसर लगवाए गए।

* *सड़क की सेहत और ओवरलोडिंग:* भारी मालवाहक वाहनों (ट्रक और हाइवा) के चालकों से आग्रह किया गया कि वे क्षमता के अनुसार ही माल लादें। ओवरलोडिंग न केवल सड़क को नुकसान पहुँचाती है, बल्कि गाड़ी के संतुलन को भी बिगाड़ती है।

* *कागजातों की पूर्णता*: वाहन चालकों को याद दिलाया गया कि वैध बीमा, फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस रखना उनके अपने कानूनी और आर्थिक हित में है। जिनके पास दस्तावेजों की कमी थी, उन्हें भविष्य के लिए जागरूक किया गया।

*”हमारा लक्ष्य आपकी सलामती है” : डीटीओ*

अभियान के दौरान चालकों से संवाद करते हुए डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने बहुत ही सौम्य शब्दों में कहा:
*”साथियों, प्रशासन का उद्देश्य आपको परेशान करना या दंडित करना बिल्कुल नहीं है। हमारी चिंता बस इतनी है कि आप सुबह जिस मुस्कुराहट के साथ घर से निकलते हैं, शाम को उसी सुरक्षित तरीके से अपने परिवार के पास वापस लौटें। यातायात के नियम हमारे बंधन नहीं, बल्कि हमारे जीवन के सुरक्षा कवच हैं।”*

*समाज की सहभागिता जरूरी:-*
प्रशासन की इस मानवीय और सुधारात्मक पहल की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। लोगों का मानना है कि जब अधिकारी सड़क पर उतरकर एक अभिभावक की तरह समझाते हैं, तो नियमों का पालन करना बोझ नहीं, बल्कि जिम्मेदारी लगने लगता है। जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को बिना लाइसेंस के वाहन चलाने ना दें और लाइसेंस के साथ हेलमेट पहनने और सुरक्षित गति में वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करें।

राम भक्तों के लिए

झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला द्वारा जिला स्तरीय “स्कूल रूआर 2026” कार्यशाला सम्पन्न

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना, के तत्वावधान में नगर भवन, गुमला में जिला स्तरीय “स्कूल रूआर 2026 ” कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला देवी, उपाध्यक्ष श्री रमेश कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, डीसीएलआर राजीव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, डायट प्राचार्य प्रियाश्री भगत एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम चौबे सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ, बीआरपी एवं सीआरपी उपस्थित रहे।

इस स्कूल रूआर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गुमला की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि “हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें।”

जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां द्वारा विषय प्रवेश कराते हुए पूरे अभियान अंतर्गत प्रखंड, संकुल एवं विद्यालयों के स्तर पर कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई जबकि फील्ड मैनेजर श्री रामचंद्र सिंह द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन ओमप्रकाश दास द्वारा किया गया ।

आज की जिला स्तरीय कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी द्वारा दिनांक 13 अप्रैल को सभी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला की जाएगी जिसमें सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षकों के साथ साथ सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों सहित गैरसरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे ।

इस अवसर पर एपीओ रोज मिंज एवं शुभकामना प्रसाद, लेखा पदाधिकारी माधुरी मिंज, लेखापाल सुफिया खान, स्टेनो रीमा रानी गुप्ता, ऑपरेटर शशि कपूर सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

“स्कूल रूआर 2026” अभियान के मुख्य बिंदु

“हर बच्चा स्कूल में” के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिला प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा 5–18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे।

ड्रॉपआउट एवं अनामांकित बच्चों की पहचान हेतु डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाएगा तथा उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

अभियान में शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

15 से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष नामांकन अभियान, प्रभात फेरी, अभिभावक संपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डेटा के विश्लेषण के आधार पर नामांकन गैप की पहचान कर एवं सुधार हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

 

राम भक्तों के लिए

सीतामढ़ी के बच्चों को अब बड़े शहर जैसी पढ़ाई: नए स्कूल से खुलेंगे बेहतर मौके

0

News – Ranu

सीतामढ़ी, अप्रैल, 2026: अब बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए बड़े शहर जाने की मजबूरी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। सीतामढ़ी में भी अब ऐसे स्कूल खुल रहे हैं, जहाँ बच्चों को आधुनिक तरीके से पढ़ने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसी दिशा में बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस स्कूल के शुरू होने से इलाके के बच्चों को बेहतर पढ़ाई, अच्छी सुविधाएँ और नई स्किल्स सीखने का माहौल मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास और भविष्य दोनों मजबूत होंगे।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर मौजूद रहे। उनके साथ सुनील कुमार पिंटू और अनिल कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने स्कूल का दौरा किया और वहाँ की सुविधाओं को देखा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बच्चों को यहां अच्छा माहौल मिलने वाला है।

कार्यक्रम में देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि ऐसे स्कूल बच्चों को सही दिशा देने का काम करते हैं और उनके भविष्य को मजबूत बनाते हैं। वहीं, बिरला ओपन माइंड्स एजुकेशन के प्रबंध निदेशक निर्वान बिरला ने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें जीवन के लिए तैयार करना है।

कुल मिलाकर, इस स्कूल के खुलने से सीतामढ़ी के बच्चों को अब घर के पास ही अच्छी पढ़ाई और आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिलेगा।

 

राम भक्तों के लिए

अतिक्रमण हटाने के विरोध में व्यवसायियों का नगर परिषद कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया- फुसरो बाजार में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में स्थानीय व्यवसायियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल दुकानदारों और प्रभावित परिवारों ने स्पष्ट कहा कि वे विकास कार्यों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बिना पुनर्वास के उन्हें उजाड़ना अन्यायपूर्ण है।
धरना दे रहे व्यवसायियों ने प्रशासन से अपील की कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। उनका कहना था कि फुटपाथ और सड़क किनारे छोटे-छोटे व्यवसाय कर जीवनयापन करने वाले लोगों की रोजी-रोटी इस अभियान से पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
युवा व्यवसाई संघ फुसरो के संरक्षक देवीदास और अध्यक्ष वैभव चौरसिया ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा बिना पूर्व सूचना और पुनर्वास योजना के दुकानों को हटाया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चलाए गए अभियान में कई दुकानें उजड़ गईं, जिससे कई परिवारों की आजीविका संकट में पड़ गई है।
व्यवसायियों ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी इसी तरह की कार्रवाई में कई दुकानों को तोड़ दिया गया था, जिसके बाद बाजार की रौनक खत्म हो गई थी और लंबे समय तक सन्नाटा पसरा रहा। इस बार फिर से अभियान शुरू होने से दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है।
दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनके व्यवसाय को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही वैकल्पिक स्थान की जानकारी दी गई है। व्यवसायियों ने प्रशासन से मांग की कि उचित पुनर्वास के बाद ही कोई कार्रवाई की जाए।
प्रेस से बातचीत में युवा व्यवसाई संघ फुसरो के संरक्षक देवीदास ने कहा कि वे केवल अपने संगठन को मान्यता देते हैं और बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स से उनका कोई संबंध नहीं है।
धरना-प्रदर्शन में संरक्षक मोहम्मद कलाम खान, सचिव बैजू मालाकार, जावेद खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यवसायी मौजूद रहे।

 

राम भक्तों के लिए

सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई: 3.650 टन अवैध कोयला व 3 लावारिस मोटरसाइकिल जब्त

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया- गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को सीआईएसएफ यूनिट, सीसीएल करगली द्वारा अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। कमांडेंट राज प्रताप सिंह के नेतृत्व में ढोरी क्षेत्र के कारीपानी, अमलो रेलवे साइडिंग एवं एनसीपी चेक पोस्ट सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान छापेमारी दल ने कुल 3.650 टन अवैध कोयला तथा तीन लावारिस मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त मोटरसाइकिलों में दो के पंजीयन संख्या JH 09U 5465 एवं JH 09BF 0168 हैं, जबकि एक मोटरसाइकिल का पंजीयन स्पष्ट नहीं हो सका।
जब्त किए गए कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया, वहीं मोटरसाइकिलों को आगे की कार्रवाई के लिए बेरमो थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक (कार्य) अजय कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शर्मा एवं राहुल, प्रधान आरक्षक सजीव कुमार खरवार, वंश कुमार सोनकर, के.वी. राखा, आरक्षक नितीश कुमार, आर.के. पटेल सहित अन्य जवान शामिल रहे।
सीआईएसएफ द्वारा क्षेत्र में अवैध कोयला गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे ऐसे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

राम भक्तों के लिए

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत में विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का निरीक्षण, एक सप्ताह में त्रुटि सुधार के निर्देश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार प्रखंड भरनो के वरीय पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता, गुमला द्वारा पंचायत मारासिली (प्रखंड-भरनो) अंतर्गत विभिन्न संस्थानों एवं योजनाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र मारासिली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मारासिली, पंचायत भवन, ज्ञान केंद्र मारासिली सहित पंचायत अंतर्गत संचालित अंबेडकर आवास, अबुआ आवास, जन वितरण प्रणाली ( पीडीएस) केंद्र एवं वीएलई केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में साफ-सफाई बनाए रखने, ज्ञान केंद्र की एस्बेस्टस सीट छत की मरम्मत कराने, विद्यालय में वर्ग कक्षों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति एवं पोषाहार वितरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
साथ ही सभी संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पाई गई त्रुटियों का एक सप्ताह के भीतर सुधार सुनिश्चित करें तथा सभी योजनाओं एवं संस्थानों का संचालन नियमसंगत एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए।
निरीक्षण के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजनों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

राम भक्तों के लिए

सदर अस्पताल गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 10.04.2026 को लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला द्वारा सदर अस्पताल गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड, किचेन रूम, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड एवं ओपीडी का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से वार्ता कर अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया, जिसमें अधिकांश मरीजों द्वारा सेवा संतुष्टि व्यक्त की गई।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अपराह्न 4:15 बजे तक 10 सामान्य प्रसव एवं 01 सी-सेक्शन ऑपरेशन संपन्न कराया गया। सभी माताओं को प्रसवोपरांत निगरानी में रखा गया है। वर्तमान में सर्जिकल वार्ड में 32, जनरल वार्ड में 118, पुरुष वार्ड में 29, महिला वार्ड में 27 एवं शिशु वार्ड में 10 मरीज भर्ती पाए गए।
ओपीडी में कुल 650 मरीजों का निबंधन किया गया तथा 18 आयुष्मान कार्ड निर्गत किए गए। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि सभी मरीजों को यथासंभव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान 208 मरीजों को विभिन्न प्रखंडों से अस्पताल लाने एवं ले जाने तथा 01 मरीज को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) रांची भेजने हेतु एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई।
किचेन रूम के निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। मरीजों को सामान्य भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। एनआरसी केंद्र में कुल 19 बच्चों को भर्ती कर उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।
दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण में बताया गया कि वर्तमान में अस्पताल में 550 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। हालांकि जन औषधि केंद्र बंद पाया गया, जिसे शीघ्र संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जांच सुविधाओं के अंतर्गत 46 मरीजों का एक्स-रे एवं 18 मरीजों का सीटी स्कैन किया गया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की गई तथा अनुपस्थित पाए गए कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया।
अस्पताल परिसर में 46 सीसीटीवी कैमरे कार्यरत पाए गए एवं किसी भी प्रकार का शैडो एरिया नहीं पाया गया। परिसर को स्वच्छ एवं दुर्गंध मुक्त बनाए रखने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
साथ ही जानकारी दी गई कि दिनांक 09.04.2026 से 10.04.2026 के बीच HIV के 03 नए मरीज चिन्हित किए गए हैं, जिनके उपचार एवं परामर्श की प्रक्रिया जारी है।
निरीक्षण के उपरांत संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अस्पताल में उपलब्ध सभी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium