19.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 612

बाइक सवार की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, दो घायल

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के मलगो ग्राम में शनिवार की देर संध्या को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बिशुनपुर थाना स्थित लपगा ग्राम निवासी विनय उरांव और अनुज उरांव तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए मलगो ग्राम पहुंचे। वहां, मालती देवी अपने घर के बाहर टहल रही थीं। अनियंत्रित बाइक सवारों ने मालती देवी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से तीनों को घाघरा उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने मालती देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनय उरांव और अनुज उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।

घाघरा पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। घाघरा थाना पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन और पूछताछ शुरू कर दी है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग से मनीष जायसवाल सांसद बनते ही भाजपा कार्यकर्ता इंद्र कुमार पंडित का सपना 10 साल बाद हुआ सकार , अब करेंगे छठ महापर्व का आगाज..!

0

हजारीबाग : हजारीबाग जिला के अंतर्गत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड के अतिसुदूर ग्रामीण इलाका बेंगवरी गांव के एक बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुकात रखने वाले भाजपा के सबसे सक्रिय कार्यकर्ता सह युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित ने 2015 में अपनी मां के निधन के बाद संकल्प लिया था कि हजारीबाग सदर के विधायक श्री मनीष जायसवाल ने जिस दिन हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में निर्वाचित होकर दिल्ली के दहलीज पर अवस्थित संसद भवन में कदम रखेंगे, उसी वर्ष बड़े ही शुद्ध और अंत:मन से निर्जला छठ व्रत रखकर भगवान भास्कर को दूध का अर्ध देकर समर्पित भाव से लोक कल्याण के लिए छठ व्रत करने का प्रण लिया था..।

ऐसा करने का निश्चय इसलिए लिया था क्योंकि सदर विधानसभा से पहली बार 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था, उम्मीदवार घोषित होते ही क्षेत्र में उस समय श्री मनीष जायसवाल जी के बारे में कई तरह के झूठी और भ्रामक खबर फैलाई गई थी, किंतु सारे मिथ्यक खबरो को तोड़कर उन्होंने सदर विधानसभा से विधायक के रूप में निर्वाचित हुए और बहुत ही अल्पसमय में महज 2 साल के कार्यकाल के अंदर ही उन्होंने इस बात को साबित कर दिया कि एक विधायक की शक्ति क्या होती है?? और जन कल्याण व क्षेत्र के विकास के लिए एक विधायक को क्या करना चाहिए था! वो सारी चीजों को इन्होंने बहुत ही सरल और आसान तरीके से जनसेवा के भाव को बहुत ही बेहतर तरीके से साबित करने में सफल रहे।

इतना ही नहीं बल्कि जब 2019 में दूसरी बार सदर विधायक के रूप में निर्वाचित हुए तो आपको मालूम होगा कि 2020 में संपूर्ण विश्व में कोविड जैसी महामारी फैल गई थी, और इसका बुरा असर भारत में भी पड़ा था, उस वैश्विक महामारी के दौरान जहां कोरोना से ग्रसित परिवार के लोग अपने ही रिश्तेदार और परिवार के सदस्य से मिलना तक मुनासिब नहीं समझ रहे थे, उस बुरे वक्त में हजारीबाग सदर के विधायक ने न सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र में बल्कि झारखंड के कई इलाके के लोगों के लिए न सिर्फ जीवन बचाने का काम किए, बल्कि वैश्विक महामारी में जरूरतमंद लोगों के लिए मील का पत्थर साबित हुए और गरीबों के लिए मसीहा बनकर खड़े रहे, जिसकी सराहना संपूर्ण भारत में हुई।

हजारीबाग सदर विधायक के कार्यों को सराहना करते हुए भाजपा कार्यकर्ता इंद्र कुमार पंडित न सिर्फ सांसद बनने की दिशा में संकल्प लिए थे, बल्कि उस दिशा में उचित प्लेटफार्म पर सकारात्मक दिशा में अपनी आवाज को भी अकेले बुलंद करना भी शुरू कर दिए थे..।

भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी से लेकर मंडल महामंत्री के साथ संगठन में इंद्र कुमार पंडित कई दायित्व को भी बखूबी निर्वहन कर चुके हैं, और जब महामंत्री रहते हुए इनकी आवाज सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न अखबारों तक प्रमुखता से छपने लगी तो भाजपा के अंदर खलबली मच गई ।

तब देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यशवंत सिन्हा और तत्कालीन सांसद श्री जयंत सिन्हा के इशारे पर पार्टी विरोधी गतिविधि का आरोप लगाते हुए पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर उस समय के तत्कालीन जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप के दिशा निर्देश पर इंद्र कुमार पंडित को महामंत्री पद से निष्कासित कर पार्टी की सदस्यता रद्द करने का भी मंडल अध्यक्ष प्रफूल सिंह ने फरमान जारी किया था..।

किंतु संगठन के “पद और पार्टी” से निष्कासित होने का फरमान जारी के बाद इंद्र कुमार पंडित ने प्रदेश अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी, तो प्रदेश से जवाब आया कि जिला अध्यक्ष किसी भी सदस्य की सदस्यता रद्द नहीं कर सकती है, आपकी सदस्यता बरकरार रहेगी,

उसके बाद श्री पंडित ने खुले मंच पर संगठन के जिला अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी के गलत नीतियों के खिलाफ बगावत की तेवर तेज कर दी और और एक साधारण कार्यकर्ता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यशवंत सिन्हा और जयंत सिन्हा जैसे नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पार्टी में “सच बोलना बगावत है, तो समझो हम भी बागी हैं” और उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यशवंत सिन्हा और तत्कालीन सांसद श्री जयंत सिन्हा के खिलाफ न सिर्फ सोशल मीडिया में बल्कि अखबारों की सुर्खियों के साथ जमीनी स्तर पर सच्चाई के साथ मोर्चा खोल दिया.! इस बीच इन्हें मनाने के लिए कई प्रदेश के पदाधिकारी का इन पर दबाव भी बनाया गया, किंतु कभी अपना आत्म सम्मान के साथ समझौता नहीं किया।

श्री पंडित ने अपने लक्ष्य पर बरकरार रहा और हमेशा सक्रिय रूप से पार्टी हित में काम करते हुए न सिर्फ सोशल मीडिया पर ही बल्कि क्षेत्र में कई सामाजिक संगठनों के साथ जुड़कर भी सक्रिय रूप से काम करते हुए मनीष जायसवाल को सांसद बनने का जो सपना ठाना था, उस सपने को लेकर हमेशा सजग रह कर कभी प्रदेश को तो कभी बड़े मंत्रियों को पत्र लिखकर अवगत कराते रहे और उस दिशा में लगातार बिना किसी लोभ लालच और स्वार्थ के कार्य करते हुए नजर आते रहे..।

जब संघर्ष के लंबे अरसे बाद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने श्री मनीष जायसवाल को हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी घोषित किया तो घोषित होने के बाद कंडाबेर अवस्थित मां अष्टभुजी के मंदिर में भी श्री पंडित पूजा-अर्चना करते हुए भावुक दिखे थे। भावुक वीडियो काफी सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था और खुद सांसद प्रत्याशी श्री मनीष जायसवाल जी भी उस भावुक वीडियो को अपलोड करने से रोक नहीं सके।

उसके बाद चुनाव प्रचार के दौरान हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा करते हुए काफी सक्रिय रूप से काम करते हुए नजर आए । जहां एक तरफ श्री मनीष जायसवाल के विपक्ष में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के समर्थन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर मनीष जायसवाल के खिलाफ सक्रिय दिखे तो वही दूसरी ओर इंद्र कुमार पंडित सोशल मीडिया के जरिए श्री सिन्हा के पोस्ट पर बहुत ही तिखी और आलोचनात्मक कटाक्ष करते हुए मनीष जायसवाल के पक्ष में सक्रिय दिखे , इतना ही नहीं बल्कि क्षेत्र में इनकी पहचान एक सौम्या , सरल और कुशल व्यवहार के साथ इस लोकसभा चुनाव में युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित अपनी लोकप्रियता के कारण संसदीय क्षेत्र में काफी चर्चा में भी रहे।

इस पूरे चुनावी दौरा के बाद जब परिणाम आया तो एक चौंकाने वाले खबर भी वायरल हुआ जहां एक तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यशवंत सिन्हा अपने ही घर के बूथ पर बुरी तरीके से हार गए वहीं दूसरी ओर केरेडारी प्रखंड में इंद्र कुमार पंडित अपने गांव के बूथ संख्या 23 पर 883 मत में से 746 वोट बीजेपी के पक्ष में प्राप्त होते ही केरेडारी प्रखंड में श्रेष्ठ रहे..।

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में श्री मनीष जायसवाल जीतने के बाद इंद्र कुमार पंडित ने कहा लंबे समय के बाद स्थानीय जनता की उम्मीदो और आकांक्षाओं की प्रचंड जीत है, इस जीत के साथ ही 10 साल के लंबे संघर्ष के बाद मेरा जो सपना था वो सकार हुआ।

इसलिए मैंने जो छठ व्रत करने का संकल्प लिया था वो इस बार छठ मां का आशीर्वाद से सब कुछ कुशल मंगल रहा तो छठ व्रत बड़े ही आस्था और श्रद्धा भाव के साथ धूमधाम से मनाऊंगा, उक्त अवसर पर स्वयं सांसद महोदय की गरिमामय उपस्थिति दर्ज होने की भी बात कही..।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

संवेदक ठेकेदार द्वारा 3 माह पूर्व ही पुलिया निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया , फलस्वरूप सिंचाई के पानी का दिशा बदल गया, किसान परेशानी में , प्रशासन से लगाई गुहार।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बिशुनपुर क्षेत्र में पिछले एक वर्षों से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत नरमा से तेंदार तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है , जिसमें कई संवेदक पेटी में पुलिया निर्माण का काम कर रहे हैं , परंतु उक्त संवेदकों द्वारा कछुआ की गति से कार्य किया जा रहा है , जिससे छोटकी एवं बड़की संमदरी, व बेंदी, तेतर टोली, आम्बा टोली, ढाड़ टोली, गांव के किसान अपने खेतों में इस वर्ष सिंचाई को लेकर परेशान है।

उक्त गांव के लोग एकत्रित होकर घूघ्घिया नाला के समीप बैठक की और कहा खूंटी निवासी संवेदक अनूप महतो के द्वारा घूघ्घिया नाला में तीन माह पूर्व पुलिया बनाने के लिए सिर्फ गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है जिससे नला के माध्यम से सिंचाई के लिए पहुंचने वाला पानी का दिशा बदल गया है और कई किसानों के खेतों को बर्बाद करते हुए सीधा पानी नदी में चला जाएगा है और उक्त पानी अबतक हम लोगों के खेत तक नहीं पहुंच पाएगा और इस वर्ष हम लोग अपने खेतों में फसल नहीं उगा पाएंगे। अगर उक्त पुलिया का निर्माण या बांध का निर्माण नहीं हुआ तो , हम लोगों के समक्ष खाने के लाले पड़ जाएंगे और हम किसान अपने परिवार सहित पलायन के लिए विवश होंगे और जिसका जिम्मेवार प्रशासन पर होगी ।जिसके उपरांत बैठक में ग्रामीणों ने सर्व समिति से निर्णय लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की बात कही गयी और उक्त ज्ञापन में किसानों ने कहा है

अगर अभिलंब घूघ्घिया नाला में पुलिया निर्माण समय पर हो और अगर समय पर उक्त बांध निर्माण नहीं किया जाता है तो सिंचाई से प्रभावित होने वाले तमाम किसानों को प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा देना पड़ेगा अन्यथा हम सब भूख से मर जाएंगे। बैठक में ग्राम प्रधान विजय मुंडा जीवनंदन महतो विनय टोप्पो किशुन उरांव हीरालाल उरांव मोहन मांझी बिरसू उरांव बिरवल महली मंगलेश्वर विमल तेंमबा बलराम उरांव मुनेश्वर महली सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए

बकरीद को लेकर बसिया थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत बसिया थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ नाजिर अख्तर ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि बकरीद का पर्व शांतिपूर्वक मनाया जाएगा। बैठक में सभी समुदायों के लोग उपस्थित थे।

शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में बच्चों में नशापान के बढ़ते प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही, हाई स्पीड वाहनों के प्रयोग पर भी रोक लगाने की मांग उठाई गई।

मौके पर थाना प्रभारी पुनीत मिंज, सीओ नरेश मुंडा, एसआई संजय कुमार, मोहन सिंह, विनोद टोप्पो, चामा राम, अभय चौधरी, अलीम खान, कलीम अहमद, सुशील होता, राज कुमार गुप्ता, मुंतजिर खान, बादशाह खान, शेरशाह खान, शेख रेयासत, सतार खान, नवीन मिश्रा, अलीम खान, जगदेव नायक, अजय पाठक आदि उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

डुमरी थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत डुमरी थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी लिखन हेंब्रम ने की। बैठक में थाना प्रभारी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से पर्व मनाने की तैयारी, नमाज अदा करने की समय सारणी सहित पर्व से संबंधित जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, जामा मस्जिद बेलटोली में सुबह सात बजे नमाज अदा की जाएगी।

थाना प्रभारी ने सभी से बकरीद पर्व को भाईचारे और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। बैठक में एसआई मनोज कुमार, आनंदी साव, विजय सिंह सुंडी, सुनील बावरी, अनिल ताम्रकार, सब्जिलाल साहू, हैदर अली, जून उरांव, जहूर अली, अलाउद्दीन, सामिउल्लाह खान, एजाज रागिब, गुफरान, जमील सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

बकरीद पर्व को लेकर सिसई थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत सिसई थाना प्रांगण में शनिवार को बकरीद पर्व के मद्देनजर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीपीओ ने बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की कि वे आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांति पूर्वक पर्व मनाएं और किसी के भावनाओं को ठेस न पहुंचने दें। उन्होंने सभी समाज के लोगों से नशापान और अफवाहों से बचने की अपील भी की।

सीओ नितेश रौशन खलखो ने कहा कि किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें और व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी भ्रामक संदेश को बिना पुष्टि किए फॉरवर्ड करने से बचें। उन्होंने कहा कि आजकल सामाजिक समरसता बिगाड़ने में इस तरह के संदेश एक प्रमुख कारण बन रहे हैं।

सदर सलमान अली ने बकरीद को लेकर प्रखंड में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी बैठक में साझा की और कहा कि सिसई का इतिहास आपसी सौहार्द और सहयोग का रहा है, जहां सभी समुदाय के लोग एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रखते हैं।

बैठक में थानेदार संदीप कुमार यादव, सेक्रेटरी समसामूल हक, जीप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पूर्व प्रमुख दीपक अधिकारी, उमर फारूख अंसारी, राजा अंसारी, रहमान अंसारी, विपिन झा, मनोज वर्मा, निरंजन सिंह, जाकरी अंसारी, मुमताज अंसारी, खलील अंसारी, जबार खान, मो. तस्लीम सहित शांति समिति के कई सदस्य व प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

कार्तिक उरांव पुस्तकालय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कार्तिक उरांव पुस्तकालय भवन में शनिवार को कार्तिक उरांव पुस्तकालय संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष किशोर साहू ने की। इस अवसर पर बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ अविनाश कुजूर, और प्रमुख पारस नाथ उरांव मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में पुस्तकालय को संचालित करने, इसके उद्देश्य और लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी गई।

बीडीओ और सीओ ने संयुक्त रूप से पुस्तकालय संचालन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं की नामांकन, उपस्थिति, आय-व्यय आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने छात्र-छात्राओं के निबंधन और पुस्तकालय संचालन में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के बारे में निर्देश दिए।

बैठक में अन्य अनेक बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ अविनाश कुजूर, प्रमुख पारस नाथ उरांव, अध्यक्ष किशोर साहू, सचिव शिव केशरी, सदस्य अभिषेक गुप्ता, सुशिल उरांव, पीके सिंह, बालकृष्ण उरांव, विमल बड़ाईक, अनिल गुप्ता, ओतीश कुमार साहू, मनोज लोहरा, पतित पावन शाही, दयानन्द कुमार, ललन राम, प्रतीक्षा केशरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

आकांक्षी प्रखंड डुमरी पर उपायुक्त की समीक्षात्मक बैठक, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

0

गुमला – शनिवार को गुमला के समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड डुमरी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अलग-अलग विभागों द्वारा डुमरी में किए जा रहे ग्रामीण विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने डुमरी के लिए सरकार द्वारा निर्धारित विभिन्न संकेतकों की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन, पेयजल सुविधा, शौचालयों की स्थिति और छात्रावास की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित अलग-अलग संकेतकों की भी समीक्षा की गई।

कृषि और पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए, उपायुक्त ने खाद एवं बीज की उपलब्धता, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण, खरीफ और रबी फसलों की उत्पादकता, सिंचित क्षेत्र, और पशु टीकाकरण पर चर्चा की। आंगनवाड़ी और अन्य संकेतकों के बारे में भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में कौशल विकास एवं रोजगार, सामाजिक एवं वित्तीय समावेशन के संबंध में भी समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों द्वारा आकांक्षी प्रखंड के विकास के लिए किए गए कार्यों की आंकड़ेवार समीक्षा की गई, जिसमें स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, शिक्षा, कौशल एवं तकनीकी, रोजगार, पशुपालन एवं डेयरी, मनरेगा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पीएचईडी और विद्युत विभाग शामिल थे।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड का सर्वांगीण विकास अच्छे गुणवत्ता युक्त कार्य से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केवल रिपोर्ट में नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर विकास कार्य किया जाना चाहिए, जिसका औचक निरीक्षण अगले सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगा। खेती के क्षेत्र में नए तकनीकों का प्रयोग करते हुए किसानों की आय वृद्धि पर भी जोर दिया गया, साथ ही सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण इस माह के अंत तक कराने का निर्देश दिया गया। सभी पंचायतों में भारत नेट का संचालन अच्छी स्पीड के साथ सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कृषि अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी सहित अन्य संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

ग्राम संपत्ति पोर्टल से संबंधित उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक

0

गुमला: जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं अथवा निर्माण कार्यों की पारदर्शिता को बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल से “ग्राम संपत्ति” नामक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई है। जिसमें विभिन्न विभागों अंतर्गत जिले में किए जाने वाले निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति, पूर्व में हुए निर्माण कार्यों की जानकारी सहित एजेंसी एवं किस वर्ष में कौनसे निर्माण कार्यों को पूर्ण किया गया है से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होगी, जिसे आम नागरिक भी देख सकते हैं एवं अपना फीडबैक भी दे सकेंगे।

इसके अलावा विभागों द्वारा अपडेटेड डाटा अनुसार किसी भी निर्माण कार्य में डुप्लीकेसी की संभावना भी खतम हो सकेगी। साथ ही पोर्टल में अपडेटेड डाटा के अनुसार निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति को भी मॉनिटर किया जा सकेगा। जिले में संचालित ग्राम संपत्ति योजना के तहत जिले के सभी सरकारी भवनों अथवा किसी भी योजना अंतर्गत हुए किसी भी प्रकार के निर्माण कार्यों के समीप एक QR Code भी लगाएं जा रहें हैं एवं उक्त QR Code को स्कैन करके कोई भी व्यक्ति उक्त भावन/ निर्माण कार्यों से जुड़े सम्पूर्ण जानकारी को प्राप्त कर सकेंगे एवं उक्त भवन /निर्माण कार्य से संबंधित अपने फीड बैक तथा समस्याओं को भी अपलोड कर सकेंगे, अपलोड किए गए फीडबैक/ शिकायत सीधे संबंधित विभाग के को दिखेगा एवं उस समस्या का निदान किया जाएगा जिसकी मॉनिटरिंग जिला स्तर पर उपायुक्त के द्वारा की जाएगी।

इसी क्रम में आज शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में ग्राम संपत्ति योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी इंजीनियरिंग विभागों को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ग्राम संपत्ति पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अच्छी क्वालिटी के फोटोग्राफ्स के साथ सभी डिटेल जानकारी के साथ पोर्टल पर अपलोड करने की बात कही। उन्होंने

उपायुक्त ने सभी निर्माण कार्यों / भवनों / योजनाओं के बाहर शत प्रतिशत रूप से QR Code लगाने का निर्देश दिया एवं अगले 2 दिनों के अंदर सभी संबंधित विभागों को QR कोड लगाए जाने से संबंधित रिपोर्ट की मांग की।

उपायुक्त ने सभी वैसे अचल संपत्ति जो किसी विभाग द्वारा बनाया गया है परंतु वर्तमान में उसका उपयोग नहीं हो रहा है या ऐसे भवन जिसका 80 से 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण है एवं शेष कार्य काफी वर्षों से अधूरा है या ऐसे भवन जिनका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है परंतु उक्त भवन का वर्तमान में कोई उपयोग नहीं हो रहा है जैसे संपत्तियों की सूची संबंधित विभागों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि उन सभी भवनों का आवश्यकता अनुसार उचित उपयोग किया जा सके।

उपायुक्त ने सभी संबंधित इंजीनियरिंग विभागों को निर्माणाधीन योजनाओं को स समय पूर्ण करने का निर्देश दिया। एवं सभी कार्यों की विवरणी ग्राम संपत्ति पोर्टल पर अपलोड करने की बात कही। इस दौरान उपययक्त ने अब तक अपलोड हुए डाटा की भी समीक्षा की उन्होंने कह कि पोर्टल पर आने वाले समय में जिले के नागरिकों के द्वारा लगातार समस्याओं को अपलोड किया जाता रहेगा, उक्त शिकायतों को सभी अधिकरण सकारात्मक रूप से लेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक मौका है जिले के नागरिकों को सरकारी तंत्र के प्रति विश्वास दिलाने का, जितनी जल्दी समस्याओं का निवारण होगा उतना ही अधिक विभागों को नागरिकों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

अतः अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक रूप से करें ।साथ ही उक्त समस्याओं से सीख भी लेंगे सभी ताकि आने वाले समय में एक तरह की समस्या बार बार न हो। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को मासिक रूप से अपने रिपोर्ट को ग्राम संपत्ति पोर्टल नियमित रूप से अपलोड करने की बात कही, उन्होंने कहा कि ग्राम संपत्ति पोर्टल के माध्यम से विभागों सहित एजेंसियों की भी नियमित समीक्षा की जाएगी।

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी,संबंधित इंजीनियरिंग विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

NEWS – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गहरी नींद में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत पालकोट थाना क्षेत्र के कुरुमढोलशेरा ग्राम निवासी 39 वर्षीय माहीनाथ सिंह की गहरी नींद में छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय माहीनाथ सिंह अपने घर की छत पर सोए हुए थे और गहरी नींद के कारण छत से नीचे गिर गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

रात में पड़ोसियों द्वारा इस घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पालकोट उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस के एस.आई. रामचंद्र यादव अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और गहराई से पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium