19.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 617

जयराम महतो से अवाम की उम्मीद बढ़ी, क्या यह विश्वास में बदलेगा…? झारखंड में नये तरीके की राजनीति करने के वादे-इरादे पर जयराम खरा उतरेंगे…?

0
नारायण विश्वकर्मा 

गिरिडीह : झारखंड की राजनीति मुख्य रूप से आदिवासी-मूलवासी समुदायों के ईर्द-गिर्द ही घूमती रही है. झारखंड गठन के बाद से ही इन्हीं समुदायों ने लोकसभा या विधानसभा में अधिकतर सांसद-विधायक भेजने का काम किया है. झारखंड में इनके बिना सरकार गठन की कल्पना नहीं की जा सकती. लेकिन पहली बार झारखंड के क्षितिज पर एक नये तरीके की राजनीति ने करवट ली है. साल भर के अंदर लोकसभा चुनाव में एक नवोदित राजनीतिक शक्ति के रूप में झारखंडी भाषा खातियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) तेजी से राजनीतिक क्षितिज पर उभरी है. राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, आजसू और राजद के लिए जेबीकेएसएस विधानसभा चुनाव में कड़ी चुनौती पेश कर सकती है. इसका अनुमान सभी मुख्य राजनीतिक दलों को भी है. लोकसभा चुनाव में जेबीकेएसएस के सुप्रीमो जयराम महतो टाइगर ने झारखंड में एकदम नये तरीके की राजनीति करने का दंभ भरा है. जिस तरह के वे बयान देते हैं, अगर वाकई में वह धरातल पर उतरा तो, झारखंड की राजनीतिक दिशा और दशा में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है. झारखंड में लोकसभा चुनाव में मुकाबला, दो ध्रुवों एनडीए-इंडिया गठबंधन के बीच होने के बावजूद सभी सबकी नजर जेबीकेएसएस पर टिकी रही. जिन्होंने इस बार राज्य की आठ लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए. जेबीकेएसएस को दल के रूप में अभी मान्यता नहीं मिलने की वजह से उनके प्रत्याशी राज्य की 8 लोकसभा सीट पर निर्दलीय के रूप में लड़ाई को त्रिकोणीय बना कर झारखंड से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक धुरंधरों को चकित जरूर किया है.

दिल्ली की गोद में बैठनेवाले नेताओं पर भरोसा नहीं रहा

दरअसल, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को कुड़मी महतो जाति का अगुआ माना जा रहा है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने 2013-14 में झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर लंबा आंदोलन किया और इसे धार देने के लिए बरही से बहरागोड़ा तक मानव श्रृंखला बनाकर लाखों झारखंडियों में भरोसा भी जगाया था. लेकिन पिछले दस सालों में वे कोई करिश्मा नहीं कर सके. वहीं 2005 में विधानसभा चुनाव में उस समय के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा ने कुर्मी कार्ड के सहारे सत्ता पाने की कोशिश की थी, लेकिन कुड़मी जातियों ने उनपर भरोसा नहीं किया और विधानसभा में खंडित जनादेश मिला. लेकिन जयराम की प्रखर व मुखर राजनीति को देख-समझ कर झारखंडी अवाम की सोच में बदलाव आने के संकेत मिले हैं. जानकार मानते हैं कि दिल्ली की गोद में बैठनेवाले नेताओं से झारखंड का कभी भला नहीं हो सकता. यहां के क्षेत्रीय छत्रप ही झारखंड में लंबी लकीर खींच सकते हैं. जयराम ने अपनी कार्यशैली से झारखंड के एक बड़े वर्ग का ध्यान अपनी तरफ खींचने में जरूर कामयाब रहे हैं. जिस तरह से राज्य की राजनीति में ओबीसी समुदाय की कुड़मी महतो जाति में जयराम महतो और जेबीकेएसएस की पकड़ बढ़ी है, उससे आनेवाले दिनों में उन महतो नेताओं को परेशानी हो सकती है जो, खुद को महतो समाज का अगुआ समझते हैं. दरअसल, जयराम महतो और उनके साथियों ने जिस तरह से अपना परफॉरमेंस दिया है, उससे राज्य के कई दूसरे दलों के दिग्गजों को विधानसभा चुनाव में पसीने छूट सकते हैं.

जयराम ने युवा वर्ग में नई चेतना का संचार किया 

राजनीतिक फलक पर तेजी से जेबीकेएसएस के युवातुर्क जयराम महतो, देवेंद्रनाथ महतो, मनोज यादव, संजय मेहता सहित कई युवा नेताओं ने संघर्ष कर युवा वर्ग में नई चेतना का संचार किया है. राज्य में राजनीतिक रूप से बेहद सजग ओबीसी समुदाय कुड़मी महतो के युवाओं के बीच जयराम महतो का काफी क्रेज है. मूल रूप से भोजपुरी-मगही भाषा का विरोध और खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति को लेकर जयराम ने छात्र आंदोलन से अपनी पहचान बना चुके हैं. चंद महीनों में उन्हें मिली लोकप्रियता को लेकर झामुमो और कांग्रेस के नेता राज्य की राजनीति में जयराम महतो की मजबूती में सुदेश महतो की कमजोरी देखते हैं. उनका मानना है कि जयराम के राजनीतिक उत्थान और उसके मजबूत होने से महतो समाज के सबसे बड़े नेता सुदेश महतो का राजनीतिक कद घटेगा और परोक्ष रूप से भाजपा ही कमजोर होगी. वहीं भाजपा-आजसू नेताओं का मानना है कि चंद दिनों के धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के बल पर जयराम महतो सुदेश महतो के राजनीतिक कद-काठी की बराबरी नहीं कर सकते. खैर ये तो आनेवाला समय बताएगा, पर लोकसभा में एक नई पार्टी के रूप में उभरी जेबीकेएसएस ने जनमानस में अपनी अमिट छाप जरूर छोड़ दी है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता.

जयराम महतो का युवाओं के बीच गजब का क्रेज है

जेबीकेएसएस ने जिस तरह से गिरिडीह लोस में आजसू से विजयी रहे चन्द्र प्रकाश चौधरी और मथुरा महतो जैसे स्थापित सियासतदानों को परेशान किया है. उसे भुलाना आसान नहीं होगा. चन्द्र प्रकाश चौधरी को 2019  के मुकाबले जीत के अंतर में लगभग एक लाख 65 हजार वोटों की गिरावट आई, जबकि अपने जीवन का पहला संसदीय चुनाव लड़नेवाले जयराम महतो तीसरे स्थान पर रहे. इन्हें 3 लाख 47 हजार 322 वोट प्राप्त हुए। युवा तुर्क जयराम महतो को रनर रहे इंडिया ब्लॉक के संयुक्त प्रत्याशी जेएमएम के कद्दावर नेता टुंडी के विधायक मथुरा महतो से महज 23 हजार वोट कम प्राप्त हुए। गिरिडीह में अगर आमने-सामने की टक्कर होती तो जयराम की जय भी हो सकती थी. जयराम ने सोशल मीडिया में कहा है कि पिछले छह माह से हम घूम-घूम कर बता रहे हैं कि दिल्ली से रांची, धनबाद और गिरिडीह से चुनाव लड़वाने के लिए करोड़ों रुपये के हमें भाजपा से ऑफर मिला था. वैसे जयराम महतो का युवाओं के बीच गजब का क्रेज है. उन्हें टाइगर की उपाधि से नवाजा गया है. सोशल मीडिया से लोकप्रिय हुए काफी कम समय में सभी वर्गों के दिलों में खुद के लिए भरोसे की विशेष जगह बनाने वाले टाइगर जयराम को अपने पहले चुनाव में अपने राजनीतिक विरोधियों को सकते में ला दिया है.

झारखंड की राजनीति में लंबी लकीर खींचनी है तो, सबको साथ लेकर चलना होगा

वैसे राजनीति में नेताओं के वादों-इरादों पर एतबार कर जनमानस ठगा भी जाता रहा है. जयराम ने जिस तरह से झारखंड झारखंडियों के नाम पर बाहरी-भीतरी का सोसा छोड़ा है. उससे राज्य के एक बड़े तबकों में सकारात्मक संदेश जरूर गया है. वहीं सदियों से बिहार या अन्य प्रदेशों से आकर यहां बसे लोगों लोगों को गोलबंद करने का काम आसान नहीं होगा. अखिल झारखंड के लिए दिल बड़ा करना होगा. जयराम को राजनीति में अगर लंबी लकीर खींचनी है सबको साथ लेकर चलना होगा. उन्हें कोई दूरगामी संदेश देना होगा. ये ठीक है कि झारखंड में खान-खनिजों पर जब वे बाहरियों के कब्जे को लेकर हमला बोलते हैं तो, ये सच्चाई है कि झारखंड के मिनरल्स को बेरहमी से लूटा गया है. लेकिन इसके लिए झारखंड का नेतृत्व वर्ग भी जिम्मेवार हैं. राज्य का दुर्भाग्य है कि यहां कभी भी आदिवासी-मूलवासी का कोई सर्वमान्य नेता नहीं बन सका. विजनरी लीडरशिप के अभाव में झारखंड के सपने धराशायी होते रहे और यहां के जमीनी नेता लूटतंत्र के अंग बने रहे.

क्या जयराम झारखंड के कपाल पर नई इबारत लिखेंगे?

यह सही है कि आज जयराम को सुनने के लिए हजारों के भीड़ एकत्र हो जाती है. इसके कारण ही उन्हें लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त सफलता मिली. चार-पांच माह बाद होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जेबीकेएसएस लग गई है. उनके कार्यकर्ता बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में मिले जनसमर्थन से हमलोगों के हौसले बुलंद हैं. झारखंड के शासक वर्ग ने हमें परेशान करने के लिए जेल में डाला. कई तरह की बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश की गई. मुमकिन है कि आनेवाले समय में हमें और भी परेशान किया जाएगा. लेकिन हम सतर्क और सजग हैं. उनके हर जुल्म का जवाब यहां की जनता देगी. बहरहाल, जयराम के ओजस्वी भाषण से लोग आकर्षित हो रहे हैं. वे जो कहते हैं उससे लोगों की उम्मीद बढ़ती है. लेकिन राजनीति में वादे-इरादे की परख तब होती है, जब हाथ में सत्ता की चाबी आ जाती है. वो घड़ी उसके लिए अग्निपरीक्षा की घड़ी होती है. इसपर जो खरा उतरा, उसे अवाम का साथ मिल जाता है. क्या जयराम झारखंड के कपाल पर नई इबारत लिखेंगे? विधानसभा चुनाव में इसका पता चल जाएगा.  

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता तथा जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक

0

पेयजल एवं स्वच्छता तथा जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में हुई।
सोमवार को समाहरणालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने हर घर जल, चापानलो की अद्यतन स्थिति, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल हजारीबाग अंतर्गत साधारण मरम्मती कर चालू किए गए ड्रिल्ड नलकूपों की स्थिति, विद्यालयों और आंगनवाडी केंद्रों में पानी की आपूर्ति की स्थिति, जिला योजना अनाबद्ध निधि द्वारा डीप बोरिंग का निर्माण कार्य की स्थिति आदि की समीक्षा की।

उपायुक्त ने नल जल योजना व अन्य पेयजल संबंधी योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए माह वार, प्रखंड वार तथा ग्राम वार माइक्रो प्लान के साथ कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।
कार्यपालक अभियंता ने बताया की 344632 घरों को नल जल योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है जिसके विरुद्ध 58.88 प्रतिशत घरों में नल का कनेक्शन किया जा चुका है। इस पर उपायुक्त ने नल जल योजना के द्वारा पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी रखने को कहा तथा शेष छूटे घरों में कनेक्शन कार्य में गति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कॉन्ट्रैक्टर बेहतर कार्ययोजना बनाकर बैठक करें। गर्मी के मद्देनजर खराब पड़े चापानलों के मरम्मती कार्य में ढुलमूल रवैया न रखें उन्होंने कहा छोटे मोटे मरम्मती कार्य मुखिया 14वें वित्त के माध्यम से भी करा सकते है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 01.03.24 से 09.06.24 तक कुल 1900 चापानलों को मरम्मती कर क्रियाशील किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि रोजाना दैनिक अखबार में पेयजल से संबंधित खबरें प्रकाशित होती है,इसके लिए किसी आदेश का इंतजार न करें बल्कि खुद संवेदनशील होकर तत्परता से तत्संबंधी शिकायत या समस्या का निराकरण करने पर ध्यान केंद्रित करें। पेयजल समस्या के निराकरण के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेकर कार्य करने का निर्देश दिया।

प्रत्येक पंचायतों में लगेंगे ट्यूबबेल

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पेयजल समस्या से निजात पाने के लिए प्रत्येक पंचायतों में दस दस ट्यूबबेल लगाए जायेंगे। उपायुक्त ने विद्यालयों एवं आंगनवाडी केंद्रों में भी पाइप वाटर सप्लाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल हजारीबाग के स्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है जिसका दूरभाष संख्या 06546 262291 है इस नंबर पर संपर्क कर पेयजल से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं।
इस बैठक में उपायुक्त ने पेयजल से संबंधित कार्यों को गंभीरता से लेने को कहा तथा प्रखंड पर सभी संबंधितों को क्रियाशील रहकर कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक प्रशिक्षु आईएएस लोकेश बरंगे मौजूद थे।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

 

राम भक्तों के लिए

भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने समृद्धि शॉपिंग कंपलेक्स गुरु गोविंद सिंह रोड हजारीबाग में इंन्दू कलेक्शन का विधिवत फिता काट कर किया उद्घाटन।

0

प्रदीप प्रसाद ने कहाँ कि अब महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो रही हैं। अपने शहर हजारीबाग में नयें- नयें प्रतिष्ठान खुल रहे हैं। आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

श्री प्रसाद ने बहन इंन्दू जी को नयें प्रतिष्ठान के लिए ढेर सारी बधाई व शुभकामानाएँ दिया।

संचालक इंन्दू देवी ने बताया कि हमारें यहां महिला गारमेंट्स व किड्स वेयर के सारे परिधान सस्तें दाम मे व अच्छें क्वालिटी की कपडें मिलेगें। हमारा दुकान क्रम संख्या 09 है।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान की संचालक इंन्दू देवी, लक्ष्मी देवी, किरण देवी, सुनिता देवी, हेवन्ती देवी, फुलवा कच्छप उपस्थित थी।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए

पुलिस ने प्रतिबंधित गौ मांस के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार , दामाद फरार , प्रतिबंधित मांस और उसका मोटरसाइकिल जब्त।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड मुख्यालय के महादानिया टोली में प्रतिबंधित मांस बेचने आए एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर घाघरा थाना ले गयी है। जानकारी के अनुसार कोटामाटी ग्राम निवासी शहनाज खातून अपने दामाद नसीम खान के साथ मोटरसाइकिल में आकर प्रखंड मुख्यालय के महादनिया टोली में प्रतिबंधित मांस बेच रही थी। जिसके बाद इसकी सूचना घाघरा थाना को मिली

उक्त सूचना पर घाघरा थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर एसआई राहुल पासवान ने उक्त महिला को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर थाना ले आए है। वहीं उसके दामाद नसीम खान भागने में सफल रहा , साथ में जिस मोटरसाइकिल से लाकर वह दोनों प्रतिबंधित मांस बेच रहे थे , उक्त मोटरसाइकिल को भी जाप्तकर थाना लाया गया है , उक्त महिला ने बताया कि 2 दिन पूर्व ही उसका दामाद दिल्ली से कोटामाटी आया था। इस संबंध में थानेदार तरुण कुमार से पूछने पर उन्होंने कहा लगभग 3.5 किलो प्रतिबंधित मांस महिला के द्वारा बेचते हुए पकड़ा गया , उक्त महिला ने खुद स्वीकार किया है कि वह लोहरदगा के सोमवार बाजार से प्रतिबंधित मांस लाकर घाघरा में बेच रही थी, इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

बॉक्साइट ट्रक जब्त, ट्रक मालिक पर प्राथमिक की दर्ज , संबंधित ट्रक चालक को न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेजा गया ।

0

गुमला – गुमला खनन पदाधिकारी गुमला एवं घाघरा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में , घाघरा थाना के मुख्य गेट के समक्ष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया , जहां विभिन्न वाहन की जांच की गई, इसी वाहन चेकिंग जांच के क्रम में एक बॉक्सर ट्रक से परमिट चालान मांगा गया तो , बॉक्साइट ट्रक जे एच 12 सी . 6913 के चालक ने किसी भी प्रकार का कागजात दिखने में असमर्थ रहा , फलस्वरूप जिला परिवहन पदाधिकारी गुमला ने उक्त ट्रक को जब्त कर , उक्त ट्रक के मलिक पर प्राथमिक की दर्ज करते हुए और उक्त ट्रक के चालक लोहरदगा जिला अंतर्गत स्थित हिसरी ग्राम निवासी असफाक अंसारी को गिरफतार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुयें गुमला जेल भेज दिया हैं, उन्होंने कहाकि समय समय पर उक्त वाहन चेकिंग अभियान कार्यक्रम जारी रहेगी

अवैध बॉक्साइट खनन माफियाओं द्वारा अवैध बॉक्साइट खनन कराकर , अवैध तरीके से बॉक्साइट का ढुलाई कराकर , बेचने का कार्य किया जा रहा हैं, और बॉक्साइट खनन माफियाओं के सरगना मालामाल हो रहे हैं , इसी क्रम में विभिन्न आकार प्रकार के आरोप भी लगाए जा रहे हैं , जैसे की बिना लाइसेंस के नाबालिग लड़को और उप ट्रक चालकों द्वारा अनियंत्रित तेज रफ्तार से ट्रक चलाने के फलस्वरूप सड़क दुघर्टनाओं में काफी वृद्धि हुई हैं और लोगों की मौत भी हुई हैं , लोगों ने यह भी आरोप लगाया है , की रात्रि में अधिकांश बॉक्साइट ट्रक चालक नशे के हालात में अनियंत्रित तेज रफ्तार से उक्त ट्रकों को चलाया जाता हैं

जिसके कारण भी दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हुई हैं। घाघरा थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया की गुमला खनन पदाधिकारी द्वारा उक्त बॉक्साइट ट्रक को जब्त कर घाघरा थाना को सौंपा गया हैं और संबंधित ट्रक मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए , उक्त बॉक्साइट ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए उसे गुमला जेल भेज दिया गया हैं ।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त ने की विभिन्न विभागों अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणलय स्थित सभागार में विभिन्न विभागों अंर्तगत संचालित योजनाओं को लेकर संयुक्त समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान उन्होंने विभाग वार योजनाओं की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृषि एवं कृषि विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रम में उन्होंने झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,प्राथमिकता क्षेत्र ऋण,बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता,मुख्यमंत्री पशुधन योजना,मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत एवं फसल राहत योजनाओं के भुगता आदि की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की उन्होंने कृषि विभाग एवं बैंकर्स को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों को केसीसी एवं ऋण माफी योजना का लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की यह सरकार की जिम्मेदारी है कि किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके अतः किसानों को बार बार योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े बल्कि कर्मी स्वयं फील्ड में जाकर किसानों को सहयोग करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दें।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन,चापाकल निर्माण योजना, जल जीवन मिशन आदि से संबंधित समीक्षा की उपायुक्त ने कहा कि सभी योग्य लाभुकों को पेयजल हेतु कनेक्शन प्रदान किया जाए एवं लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करें ।

इस दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत अस्पतालों की मरम्मती एवं जीर्णोद्धार, आयुष्मान कार्ड का निर्माण सहित अन्य मुख्य बिंदुओं की समीक्षा की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने शिक्षा विभाग,15वें वित्त आयोग से कराये जा रहे भवन निर्माण की समीक्षा, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना,बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना,मनरेगा,जे0एस0एल0पी0एस00,प्रधानमंत्री आवास योजना,बिरसा हरित ग्राम योजना आदि की भी समीक्षा की।

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में उन्होंने छात्रवृत्ति,आवासीय विद्यालय,जाहेर धान/सरना/मसना/कब्रिस्तान घेराबंदी योजना,धुमकुड़िया/माझी थान का निर्माण, वनाधिकार पट्टा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, साइकिल वितरण योजना (विगत तीन वर्षों में प्राप्त एवं वितरित साइ‌किल की विवरणी), छात्रावासों का निर्माण (बहुमंजिली) एवं जीर्णोद्धार (भूमि उपलब्धता प्रतिवेदन सहित) योजना की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद योग्य लाभुक योजनाओं से वंचित न रहे इसका अधिकारी खास ध्यान रखें।

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत, पेंशन वितरण,आँगनबाड़ी भवनों का निर्माण,सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की उपायुक्त ने जानकारी ली एवं योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ग्रामीण विकास विभाग अंर्तगत, अबुआ आवास योजना (योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति) की समीक्षा की गई।

इसके अलावा उपायुक्त ने उत्कृष्ट विद्यालय (School of Excellenco),मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना,सिदो कान्हु क्लब,दाखिल-खारिज / नामांतरण आदि की भी अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उक्त योजनाओं में से कुछ योजनाओं की समीक्षा उप विकास आयुक्त दिलेश्वर कुमार के द्वारा भी संयुक्त रूप से की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सभी योजनाओं की समीक्षा के क्रम में योजनाओं से छूटे हुए लाभुकों का भी प्रतिवेदन बनाने की बात कही, उन्होंने विभिन्न योजनाओं के प्रगति में विलम्ब होने के पीछे के कारणों को भी समझा एवं कार्यों में सुधार हेतु आवश्यक सलाह एवं निर्देश भी दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, परियोजन निदेशक ITDA,एसडीओ गुमला, एसडीओ चैनपुर, एसडीओ बसिया, एलआरडीसी गुमला, एलआरडीसी चैनपुर,कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, अपर सहायक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक, डीपीएम JSLPS,एलडीएम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने सांसद बनने पर सुखदेव भगत को दी बधाई

0

गुमला – लोहरदगा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास दिल्ली में मिलकर उनका आभार प्रकट किये । भगत ने कहा कि आपने लोकसभा चुनाव में मुझ पर भरोसा कर मुझे टिकट दिया था। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ,गठबंधन दल एवं जनता के सहयोग से आजादी के बाद से अभी तक हुए लोहरदगा लोक सभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट से जीतने का अवसर मुझे मिला। झारखंड में संगठन को मजबूत करने एवं क्षेत्र की जनता के आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुखदेव भगत को सांसद बनने पर बधाई दिए। इस दौरान , भगत राष्ट्रीय अध्यक्ष के सचिव राज्य सभा सांसद नासिर हुसैन, प्रणव झा से भी मुलाकात किए , द्वव नेताओं ने भी सुखदेव भगत को सांसद बनने पर बधाई दिए।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

वर , दुल्हा नाबालिक उम्र 16 वर्ष , जबकि वधू , दुल्हन उम्र 18 वर्ष , लगा बाल विवाह का आरोप ,

0

दिल के अरमां आंसुओं में बह गए, मोहब्बत की दुकान में प्रेमी + प्रेमिका मिले और चट मंगनी पटशादी

सड़क पर निकाले बारात को पुलिस और प्रशासन ने किया स्थगित।

अज्ञात ग्रामीण ने पुलिस, प्रशासन और बाल कल्याण विभाग ( सी , डब्ल्यू . सी . ) दी सूचना, लगाया बाल – विवाह का आरोप।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो थाना के कमलपुर निवासी 16 वर्षीय नाबालिग पंचू उरांव एवं रांची जिला अंतर्गत बेड़ो थाना स्थित पैरो महुआ टोली ग्राम निवासी 18 वर्षीय बालिक युवती सुजीता कुमारी के बीच बरसों से चल रहे प्रेम-प्रसंग ने शादी के बन्धन और सात फेरे और सात वचन, सभी सभी हुईं स्थगित ( प्रेमी से 2 वर्ष बड़ी हैं प्रेमिका ) उक्त दोनों के बीच शादी तय हो चुकी थी और दोनों क्षेत्रों के परिवार और परिजनों की सहमति के बीच तय , दिन, तारीख और मूहर्त के बावजूद उक्त शादी का बारात निकालने से मात्र चंदघंटे पूर्व, ही , उक्त गांव के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस, प्रशासन और बाल कल्याण विभाग ( सी . डब्लू . सी . ) को सूचना दे दी गई की नाबालिग लड़कें का बाल विवाह कराया जा रहा हैं और शादी होने जा रहा हैं

उक्त सूचना मिलते ही भरनो थाना प्रभारी अरविंद कुमार एवं भरनो सीओ के प्रतिनिधि रविन्द्र झा ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुयें , नाबालिक किशोर पंचू उरांव के बारात निकालने से पूर्व ही उक्त दोनों पदाधिकारी उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर , उक्त दोनों पक्षों के परिवार और परिजनों के बीच सौहार्द पूर्ण वातावरण में और पुरे गांव के ग्रामीणों और समाज के गण्यमन लोगों के समक्ष एक संयुक्त बैठकर , उन्हें और उक्त दोनों परिवार और परिजनों को जागरूक करते हुए , उन्हें बताया गया की लड़कें का उम्र 21 वर्ष और लड़की का उम्र 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही सरकार द्वारा शादी करने की अनुमति प्रदान की गई है और इससे पूर्व कम उम्र में अगर जबरदस्ती शादी कराई जाती है तो , दोनों वर – वधु पक्षों के विरुद्ध , उक्त शादी को बाल विवाह के रूप में देखा जायेगा और उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए , उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती हैं , उक्त जागरूकता के बाद, दोनों पक्षों ने काफी खर्च होने के बावजूद भी उक्त शादी समारोह कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया , उक्त बारात निकालने के लिए वर दुल्हा और बाराती तैयार थे

दर्जनों वाहन और दूल्हे राजा की गाड़ी फूल पत्तियों से सज कर तैयार थी पर यह क्या, पुलिस – प्रशासन के लोग पहुंचे और उक्त निकलने वाली बारात स्थगित हो गई एकाएक उत्साह और उमंग हो गई समाप्त सभी बाराती अपने अपने घर वापस लौटने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ा, वर वधू की अरमां आंसूओं में वह गयें, उक्त शादी को फिलहाल स्थगित कर दिया गया हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए

 HC में हेमंत सोरेन की याचिका पर बहस की अगली सुनवाई 12 जून को, कोर्ट रूम में कल्पना भी मौजूद रहीं 

0

रांची : अदालतों का कई बार चक्कर लगाने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अबतक राहत नहीं मिली है. इस बीच आम चुनाव भी निकल गए. हेमंत सोरेन की याचिका पर एक बार फिर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। ईडी ने आज अदालत में जवाब दाखिल कर दिया है। वहीं कपिल सिब्बल ने ईडी की जांच व सबूतों पर सवाल उठाए। कपिल सिब्बल की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने ईडी का पक्ष सुनने के लिए अगली सुनवाई 12 जून की तिथि निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान कल्पना सोरेन भी कोर्ट रूम में मौजूद रहीं।

सिब्बल ने कहा-ईडी ने जो धाराएं लगाई हैं, वह पीएमएलए के तहत सही नहीं 

वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुनवाई के दौरान हेमंत की ओर से दलील पेश करते हुए कहा कि यह मामला 8.86 एकड़ भूमि से जुड़ा हुआ है। आरोपों के मुताबिक, राजस्व कर्मचारी ने सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ की। दो बार ईडी ने छापेमारी की। लेकिन एजेंसी कोई ऐसा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पायी है, जिससे यह साबित नहीं  हो सका कि हेमंत सोरेन का इस भूमि से कोई लेना-देना है। ईडी ने जो धाराएं लगाई हैं, वह पीएमएलए के अन्तर्गत सही नहीं है। सिर्फ हेमंत सोरेन को जेल भेजने के लिए एक कहानी गढ़ी गई है। कपिल सिब्बल ने एक घंटे से ज्यादा समय तक बहस में ईडी द्वारा अब तक पेश किए गए सबूतों पर भी सवाल खड़े किए।

राम भक्तों के लिए

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

0

बिरसा मुंडा जी ने अपने जीवन को आदिवासी समुदाय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। :- मुन्ना सिंह

आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह जी ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में पुराना बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा चौक पर पहुंच कर भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माला पहनाकर उन्हें नमन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

मुन्ना सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा, “धरती आबा बिरसा मुंडा का जीवन और उनके द्वारा किए गए बलिदान हमें जल-जंगल-जमीन और झारखंडी अधिकारों के प्रति सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। बिरसा मुंडा जी ने अपने जीवन को आदिवासी समुदाय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनकी वीरता और संघर्ष की कहानियाँ हमें सिखाती हैं कि किस प्रकार अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प और संघर्ष आवश्यक है।”

बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को बिहार के उलीहातू में हुआ था, जो अब झारखंड के खूँटी जिले में स्थित है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज को संगठित किया और 1899-1900 के बीच मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया। केवल 25 वर्ष की आयु में 9 जून 1900 को उन्होंने अपनी जान गंवाई, लेकिन उनका बलिदान और उनके द्वारा दिया गया जागरूकता का संदेश आज भी जीवित है।

मुन्ना सिंह जी ने कहा, “बिरसा मुंडा जी के बलिदान से हमें सिखने को मिलता है कि हमारे प्राकृतिक संसाधनों, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा कितनी महत्वपूर्ण है। उन्होंने न केवल आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि एक प्रेरणादायी नेता के रूप में उभरे। हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए उनके सपनों का झारखंड बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।”
मुख्य रूप से बबलू सिंह, दिनेश यादव सुजीत सिंह विक्की कुमार धान, विशाल कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium