24.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 622

गुमला पुलिस ने 40,000 रुपये के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को पकड़ा

0

गुमला जिला पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 3.77 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। नशे की बढ़ती समस्या को देखते हुए, समाज के सभी वर्गों को मिलकर इस पर काबू पाने के प्रयास करने होंगे।

गुमला : गुमला जिला पुलिस ने 40,000 रुपये की कीमत के 3.77 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया है।

जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह को एक गुप्त सूचना मिली कि गुमला नगर में दो ब्राउन शुगर तस्कर ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही, पुलिस कप्तान ने एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया। इस दल में अवर निरीक्षक अंकित राज, रमाकांत प्रसाद, सुनील कुमार और गुमला थाना के सशस्त्र बल चौहान शामिल थे।

पुलिस कार्रवाई :

छापामारी दल ने गुमला प्रधान डाकघर के सामने खड़े दो युवकों को संदिग्ध पाकर रोका। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम अजय कुमार सिंह (पिता – दरोगा सिंह) बताया और दूसरे ने अपना नाम सचिन शर्मा (पिता – भिखम शर्मा) बताया। तलाशी के दौरान, उनके पास से 3.77 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ, जिसकी कीमत 40,000 रुपये आंकी गई।

आरोपियों की स्वीकारोक्ति:

अजय कुमार सिंह और सचिन शर्मा ने स्वीकार किया कि वे लातेहार और गढ़वा से ब्राउन शुगर खरीदकर उसे पुड़िया बनाकर बेचते हैं। पुलिस ने उन्हें मीडिया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया और बाद में गुमला जेल भेज दिया।

समाज में बढ़ती नशे की समस्या :

गुमला जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठनों और परिजनों के बीच नशे की बढ़ती समस्या को लेकर गंभीर चिंता व्याप्त है। नशीले पदार्थों के व्यापारियों और तस्करों द्वारा स्कूल-कॉलेजों और विभिन्न क्लबों में नशीले पदार्थों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह समस्या समाज में चोरी, मारपीट, हत्या, अपहरण, बलात्कार आदि अपराधों को जन्म दे रही है।

नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं को सही दिशा देने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। परिवार, शिक्षण संस्थान और सामाजिक संगठनों को मिलकर इस समस्या का समाधान करना होगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

एक लाख पौधा लगाने का संकल्प को आगें बढाते हुवे आज अहले सुबह सरना समिति हजारीबाग के दीदियो को सरना स्थल पर पहुंच कर पौधा दिया।

0

अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

“पेड़ लगाएं धरती बचाएं”

सरना स्थल पहुंच कर पूजा अर्चना किया।

मिलकर हरा भरा सुंदर हजारीबाग बनाएंगे।

ग्लोबल वार्मिंग का असर हम सब के जीवन शैली पर आज के दौर का सबसे बड़ा सवाल है । ग्लोबल वार्मिंग से हो रही जलवायु परिवर्तन को अगर समय पर न रोका गया तो जीवनदायिनी गंगा बाढ़ और तबाही ले आएगी। तापमान बढ़ता जाएगा। तमाम वैज्ञानिकों और बुद्धिजीवियों ने चिंताएं जताई हैं। इसलिए हमनें ठाना है कि 100000( एक लाख )पौधा मिलकर लगाना है।

हमें आशा है कि आप सभी का सहयोग व मार्गदर्शन इस अभियान मे मिलेगा।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए

मीडिया मैनेजमेंट के ‘असल हीरो’ रंजन चौधरी

0

मनीष जायसवाल की बाजीगरी में पर्दे के पीछे से निभाई अलग ही भूमिका

डेढ़ दशक से खामोशी से साए की तरह निभाया साथ

सोशल मीडिया, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में भी करते रहे उल्लेखनीय कार्य

वर्ष 2010 में दूसरी बार संप्रग मनमोहन सिंह की सरकार देश में चल रही थी और हजारीबाग में बदल रही थी सियासी फिजां। इस समां में जन-जन के मन में समा रहे थे विधायक मनीष जायसवाल और इसी दौरान बदल रहा था पत्रकारिता का दौर। पत्रकारिता के बदलते इस नए दौर में मनीष जायसवाल अपने मीडिया मैनेजमेंट की बागडोर एक ऐसे युवा के हाथों में सौंप रहे थे, जिन्होंने पर्दे के पीछे रह कर न सिर्फ मनीष जायसवाल के फैसले और दूरदर्शिता को सौ फीसदी सही साबित कर दिखाया, बल्कि ‘मीडिया मैनेजमेंट’ के ‘असल हीरो’ के रूप में खुद को स्थापित भी किया।

यह युवा शख्स हैं ‘रंजन चौधरी’। बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड के ग्राम पंचायत सिमुलिया से हजारीबाग पढ़ने आए रंजन चौधरी की माली हालत अच्छी नहीं थी। लेकिन उनका जज्बा, समर्पण और परिश्रम ने उन्हें इस काबिल बना दिया कि आज जिला और राज्य ही नहीं, देश के दिग्गजों के मीडिया प्रभारी के समकक्ष लिखने-पढ़ने में किसी से पीछे नहीं हैं। सबसे बड़ी बात ‘टाइम फैक्टर’। इसे समझ पिछले डेढ़ दशक से वह मनीष जायसवाल के साथ खामोशी से उनका साया बन साथ निभाया। शायद ही कोई कार्यक्रम, भाषण या इवेंट को वक्त पर कवर करने में वह पीछे रहे हों। जहां हैं, वहीं से मीडिया को पल-पल की गतिविधियों की खबर भेजते रहे।

जरूरत पड़ी तो मनीष के कार्यक्रमों के अलावा अपनी लेखनी का परचम भी खूब लहराया। प्लेटफॉर्म मिला तो शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनसेवा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई। लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहे। उनका मीडिया मैनेजमेंट इतना उत्कृष्ट है कि हर के जेहन में मनीष जायसवाल का नाम मनोमस्तिष्क पर किसी निशान की तरह छाप छोड़ दिया। इस तरह अन्य फैक्टर्स के अलावा मीडिया मैनेजमेंट के माध्यम से मनीष जायसवाल को बाजीगर बनाने में पर्दे के पीछे से अलग ही भूमिका निभाई।

सोशल मीडिया के माध्यम से मनीष जायसवाल की एक-एक गतिविधि को आजजनमानस के बीच बड़े ही भावनात्मक और उनके किए गए कार्यों को सलीके से प्रस्तुत किया। चुनाव कैंपेन के हर गतिविधि को फोटो, वीडियो और शानदार म्यूजिक एवं संगीत के साथ रील्स के माध्यम से प्रस्तुत कर शुरुआती दौर से लेकर मतगणना तक मनीष जायसवाल को छाए रखा। रंजन चौधरी ने जिस सक्रियता और सुलभता से दूसरे के दु:ख-दर्द को अपना समझते हुए तत्पर होकर सेवा देते जनप्रतिनिधि की सर्वसुलभता का अहसास आमजनों के बीच कराया, वह किसी से छिपा नहीं है।

चिलचिलाती धूप हो या हो कड़ाके की ठंड, मूसलाधार बारिश हो या रातों का सन्नाटा, किसी को आपातकालीन स्थिति में खून की आवश्यकता हो या किसी को एंबुलेंस नहीं मिल रही हो, शहर में किसी भूखे को भोजन कराना हो या किसी विद्यार्थी को सहायता की आवश्यकता हो, अस्पताल में डॉक्टर नहीं हों या दवाई, मरीज और उनके परिजनों के एक फोन पर तत्परता और सक्रियता से उनकी सेवा को अंजाम दिया। रंजन चौधरी हर जरूरी स्पॉट पर जरूरतमंदों के लिए न सिर्फ खड़ा रहे, बल्कि हरसंभव सहयोग कर उनकी भरपूर भी मदद की। कोरोना काल से लेकर चुनाव प्रचार के दौरान उनका समर्पण अद्भुत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय रहा। इसका सुखद परिणाम भी चुनावी नतीजों में देखने को मिला।

मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी लगातार फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टि्वटर आदि पर सक्रिय रहकर मनीष जायसवाल की कार्यशैली को इस तरह जनता के बीच साझा किया कि आसपास किसी भी जनप्रतिनिधि का प्रेस-मीडिया इन क्रियाकलापों में काफी दूर पिछड़ता चला गया। रंजन चौधरी वर्ष 2010 में उस वक्त मनीष जायसवाल के साथ बतौर मीडिया प्रतिनिधि जुड़े थे, जब वह हजारीबाग नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। रंजन चौधरी कहते हैं कि मनीष जायसवाल के व्यक्तित्व और उनके मानवीय मूल्यों के प्रति कार्यों को देखकर वह न सिर्फ उनसे प्रभावित होते हैं, बल्कि उन्हें अपना आदर्श मानकर नित्य कुछ बेहतर करने की प्रेरणा उनसे प्राप्त करते हैं।

इस वर्ष संसदीय चुनाव में उन्होंने अपने लिए चलता फिरता वार रूम तैयार किया। इस चुनाव में विपक्षियों के निशाने पर भी रहे। चलते-चलते वाहन से ही सारा काम करते रहे। मनीष जायसवाल के साथ लगातार 78 दिनों तक साथ चलते अथक मीडिया मैनेजमेंट सलीके से संभालते रहे। इस बीच गमों का दौर भी आया और शारीरिक तकलीफों का भी सामना करना पड़ा। हर विघ्न की परवाह किए बिना आगे बढ़ते रहे। वह कहते हैं कि इक रास्ता है जिंदगी, जो थम गए कुछ नहीं…।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए

मनीष जायसवाल के जीत के पर शंख ध्वनि और घंटा ध्वनि से हुआ विजय जुलूस का भव्य आगाज

0

शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा विजय जुलूस

मनीष जायसवाल ने जताया आभार, जनता ने भी दिया खूब प्यार, एनडीए कार्यकर्ताओं के सामूहिक सहयोग के बदौलत यह हो पाया साकार

बाज़ार समिति स्थित मतगणना हॉल से हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से प्रचंड जीत पर मंगलवार की देर शाम को मनीष जायसवाल का विजयी जुलूस निकला। जुलूस का आगाज क्षेत्र के पंडितों के दल द्वारा शंख ध्वनि और घंटा ध्वनि के साथ किया गया। तत्पश्चात भाजपा के नवनिर्वाचित हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल फूलों से आकर्षक रुप में सजे खुले जीप पर सवार होकर लोगों का हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर आभार व्यक्त करते हुए और धन्यवाद जताते हुए विक्ट्री निशान दिखाते काफिले संग चल रहे थे।

उनके काफिले में भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक हज़ारों की संख्या में डीजे की धुन और तासों की गड़गड़ाहट के साथ नाचते- झूमते खुशियां मनाते हुए चल रहे थे। उनके लिए एक साथ दीवाली और होली सा दृश्य था। हाथों में भाजपा झंडा लहराते हुए अबीर- गुलाल की होली खेलते हुए बीच- बीच में पटाका फोड़ते हुए चल रहे थे। विजयी जुलूस के हिंदू स्कूल चौक से शुरु होकर इंद्रपुरी चौक से मेन रोड़ होते हुए पैगोड़ा चौक, झण्डा चौक, जीटीसी चौक होते हुए महावीर स्थान मंदिर पंहुचे जहां पूजा- अर्चना करने के पश्चात पुनः अपने आवास पंहुचे और माता- पिता का आशिर्वाद प्राप्त किया। जुलुस में बजरंगबली के कॉस्ट्यूम में सजा व्यक्ति आकर्षक का केंद्र रहा। जुलुस में शुभ संकेत के रूप में मछली भी लेकर समर्थक चल रहे थे ।

मनीष जायसवाल ने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से प्रचण्ड मतों से चुनाव जीतने पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समस्त जनता- जनार्दन, एनडीए के निष्ठावान कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझपर जो विश्वास और भरोसा जताया है उसे कायम रखते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए समर्पित और तत्पर रहूंगा। क्षेत्र का विकास और जनसेवा ही मेरा एकमात्र ध्येय होगा ।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए

परिवार ने बढ़ाया मनोबल, पिता के सपने हुए साकार, जीत की राह हुई आसान

0

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक रहे मनीष जायसवाल को संसदीय चुनाव में अपने परिवार का भी भरपूर सहयोग मिला, तो उनका मनोबल पूरे चुनाव प्रचार में ऊर्जा के रूप में काम किया। विधायक बनते ही उनके पिता ब्रजकिशोर जायसवाल का सपना साकार हो गया था और सांसद बनने के बाद पिता के अरमान की बुलंदी आसमान छू उठी। …और हो भी क्यों नहीं, आखिर उनके पिता ब्रजकिशोर जायसवाल ने भी क्षेत्र के जनप्रतिनित्व का कभी सपना देखा था, लेकिन कुछ ही अंतराल से उन्होंने वह मुकाम हासिल नहीं कर पाया था।

आज उनके जिगर के टुकड़े मनीष जायसवाल ने यह कमाल कर दिखाया। मनीष जायसवाल को राजनीति में रुचि अपने पिता ब्रजकिशोर जायसवाल के चुनावी कार्यों की बदौलत ही जगी। इनके पिता ब्रजकिशोर जायसवाल वर्षों तक हजारीबाग नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर रहे। बाद में वे जिला परिषद अध्यक्ष जैसे अहम पद पर भी जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से आसीन हुए। लेकिन विधायक-सांसद का चुनाव जीतना शायद उनकी किस्मत में नहीं था। ब्रजकिशोर जायसवाल ने बड़े अरमान से कई बार जनता की अदालत में विधायक-सांसद प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमाई और जीत के करीब पहुंचकर भी असफल हुए।

विधायक-सांसद के चुनाव में जनता की अदालत में असफल होने की टीस ब्रजकिशोर जायसवाल के दिल में कील बनकर वर्षों तक चुभती रही। लेकिन अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए मनीष जायसवाल ने न सिर्फ अपने पिता की दिली ख्वाहिशें पूरी कीं, बल्कि लगातार दो बार सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता का दिल जीतकर उन्होंने अपने पिता और परिवार के अरमान को भी पूरा किया, बल्कि संसदीय क्षेत्र का भी अब वह प्रतिनिधत्व करेंगे। जायसवाल परिवार के चिराग मनीष जायसवाल के सांसद बनने के इस बड़ी उपलब्धि पर उनके पिता ब्रजकिशोर जायसवाल ने डबडबाई आंखों से खुशी का इजहार करते हुए कहा कि जो मैं न कर सका उसे मेरे लाल ने पूरा कर मुझे जीतेजी आत्मिक खुशी की अपार अनुभूति दी और मेरे दिल में जो टीस साल रहा था, उसे समाप्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के महिला- पुरुष जब मुझे कहते हैं कि”बादल बाबू आपने बेटा नहीं, हीरा पैदा किया है। वह सिर्फ आपका पुत्र नहीं, जन-जन का लोकप्रिय बेटा और क्षेत्र का नेता है, तो सच कहता हूं मुझे जो आत्मिक खुशी की अनुभूति होती है, वह मेरे जीवन का अमूल्य उपहार है। मुझे मेरे पुत्र मनीष जायसवाल पर नाज और गर्व है। मनीष जायसवाल की पत्नी निशा जायसवाल ने विधायक और अब सांसद मनीष जायसवाल की सेवा और सुलभता को उनकी इस उपलब्धि के काबिल बताया।

हजारीबाग से कभी दूर नहीं हुए मनीष

हजारीबाग से मनीष जायसवाल का गहरा लगाव रहा है यही कारण है कि किसी अन्य शहरों में इनका मन नहीं बसा। शिक्षा- दीक्षा और व्यवसायिक कारणों से कईएक बार इन्हें शहर से बाहर भेजने की कोशिश इनके परिवार द्वारा की गई लेकिन मनीष जायसवाल का मन कभी भी हजारीबाग से दूर नहीं हुआ। हजारीबाग की भाषा, रहन- और यहां के जीवन शैली के साथ इन्हें सदैव रहना पसंद आया। यूं तो मनीष जायसवाल का जन्म उनके ननिहाल बिहार राज्य के मोतिहारी में हुआ लेकिन जन्म के तुरंत बाद उन्हें हजारीबाग लाया गया। वहां उनकी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग में हुई।

इंटरमीडिएट की पढ़ाई इन्होंने संत जेवियर स्कूल, बोकारो से पूरी करने के पश्चात पुनः हजारीबाग लौट आए और संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग से इन्होंने प्रतिष्ठा के विषय इतिहास से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक की पढ़ाई के बाद इन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर अपने पारिवारिक व्यवसायों में ध्यान दिया। व्यवसाय को इन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यशैली और कुशल प्रबंधकीय कौशल से सफलता की और अग्रसर करते हुए काफी आगे बढ़ाया।

नप से राजनीतिक कैरियर की शुरुआत कर दो बार विधायक और अब सांसद बनने तक का तय किया सफर

मनीष जायसवाल ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत वर्ष 2008 में नगर परिषद चुनाव से की। जिसमें उन्होंने पहली बार हजारीबाग नगर परिषद से उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा और विजयी हुए। सेवा भाव और जनता से सीधा नाता रखना इनके राजनीतिक कैरियर को अन्य नेताओं से अलग करता है। नगर परिषद के चुनाव प्रचार के दौरान मार्च का महीना होने के बावजूद भी इन्होंने प्रचंड धूप में पदयात्रा करते हुए निगम परिषद क्षेत्र के एक- एक घर तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। यही कारण रहा कि इस चुनाव में इन्हें प्रचंड मतों से विजयश्री मिली।

इस दौरान इनकी लोकप्रियता राजनीति में बढ़ती गई और जनता में इनका पैठ भी मजबूत होता गया। इसी बीच जब तक इन पर किसी राष्ट्रीय दलों के नेता डोरे डालते तब तक झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की पारखी नजर इन पर पड़ी और वर्ष 2011 के नवंबर माह में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्रांतर्गत मांडू विधानसभा के उपचुनाव में इन्हें झाविमो प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा। जिसमें वे पराजित हुए। लेकिन मांडू चुनाव हारने के बाद से तुरंत इन्होंने 2012 के नव वर्ष से ही हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र का ताबड़तोड़ दौरा शुरू किया और कम समय में सदर विधानसभा क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की।

फिर समय की नजाकत को देखते हुए उन्होंने 27 नवंबर 2013 को अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन सभागार में झाविमो के केंद्रीय सदस्य सह सदर विधानसभा प्रभारी के पद से इस्तीफा देते हुए भाजपा का दामन थामे। वर्ष 2014 में हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में इनकी लोकप्रियता और जनता के बीच पकड़ को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधायक का टिकट दिया और अपनी पूरी शिद्दत से वह चुनाव लड़े और बड़ी जीत के साथ पहली बार विधायक बने। विधायक बनने के उपरांत नेता नहीं एक बेटा के रूप में इन्होंने सदैव विधानसभा क्षेत्र में रहकर आजादी के बाद पहली बार विकास की गति को क्षेत्र में प्रगति दी और जनमानस के बीच सर्वसुलभ जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। झारखंड विधानसभा के पटल पर हजारीबाग कि जनमानस का आवाज बड़े ही बुलंदी से उठाया। इन्होंने अपने करीब 05 वर्षों के कार्यकाल में कई अनोखे और अतुल्य कार्य किए।

इन्हीं कार्यों का नतीजा रहा के भाजपा ने इनकी कार्यशैली और कुशलता को देखते हुए पुनः 2019 के चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया। सदर विधानसभा क्षेत्र में मनीष जायसवाल को भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही चुनाव परिणाम उनके पक्ष में दिखना शुरू हो गया। उनके मधुर व्यवहार और कार्यकुशलता हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के जन- जन के मन-मन में रच बस गया और जनता ने फिर एक बार अपने मन के मनीष जायसवाल को विधायक चुना। 2019 में विधायक बनने के बाद साल 2020 और 2021 के कोरोना कल में निर्बाध रूप से क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए कोरोना ग्रसित लोगों से लेकर प्रवासी और जरूरतमंद लोगों को जो अभूतपूर्व सेवा उन्होंने दी उसे न सिर्फ हजारीबाग बल्कि पूरे झारखंड और देश स्तर पर उनकी ख्याति हुई। फिर सड़क से लेकर सदन तक सनातन संस्कृति और हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर मुखर रहें।

हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी के मामले में सदन पर जब उन्होंने कुर्ता फाड़कर विरोध किया तो हजारीबाग वासी उनके कायल हो गए। जनहित से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों को उन्होंने बेबाकी से सड़क से लेकर सदन पटल तक उठाया। जिसका सुखद नतीजा हुआ की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनपर विश्वास जताते हुए साल 2024 में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रित वित्त राज्य मंत्री और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री रहें सीटिंग सीट के सांसद जयंत सिन्हा का टिकट काटकर मनीष जायसवाल को टिकट दिया और अब सांसद के रूप में मनीष जायसवाल क्षेत्र और देश की सेवा करेंगे।

साफगोई, सादगी, सक्रियता और सर्वसुलभता रही मनीष जायसवाल की पहचान

विगत झारखंड विधानसभा चुनाव में हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्य सभी प्रत्याशियों के मुकाबले हर मामले में मनीष जायसवाल बीस रहे। वर्ष 2014 के चुनाव में उन्हें वोट करने वाले मतदाताओं में श्री जायसवाल के पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर यह चर्चा आम थी कि चुनाव जीतने के बाद मनीष जायसवाल अपने व्यवसाय में अधिक ध्यान देंगे। लेकिन मनीष जायसवाल ने अपने मेहनत और परिश्रम से लगातार क्षेत्र का दौरा कर और विकास करते हुए अपनी साफगोई, सादगी, सक्रियता और सर्वसुलभता का एहसास ना सिर्फ जनता को कराया बल्कि जनता के हरेक सुख- दुख में सहभागी बनकर उनके साथ खड़े रहे।

क्षेत्र की जनता के सोहुलियत के लिए विधायक बनते ही उन्होंने शहर के बीचो-बीच झंडा चौक के समीप विधायक कार्यालय की स्थापना की। जहां प्रतिदिन वे अपने दिनचर्या की शुरुआत यहां पहुंचने वाले सैकड़ों जनता की समस्याओं का हल निकाल कर करते रहे तत्पश्चात क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकलते थे। हर समय दूसरों के मदद को तन, मन और धन से तैयार रहना श्री जायसवाल की बड़ी विशेषता रही। इनकी क्वालिटी साफगोई और सादगी रही।

जो काम इनसे नहीं हो सकता खुलकर लोगों को बोल देते और जो हो सकता था उसे तुरंत करने में पीछे नहीं हटते थे। क्षेत्र के लोग जितनी सुलभता से अपने विधायक से मिले और उनका काम हुआ उससे निश्चित रूप से जनता को जहां बड़ी सहूलियत हुई वहीं जनता के बीच मनीष जायसवाल की पहचान जन नेता के रूप में बनी।

फेयर और पॉजिटिव पोलिटिक्स ने बनाया जन-जन का चहेता, मोदी का मनीष बन जीता दिल

मनीष जायसवाल का फेयर और पॉजिटिव पोलिटिक्स ने उन्हें जन-जन का चहेता बना दिया। उन्होंने कभी भी नेगेटिव पॉलीटिक्स नहीं की। विरोधियों यानी व्यक्ति विशेष पर कभी सियासी निशाना नहीं साधा। संसदीय चुनाव में वे मोदी का मनीष बन प्रचार में उतरे और पार्टी के एजेंडे और खुद की बनाई रणनीति पर ही काम किया। यह साफ-सुथरा सियासी कॉरीडोर ही उन्हें जीत की राह तय कराई।

हजारीबाग संसदीय सीट से भाजपा संगठन ने भी मनीष जायसवाल की कुशलता पर विशेष विश्वास जताते हुए स्टार प्रचारकों की भूमिका पर भी फोकस नहीं किया। मनीष जायसवाल के नामांकन सभा में राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, बरही विधानसभा क्षेत्र में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव, रामगढ़ विधानसभा के रजरप्पा में आसाम के सीएम डॉ हिमंता विश्व शर्मा और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ही स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव प्रचार में पहुंचे।

सिमरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हजारीबाग और चतरा जिले के लिए साझा चुनावी जनसभा हुआ। जबकि पहले के लोकसभा चुनावों में भाजपा के सिर्फ नेता हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचते रहें हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनीष जायसवाल के पक्ष में वीडियो जारी कर हजारीबाग की जनता से उनके पक्ष में मतदान करने का अपील किया था।

न्यूज़ – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह-कोडरमा के सभी 12 विस क्षेत्रों में हार के बावजूद दो क्षत्रप छा गए…विनोद-जयराम की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ा

0
गिरिडीह, (कमलनयन) : विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में 18वीँ लोकसभा के लिए सम्पन्न हुए चुनावों के नतीजे कई मायनों में चौंकाने वाले आए हैं। केन्द्र में सत्तारूढ़ एनडीए को अबकी बार 400 पार नारे की अपेक्षा के विपरीत देश के करोड़ों वोटरों ने 300 सीटों के अंदर ही समेट दिया। एक्जिट पोल की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिन्ह लग गये. 500 सालों बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर क्षेत्र की लोस सीट फैज़ाबाद (अयोध्या) में भाजपा को मिली पराजय की चर्चा देश-विदेश तक में है। दरअसल, हर चुनाव में कुछ सीटें ऐसी होती हैं, जहां जीतने वाले से अधिक हारने वाले प्रत्याशी की होती है। झारखंड में  उत्तरी छोटानागपुर के गिरिडीह और कोडरमा लोस सीटों पर भी जीतने वालों से अधिक हारने वाले दो प्रत्याशी क्रमशः विनोद कुमार सिंह (कोडरमा) और जयराम महतो (गिरिडीह) की चर्चा चौक-चौराहों से लेकर चाय-पान की दुकानों,  छात्रावासों, पार्टी संगठनों के दफ्तरों में,   उपासना स्थलों में, महिला समूहों के बीच हो रही है। हालांकि 2019 के चुनावों की भांति दोनों सीटें एनडीए के खाते गई है। कोडरमा से पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री रही अन्नपूर्णा देवी दूसरी बार 3 लाख 77 हजार 643 मतों के अंतर से जीत दर्ज की लेकिन 2019 के मुकाबले इस चुनाव में जीत के अंतर में लगभग 70 हजार वोटों की कमी आई है।

जयराम ने झारखंड और राजनीतिक पंडितों को चौंकाया, कई राजनीतिक दल पसोपेश में

गिरिडीह लोस में आजसू से विजयी रहे चन्द्र प्रकाश चौधरी को भी 2019  के मुकाबले जीत के अंतर में लगभग एक लाख 65 हजार वोटों की गिरावट आई है। अपने जीवन का पहला संसदीय चुनाव लड़ने वाले झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के जयराम महतो तीसरे स्थान पर रहे. इन्हें 3 लाख 47 हजार 322 वोट प्राप्त हुए। युवा तुर्क जयराम महतो को रनर रहे इंडिया ब्लॉक के संयुक्त प्रत्याशी जेएमएम के कद्दावर नेता टुंडी के विधायक मथुरा महतो से महज 23 हजार वोट कम प्राप्त हुए। सोशल मीडिया से लोकप्रिय हुए जयराम महतो युवाओं के बीच टाइगर की उपाधि से विभूषित हैं। काफी कम समय में सभी वर्गों के दिलों में खुद के लिए भरोसे की विशेष जगह बनाने वाले टाइगर जयराम को अपने पहले चुनाव में तीसरे स्थान पर रहने के बावजूद लगभग साढ़े तीन लाख से कुछ कम वोट मिले, लेकिन इनके समर्थक मायूस नहीं, उत्साहित हैं। इसके विपरीत युवा टाइगर की झोली में गये मतों को लेकर चिंता विरोधियों में देखी जा रही है। चौक-चौराहों पर और खास के बीच चर्चा है कि इसी साल होनेवाले राज्य विस के चुनावों में जेबीकेएसएस के प्रत्याशी इंडिया और एनडीए दोनों गठबधन दलों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। इसको लेकर दोनों प्रमुख गठबंधन दलों में पार्टी के भीतर मंथन भी होने लगा है। दरअसल, जयराम ने पूरे झारखंडवासियों और राजनीतिक पंडितों को चौेकाया है. आनेवाले समय में जयराम की पार्टी को राजनीतिक हल्कों में हल्के में नहीं लिया जा सकता.

विनोद ने कहा-कार्य क्षेत्र बगोदर तक सीमित था…अब पूरे कोडरमा तक हो गया…!

अब बात करते हैं कोडरमा लोस सीट की. इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी भाकपा माले के बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह  दूसरे स्थान पर रहे. श्री सिंह को 4 लाख 46 हजार 643 वोट प्राप्त हुए। श्री सिंह को 3 लाख 77 हजार से कुछ अधिक वोटों के अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा। दरअसल, विनोद कुमार सिंह एकीकृत बिहार विस में आम अवाम के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने वाले रहे हैं. वे अपने पिता स्व. महेन्द्र सिंह के पुत्र हैं। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए विनोद सिंह ने भी मजदूरों-किसानों और जनमुद्दों से जुड़े सवालों को लेकर सभी सरकारों को घेरते रहे हैं. बगोदर से तीन बार विधायक बने विनोद सिंह जाति, धर्म-सम्प्रदाय की सियासत से कोसों दूर हैं। विनोद सिंह को जो लोग करीब से जानते-समझते हैं, वे बताते हैं कि लोगों से झूठे वायदे करना, सस्ती लोकप्रियता अर्जित करना उनके स्वभाव में है ही नहीं. सादगी भरा जीवन जीना और जनता के कामों के बदौलत ही सीएम हेमंत सोरेन सरकार में इन्हें झारखण्ड विस में उत्कृष्ट विधायक का सम्मान प्राप्त हुआ था। कोडरमा से इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी बनाये जाने के बाद लगभग सभी वर्गों के लोगों का कहना था कि विनोद सिंह जीते तो कोडरमा के जनमुद्दों की गूंज  संसद में सुनाई देगी। लेकिन मतदान जाति-धर्म और सम्प्रदाय पर सिमट गया. इसके फलस्वरूप विनोद सिंह को पराजय का सामना करना पड़ा. अब लोग कहते हैं कि विनोद सिंह जीतते तो बात कुछ और होती। इस बाबत विनोद भाई का कहना है कि इससे पहले कार्य क्षेत्र बगोदर तक था, लेकिन अब कोडरमा की सभी छह विस क्षेत्रों तक हो गया है। चुनाव नतीजों के दिन भी हमने देखा विनोद सिंह असहज बिल्कुल नहीं थे। सामान्य दिनों की तरह ही लोगों से मिल नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। शायद यही सब कारणों से पराजय के बाद भी जन मानस के बीच उनकी चर्चा है। लोगों को उनके हारने का मलाल है.
राम भक्तों के लिए

BJP उम्मीदवार श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के कोडरमा लोकसभा चुनाव जीत मे गिरीडीह बीजेपी आईटी सेल का महत्वपूर्ण योगदान

0

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की जीत मे गिरीडीह बीजेपी आईटी सेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा  । यह जीत न केवल उनकी स्वतंत्रता और नेतृत्व क्षमता को पुनः प्रमाणित करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि आधुनिक राजनीतिक युद्धमें आईटी सेल कितना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

अन्नपूर्णा देवी के चुनावी प्रचार और प्रसार का महत्वपूर्ण अंग था गिरीडीह बीजेपी आईटी सेल। गिरीडीह भाजपा की आईटी सेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए उनकी राजनीतिक यात्रा को व्यापक रूप से प्रचारित किया। यहां विभिन्न सामाजिक मीडिया चैनलों के माध्यम से उनके संदेशों को लोगों तक पहुंचाया गया, जिससे उनका समर्थन और प्रतिक्रिया बढ़ी।

अन्नपूर्णा देवी के चुनावी अभियान में खासकर गिरीडीह बीजेपी आईटी सेल जिसका नेतृत्व आईटी सेल एक्सपर्ट अशोक कुमार कर रहे थे उन्होंने  न केवल राजनीतिक संदेशों को लोगों के बीच पहुंचाया, बल्कि वहां के नागरिकों के मुद्दों को ध्यान में रखा और उनकी आवाज को सुना। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आयोजित अन्नपूर्णा देवी के संदेशों के वायरल होने से लोगों के बीच उनके प्रति जागरूकता बढ़ी और उनका समर्थन मजबूत हुआ।

आईटी एक्सपर्ट अशोक कुमार  को भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव ने खासकर आईटी सेल को संभालने का जिम्मा दिया था , अशोक कुमार के पास आईटी क्षेत्र का 30 साल का अनुभव है और वो पिछले 10 सालों से अलग अलग उम्मीदवारों के लिये आईटी सेल चला कर उन्हे जीता चुके हैं , जब अशोक कुमार के बारे मे दिनेश यादव को पता चल तो उन्होंने गिरीडीह और कोडरमा लोकसभा के आईटी सेल का काम देखने को कहा

इसके अलावा, आईटी सेल ने डिजिटल मार्केटिंग के जरिए लोकसभा चुनाव के दौरान अन्नपूर्णा देवी के चयन को बढ़ावा दिया। उन्होंने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापनों की चली, जो उनकी प्रोफ़ाइल को लोगों के सामने प्रस्तुत करते हुए उनकी प्रतिष्ठा और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाया।

इस प्रकार, भाजपा नेत्री अन्नपूर्णा देवी की लोकसभा चुनाव में जीत के पीछे आईटी सेल का अहम योगदान है। उनकी योजनाओं और नेतृत्व को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर प्रस्तुत करके, आईटी सेल ने उनके चुनावी अभियान को एक महत्वपूर्ण अंग बना दिया।

News Desk

राम भक्तों के लिए

दिनेश यादव , गिरिडीह के राजनीतिक महानायक, कोडरमा और गिरीडीह लोकसभा सीट की जीत मे महत्वपूर्ण योगदान

0

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता  दिनेश  यादव ने गिरिडीह से आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी और भाजपा की अन्नपूर्णा  देवी को लोकसभा सीट पर जीत के मार्ग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन दोनों चुनावी युद्धों में उनकी नेतृत्व क्षमता और तकनीकी चालाकी ने अद्वितीय भूमिका निभाई है।

चंद्र प्रकाश चौधरी की लोकसभा सीट जीतने में दिनेश यादव का अहम योगदान था। चौधरी के चुनावी प्रचार और प्रसार के लिए दिनेश प्रसाद यादव ने अपने  नेतृत्व में विशेषज्ञता और कौशल का प्रयोग किया। उन्होंने स्थानीय जनता के बीच जाकर उनके समर्थन को प्राप्त किया और उनके संदेशों को उनकी आवाज बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी संगठनात्मक क्षमता और विचारशील योजना ने भाजपा को चौधरी की जीत में मदद की।

दिनेश यादव ने गिरिडीह के राजनीतिक दलों को एकजुट करने के लिए कई उपाय किए। उन्होंने अपनी समझदारी और नेतृत्व कौशल का उपयोग करके दल के अंदर एकता का आदान-प्रदान किया और उन्हें एक लक्ष्य की ओर ले जाया। उनकी नेतृत्व में भाजपा और आजसू के संघर्ष को एक साथ आगे बढ़ाने में बड़ा हाथ रहा है।

इसके साथ ही, दिनेश  यादव ने भाजपा की चुनावी रणनीति को सुनिश्चित किया। उन्होंने चंद्र प्रकाश चौधरी के प्रतिस्पर्धी के विरुद्ध उचित रणनीतियों का प्रसार किया और उन्हें चुनौती देने वाले मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया।

चंद्र प्रकाश चौधरी के साथ ही, भाजपा की अन्नपूर्णा देवी को भी जीत का बड़ा हिस्सा दिनेश यादव का योगदान था। कोडरमा लोकसभा सीट पर उन्होंने भाजपा की योजना और संघर्ष को अग्रसर किया। उनकी संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल ने पार्टी को विजयी बनाया।

यह विजय उनके लोकसभा सीट जीतने के लिए न केवल एक उपलब्धि है, बल्कि यह भी दिखाता है कि दिनेश यादव के राजनीतिक दल के संघर्ष में उनकी निष्ठा और कौशल कितने महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने भाजपा के उम्मीदवारों को प्रेरित किया और उनकी संघर्ष भरी कार्यक्रमों की समर्थन की यात्रा के दौरान उनके साथ सीधे होकर काम किया। उनकी संघर्षशीलता, कर्मठता, और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें लोगों के दिलों में बनाये रखने में मदद की।

आधुनिक युग मे बिना आईटी के मदद के चुनाव जितना मुमकिन नहीं है  इस बात को जानते हुए दिनेश यादव ने गिरिडीह बीजेपी आईटी सेल की देखभाल के लिए आईटी विशेषज्ञ अशोक कुमार को नियुक्त किया। कुमार के पास आईटी में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है और उन्होंने विभिन्न उम्मीदवारों की आईटी सेल का प्रबंधन किया है, जिनमें से अधिकतर चुनाव जीत चुके हैं।

अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए, कुमार ने NDA उम्मीदवारों को इस चुनाव में जीतने में मदद की। उनका अनुभव और विशेषज्ञता ने उन्हें आईटी सेल के माध्यम से राजनीतिक दलों को डिजिटल रूप से सशक्त करने में मदद की। उनके नेतृत्व में, आईटी सेल ने राजनीतिक डिजिटल यातायात को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गिरिडीह में अशोक कुमार की नेतृत्व और योगदान ने NDA को इस चुनाव में विजयी बनाया। उनकी विशेषज्ञता ने न केवल तकनीकी रूप से सामर्थ्य बढ़ाया, बल्कि उन्होंने राजनीतिक दलों को भी डिजिटल युग में आगे बढ़ने में मदद की।

इस प्रकार, दिनेश यादव ने गिरिडीह के राजनीतिक मानचित्र को पुनर्निर्माण किया और उसे भाजपा के विजयी अंग में बदल दिखाया है। उनकी नेतृत्व की भूमिका और योगदान को न सिर्फ भाजपा के लिए, बल्कि उनके जिले और राज्य के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्हें इस अद्वितीय योगदान के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

News Desk

राम भक्तों के लिए

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 100000 (एक लाख) पौधा लगाने का लिया संकल्प।

0

पर्यावरण संरक्षण हम सब का दायित्व हैं – मनीष जयसवाल।

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के घर -घर पौधे संग जल्द देंगे दस्तक – प्रदीप प्रसाद।

पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित लोकप्रिय सांसद श्री मनीष जायसावल जी ने कहा कि इस पुनीत मुहिम में हर संभव मदद का भरोसा जताया ।

सदर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख पौधे के वितरण कार्यक्रम की शुरुआत। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के घर -घर पौधे संग जल्द देंगे दस्तक। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से हमारे अभिभावक पूर्व विधायक बरही श्री मनोज यादव जी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री सुदेश चंद्रवंशी जी, वरिष्ठ भाजपा नेताश्री बटेश्वर मेहता जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हरिश श्रीवास्तव जी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए

मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा ने 111विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए एवं किया वितरण

0

 

पर्यावरण संतुलन महज विचार नहीं समग्र आधार भी है:- सारिका

चाराडीह स्थित छतरबर में मनोज भदानी के कैंपस में पौधे रोपती प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा परियोजना निदेशक काजल गुप्ता व अन्य

झुमरी तिलैया : मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा ने चाराडीह स्थित छतरबर में मनोज भदानी के कैंपस में फलदार एवं छायादार 11 पौधे लगाकर इसका विधिवत शुरुआत किया, इसके अलावा 100 पौधे बांटे गए जिसमें शाखा के द्वारा मुख्य कार्य यह भी किया गया कि पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी युवा मंच एवं प्रेरणा शाखा की पदाधिकारी के निवास स्थल पर गमला भी भेजा गया ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सके ।वही अमरूद, आम ,अनार, कटहल, शनि, शीशम सहित कई पौधे लगाए गए। मौके पर प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष- सारिका लड्ढा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन महज विचार नहीं समग्र आधार भी है। पेड़- पौधे के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। कहा कि जीवन के लिए पेड़ पौधे उतने ही जरूरी है जितना हवा और पानी। इस अवसर पर व्यवसायी मनोज भदानी ने कहा कि चारों ओर हरियाली हो उसके लिए पौधे लगाए जा रहे हैं। प्रेरणा शाखा समाज सेवा के क्षेत्र में जो कार्य कर रही है वह अद्वितीय है।

शाखा के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, गौहार ,कला संस्कृति के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। मौके पर उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया एवं पर्यावरण संरक्षण की परियोजना निदेशक काजल गुप्ता एवं प्रीति केडिया ने कहा कि आज शहर का विस्तार हो या बस्ती को बसाने का कार्य हो पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं। इसकी कीमत इंसान भी चुका रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह और नेक कार्य में पांच-पांच पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। सचिव शीतल पोद्दार ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अनमोल रतन है। इसकी रक्षा सबका दायित्व है। प्रेरणा शाखा आओ चले हम पेड़ लगाए धरती पर हरियाली लाए के तहत अगले एक माह में लगभग 1500 पौधे का वितरण करेगी।

इधर मारवाड़ी युवा मंच मंडल 1 की सहायक मंत्री श्रेया केडिया के झंडा चौक स्थित निवास स्थल पर पौधा भेजे जाने पर कहा की प्रेरणा शाखा का यह प्रयास काफी सराहनीय है। पेड़ -पौधे के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती ।उन्होंने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा इस मुहिम में हजारों पेड़ लगाए जा रहे हैं ।उन्होंने आह्वान किया कि वर्तमान समय में बरगद के पेड़ कम मात्रा में लग रहे हैं। यह पेड़ प्रकृति के साथ-साथ हमें बट सावित्री पूजा में भी पूजा अर्चना के लिए कार्य आते हैं एवं ऑक्सीजन के लिए भी पेड़ पौधे अधिक से अधिक लगने चाहिए। मौके पर दीपक गुप्ता, उषा शर्मा, ज्योति अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, प्रीतम भदानी आदि उपस्थित थे।

NEWS – PRAVEEN KUMAR.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium