24.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 626

नुक्कड़ नाटक टीम के साथ मनीष जायसवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार में उतरी उनकी मां, पत्नी और देवरानी

0

बड़कागांव क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में किया डोर टू डोर कैंपेन, कमल छाप पर वोट देने का किया अपील

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में उनकी मां विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल और देवरानी ट्विंकल जायसवाल चुनावी मैदान में उतर गई गई। शनिवार की इन सभी ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में डोर टू डोर चुनाव कैंपेन किया और भाजपा एवं मनीष जायसवाल के समर्थन में कमल फूल छाप पर वोट देकर जीताने का अपील किया। इनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, समर्थन और विशेष नुक्कट नाटक की टीम चल रही थी। नुक्कड़ नाटक के जरिए 62 सालों तक देश में कांग्रेस की सरकार की नाकामियों और पिछले करीब 10 सालों के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दिया गया। भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल की मां विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल और देवरानी ट्विंकल जायसवाल का नापो खुर्द, बादम, हरली, विश्रामपुर, मिर्जापुर और कांडतरी के ग्रामीणों ने गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया और भाजपा के समर्थन में मतदान करने का वादा भी किया।

सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल की मां विद्या जायसवाल ने लोगों से कहा की बड़कागांव हमारा पैतृक निवास है ऐसे में अपने माटी के लाल को सांसद बनाएं दिल से सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेगा। निशा जायसवाल ने कहा की पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की बयार बह रही है।

मौके पर विशेषरूप से उनके साथ बड़कागांव पूर्वी के भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, महामंत्री सुमन गिरी, अरुण मालाकार, किरण देवी, सत्यभामा, मनोरमा राणा, कंचन शर्मा, मंजू मिश्रा, इंदु देवी, रानी शुक्ला, पूनम साहू, रूपा सिंह, रीना गुप्ता, मीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, दिप्ती अग्रवाल, मेघा अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग साथ उपस्थित रही।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

Sunny Deol’s Review on Laapata Ladies Movie

0

“Laapat Ladies” was released on April 26, 2024, directed by Kiran Rao, and produced under Amir Khan Production. The cast of “Laapata Ladies” includes newcomers Pratibha Ratna, Sparsh Shrivastav, and Nitanshi Goel. the movie has been released on Netflix, and now the movie is at the top of the list. Kiran Rao’s Laapata Ladies has been receiving a lot of accolades from fans. Sunny Deol recently watched the movie and shared his review by posting a note on his Instagram stories. He wrote on his not, “Just Finished watching #LaapataLadies, haven’t seen such a heart-warming and innocent film in long. All my best to @raodyness and team, will recommend all to watch this gem”. In response to Sunny Deol, she wrote “Thank you ji” Ever since the movie was released, fans have been sharing their positive reviews and scenes from the movies on X. Many Bollywood actors are praising the movies, The actor Varun Dhawan has also shared his thoughts. He wrote,” Just loved Laapata Ladies @raodyness so well performed by each cast member loved everything about it @aafilms. official”. Kiran Rao responded with “Thank you, Varun”. The movie revolves around Deepak Kumar (Sparsh Shrivastava) and Phool (Nitanshi Goel) recently married and he board a train to Murti, where Deepak and his family reside. The train fills up with newlyweds because many people exchange vows on this auspicious day Tritiya Day. While Deepak and Phool are seated next to two other couples, each bride has a veil covering their face. Upon reaching his destination, Deepak accidentally gets down with Pushpa Rani (Pratibha Ratna) and brings her to his house. When Pushpa pulls back her veil and shows her face, the family is stunned to see her. The rest of the comedy-drama film is about how Deepak searches for wife, who has vanished. Fans have been sharing their views on Twitter.

NEWS – PREETI CHAUHAN.

 

राम भक्तों के लिए

Rathnam’ Review: Hari’s action-packed masala movie

0

Rathnam movie has been released on 26, April in Tamil and Telegu directed by Hari, and produced by Kaarthekeyen Santhanam and Alankar Pandian. The cast of Rathnam movie includes Priya Bhavani, Ramachandra Raju, Samuthirakani, Gautham Vasudev Menon, and Yogi Babu. Director Hari is renowned in the Tamil Cinema industry for his expertise in creating action-packed and entertaining masala films. this marks his third collaboration with Vishal, following their successful ventures in Thaamirabharani(2007) and Poojai(2014). Rathnam is Vishal’s 34th movie.  The film Rathnam has already stirred up excitement among netizens. After attending a lot of premiere shows, audience members are flocking to social media to express their thoughts and reviews on the film.
The story revolves around, rathnam, who serves as a loyal henchman to Vellore MLA, portrayed by Samuthirakani. Despite their involvement in rowdyism, both Rathanam and MLA adhere to a certain code of ethics. They believe that their actions are ultimately for the greater good of the people. The MLA emphasizes the importance of cooperation between his henchmen and the police force to effectively serve the community. One fateful day, Rathnam crosses paths with Mallika, played by Priya Bhavani Shankar, who is preparing to take the NEET exam. To his dismay, Rathnam discovers that Mallika’s life is in danger due to a group of thugs.
Rathnam is known for his willingness to assist women in need, and Mallika is no exception. When Mallika reveals the truth that her family is being threatened by the Rayudu brothers over a piece of land, Rathnam decides to dig deeper to uncover the truth. Through his investigation, Rathnam not only helps Mallika and her family but also exposes the Rayudu brothers for their unlawful actions.
Let’s see their point of view.

Rathnam is a high-budget film in the Tamil film industry. There are rumoured that the movie’s budget amounts to $6 million. As of now, the reviews for the film have been quite positive.

News – Preety Chauhan.

 

राम भक्तों के लिए

गुमला अग्निशमन विभाग द्वारा सॉलिटेयर स्कूल मकरा में मॉक ड्रिल का किया आयोजन, आग बुझाने को लेकर बच्चों को दिया विशेष टिप्स

0

गुमला अग्निशमन विभाग द्वारा सॉलिटेयर स्कूल मकर घाघरा में गुरुवार को दिन के 12:00 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।इस क्रम में बच्चों को आग बुझाने के टिप्स दी गई। अग्निशमन पदाधिकारी आलोक कुमार पांडे,प्रधान अग्नि चालक फिरोज मंसूर तथा अग्नि चालक मुकेश कुमार मंडल द्वारा बच्चों के बीच गैस सिलेंडर,पेट्रोल,कपड़े व अन्य चीजों में आग लगाकर दिखाया गया साथ ही बच्चों को बुझाने के कई टिप्स दिए। इस मौके पर जानकारी देते हुए अग्निशमन पदाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया लकड़ी कोयला या कपड़ों के आग को साधारण पानी से बुझाया जा सकता है। लिक्विड जैसे पेट्रोल डीजल इत्यादि से लगने वाले आग जो होते हैं जिसे CO2 अथवा एएफएफएफ प्रकार का फाम से आग पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

केमिकल फायर या शॉर्ट सर्किट से लगने वाले या प्लास्टिक के जलने पर फैलने वाले आग को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न प्रकार की विधि सिखाया।वही मेटल फायर इंडस्ट्रियल फायर भी इसके अंतर्गत आता है।वही बच्चों को फायर एडवाइजरी एवं एनओसी के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कहा कि आग लगने के बाद लोग डर जाते हैं और आनन फानन में लोग घायल हो जाते हैं।

आग लगने के बाद बिल्कुल डरे नहीं। संयम बढ़ाते और विधि संवत कार्रवाई करें ।ताकि आग पर काबू पाया जा सके। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चे बच्चियां उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

हापामुनी गांव में 6 दिवसीय मंडा मेला का भोक्ता के मंडप प्रवेश के साथ हुआ सुभारम्भ

0

हापामुनि गांव में 6 दिवसीय मंडा मेला का शुभारंभ गुरुवार को भोक्ता के मंडप प्रवेश के साथ हुआ। इस आशय की जानकारी चुन्दरी पंचायत के पूर्व मुखिया आदित्य भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि आज से मंडा मेला की शुरुआत भोक्ता के मंडप प्रवेश के साथ हो गई।वही रात्रि में लोटनसेवा और नागपुरी गीत भजन कार्यक्रम की जाएगी। आगामी 19 अप्रैल को दिन में कलश यात्रा व रुद्राभिषेक और रात्रि में भक्तों के द्वारा नृत्य व लोटन सेवा भजन कार्यक्रम व भव्य झांकी होगी।आगामी 20 अप्रैल को दिन में रुद्राभिषेक और रात्रि में भव्य झांकी भजन कार्यक्रम की जाएगी।आगामी 21 अप्रैल को रात्रि में भोक्ताओं के द्वारा लोटन सेवा एवं नागपुरी गीत व भजन कार्यक्रम,आगामी 22 अप्रैल को रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फुलकुंदी का आयोजन होगी। साथ ही आगामी 23 अप्रैल को भोक्ताओं द्वारा झूलन, फूल वर्षा वह विभिन्न गांव से आए नृत्य मंडली द्वारा नृत्य गीत के साथ मंडा मेला का समापन किया जाएगा।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिला मुख्यालय में श्री चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा श्री माता रानी दुर्गा भवानी की प्रतिमा का निकला गया विशाल एवं भव्य जुलूस , जिसमें महिला पुरुष , युवा युवती , बच्चे बूढ़े , सभी थे सामिल , जय माता दी सहित उन अनेक नारों से गुंजा जिला मुख्यालय

0

देर संध्या में हुआ विसर्जन

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में , चैती दुर्गा पूजा , गुमला के प्रसिद्ध माता रानी महारानी ( देवी ) मंदिर में और डीएसपी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समक्ष मैदान परिसर में चैती दुर्गा पूजा, पंडाल में माता रानी श्री दुर्गा जी का मूर्ति स्थापना कर बहुत ही धूमधाम से दो स्थान पर श्री मां दुर्गा जी का भव्य मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई एवं उक्त दोनों पूजा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाकर विभिन्न आकार प्रकार के विद्युत सज्जा की गई थी , और आज उक्त दोनों श्री चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा श्री माता रानी दुर्गा भवानी की विशाल एवं भव्य जुलूस निकाला गया, जो गुमला जिला मुख्यालय के विभिन्न मुख्य मार्ग में माता रानी की शोभा यात्रा निकल गई जिसमें नर नारी , बड़े बूढ़े बुजुर्ग , युवक युवती और बच्चे बच्चियों ने गगन भेदी नारों , जय माता दी , दुर्गा माता शक्ति की , जय मां दुर्गे से पूरा जिला मुख्यालय गंजे मन एवं भक्तिमय हो गया , उक्त विशाल जुलूस में बज रहे वाद्य यंत्र और धार्मिक गानों पर थिरकते रहे श्रद्धालु भक्त गण, बाद में जिला मुख्यालय के सिसई रोड स्थित छठ तालाब में नम आंखों से श्री माता रानी,भवानी मां दुर्गे की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

आदर्श आचार संहिता उल्लघंन मामले में सी-विजिल एप्प से करें शिकायत: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज

0

100 मिनट के अंदर हो रहा है शिकायतों का निराकरण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी का जिलावासियों से अपील… लोकसभा आम चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं सफल संपन्न कराने को लेकर सी-विजिल एप्प के माध्यम से आदर्श आचार संहिता उल्लघंन से संबंधित शिकायत करें

कोडरमा: लोकसभा आम चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफल संपन्न कराने को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है, जिसमें जन शिकायत/सी-विजिल एप्प/ सहायता कोषांग भी गठित है। इस कोषांग के माध्यम से सी-विजिल एप्प/पोर्टल पर आने वाले शिकायतों का चरणाबद्ध तरीके से निवारण किया जाता है। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी देने के लिए चुनाव आयोग द्वारा ‘cVIGIL’ नाम की मोबाइल ऐप बनाया गया है, फोटो या 2 मिनट तक का वीडियो ऐप पर अपलोड कर सकते हैं।

फोटो या वीडियो अपलोड होते ही उस जगह की लोकेशन मिल जाती है। अपलोड होने के बाद यूजर को एक यूनिक आईडी दिया जाता है, जिसके जरिए वे मोबाइल पर ही अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखा जाता है। एप्प में रिकॉर्डेड वीडियो या फोटो को अपलोड नहीं किया जा सकता है, ताकि ऐप का दुरुपयोग होने से रोका जा सके। इसके अलावा cVIGIL ऐप के जरिए रिकॉर्ड किए गए वीडियो या फोटो भी फोन गैलेरी में सेव नहीं होता है ।

100 मिनट में हो रहा समाधान…..

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ता जो भी वीडियो या फोटो भेजते हैं, उसे 5 मिनट के अंदर ही सम्बंधित FST/SST को भेज दिया जाता है, स्थानीय स्तर पर शिकायत सही मिलने पर 100 मिनट के अंदर ही उस समस्या का समाधान किया जा रहा है । इसके लिए अनुमंडल स्तर पर cVIGIL, जनशिकायत, जनसहायता कोषांग का गठन किया गया है, जिसमे रोस्टर वार तीन शिफ्ट में कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है । कोडरमा जिला में कई शिकायतें प्राप्त हुए हैं, जिनका सही पाये जाने पर त्वरित निष्पादन किया गया है।

सी-विजिल एप्प में किस तरह की शिकायत कर सकते हैं…. सी–वीजिल एप्प के माध्यम से बन्दुक का प्रदर्शन, धमकी देना, भडकाऊ भाषण, पेड न्यूज़, गिफ्ट बाँटना, शराब वितरण, रुपये बाँटना, सम्पति वितरण, फर्जी खबर फैलाना, मुफ्त परिवहन इत्यादि की शिकायत किया जा सकता है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि लोकसभा आम चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं सफल संपन्न कराने को लेकर सी-विजिल एप्प के माध्यम से आदर्श आचार संहिता उल्लघंन से संबंधित शिकायत करें।

मतदाताओं की समस्याओं का हो रहा है निराकरण…. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन से सम्बंधित जनसहायता हेतु टोल फ्री नं.1950 में अबतक 294 कॉल प्राप्त हुए है, जिनमें अधिकतम मामला वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से सम्बंधित है, जिसका on call समाधान किया गया है। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि निर्वाचन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी लेने हेतु टोल फ्री नं.1950/065341950 पर संपर्क किया जा सकता है।

News – Praveen Kumar.

राम भक्तों के लिए

नगर परिषद् झुमरी तिलैया/नगर पंचायत कोडरमा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0

आगामी 20 मई को मतदान दिवस पर मतदान करने के लिए टीम ने किया अपील

बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं के बीच मतदाता मार्गदर्शिका बुकलेट का किया गया वितरण

कोडरमा।
लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग द्वारा नगर परिषद् झुमरी तिलैया/नगर पंचायत कोडरमा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप टीम द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से चुनाव संबंधित प्रश्न पूछे एवं EPIC कार्ड चेक किया गया। साथ ही जिन मतदाताओं का एपिक कार्ड नहीं है, उनका ऑन स्पॉट पपत्र-06 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज किया गया। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन आगामी 20 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर मतदाता प्रतिज्ञा दिलाया गया। जेएसएलपीएस की सखी दीदियों द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया गया।

वहीं, बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं के बीच मतदाता मार्गदर्शिका बुकलेट का वितरण किया गया। मतदाता मार्गदर्शिका बुकलेट के माध्यम से मतदाता मतदान करने की प्रक्रिया, सी-विजिल एप्प, निर्वाचन से संबंधित टोल प्री नं 1950, वोटर हेल्पलाइन एप्प, ईवीएम वीवीपैट इत्यादि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

News – Praveen Kumar.

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत , कई गंभीर घायलों का इलाज रांची रिम्स और गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है

0

गुमला – गुमला जिले में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की घटनाओं जबरदस्त वृद्धि से जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन सहित परिजनों और जिलावासी हैरान और परेशान हैं, लाख कोशिश के बावजूद दुर्घटनाएं नहीं थम रहिए , बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों के दर्दनाक मौत हुई है , और कई लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया हैं पहली घटना पालकोट थाना स्थित लावाकेरा ग्राम के समक्ष लौवाकेरा निवासी 19 वर्षीय मुकेश मिंज और बसिया कोनबीर निवासी 18 वर्षीय सौरभ कुमार (पिता – प्रदीप मांझी ) की दर्दनाक मौत हो गई हैं, बताया जाता है कि मुकेश मिंज और सौरभ कुमार अपने बाइक में सवार होकर बसिया कोनबीर से अपने दोस्त से मिलने गुमला आ रहे थे, इसी क्रम में लौवाकेरा ग्राम के समक्ष उक्त बाइक सवार ने तेज रफ्तार से ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी फलस्वरुप मुकेश मिंज की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सौरभ कुमार को आनन-फानन में पालकोट उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां के डाक्टरों ने भी उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होते देख सौरभ कुमार को रांची रिम रेफर कर दिया गया , जिसे रांची रिम्स ले जाया जा रहा था ,

इसी क्रम में भरनो ग्राम के समक्ष सौरभ कुमार की मौत हो गई , उक्त सूचना जब पालकोट थाना पुलिस को मिली तो पालकोट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया और शीतगृह में रखवाया गया और आज उक्त शव को पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं । दूसरी घटना जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर स्थित अंजन धाम घाटी समक्ष घटी हैं, बताया जाता है कि गुमला सदर थाना स्थित टोटो ग्राम निवासी श्रवण ठाकुर बुधवार को अंजन धाम से पूजा अर्चना कर श्रवण ठाकुर , उसकी पत्नी निशा देवी , बहन सुरभि देवी और अपने दो बच्चों दो वर्षीय आर्यन ठाकुर तथा एक वर्षीय अभिनव ठाकुर के साथ एक स्कूटी में सवार होकर अपने घर टोटो वापस आ रहे थे , इसी क्रम में अंजन धाम घाटी के समक्ष लगभग 6:30 बजे संध्या में उक्त स्कूटी के ब्रेक तार टूट जाने के कारण , श्रवण ठाकुर अपने स्कूटी से नियंत्रण खो दिया और स्कूटी सीधे अंजन धाम घाटी के खाई में गिर गई , फलस्वरुप श्रवण ठाकुर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई , बाद में सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिये , गुमला सदर अस्पताल लाया गया , जहां मृतक श्रवण ठाकुर की पत्नी निशा देवी और बहन सुरभि देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए , रांची रिम्स रेफर कर दिया गया हैं, जबकि उक्त दोनों बच्चे , आर्यन ठाकुर और अभिनव ठाकुर का इलाज गुमला सदर अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में चल रही है , इसके अलावा , घाघरा थाना के मात्र 100 गज की दूरी पर एक अज्ञात पिकअप वाहन ने पैदल चल रहे हैं घाघरा निवासी प्रेम साहू को गुमला के तरफ से लोहरदगा के तरफ जा रहे हैं एक बाराती पिकअप गाड़ी ने जोरदार धक्का मार कर भागने में सफल रहा , बाद में उक्त गंभीर रूप से घायल प्रेम साहू को घाघरा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लियें गुमला सदर रेफर कर दिया गया जहां वहां के डॉक्टरों की देखरेख इलाज चल रहा है , एक और अन्य घटना में गुमला सदर थाना स्थित चेटर ग्राम पुल के समक्ष एक अज्ञात वाहन ने पहाड़ पनारी निवासी 19 वर्षीय छोटू सिंह को जोरदार टक्कर मारकर भागने में सफल रहा, बाद में ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं उसके सर और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई हैं, जहां डॉक्टरों के देखरेख में उसका इलाज चल रहा हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

पप्पू पेजर उर्फ सतीश कौशिक की कहानी

0
वो रक्षा बंधन का दिन था। तारीख थी 08 अगस्त 1979. दिल्ली से दो लड़के आंखों में बड़े-बड़े ख्वाब लिए मुंबई पहुंचे थे। दोनों की कलाई पर राखी बंधी थी। लेकिन मुंबई के विरार ब्रिज पर पहुंचने के बाद दोनों ने अपनी कलाई से राखी उतारी और नीचे पानी में फेंक दी। और मन ही मन अपनी बहनों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वो दृश्य किसी फिल्म सरीखा ही था। दोनों लड़के आए भी थे फिल्मी दुनिया में एक मुकाम बनाने के इरादे से। वो दो लड़के थे सतीश कौशिक और राजा बुंदेला।
बात करेंगे सतीश कौशिक जी की। क्योंकि आज सतीश कौशिक जी का जन्मदिवस है। 13 अप्रैल 1956 को सतीश कौशिक का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। जब ये मुंबई पहुंचे तो अपने एक रिश्तेदार के घर ठहरे। लेकिन जैसे ही कुछ दिनों बाद इनके रिश्तेदारों को पता चला कि ये तो एक्टर बनने आए हैं, उनका रवैया, जो शुरुआत में बहुत अच्छा था, वो बदल गया। उन्होंने सतीश कौशिक से बात करना भी बंद कर दिया। तब सतीश जी ने रिश्तेदारों का घर छोड़ दिया और एक पेइंग गेस्ट अकॉमोडेशन में जाकर रहने लगे। इत्तेफाक से वो जगह अमिताभ बच्चन के बंगले के पास स्थित थी।
कुछ दिनों के बाद सतीश कौशिक ने प्रीमियर टैक्सटाइल्स नामक एक कपड़ा मिल में नौकरी शुरू कर दी। नसीब अच्छा था तो वहां इन्हें बॉस भी अच्छा मिला। वो शाम को इन्हें जल्दी छोड़ देता था। क्योंकि वो जानता था कि ये कलाकार आदमी है। ड्यूटी खत्म करके ये रोज़ पृथ्वी थिएटर के बाहर नाटक कुछ और कलाकाों के साथ मिलक नाटक खेला करते थे। और उसके बदले इन्हें कुछ और पैसे मिल जाते थे। उस वक्त ओम पुरी, करन राजदान और राजा बुंदेला, ये सब मिलकर नाटकों से कमाए उस पैसे से खाने-पीने का इंतज़ाम करते थे।
वक्त गुज़रा और अपने नाटकों से ये कुछ फिल्मकारों की नज़रों में चढ़ गए। किस्मत से इन्हें कुछ फिल्मों में छोटे-छोटे लेकिन बढ़िया रोल भी मिल गए। लेकिन पहचान मिलनी अभी बाकी थी। ये उन दिनों डायरेक्टर अशोक सलूजा के असिस्टेंट भी हुआ करते थे। इत्तेफाक से एक दिन इनकी मुलाकात शशि कपूर साहब के स्पॉट बॉय से हो गई। उसने सतीश जी को बताया कि शेखर कपूर एक फिल्म बना रहे हैं और और उन्हें असिस्टेंट्स की ज़रूरत है।
सतीश कौशिक ने काफी कोशिश की कि वो शेखर कपूर से मिल सकें। लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम रही। फिर एक दिन किसी ने इन्हें बताया कि शेखर कपूर एक खास वक्त पर किसी को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे हैं। सो, सतीश कौशिक भी उसी वक्त पर एयरपोर्ट पहुंच गए। सतीश कौशि को जब शेखर कपूर ने एयरपोर्ट पर देखा तो उन्हें लगा कि ये भी कहीं जा रहे होंगे। लेकिन इन्होंने शेखर को बताया कि मैं कहीं जा नहीं रहा हूं। मैं तो आपसे मिलने आया हूं। मुझे काम की ज़रूरत है।
शेखर कपूर ने इनसे तीन दिन बाद आकर मिलने को कहा। जब ये उनसे मिले तो शेखऱ ने इन्हें बताया कि असिस्टेंट की तो सारी पोस्ट्स फुल हो गई हैं। अब कुछ नहीं हो सकता। सतीश काफी उदास हुए। वैसे, शेखऱ कपूर इन्हें पहचानते थे। उन्होंने चक्र और वो 7 दिन में इनका काम देखा हुआ था। खैर, उदास सतीश कौशिक उस दिन शेखर कपूर के जाते-जाते बोले,”आप एक अच्छा असिस्टेंट खो देंगे।” शेखर कपूर को इनकी वो बात टच कर गई। इनके जाने के बाद शेखर ने इनके बारे में नसीरुद्दीन शाह से बात की। नसीरुद्दीन शाह भी इन्हें बहुत अच्छी तरह से जान चुके थे तो उन्होंने शेखर कपूर से इनकी खूब तारीफ की।
और इस तरह नसीरुद्दीन शाह द्वारा की गई तारीफों से प्रभावित होकर शेखर कपूर ने सतीश कौशिक को अपने असिस्टेंट की नौकरी पर रख लिया। वो फिल्म थी मासूम। और उस फिल्म में भी नसीरुद्दीन शाह ही मुख्य भूमिका में थे। नसीरुद्दीन शाह से इनकी बहुत अच्छी दोस्ती हो गई। कुछ वक्त तक ये नसीरुद्दीन शाह के घर पर भी रहे। खैर, एक दिन सतीश कौशिक ने एक बूढ़े का गेटअप लिया और पहुंच गए शेखर कपूर के सामने। और इस तरह मासूम फिल्म में असिस्टेंट के साथ-साथ इन्हें एक रोल भी मिल गया। मासूम में इन्होंने तिवारी का रोल किया था। वही तिवारी जो जुगल हंसराज को नसीरुद्दीन के घर पर लाता है।
सतीश कौशिक ने शेखर कपूर को मिस्टर इंडिया में भी असिस्ट किया था। और मिस्टर इंडिया में इन्होंने कैलेंडर का रोल भी निभाया था। उस रोल में सतीश कौशिक को खूब ख्याति मिली थी
लेख आभार – इंटरनेट
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium