23.3 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 627

कांग्रेस नेता साजिद बने जिला अध्यक्ष

0

हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर करूंगा संगठन को मजबूत! साजिद

लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बनाई जाएगी युवाओं की नई टीम! साजिद

* पार्टी कार्यकर्ता एवं अल्पसंख्यकों के लिए निरंतर उठाता रहूंगा आवाज! साजिद*

कांग्रेस नेता साजिद अली खान जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है!
जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी उमैंर खान ने आशा व्यक्त किया है कि कांग्रेस पार्टी के आदर्श पर चलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे एवं देश के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे !
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने आशा व्यक्त की है कि वार्ड से लेकर बूथ स्तर तक साजिद अली खान संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे एवं कांग्रेस पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेंगे साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जब साजिद अली खान के कर्मठता और कार्य के प्रति उत्साह को देखते हुए इन्हें जिला अध्यक्ष दायित्व सौंपा गया है!
ज्ञात हो कि साजिद अली खान ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र जीवन से की थी राजनीतिक जीवन की दिलचस्पी इन्हें युवावस्था में ही कांग्रेस पार्टी के प्रति गहरा लगाव हो गया पिछले दो दशक से निरंतर कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यक्रम में इन्होंने अहम भूमिका को निभाया यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी ने इनके लगन और समर्पण को देखते हुए हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रवक्ता, उपाध्यक्ष, सोशल मीडिया लोकसभा अध्यक्ष ,कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष इत्यादि दर्जनों महत्वपूर्ण पदों पर कांग्रेस पार्टी की ओर से जिम्मेवारी दी जा चुकी है एवं दो दशक से विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत करते हुए पद को सुशोभित करने का कार्य किया है !
साजिद अली खान ने जिला अध्यक्ष बनने पर कहा है कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का जो सार्थक प्रयास है वह जारी रहेगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर अधिक से अधिक अल्पसंख्यक युवाओं को कांग्रेस पार्टी के सिद्धांत एवं उनके दायित्व के बारे में बताने का प्रयास करूंगा !प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का सफल प्रयास करूंगा और जो भी दायित्व दी जाएगी उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह से संकल्पित रहूंगा ,अल्पसंख्यकों के समस्याओं को लेकर पूरे जिले के विभिन्न प्रखंडों में में दौरा कर अल्पसंख्यकों की समस्याओं दूर करने का प्रयास करूंगा आगामी लोकसभा एवं विधानसभा में जीत सुनिश्चित करने के लिए अल्पसंख्यक युवाओं की नई टीम बनाई जाएगी कांग्रेस पार्टी और अल्पसंख्यक के कार्य एवं दायित्वों का साथ-साथ निर्वाहन करूंगा!

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

सदर विधायक मनीष जासवाल का प्रयास रंग लाया बगोदर- हजारीबाग पथ के गड्ढों से जल्द मिलेगा राहत

0

बगोदर- हजारीबाग पथ जो पूर्व में राष्ट्रीय उच्च पथ (एन.एच.) संख्या- 100 हुआ करता था अब राष्ट्रीय उच्च पथ ( एन.एच.) संख्या-522 हो गया है। इस पथ पर बगोदर से लेकर सिंघानी फोरलेन स्थित गोलंबर चौक सड़क की जर्जर और गड्डे में तब्दील होने के बाद सदर विधानसभा क्षेत्र के दारू और सदर प्रखंड वासियों के परेशानी और इस पथ में हो रहें लगातार सड़क दुर्घटना को देखते हुए इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत कराया और अब उनके अथक प्रयासों के बाद राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा इस पथ के जर्जर हालत को तत्काल सुधारते हुए साधारण मरम्मती हेतु टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

जल्द ही संभवतः सोमवार से ही इस पथ पर साधारण मरम्मती का कार्य आरंभ हो जायेगा ।

राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा कुल 8 भागों में इस पथ के साधारण मरम्मती कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 से टेंडर किया गया है।

जिसके तहत बगोदर से लेकर सदर विधानसभा क्षेत्र के दारु -झुमरा- मेरू – सिलवार होते हुए सिंघानी गोलम्बर चौक तक कुल 34 किमी जर्जर पथों का साधारण मरम्मती कार्य कुल 3 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि से किया जायेगा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

आईसेक्ट विश्विविद्यालय के कुलपति डॉ पीके का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

0

आईसेक्ट विश्विविद्यालय के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस सभागार व मटवारी स्थित सिटी ऑफिस में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके का जन्मदिन हर्षोल्लास से केक काटकर मनाया गया। मौके पर आईसेक्ट विश्विविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनिष गोविंद के साथ साथ विश्वविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं व कर्मियों की मौजूदगी रही। सभी ने कुलपति महोदय को जन्मदिन की बधाई दी।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग बरही प्रखंड के ओबरा गांव में मर्माहत व मन को झकझोर कर देने वाली घटना

0

हजारीबाग बरही प्रखंड के ओबरा गांव में मर्माहत व मन को झकझोर कर देने वाली घटना घटित हुआ है।
छः बच्चियां बराकर नदी में करम की डाली विसर्जित करते समय नदी की तेज धार में डूबने लगी।
जहां तीन बच्चियाँ नदी के तेज बहाव में बह गई!! घटना के बाद ओबरा सहित पूरे पंचायत व प्रखण्ड में शोक की लहर है। एक बच्ची का शव बरामद हुवा, दो अन्य का खोजबीन जारी है!!

लेकिन राहत की बात ये रही कि तीन बच्चियो को एक दिव्यांग बच्चे ने बचाकर तीनो को नया जीवन दिया। अपने रिश्तेदार के यहां आए शाहिल शाह जो एक हाथ से दिव्यांग है, ने तीन बच्चियो को डूबने से बचाया। साहिल बराकर के दूसरे छोर पर मछली पकड रहा था। पर जैसे ही बच्चियों को डुबता देखा अपनी जान पर खेलकर उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा और तीन को बचाने में सफल रहा!!।
!!! इस बच्चे की वीरता के लिए जितनी सराहना किया जाए कम होगा!!

News – Vijay Chaudhary

 

राम भक्तों के लिए

चलकुशा प्रखंड में युवा नेता गौतम कुमार को जोरदार स्वागत किया गया

0

विधानसभा क्षेत्र में लूट खसोट व भय मुक्त अधिकार दिलवाना ही हमारा मकसद-

नसीम अंसारी ने कांग्रेस का दामन छोड़कर युवा नेता गौतम को दिया सामर्थन

बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौतम कुमार को चलकुशा प्रखंड के दर्जनों युवाओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किये।चलकुशा प्रखंड के चांदनी चौक के पास चलकुशा गाँव मे युवा नेता गौतम कुमार ने संबोधन कर कहा कि चलकुशा प्रखंड मुख्यालय कई वर्षों से भरस्टाचार के चपेट में है।यहाँ की जनता को पदाधिकारी तनिक भी बात नही सुनते।इसके लिए जल्द ही प्रखंड मुख्यालय का घेराव हज़ारों की संख्या में करेंगे।वही युवा समाजसेवी नसीम अंसारी ने कांग्रेस का दामन छोड़कर युवा नेता गौतम का सामर्थन में उतरे।नसीम जी ने कहा कि यहाँ की जनता समझ चुकी है कि कौन सा प्रतिनिधी क्षेत्र के लिए काम कर सकता,वह विधानसभा की जनता तय कर चुकी है। अब थोड़ा देर है लेकिन अंधेर नही।20 वर्षों के बाद बरकट्ठा विधानसभा का प्रतिनिधित्व किसी होनहार युवा के हाथ मे होगा।हम जैसे युवा को एक बार गौतम कुमार के साथ मजबुती के साथ निडर होकर का साथ देना होगा।वही ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि हमलोग का सौभाग्य है कि युवा नेता गौतम कुमार पुरा विधानसभा में युथ आइकॉन के रूप में प्रशिद्ध है और इस बार हर हाल में हर घर से एक युवा पुरा खुटा के समान खड़ा होंगे। गौतम कुमार के स्वागत में युवा समाजसेवी संतोष भुइयां,उमेश सिंह,मुनिलाल पासवान, रामेश्वर साव,विजय सिंह,राहुल पांडेय,धर्मेंद्र दास, पवन रजक,विमलेश ठाकुर,रोहित पासवान,दिनेश दास, किशोर पासवान,विशाल पासवान,हरेंद्र साव,रामु साव,महादेव राम,दलीप रजक,कुमार भुयाँ,बिक्की सिंह,राजु पासवान,गौतम सिंह,बाल्मीकि सिंह,सुरेश साव,सुखदेव सिंह,अकरम अंसारी,आरती देवी यशोदा देवी,भागीरथी देवी,गिरजा मो०,उमा मो०,तिलकी देवी,पुनम देवी जबकि सहयोगी में रंजीत यादव,मीडिया प्रभारी सिट्टू सिंह राजपूत,बली सिंह इत्यादि महिला पुरुष मौजुद थे.

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

चूरी परियोजना अंतर्गत चलने वाली स्कूल बस ब्रेकडाउन

0

खलारी। सीसीएल एनके एरिया के चूरी परियोजना की स्कूल बस पिछले तीन दिनों से ब्रेकडाउन है। बस के ब्रेकडाउन होने से चूरी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से स्कूल जाने वाले बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं अभिभावकों को बच्चों को स्कूल ले जाना और ले आना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार चूरी परियोजना अंतर्गत चलने वाली बस का पंप खराब होने के कारण बस ब्रेकडाउन हो गई है। इधर स्कूलों में अभी मिड टर्म एक्जाम चल रहे है। जिसके चलते अभिभावकों को रोजाना बच्चों को स्कूल पहुंचने और लाने के लिए हर काम छोड़कर जाना पड़ रहा है। वहीं स्कूल बस के ब्रेकडाउन होने के मामले पर परियोजना पदाधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद ही उसे बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन करमा त्योहार होने के कारण मैकेनिक नहीं मिल पाया। मैकेनिक आने के बाद संभवत बस में जो मामूली गड़बड़ी है उसे ठीक कर चालू करा दिया जाएगा। आपको बता दें कि सीसीएल में चलने वाली सभी बसों की हालत काफी जर्जर है। कई बसे तो पिछले 30 से 40 वर्षों से चल रही है। प्रबंधन द्वारा नई बस उपलब्ध कराने के बजाय पुरानी और जर्जर हो चुंकि बसों से ही बच्चों को ढोया जा रहा है। वहीं आरसीएमएस नेता सोनू पाण्डेय ने कहा कि कई बार प्रबंधन से जर्जर हो चुकि बसों का परिचालन बंद कर नयी बसों को चलाने के लिए कहा गया है, लेकिन प्रबंधन का इस ओर कोई ध्यान नही है। जर्जर बसों में अक्सर ब्रेकडाउन की समस्या होती रहती है। साथ ही इन जर्जर बस से स्कूली बच्चों को ले जाना और लाना काफी असुरक्षित भी है। उन्होने एनके प्रबंधन से क्षेत्र से सभी जर्जर और सर्वें ऑफ हो चुकि बसों को हटाकर जल्द से जल्द नई बस उपलब्ध कराने की मांग की है।

राम भक्तों के लिए

सीसीएल एनके एरिया में स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता संबंधित कार्यक्रम का आयोजन

0

खलारी। कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार सीसीएल के सभी क्षेत्रों में 15 सिंतबर से 02 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत बुधवार को उत्तरी कर्णपुरा क्षेत्र के दो सीसीएल एडेड विद्यालयों विद्यासागर प्राथमिक विद्यालय केडीएच एवं सेंट्रल केजी विद्यालय डकरा तथा एक सरकारी विद्यालय राजकीयकृत मध्य विद्यालय डकरा में स्वच्छता सम्बन्धित  कार्यक्रम किये गये। इसके तहत तीनों विद्यालयों के विद्यार्थियों के द्वारा प्रार्थना सभा में “स्वच्छता शपथ” लिया गया। साथ ही तीनों विद्यालयों के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के द्वारा अपने-अपने विद्यालयों में विशेष सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं उत्तरी कर्णपुरा क्षेत्र की तरफ से विद्यालयों को स्वच्छता संबंधित सामग्री जैसे झाड़ू, फिनाइल, हार्पिक तथा हैंड ग्लव्स प्रदान किया गया। मालूम हो की 2 अक्टूबर, 2023 को स्वच्छ भारत दिवस की तैयारी के रूप में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन के 9 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए अन्य मंत्रालयों के सहयोग से 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन कर रहे हैं। स्वच्छता ही सेवा 2023 का मूल विषय कचरा मुक्त स्वच्छ भारत है। स्वच्छता पखवाड़े के हिस्से के रूप में नियोजित कार्यक्रम स्वच्छता दिवस 2023 की तैयारी के रूप में काम करेंगे और भारत को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए सभी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे। इसी को लेकर सीसीएल के सभी क्षेत्रों में 15 सिंतबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम किया जा रहा है।

राम भक्तों के लिए

JHC ने रामाधीर सिंह की ताउम्र सजा रखी बहाल, सजा से सिंह मेंशन को लगा तगड़ा झटका, क्या अब सुप्रीम कोर्ट जाने की हो रही तैयारी…?   

0

धनबाद : रामाधीर सिंह की सजा बहाल रहने से सिंह मेंशन को तगड़ा झटका लगा है। बलिया के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व सिंह मेंशन के मजबूत स्तंभ रामाधीर सिंह को जेल में ही रहना होगा। बेल पर सुनवाई पूरी करते हुए बुधवार को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस नवनीत कुमार ने रामाधीर के आजीवन कारावास की सजा को सही ठहराया और उनकी अपील की याचिका को खारिज कर दिया। उनकी ताउम्र की सजा को झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल रखा है। विनोद सिंह हत्याकांड में रामधीर सिंह छह साल सात महीने से रांची होटवार जेल में बंद हैं। उनकी अपील 25 अगस्त को ही दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद डबल बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

2017 में रामाधीर ने धनबाद कोर्ट में किया था सरेंडर

बता दें कि 15 जुलाई 1998 को कतरास के हटिया शहीद भगत सिंह चौक के पास मजदूर नेता सकलदेव सिंह के भाई विनोद सिंह व उनके चालक मन्नू अंसारी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया था। 18 अप्रैल 2015 को रामाधीर की गैरमौजूदगी में धनबाद के सत्र न्यायालय ने विनोद सिंह और उनके चालक की हत्या में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 22 महीने फरार रहने के बाद 20 फरवरी 2017 को रामाधीर ने धनबाद कोर्ट में सरेंडर किया था। अब रामाधीर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में हैं।

2011 से रामाधीर सिंह के पुत्र शशि सिंह हैं फरार

रामाधीर के भतीजे व झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के जेल में बंद रहने के कारण स्व. सूर्यदेव सिंह का सिंह मेंशन का कई कुनबों में बंट चुका है। सिंह मेंशन और रघुकुल में पहले से ही विवाद चल रहा है। रामाधीर सिंह के जेल में रहते उनकी पत्नी व धनबाद के प्रथम मेयर इंदू देवी भी मेंशन से अलग रह रही हैं। वहीं सुरेश सिंह की हत्या में नाम आने के बाद यानी सात दिसंबर 2011 से रामाधीर सिंह के पुत्र शशि सिंह भी फरार हैं। इंदू संजीव सिंह की मां व झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी की गोतनी के साथ सगी बहन भी हैं, लेकिन पिछले दिनों नगर निगम चुनाव के लिए मेयर की सीट महिला के लिए रिजर्व होने के बाद दोनों बहनें आमने-सामने आ गई थीं। अब देखना है सिंह मेंशन क्या रणनीति अपनाता है.

राम भक्तों के लिए

29 सितंबर को डकरा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रभावित प्रतिरोध मंच करेगा धेराव

0

खलारी। सीसीएल एनके एरिया प्रबंधन के द्वारा रैयतो के नौकरी, मुआवजा और उनके रोजगार पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रबंधन के नकारात्मक रवैया के कारण क्षेत्र में बेरोजगारी भी बढ़ रही है जिसके विरोध में प्रभावित प्रतिरोध मंच 29 सितंबर को डकरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव करेगा। घेराव के बाद भी प्रबंधन का रवैया नकारात्मक रहता है तो आगे की रणनीति तैयार कर मांग पूरी नहीं होने तक चुरी परियोजन का कामकाज पूरी तरह से अनिश्चितकाल के लिये बंद कराया जाएगा। उक्त बातें  प्रभावित प्रतिरोध मंच के अध्यक्ष नागेश्वर महतो ने राय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा। इस बैठक का संचालन अशोक महतो और संचालन दीपक महतो ने किया। बैठक मे राय, बमने, दरहातांड, धवैया टांड, मनहु टांड, चुरी,सुभाष नगर के सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में मंच के संरक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधन चुरी के रैयतो को पिछले कई सालों से नौकरी के नाम पर केवल आश्वासन देते आ रहा है। जिसके कारण रैयतों को कई परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। हर काम के लिए कार्यालय मे दौड़ाया जा रहा है। वही लगातार रोड सेल में कोयले के आवंटन को कम किया जा रहा है जिसके कारण रोजगार पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रबंधन को पूर्व मे ही 26 सूत्री मांग पत्र दिया गया है। मांग पत्र दिए जाने के कई दिन बीत जाने पर भी प्रबंधन के द्वारा  मांगों पर कोई पहल नहीं की गई है। जिसको लेकर 29 सितंबर को महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस बैठक में  अशोक महतो, मनोज महतो, राजेश महतो,  सोनू पांडे,दुर्गा महतो, दीपक महतो, अजय सिंह, भोला, रामप्रताप, इंटेक्स मद्रासी, शंकर महतो, शोएब , सुधीर महतो,मनीष महतो ,रामावतार राम, राजेश सिंह, सुरेश महतो, संजय महतो, शिवप्रसाद चौहान, बबन चौहान, सतीश चौबे, अनुज चौहान, निकेश चंद्रवंशी, राहुल कुमार, गुड्डू प्रसाद, रामफल पासवान, कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह कॉलेज में डीसी ने तीन दिनी चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कस्तूरबा विद्यालय की विजेता छात्राओं को अतिथियोँ ने पुरस्कृत किया

0

गिरिडीह जिला प्रशासन के सहयोग से अमृत महोत्सव के तहत पोषण माह, स्वच्छता ही सेवा, मेरी माटी मेरा देश अभियान पर अनूठी चित्र प्रदर्शनी.

गिरिडीह : भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो की क्षेत्रीय धनबाद इकाई द्वारा गिरिडीह जिला प्रशासन के सहयोग से अमृत महोत्सव अंतर्गत पोषण माह, स्वच्छता ही सेवा, मेरी माटी मेरा देश अभियान पर बुधवार को गिरिडीह कॉलेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने किया. उद्घाटन सत्र में डीसी के अलावा निदेशक डीआरडीए आलोक कुमार, संयुक्त निदेशक पीआईबी, रांची अब्दुल हमीद, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा गिरिडीह कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती मधुश्री सन्याल और गिरिडीह कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अनुज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। डीसी तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटने के बाद कर इस प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर चित्र प्रदर्शनी की विधिवत शुरुआत की गई। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, मेमेंटो और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

डीसी ने ‘डिजिटल डिटॉक्स’ को अपनाने की सलाह दी

अपने संबोधन में डीसी ने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित यह एक अनूठी चित्र प्रदर्शनी है, जो कि शायद पहली बार यह लगाई जा रही है. यह आकर मुझे काफी खुशी हो रही है। इस आयोजन के लिए मैं विभाग को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में ‘डिजिटल डिटॉक्स’ को भी अपनाने के लिए सभी को सलाह दी. साथ ही आगंतुक छात्र/छात्राओं को प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं के बारे में दी जा रही जानकारियों को ग्रहण करने तथा कम्युनिटी भाव से जुड़ने और दूसरों को भी इन अभियानों से जोड़ने के लिए आग्रह किया।

डीआरडीए निदेशक ने पोषण अभियान की जानकारी दी

डीआरडीए विभाग के निदेशक आलोक कुमार ने विस्तार से पोषण अभियान तथा स्वच्छता ही सेवा के बारे में जिले में तथा देश भर में किए हुए प्रयासों को जानकारी दी। पत्र सूचना कार्यालय, रांची के संयुक्त निदेशक अब्दुल हामिद ने इस वर्ष के पोषण अभियान के थीम सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत के बारे में विभाग द्वारा लगाए गए पैनल की जानकारियों को पढ़ने और आत्मसात करने की सलाह दी। जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा ने विचार व्यक्त करते हुए सीबीसी धनबाद द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को दर्शकों द्वारा ध्यान से देखने तथा सीखने के लिए कहा। उन्होंने जिला स्तर पर किए जा रहे पोषण के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

छात्रों को अगले तीन दिनों तक प्रदर्शनी का लाभ उठाने की सलाह

गिरिडीह कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती मधुश्री सन्याल ने सीबीसी धनबाद तथा जिला प्रशासन को उनके कॉलेज परिसर में जानकारियों से परिपूर्ण आकर्षक प्रदर्शनी लगाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने अपने छात्रों को अगले तीन दिनों तक इससे लाभ उठाने की सलाह दी।

पोषण अभियान पर आकर्षक स्टॉल भी लगे हैं

इस मौके पर गिरिडीह कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अनुज कुमार ने चित्र प्रदर्शनी की काफी सराहना की और इसकी सफलता की कामना की। इससे पूर्व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी केंद्रीय संचार ब्यूरो, धनबाद ओंकार नाथ पांडेय ने सीबीसी, धनबाद द्वारा लगाई गई इस तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी की विषयवस्तु से सभी का परिचय कराया। इस अवसर कल प्री पब्लिसिटी के तहत गिरिडीह के कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता, रंगोली और पेंटिंग के विजेताओें को अतिथियों द्वारा इनाम और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर गिरिडीह जिला प्रशासन के समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पोषण अभियान पर आकर्षक स्टॉल भी लगाया गया है। आज की प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं समन्वय में सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजकिशोर पासवान, गिरिडीह कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने अहम योगदान किया। इसके अलावा विभाग से जुड़े कला निकेतन के कलाकारों द्वारा महिलाओं और नवजात शिशु के पोषण विषय पर रोचक नाटक का भी मंचन किया गया।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium