27.8 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 632

प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , कुम्हार टोली ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर एवं 4 ब्रोंज मेडल जीत कर लहराया का परचम

0

विद्या विकास समिति ,झारखंड द्वारा आयोजित 34वाँ प्रांतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) समारोह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिंदरी में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरे दिन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग। के भैया- बहनों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया । प्रतियोगिता के बाल वर्ग एवं तरुण वर्ग बहन के लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल एवं किशोर वर्ग बहन में 800 मी रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल प्राप्त कर भैया- बहनों ने पूरे प्रांतीय प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज कर विद्यालय का नाम रोशन करते हुए गौरवान्वित किया l गौरतलब है कि किशोर वर्ग बहन वर्ग के 400 मी में सिल्वर मेडल, तरुण वर्ग बहन वर्ग के 100 मी दौड़ में सिल्वर ,तरुण वर्ग बहन वर्ग के शॉट पुट में ब्रांच, किशोर वर्ग बहन वर्ग के 100 मीटर में ब्रोंज एवं तरुण बहन वर्ग के रिले रेस में ब्रॉन्ज तथा किशोर भैया वर्ग के 800 मीटर दौड़ में ब्रोंज मेडल प्राप्त कर भैया -बहनों ने विद्यालय का नाम रोशन कियाl प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में भैया -बहनों के शानदार प्रदर्शन करने से विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष श्रद्धानंद सिंह, उपाध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार मिश्रा, सचिव संजय उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार, विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र एवं विद्यालय के आचार्य बंधु- भगिनी ने विजेता भैया -बहनों को बधाई एवं शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैl

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

आईसेक्ट विश्वविद्यालय का मोबाइल ऐप लॉन्च, विद्यार्थियों को मिलेगी सारी शैक्षणिक जानकारी

0

विश्वविद्यालय की आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में अहम कड़ी साबित होगी यह ऐप : डॉ मुनिष गोविंद

प्ले स्टोर में AISECT सर्च कर ऐप को किया जा सकता है इंस्टॉल

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर आईसेक्ट विश्वविद्यालय का मोबाइल ऐप विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनिष गोविंद ने लॉन्च किया। इसके जरिए विश्वविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं व कर्मियों के साथ साथ विद्यार्थियों को सभी शैक्षणिक जानकारियां समय से प्राप्त होगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनिष गोविंद ने इस बाबत बताया कि समय सारिणी से लेकर परीक्षा के नतीजे घोषित होने तक की सभी जानकारियां ऐप के जरिए विद्यार्थियों तक समय से पहुंचेगी, जिससे अब विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही इस ऐप में विद्यार्थियों को यह सहूलियत दी गई है कि शैक्षणिक क्रम में आने वाली किसी असुविधा की शिकायत ऐप के माध्यम से विद्यार्थी सीधे विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों को भी कर सकते हैं, ताकि समाधान यथाशीघ्र हो सके। डॉ गोविंद ने बताया कि इस ऐप में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के हुए प्लेसमेंट की जानकारी भी मुहैया कराई गई है। साथ ही विश्वविद्यालय से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों से भी विद्यार्थियों के साथ साथ सभी प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं व कर्मी इस ऐप के माध्यम से अपडेट रह सकते हैं। डॉ गोविंद ने बताया कि फिलहाल विभिन्न विभागों के स्टडी मैटेरियल भी इस ऐप में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में इस ऐप में विद्यार्थियों के हित के मद्देनजर कुछ और नई सुविधाएं जोड़ी जाएगी। इस ऐप को डेवलप करने वाले विश्वविद्यालय के वेब डेवलपर सुशांत कुमार झा ने बताया कि वर्तमान समय के मद्देनजर इस ऐप को तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐप को बिल्कुल फ्रेंडली बनाया गया है, जो उपयोग के लिए उपयुक्त होगी। उन्होंने बताया कि इस ऐप को डेवलप करते समय हमारे दादाजी राम पुनित झा का अहम सहयोग रहा। सुशांत ने बताया कि गुगल प्ले स्टोर से “आईसेक्ट” सर्च कर ऐप को इंस्टॉल सकता हैं। बताते चलें कि इच्छुक विद्यार्थी बिना पंजीकरण के ही नामांकन, प्लेसमेंट समेत विश्वविद्यालय की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां इस ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

News  – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

JMM के सीएम को आम आदमी नहीं मानने पर भाजपा का तंज…कानून की नजर में सब बराबर…आम या खास में कानून कोई फर्क नहीं करता-प्रतुल शाहदेव

0

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को झामुमो के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें झामुमो प्रवक्ता ने कहा था कि मुख्यमंत्री कोई आम आदमी नहीं है, जिनको जब चाहे जांच एजेंसी बुला ले। श्री शाहदेव ने कहा कि कानून की नजर में राजा हो या रंक, सब बराबर होते हैं, पर यह बात वंशवादी पार्टियों के राजाओं और राजकुमारों को समझ में नहीं आएगी। उनके लिए तो ऐसा प्रतीत होता है कि जमींदारी और महाजनी प्रथा आज भी जीवित है। जिन पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं होता, वहां अक्सर ऐसी सोच आ ही जाती है।

‘देश का क़ानून सोरेन राज परिवार पर लागू नहीं होगा क्या…!’

उन्होंने कहा कि अगर झामुमो को लगता है कि सोरेन परिवार के लोग खास हैं,  तो उनके लिए एक अलग कानून विधानसभा से पारित करके केंद्र सरकार को भेज दे। झामुमो के इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि देश का क़ानून सोरेन राज परिवार पर लागू नहीं होता है और सोरेन परिवार खुद को झारखंड के आदिवासी मूलवासी समुदायों के समकक्ष नहीं, बल्कि अपने को उनसे ऊपर समझता है।

 

राम भक्तों के लिए

चक्रधरपुर की जनसभा में बाबूलाल मरांडी ने कहा-जनता डेंगू-मलेरिया से परेशान और हेमंत सोरेन दलालों-बिचौलियों को बचाने में परेशान

0

चक्रधरपुर (चाईबासा) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शनिवार को चक्रधरपुर की संकल्प सभा में हेमंत सरकार पर जमकर बरसे। श्री मरांडी को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभा में श्री मरांडी ने कहा कि  पूरी सिंहभूम की जनता डेंगू और मलेरिया से परेशान है, लेकिन हेमंत सोरेन दलालों-बिचौलियों को बचाने में परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार-अपराध अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि महाजन प्रथा का विरोध करते-करते शिबू सोरेन परिवार आज झारखंड का सबसे बड़ा महाजन बन गया।

‘हेमंत है तो दलालों-बिचौलियों को हिम्मत है’

उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों को प्रधानमंत्री आवास, छोटे-मोटे निर्माण के लिए नदी से बालू लेने पर पुलिस पकड़ लेती है, लेकिन सरकार के संरक्षण में रोज हजारों ट्रक अवैध बालू बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली औक मुंबई जा रहा लेकिन पुलिस कोई कारवाई नहीं करती, क्योंकि कमीशन का पैसा हेमंत सोरेन के खाते में जाता है। उन्होंने कहा कि हेमंत है तो दलालों,बिचौलियों को हिम्मत है। मुख्यमंत्री दलालों बिचौलियों को बचाने केलिए सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रहे। जनता की कमाई का करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं।

‘साढ़े तीन साल बाद भी हेमंत सरकार का नियुक्ति वर्ष नहीं आया’

श्री मरांडी ने कहा कि युवा रोजगार की खोज में भटक रहे हैं लेकिन साढ़े तीन साल बाद भी हेमंत सरकार का नियुक्ति वर्ष नहीं आया। उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना देसी हुनरमंद जिसमें कुम्हार, स्वर्णकार, लुहार, नाई, धोबी जैसे व्यवसाय से लोगों को जोड़ने का अभियान चला रहे हैं. ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए 13 हजार करोड़ से योजना की शुरूआत की गई है। उन्हें 3 लाख तक के ऋण, प्रशिक्षण, किट आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया जिसका वर्षों से इंतजार था। कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं तथा विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाएं।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह जिले में पंचायतों के मुखिया के साथ जनसंवाद कार्यक्रम: अगर मुखिया जागरूक है तो, पंचायतवासी आसानी से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं : हिमांशु शेखर चौधरी

0

गिरिडीह:  नगर भवन में शनिवार को राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी व सदस्य शबाना परवीन की अध्यक्षता में जिले भर की पंचायतों से आए मुखियाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अध्यक्ष व सदस्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी संबंधित मुखियाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. साथ ही झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ से ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों को जोड़ कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले राशन, विद्यालय में मिलने वाले मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाली खाद्य सामग्री की सुलभता व अन्य बिंदुओं की जानकारी दी गई।

‘जन संवाद का मकसद…लोगों को जागरूक करना है’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर ने कहा कि इस प्रकार के संवाद का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य है,  लोगों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रति जागरूक करना है। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम से संबंधित नियमों का आम जनमानस किस प्रकार से लाभ ले सके, या यदि कोई शिकायत है तो, कहां पर और कैसे शिकायत करें एवं कैसे उनका उचित निदान हो, आदि की जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि एक मुखिया अपनी पंचायत का प्रतिनिधित्व करते हैं. अगर मुखिया जागरूक है तो, उस पंचायत के लोग आसानी से सरकार की जन जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ ले सकते हैं। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए व राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 से संबंधित नियमों से आमजन को जागरूक करने के लिए   जिले के सभी पंचायत के मुखियाओं के साथ संवाद का आयोजन किया गया।

आयोग की सदस्य शबाना परवीन ने समस्याओं को सुना

आयोजित संवाद कार्यक्रम में झारखंड राज्य खाद्य आयोग की सदस्य शबाना परवीन ने उपस्थित मुखियाओं से खाद्य सुरक्षा अधिनियम से संबंधित समस्याओं को सुना और उनका उचित समाधान भी बतलाया। साथ ही कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़ी जनवितरण प्रणाली योजना, मध्याहन भोजन योजना, आंगनबाड़ी केन्द्र, मातृत्व वंदना योजना से जुड़ी जानकारी से संबंधित अधिकारियों द्वारा दी गयी। कहा गया कि आप सभी अपने समाज को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप सबकी सक्रियता समाज में होनी चाहिए ताकि समाज में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन सुचारू रूप से हो सकें और लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकें।

पीडीएस में अनाज कटौती का मामला भी उठा

संवाद कार्यक्रम में पीडीएस में अनाज कटौती का मामला भी उठा. आरोप लगाया गया कि जिले भर में सहायक गोदाम प्रबंधकों और डोर स्टेप डिलेवरी एजेन्ट की मनमानी से अनाज की हेराफेरी होती है. इसकी जांच होनी चाहिये। संवाद कार्यक्रम में अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा,  आईएएस प्रशिक्षु, दीपेश कुमारी, डीएसओ गुलाम शमदानी, डीआरडीए निदेशक, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष भगीरथ मंडल समेत सभी पंचायतों के मुखिया व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी आदि उपस्थित थे।

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष को गिरिडीह पीडीएस संघ ने पांच सूत्री का मांग पत्र सौंपा

फेयर प्राइस डीलर फेडरेशन, गिरिडीह के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को झारखंड राज्य खाद आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी से मिलकर पीडीएस संचालकों की पांच सूत्री समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में फेयर प्राइस डीलर फेडरेशन के प्रदेश सचिव राजेश कुमार बंसल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल साहू, कांग्रेस के वरीय नेता जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रमुख सतीश केडिया, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता यश सिन्हा ‘नरेश वर्मा मौजूद थे। इस बाबत प्रदेश सचिव श्री बंसल ने कहा कि मांग पत्र में डीलर और लाभुकों की अत्यंत जरूरी समस्याओं की मांग की गई है, जिसमें प्रमुख रूप से विगत 11 महीने के कोरोना काल में बकाया डीलर मार्जिन मनी का भुगतान सुनिश्चित कराना, ई-पोश मशीन में 2G को परिवर्तन कर 5G सेवा बहाल करने, ई- पोश से इलेक्ट्रॉनिक स्केल को हटाने, तीन फिसदी अपवाद व्यवस्था लागू करने ताकि किसी भी गरीब का राशन हर माह उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके, एवं राशन वितरण व्यवस्था की समय सीमा 30 दिनों के बजाय 60 दिनों तक सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। बताया गया कि सभी बिंदुओं पर अध्यक्ष ने झारखंड राज्य खाद्य आयोग ने चर्चा कर उसे पूरा करने का भरोसा शिष्टमंडल को दिया।

राम भक्तों के लिए

JMM ने झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो को याद किया, सौवीं जयंती मनाई गई

0

बिनोद धाम, चिरकी में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर विधायकों ने पुष्प अर्पित किए

गिरिडीह :  झामुमो जिला कार्यालय में झारखंड आंदोलन के पुरोधा, झामुमो के संस्थापक, महान शिक्षाविद स्व. विनोद बिहारी महतो जी की 100वीं जयंती मनाई गई। शनिवार को सर्वप्रथम संयुक्त रूप से गांडेय के विधायक डॉ. सरफराज अहमद विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने स्व. महतो जी के चित्र पर पुष्पांजलि दी. इसके बाद झामुमो के कार्यकर्ता और नेताओं की टोली विनोद धाम चिरकी की ओर कूच किया. यहां मुख्य रूप से गिरिडीह सदर विधायक कुमार सोनू व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने स्व. विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटी गई।

सुदिव्य कुमार ने विनोद दा के संस्मरणों को याद किया

विधायक सोनू ने स्व. बिनोद दा के उन संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन की नींव रखनेवालों में से बिनोद दा भी थे. उन्होंने हमेशा युवा शक्ति को जोड़ने का काम किया. कहा कि किसी भी स्वस्थ समाज में शिक्षा एक जरुरी चीज है. उन्होंने हमेशा कहा पढ़ो और लड़ो।

डॉ. अहमद ने कहा-बिनोद बाबू हमेशा न्यूनतम मजदूरी का मामला सदन में उठाया

गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो अवविभाजित बिहार में 11 वर्षों से अधिक समय तक विधायक रहे. इन्होंने अपने कार्यकाल में हमेशा न्यूनतम मजदूरी का मामला सदन में उठाया और मिटको के मजदूरों को पेंसन का लाभ भी दिलवाया.

ये लोग थे शामिल

इस मौके पर अजित कुमार पप्पू, मो. चाँद रशीद, मो. शमीम गद्दी, शोभा यादव, अजित सिन्हा, रॉकी सिंह, दिलीप रजक, नारायण दास, रामदेव वर्मा, प्रदोष कुमार,राकेश टुन्ना, ज़ाकिर, सचिन शर्मा, अभय सिंह, गोपाल शर्मा, संजय वर्मा, जीतन सोरेन, ख़ूबलाल दास, सुनील दास, युवराज महतो, हीरा महतो, बबलू सोरेन, मंगू किस्कू, ताज हसन, सफदर आलम, विद्या भूषण, बिरजू मरांडी एवम झामुमो पीरटांड के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने पीएम आवास व मनरेगा योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का दिया निर्देश

0

गिरिडीह :  समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को पीएम आवास योजना व मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बेहतर कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप आवास योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करते हुए ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त द्वारा मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं को गति के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लाभुकों को किस्त का भुगतान स-समय करने का निर्देश दिया गया।

डीसी ने लाभुकों का जल्द चयन कर स्वीकृति देने का निर्देश दिया

डीसी ने समीक्षा के क्रम में अंबेडकर आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों का चयन कर जल्द से जल्द शत-प्रतिशत स्वीकृति करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सभी को सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है,  ताकि पारदर्शिता एवं सुनियोजित तरीके से उक्त योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाय ताकि सभी योग्य लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने  प्रत्येक पंचायत में योजना का क्रियान्वयन करने को कहा, ताकि लेबर इंगेजमेंट को बढ़ाया जा सके। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत अबतक जिले में कार्यान्वित की गई और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इसके लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से प्रयासरत रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कनवरजेंस के तहत संचालित दीदी बाड़ी योजना की भी समीक्षा की और लक्ष्य के अनरूप दीदी बाड़ी केंद्र को आनगोइंग करने को कहा। बैठक के आईएएस प्रशिक्षु, डीआरडीए निदेशक, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता श्री सौरभ श्रीवास्तव के पिता पर जानलेवा हमला

0

लातेहार – आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता श्री सौरभ श्रीवास्तव के पिताजी जो वर्तमान में लातेहार के चंदवा स्थित बना चकला के कॉर्पोरेट पावर लिमिटेड में बतौर सुरक्षा प्रमुख पदस्थापित हैं पर कल रात scrap की चोरी में लिप्त हथियारबंद गिरोह ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई हैं.

उनका इलाज चंदवा स्थित इंदिरा अस्पताल में किया जा रहा है जहां उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है.

झारखंड वीकली की टीम से बात करते हुए आम आदमी पार्टी, रांची अध्यक्ष  श्री सतेन्द्र सिंह ने कहा राज्य मे कानून व्यवस्था दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है, आम तो आम बड़े लोग भी अपने आप को सुरक्षित महसुश नहीं कर रहे है उन्होंने आगे कहा आम आदमी  परिवार इस घटना पर बेहद अफसोस प्रकट करती है और हेमंत सरकार से इसके उच्च स्तरीय जांच की मांग भी करती है।

आम आदमी पार्टी झारखंड संकट की इस घड़ी में श्री श्रीवास्तव और उनके परिवार के साथ खड़ी है.

सतेन्द्र सिंह | अध्यक्ष | रांची | आम आदमी पार्टी , झारखंड

राम भक्तों के लिए

अफीम की तस्करी करते दो धराये

0

दिनांक – 21.09.23 को समय करीब 21.45 बजे गुप्त सूचना मिली कि राँची पटना एन०एच० रोड में मांडू की तरफ से एक मोटरसाईकिल हिरो स्पलेंडर में कुछ मादक पदार्थ लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से हजारीबाग की ओर लेकर आ रहा है जिसे देखते हुए उक्त मार्ग पर 15 माईल के पास चेकिंग शुरु किया गया। कुछ समय के बाद करीब 23.45 बजे एक मोटरसाईकिल काला रंग का गाडी रामगढ / माडू की ओर से आते दिखाई दिया। उक्त गाडी के चालक को गाडी रोकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल के चालक के द्वारा गाडी को भगाने की कोशिश किया गया परन्तु सशस्त्र बल के सहयोग से मोटरसाईकिल स्प्लेंडर गाडी रोक लिया गया तत्पश्चात पकडाए दोनो व्यक्तियो से नाम पता पुछने पर अपना-अपना क्रमशः 1. अनिल कुमार यादव 2. मिकु कुमार यादव बताये। दोनो व्यक्तियो को तलाशी के क्रम में उक्त व्यक्तियों के पास से करीब 3 किलो ग्राम नशीला पदार्थ (अफीम) मिला उक्त दोनो व्यक्ति मोटरसाईकिल हिरो स्पलेंडर गाडी जिसका नम्बर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नं० – JH02BM-2330 पर जा रहे थे। उक्त व्यक्तियों के पास से बरामद 3 कि०ग्रा० अफिम को विधिवत जप्त किया गया है तथा पकड़ाये व्यक्तियों को गिरफ्तारी ज्ञापन तैयार कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तः- 1. अनिल कुमार यादव उम्र करीब 25 वर्ष पिता – नन्दकिशोर यादव ग्राम गुल्ली 2. मिकु कुमार यादव उम्र करीब 24 वर्ष पिता शंकर यादव ग्राम चक्रबार दोनो थाना- इटखोरी जिला- चतरा ।
बरामदगी:-
1. 03 कि०ग्रा० अफीम ।
2. हिरो स्पलेंडर गाडी नं0 JH02BM-2330 1

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

Controversial Mumbai performance by Canadian singer Shubh was postponed

0

Shubhneet Singh, also known as Shubh, a Punjabi musician residing in Canada, has cancelled his trip of India. The notification was issued by BookMyShow after the ticket-buying service received negative feedback on social media for showcasing a performer who is thought to support Khalistan.

There were nine Indian cities where Shubh was planned to perform, including Delhi NCR, Mumbai, Bengaluru, Chandigarh, Ludhiana, and Pune. During the Still Rollin India Tour, which ran from September 23 to November 5, he was scheduled to perform there.

Singer Shubhneet Singh’s Still Rollin Tour for India has been cancelled, according to BookMyShow, which announced the news on social media. For all customers who had bought tickets for the performance, BookMyShow has started a full refund of the ticket price. The customer’s source account of the original transaction will show the refund within 7 to 10 working days.

Some people referred to Shubh, the musician who goes by the stage name “Khalistani,” as a “Khalistani” and a supporter of separatist leaders while the hashtag #UninstallBookMyShow was trending earlier in the day on X.

3 things you should be aware of

  1. Shubh, a Canadian singer, is allegedly a supporter of Khalistan, according to Bharatiya Janata Yuva Morcha (BJYM), who made the assertion lately.
  2. The BJYM asserted that Shubh shared a distorted image of an Indian map on social media in March.
  3. The rapper-singer’s India tour was urged to be called off by the youth wing of the Bharatiya Janata Party (BJP), which sent a memo to the Mumbai police commissioner asking for harsh punishment.

Tour of Shubh cancelled due to diplomatic dispute between India and Canada

The decision was made in the midst of a diplomatic dispute between Canada and India, which resulted in the expulsion of a senior diplomat from each country. The murder of Sikh separatist leader Hardeep Singh Nijjar, 45, in British Columbia in June of this year was allegedly carried out by New Delhi, according to Canadian Prime Minister Justin Trudeau. India swiftly rejected Canada’s claim as ludicrous.

The dispute has deteriorated the already tense relations between the two nations and put the brakes on trade negotiations, which have been put on hold.

Why have Shubh’s gigs been cancelled in India?

Shubh became embroiled in a scandal during the diplomatic dispute between India and Canada when BJYM claimed that the musician had shared a distorted map of India on his social media account in March that left out Jammu and Kashmir and Punjab. When the Punjab police were looking for Amritpal Singh, a supporter of the Khalistani movement, he had shared the contentious post at that time.

Members of BJYM have now sent a memorandum to the commissioner of police in Mumbai asking for stern action against him and the cancellation of all of his planned performances in India, days before his concerts in that country.

What is the diplomatic conflict between Canada and India about?

According to PTI, Canada and India recently expelled a senior diplomat each after Canadian Prime Minister Justin Trudeau said “agents of the Indian government” were responsible for the murder of a major Sikh separatist leader in Surrey in June.

The Ministry of External Affairs responded to the accusations and released a statement, which is currently available on the official website, in which it stated, “We have seen and rejected the statement of the Canadian Prime Minister in their Parliament, as well as the statement by their Foreign Minister. Allegations that the Indian government took part in any violence in Canada are preposterous and illogical. The Canadian Prime Minister levelled similar accusations against our Prime Minister, which he flatly denied. We have a strong commitment to the rule of law and are a democratic government.

“Such unfounded allegations seek to divert attention from Khalistani terrorists and extremists, who have been given shelter in Canada and continue to pose a threat to India’s sovereignty and territorial integrity,” the statement continues. It has long been a source of worry that the Canadian government is doing little about this issue.It is nevertheless quite troubling that political people in Canada have publicly voiced their support for such groups.It is not new for Canada to allow a variety of unlawful activities, such as murder, human trafficking, and organised crime. Any efforts to tie the Indian government to these events are rejected by us. We implore the Canadian government to act swiftly and forcefully in the legal arena to dismantle any anti-Indian groups working there.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium