24.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 636

प्रतिफल आधारित (outcome based) शिक्षण व्यवस्था का निर्माण करें: प्रोफेसर इ बालागुरुस्वामी

0

आयुक्त मैडम को पूर्ण कुलपति के सभी अधिकार दिए जाएं, शिक्षकों की रिक्तियां शीघ्र भरे जाएं: डॉ सुकल्याण मोइत्रा

आज दिनांक 9 अप्रैल 2024 को झारखंड राज्य के विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के शिक्षा परामर्शी प्रोफेसर इ बालागुरुस्वामी एवं माननीय कुलाधिपति के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ संजीव राय ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय का एकदिवसीय दौरा किया। उद्देश्य था नैक मूल्यांकन की प्रस्तुति की समीक्षा करना। राज भवन से आए उच्च अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति श्रीमती सुमन कैथरीन किसपोट्टा एवं अन्य अधिकारियों की एक बैठक विश्वविद्यालय के सम्राट अशोक भवन में आयोजित की गई।

विश्वविद्यालय के नैक के समन्वयक डॉ गंगानन्द सिंह ने बिंदुवार नैक से संबंधित प्रस्तुतियों से सबको अवगत कराया।

प्रोफेसर बालागुरुस्वामी ने विश्वविद्यालय द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 को स्नातक स्तर पर लागू कर दिए जाने की सराहना की। उन्होंने बताया की नई शिक्षा नीति का जो सार तत्व है वह यह है कि ऐसी शिक्षण व्यवस्था का निर्माण करना है जो प्रतिफल तथा परिणाम आधारित हो।

अन्य बिंदुओं की समीक्षा के क्रम में उन्हें बताया गया कि झारखंड मे एबीसीडी इनरोलमेंट में विभावि प्रथम स्थान पर है। इसे सरल बनाने के लिए इसका हाइपरलिंक का निर्माण कर लिया गया है। डॉ संजीव राय ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा की। बताया गया की विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने एक साथ दो पाठ्यक्रम का लाभ अपने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने संबंधित अधिसूचना जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया से संबंधित कुछ असुविधाओं से भी राजभवन के अधिकारियों को अवगत कराया गया। शोध की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। शोध नैतिकता की पढ़ाई को प्रभावी रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने राजभवन से आए अधिकारियों को बताया कि विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति नहीं रहने के कारण सभी कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं। छोटे-छोटे सामान्य कार्यों के लिए भी संचिकाएं राजभवन भेजनी पड़ती है। प्रोफेसर बालागुरुस्वामी जी ने आश्वासन दिया कि रांची लौटकर वे इस विषय को गंभीरता से देखेंगे। डॉ मोइत्रा ने यह भी मांग की, कि या तो शीघ्रताशीघ्र नियमित कुलपति की नियुक्ति की जाए। या नहीं तो नियमित कुलपति के नियुक्ति नहीं होने तक वर्तमान कुलपति को नियमित कुलपति के सभी अधिकार उपलब्ध कराई जाए। अन्यथा नैक से संबंधित बचे हुए कार्य अधूरे ही रह जाएंगे।

डॉ सुकल्याण ने शिक्षकों की घोर कमी की समस्या की ओर प्रोसेसर बालागुरुस्वामी एवं डॉ संजीव राय का ध्यान आकृष्ट किया। अनुरोध किया की यथाशीघ्र शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरों के रिक्त स्थान भरे जाएं। बताया गया बाकी सभी मामलों में विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन करवाने में तत्पर है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी सुनील कुमार सिंह, छात्रकल्याण संकायअध्यक्ष प्रो मिथिलेश कुमार सिंह, आइक्यूएसी के निदेशक डॉ सादिक रज्जाक, संकाय अध्यक्ष डॉ एचएन सिनहा, सीसीडीसी डॉ किशोर कुमार गुप्त, कुलसचिव डॉक्टर मोहम्मद मोख्तार आलम, वित्त पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुशवाहा, परीक्षा नियंत्रक डॉ सुनील कुमार दुबे, नामांकन कोषांग प्रभारी डॉ इंद्रजीत कुमार, डॉ चंद्रशेखर सिंह, डॉ कुमार विकास, डॉ अनिल उरांव आदि उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में कैडर संवाद कार्यक्रम में कहा-भाजपा की साजिश का जवाब वोटों के जरिये आप हमें अपना आशीर्वाद दें…!

0

गिरिडीह (कमलनयन) : प्रकृति उपासना का पर्व सरहुल, शक्ति आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र और माहे रमज़ान के अंतिम सप्ताह में मंगलवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा आलाकमान की शीर्ष नेत्री गाण्डेय विस उप चुनाव में इंडिया गठबंधन की घोषित प्रत्याशी श्रीमती कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. जिला मुख्यालय स्थित उत्सव उपवन रिसोर्ट सभागार में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष सुमन कुमार सिन्हा, महालाल सोरेन, शहनवाज अंसारी, प्रमिला मेहरा समेत पार्टी के वरीय नेता एवं तीन प्रखण्डों को मिलाकर गठित 66 पंचायतों वाला गाण्डेय विस क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

गांडेय में चुनाव के मद्देनजर वोटरों के मन-मिज़ाज को टटोला गया

कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के दौरान श्रीमती सोरेन ने गाण्डेय विस उप चुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत सुनिश्चित करने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। घंटों चले संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भावनाओं एवं उनके विचारों को सुना गया। क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। वोटरों के मन-मिज़ाज के फीडबैक लिया गया। दरअसल, आगामी 20 मई को कोडरमा लोस सीट के साथ ही गाण्डेय विस सीट पर उप चुनाव होना है। गौरतलब है कि इसी वर्ष जनवरी में जेएमएम विधायक डा. सरफराज अहमद के इस्तीफे से उक्त सीट रिक्त हुई है। वर्तमान में डा. अहमद अब राज्यसभा के सांसद हैं। भाजपा ने दिलीप वर्मा को गाण्डेय उप चुनाव का प्रत्याशी बनाया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए सबसे सुरक्षित सीट के रूप चर्चित गाण्डेय सीट पर 1977 के बाद से अब तक हुए चुनावों में 5 बार जेएमएम, तीन दफे भाजपा और दो बार कांग्रेस की जीत हुई है। माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल में रहते हुए चुनाव लड़ रही उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के चुनाव लड़ने से यह चुनावी हॉट सीट बन गई है।

कल्पना ने 21 अप्रैल को रांची में उलगुलान न्याय महारैली में भाग लेने की अपील की

संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने आगामी 21 अप्रैल को इंडिया द्वारा आहुत रांची में उलगुलान न्याय महारैली में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि मेरे पति हेमंत सोरेन को भाजपा ने षड्यंत्र के तहत जेल में भेजा गया है. हेमंत जी को तो जेल भेज दिया। इसके खिलाफ राज्य की जनता में भारी आक्रोश है,   लेकिन कार्यकर्ताओं और आम समर्थकों का उत्साह देखकर लगता है कि विरोधी चाहकर भी मनोबल नहीं तोड़ पाए हैं। उन्होंने आह्रवान किया कि राज्य की जनता हमारे साथ हम मजबूती से खड़ी हैं और आनेवाले समय में इस मनोबल और उत्साह को बनाए रखते हुए एकजूट होकर चुनाव में मत के रूप आशीर्वाद में बदलकर विपक्ष को दिखाने की है कि झारखंडी कभी नहीं झुकता है। उन्होंने कमजोर बूथों को मजबूत करने करने एवं घर-घर जाकर विरोधियों की साजिश के बारे में लोगों को बताना है कि भाजपा ने हेमंत जी को जेल भेजकर सिर्फ गलती नहीं की है, बल्कि 2019 में मिले जनादेश का अपमान करने का काम किया है। संवाद कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद डा. सरफराज अहमद, विधायक सुदिव्य कुमार समेत कई अन्य ने भी संबोधित किया।

राम भक्तों के लिए

पीएम ने सिर्फ घोषणाएं व संकल्प पत्र ही जारी करने का काम नहीं किया, बल्कि उन्हें धरातल पर भी उतारा : बाबूलाल मरांडी

0

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह की ओर से मंगलवार को युवा संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रचुर संसाधनों के होने के बावजूद बीते 70 सालों में यूपीए सरकार ने जो नहीं किया, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने महज 10 सालों में पूरा किया। पीएम ने सिर्फ घोषणाएं और संकल्प पत्र जारी करने का ही काम नहीं किया, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का भी काम किया है। खासकर युवाओं के लिए जो रोजगार के अवसर सृजित किए, वह काबिले तारीफ है। वर्तमान समय में उद्यमिता को बढ़ावा देने से कुशल और प्रशिक्षित युवाओं के बीच बेरोजगारी की स्थिति नहीं है। श्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं की ओर ध्यान देते हुए स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आत्मनिर्भर भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना समेत कई योजनाएं लायीं। जिसका परिणाम है कि राष्ट्र के उद्यमी युवा अन्य युवाओं को आगे बढ़ाने में सहायक हैं। वह दिन दूर नहीं जब नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा।

भारत ने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में 7 विश्व रिकॉर्ड बनाए: संजय सेठ

कार्यक्रम के दौरान रांची से लोकसभा सांसद सह प्रत्याशी संजय सेठ ने युवाओं के प्रयास से सस्टेनेबल डेवलपमेंट की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान की केन्द्र सरकार युवाओं की भी सुनती है और उनसे कॉन्सेप्ट लेकर योजनाओं का निर्माण करती है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर बोलते हुए श्री सेठ ने कहा कि सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि पूरे देश में तेजी से विकास हुआ है। चाहे बूलेट ट्रेन परिचालन की बात हो या फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की, चाहे सड़कों से शहरों और नगरों को जोड़ने की बात हो या फिर फ्लाईओवर और ओवर ब्रिज निर्माण की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। भारत ने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में 7 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं और अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर जगह बना ली है। चाहे वह कुटीर उद्योग की बात हो या फिर सूचना और प्रौद्योगिकी की। चाहे वह रोजगार मुहैया कराने की बात हो या फिर किसी किसान परिवार के बेटे को उत्तम संसाधन मुहैया कराने की। वर्तमान समय में भारत को वैश्विक स्तर पर जाना जा रहा है। किसी भी देश का आकलन, उसकी अर्थव्यवस्था से मापी जाती है, लेकिन वर्तमान में भारत देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में पांचवे स्थान पर है, वहीं जल्द दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के कगार पर है।

युवाओं की प्रगति व विकास के लिए भाजयुमो हमेशा उनके साथ खड़ा है : शशांक राज

युवा संवाद के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से देश के युवाओं में मजबूती आयी है। देश में आधी से अधिक आबादी युवाओं की है। देश के युवा विज्ञान, तकनीक, खेल, राजनीति समेत तमाम सेक्टर्स में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में रांची के युवाओं की भी अहम भूमिका है। युवाओं की प्रगति और विकास के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा हमेशा उनके साथ खड़ी है। साथ ही नए आइडियाज और कॉन्सेप्ट्स का स्वागत करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, किसान मोर्चा महामंत्री ललित ओझा, संजय महतो, प्रियांक भगत, रंजीत नाथ शाहदेव, कुंदन कुमार, राहुल सहदेव, बबन बैठा, तरुण दास, कुणाल कुमार, सुरेश शर्मा, विवेक सिंह, रोहित सिंह, मनीष कुमार, मोहित दुबे, राहुल रॉय, विशाल यादव समेत कई युवा शामिल हुए।

राम भक्तों के लिए

सरहुल की पूर्व संध्या पर बंधु तिर्की ने कहा-आदिवासी होने के कारण पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को साज़िश के तहत फंसाया गया

0

रांची : पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखण्ड और यहां के लोगों की खुशहाली के लिये निरंतर संघर्ष करना होगा. उन्होंने कहा कि सच्ची और कड़वी बात यही है कि झारखण्ड लंबे समय तक गलत लोगों के हाथों में रहा, जिसका खमियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि आज अपनी बेहतरी, अच्छे भविष्य और झारखण्ड के जल, जंगल, ज़मीन और प्रकृति की रक्षा के लिये लगातार संघर्ष करने की जरूरत है. मंगलवार को राजधानी के राज्य पुस्तकालय में सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में श्री तिर्की ने कहा कि सिर्फ आदिवासी होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साज़िश के तहत फंसाया गया और आज उन्हें जेल में रहना पड़ रहा है, जबकि उन्हें भी केवल आदिवासी होने के कारण साजिशपूर्ण तरीके से न्यायिक मामले में जिस प्रकार से उलझाया गया है. उसके कारण वे कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकते.

मांडर से पंडरा तक पिछले 1 साल में 83 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई

श्री तिर्की ने कहा कि सामाजिक जागरूकता के अभाव के कारण विशेष रूप से आदिवासियों में ही वैसी अनेक कमजोरी और कमियां है जिसका खमियाजा उन्हें उठाना पर रहा है. उन्होंने कहा कि अगर मांडर से पंडरा तक की ही बात की जाये तो पिछले 1 साल में 83 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई और उसमें से अधिकांश 16 से 19 वर्ष की आयु के युवा हैं और उनमें भी आदिवासियों की संख्या अधिक है और ऐसा केवल सड़क सुरक्षा का पालन नहीं करने के कारण हुआ है. श्री तिर्की ने विशेष रूप से छात्र-छात्राओं और युवाओं से अपील की कि वे सभी अपने कैरियर और अपने जीवन को बेहतर बनाने के साथ ही समाज, गांव एवं अपने परिवार में अपेक्षित सुधार और ग्रामीण जीवन को उन्नत बनाने की भी बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके ऊपर है. इसके प्रति समर्पित होकर एकजुटता के साथ उन्हें प्रयास करना चाहिये और ऐसा करने से ही प्रकृति और झारखण्ड के साथ ही हम झारखण्डी भी बचेंगे.

राम भक्तों के लिए

चतरा के चोर सरायकेला – खरसावाँ में गिरफ्तार भेजा गया जेल

0

18 एंड्राइड मोबाइल एक आई फोन के साथ दो गिरफ्तार

सरायकेला थानान्तर्गत गैरेज चौक स्थित डे इलक्ट्रोनिक्स दुकान में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा ताला तोड़कर मोबाईल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया। इस आशय की सूचना थाना में डे इलक्ट्रोनिक्स के संचालक निरंजन डे के द्वारा देने पर सरायकेला थाना काण्ड सं0-30/24, धारा-461/379 भा०द०वि० के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया। जिसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक महोदय, सरायकेला खरसावों के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, संतोष मिश्रा सरायकेला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। अनुसंधान एवं छापामारी के कम में पूर्व में ही नाजिर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साथ ही काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्त एवं मोबाईल की बरामदगी हेतु सूचना संग्रह एवं छापामारी कर दो अपराधकर्मी शाहवाज जावेद एवं . साहेब खान के निशानदेही पर कुल 18 अठारह एंडोराइड मोबाइल एक पीस आई फोन एंडोराइड मोबाइल बरामद कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। इस काण्ड में संलिप्त अन्य शेष बचे अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शाहवाज जावेद, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता स्व० सलीम जावेद, पता लाईन मोहल्ला, महुआ चौक, नियर रसिदिया मस्जिद, पो०थाना सदर चतरा साहेब खान, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता-सदरे आलम खान, पता-पोखराहा, पो० थाना कोठी, जिला गया बिहार गिफ्तार अपराधी की छानबीन में पता चला की अभियुक्त साहेब खान को पूर्व में कोठी थाना गया बिहार से मोटरसाईकिल एवं मोटर चोरी के आरोप में जेल भेजा गया है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस जवान

पु०नि० शम्भु प्रसाद गुप्ता, सरायकेला अंचल। पु०अ०नि० हिरालाल कुमार, थाना प्रभारी, सरायकेला पु०अ०नि० विपुल ओझा, गम्हरिया थाना पु०अ०नि० सतीश वर्णवाल, सरायकेला थाना। तकनीकी शाखा सशस्त्र बल, सरायकेला थाना।

News – News Desk

राम भक्तों के लिए

झारखंड जेनरल कामगार यूनियन की बैठक गम्हरिया ग्राम में हुआ सम्पन्न

0

झारखंड जेनरल कामगार यूनियन की बैठक सोमवार को गम्हरिया
गांव में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरेन मुंडा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में राजनीतिक को दो धूरी में बांटने की कोशिश हो रही है। लेकिन जनता के बुनियादी सवाल गौण हो गए हैं। सैकड़ो बलिदानियों के बलिदान के बाद हासिल झारखंड को लूट खंड में बदल दिया गया है। जनता के सवाल हासिये पर धकेल दिया गया है। खनिज संपदा से भरे इस राज्य में किसानों और मजदूरों की स्थिति बद से बदतर हो गई है।पलायन विस्थापन और जमीन राज्य की जनता के प्रमुख समस्या के तौर पर दिखाई दे रहा है।लेकिन सतारूढ़ दल और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के अलावा कोई काम नहीं कर रहे हैं। इसलिए आदिवासी किसानों और मजदूरों की समस्या को सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाने के लिए पार्टी लोकसभा चुनाव में उतर रही है ।जिसमें झारखंड के चार लोकसभा चुनाव क्षेत्र में झारखंड जेनरल कामगार यूनियन का राजनीतिक संगठन आदिवासी मजदूर किसान पार्टी के द्वारा बैनर तले लोकसभा चुनाव में सिंहभूम से जान मिरेन मुंडा,रांची से अंजनी कुमार पांडे, गिरिडीह से निखिल सोरेन और लोहरदगा से सनिया उरांव को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है।बैठक में मुख्य रूप स्थित सुरेश प्रसाद यादव, निखिल सोरेन, माधव चंद्र कुंकल, अंजनी कुमार पांडे, मानसिंह तिरिया, जितेंद्र उरांव, परमेश्वर उरांव,चापा उरांव, घुड़ा उरांव, सीताराम उरांव, मंगल उरांव, बुधवा उरांव ,अनिल उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने,लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का लिया निर्णय

0

रोड नहीं तो वोट नहीं का ग्रामीणों ने एक स्वर में ,सामूहिक रूप से किया आवाज बुलंद

घाघरा प्रखंड के सरांगों बाजार बगीचा में सोमवार को कई गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने इटकिरी मोड़ से सेरेंदाग तक पक्की सड़क नहीं बनने से नाराज होकर चुनाव बहिष्कार करने का ऐलान किया किया। बैठक में चूल्हामाटी,भैसबथान,सेरेंगदाग, लफसर,चामा, सरांगो गांव सहित कई अन्य प्रभावित गांव के ग्रामीण शामिल हुए।साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में एक स्वर में ग्रामीणों ने रोड नही तो वोट नहीं कहकर लोकसभा चुनाव में बोट बहिष्कार का निर्णय लिया। इस क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि इटकारी मोड़ सरांगो से होते हुए सेरेंगदाग गांव तक सड़क पूरी तरह जर्जर है।आए दिन बॉक्साइट ट्रक का परिचालन से पूरा सड़क खराब हो गया है।जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर गर्भवती महिलाओं को और मरीज को अस्पताल ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है कई लोगों की समय से अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण जान तक चली गई है। सड़क की मांग को लेकर विगत 15वर्षों से कई बार सांसद, विधायक व प्रशासन को अवगत कराया गया।लिखित आवेदन दिया गया, मौखिक तौर पर भी कही गई।इसके बावजूद अब तक किसी भी तरह की कोई पहल नहीं हुई। सिर्फ इन लोगों द्वारा आश्वासन ही दिया गया। लोगों की समस्या और जानमाल की होने वाली क्षति से किसी को भी कोई फर्क नहीं पड़ा।इसकी सुध न तो सांसद ने लिया और ना ही विधायक ने लिया। सिर्फ चुनाव के समय में सांसद विधायक हम लोगों से वोट लेने आते है। जब तक हम लोगों का सड़क निर्माण को लेकर कोई भी ठोस पहल नहीं होती है। तब तक हम लोग वोट बहिष्कार करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे। मौके पर ग्रामीणों में महादेव भगत, रामेश्वर राम ,राजेंद्र भगत, रतिंदर भगत, भरत साहू,अमित साहू,राम उरांव, सरिता देवी,गेंदा देवी,अनीता देव, सुमति देवी सहित कई ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने कहा कि करोड़ों रुपए के लाल सोने का हो रहा है कारोबार
ग्रामीणों ने कहा कि करोड़ों रुपए के लाल सोने का इस क्षेत्र से कारोबार हो रहा है। लेकिन हम लोग सिर्फ धूल फाखने का काम कर रहे हैं। हिंडालको खनन कंपनी द्वारा लगातार इस क्षेत्र में कार्य कर रही है लेकिन सड़क निर्माण की ओर कोई पहल नहीं हो रहा है। इस और कोई भी नेता सांसद विधायक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त मेघा भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, दिये अहम दिशा – निर्देश

0
आम जन किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे,संदिग्ध होने पर अविलंब करेंगे सूचित,डीजे पर आपत्तिजनक – अश्लील गाने नहीं बजेंगे
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं ईद-उल-फितर/सरहुल व रामनवमी का पर्वः उपायुक्त मेघा भारद्वाज
आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले बक्शे नहीं जायेंगे: पुलिस अधीक्षक

कोडरमा।
आगामी 11 अप्रैल को होने वाले ईद-उल-फितर/सरहुल एवं 17 अप्रैल को रामनवमी पर्व के विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन बिरसा सांस्कृतिक भवन कोडरमा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने किया। सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-उल-फितर/सरहुल एवं रामनवमी का पर्व संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि सभी सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-उल-फितर एवं रामनवमी का पर्व मनाएंगे। सभी थाना प्रभारी – बीडीओ/सीओ अलर्ट रहेंगे,जहां शांति समिति की बैठक नहीं हुई है वहां अविलंब शांति समिति की बैठक करेंगे। बैठक में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो,इसे थाना प्रभारी/बीडीओ-सीओ सुनिश्चित करेंगे। सभी डीजे संचालकों के साथ बीडीओ-सीओ/थाना प्रभारी अपने स्तर से भी बैठक करेंगे। डीजे में किसी भी तरह की आपत्तिजनक/अश्लील गाने को बजाया नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव होने के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन न हो इसका ख्याल रखेंगे। आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान जिला प्रशासन द्वारा आप लोगों को सारी सुविधाएं व व्यवस्था का ध्यान रखा जायेगा। अखाड़ा दल अपने वोलेंटियर्रस के नामों की सूची देने को कहा गया। जुलूस के दौरान कोई भी घातक हथियार नहीं ले जाएंगे। सभी अखाड़ों की वीडियोग्राफी होगी/सोशल मीडिया पर सतत निगरानी होगी। सभी जुलूस में मेडिकिल कीट उपलब्ध हो। जुलूस का जो निर्धारित रूट से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुदीप सिंह ने कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल जिला को उपलब्ध है। सभी कि प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी। सभी अलर्ट रहकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। डीसी – एसपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रखने की बात कहीं। पदाधिकारियों ने आम जनों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने। अगर कुछ संदिग्ध होता है तो अविलंब स्थानीय बीडीओ/सीओ – थानों प्रभारियों को सूचित करने की अपील की,प्रशासन अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती रिया सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन न हो इसका ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि आखड़ा वाले अपने वॉलिंटियर्स की सूची उपलब्ध करा देंगे।

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से गणमान्य लोग शामिल हुए। उन्होंने कई समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखे और जिसपर जिला प्रशासन द्वारा अवश्वासन दिया गया कि पर्व के दौरान आपकी समस्याएं पर विशेष ध्यान देते हुए व्यवस्था उपलब्ध कराया जाएगा। शांति समिति की बैठक में आये गणमान्य लोग ने जिला प्रशासन को आश्वस्त किया कि आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनायेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी, उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अभिषेक आनंद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों से। आये गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News – Praveen Kumar.

राम भक्तों के लिए

आज सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी एवं जिला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी ईद उल फितर/ सरहुल/ रामनवमी/ चैत्र छठ पर्व एवं दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।

0

इस वर्ष 11 अप्रैल को ईद उल फितर एवं सरहुल पर्व मनाए जाएंगे,वहीं 17 अप्रैल को रामनवमी, 9 से 17 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि , तथा 12 अप्रैल से 15 अप्रैल चैत्र छठ पूजा मनाया जाएगा

उक्त सभी पर्व के मद्देनजर आज आयोजित हुए शांति समिति की बैठक में विधि व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए जाने से संबंधित बैठक हुई।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अपने अपने समुदाय के अन्तर्गत मनाए जाने वाले त्योहारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को सभी से साझा किया, सदस्यों द्वारा मुख्य स्थानों पर आयोजित होने वाले त्योहारों पर सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की गई, जिसमें बिजली,पानी, साफ सफाई जैसे सामान्य सुविधाओं के अलावा विभिन्न त्योहारों के दौरान डीजे के कारण होने वाले सामान्य लोगों की समस्याओं को भी उपायुक्त के समक्ष रखा गया।सदस्यों के द्वारा विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था में भी प्रशासन के सहयोग की मांग की। इस दौरान शांति समिति में जिले के विभिन्न प्रखंडों से भी नए सदस्यों को जोड़ा गया जो प्रखंड स्तरीय मुद्दों को जिले में आयोजित शांति समिती के बैठक में सभी के समक्ष रख सकेंगे। सभी सदस्यों एवं अधिकारियों ने नाइट सदस्यों का भी स्वागत किया।

शांति समिती के सभी सदस्यों द्वारा रखे गए प्रत्येक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के उपरांत उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति जिला प्रशासन के द्वारा सभी त्योहारों के दौरान सहयोग प्रदान की जाएगी। शांति पूर्ण रूप से सभी त्योहारों को जिले के तमाम लोग मना सके इसके लिए जिला प्रशासन की टीम तैनात रहेगी एवं जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने शहर के महत्वपूर्ण स्थानों में साफ सफाई करवाने, एंबुलेंस की व्यवस्था करने , बिजली एवं पानी जैसे आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखते हुए त्योहारों वाले दिन किसी भी समुदाय के नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस दौरान सभी से अपील कि की इस चुनावी दौर में राज्य भर में लगे आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए ही सभी लोग त्योहार मनाए, उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान में त्योहारों के दौरान किसी पार्टी या चुनावी प्रचार करना पूर्ण रूप से वर्जित है, ऐसे स्थिति में चुनाव आयोग के द्वार प्राप्त निर्देश के आलोक में कारवाई की जा सकती है। अतः सभी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए ही पर्व को मनाएं । इस दौरान उपायुक्त ने सभी से मतदान दिवस के दिन अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की साथ ही वैसे नागरिक जिनका अभी भी मतदाता सूची में नाम अंकित नहीं है उन्हें 15 अप्रैल से पूर्व मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की बात कही। उपायुक्त ने चुनावी माहौल में फेक न्यूज से भी बचने की बात कही, उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति खुद सतर्क रहें एवं फेक न्यूज से सावधान रहें।

मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था को टाइट रखा जाएगा, उन्होंने भी आदर्श आचार संहिता के दायरे में रहते हुए मंच संचालन, एवं अन्य सभाओं व जुलूस इत्यादि का आयोजन करने को कहा। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी धर्म के नागरिक आपसी तालमेल से त्योहारों को मनाएं । इस वर्ष आचार संहिता के लग जाने के कारण डीजे बजाने पर रोक लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान केवल सांस्कृतिक बाजा का ही उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान ट्रैफिक की व्यवस्था पर पुलिस प्रशासन की ओर से ध्यान रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दिनों में यह देखा गया है कि युवाएं बाइक पर सवार होकर कई बार शहर में उत्पात मचाने का कार्य करते हैं ,ऐसा कई बार देखा गया है कि युवायें बाइक पर सवार रहते हैं,ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करते बाइक पर 3 या 4 दोस्तों को बैठाए बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते हैं परिणाम स्वरूप त्योहारों के दिनों में सर्वाधिक दुर्घटनाएं भी देखने को मिलती है, जिसका ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है एवं इसकी जिम्मेवारी भी अभिभावकों की है कि वे अपने बच्चों को जिनके पास लाइसेंस नहीं है को गाड़ी न दें एवं अपने बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए भी कहे।

इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, एसडीओ सदर,एसडीओ चैनपुर, एसडीओ बसिया, प्रभारी जिला नजारात उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सामान्य सभा पदाधिकारी सहित शांति समिति के सदस्यगण एवं मीडिया के प्रतिनिधि गण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

नशेड़ी पति ने, मानव से दानव बनकर अपनी ही पत्नी को लाठी डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया ।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना स्थित कटकाही महुआ टोली गांव में शराबी पति दीपक तिर्की ने घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी 27 वर्षीय सरोज तिर्की को शनिवार की संध्या में लाठी ( डंडे ) से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया और रविवार को अपनी पत्नी को दफनाने के चक्कर में था, जिनकी जानकारी गांव वालों को हो गई और उन्होंने ने उक्त घटना की जानकारी चैनपुर थाना प्रभारी अजय यादव को दें दी, सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी ने,एस . आई. मदन शर्मा एवं दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर हत्यारे पति दीपक तिर्की को गिरफतार कर लिया और मृतिका सरोज तिर्की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया, बताया जाता है कि शराबी पति दीपक तिर्की शराब पीने के बाद मानव से दानव बन जाता था और अपने पत्नी के साथ गाली-गलौच और मारपीट करता रहता था, शनिवार के संध्या में भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और घरेलू विवाद को लेकर अपने पत्नी के साथ झगड़ा झंझट करने लगा और घरेलू विवाद इतना बढ़ गया की वह मानव से दानव बन गया और घर में रखें लाठी को उठाकर अपने पत्नी सरोज तिर्की पर लगातार वार पर वार करता चला गया उसे यह पता ही नहीं चला कि , उसकी पत्नी सरोज तिर्की मार चुकी है , सुबह में अपनी पत्नी के शव को दफनाने के चक्कर में था , अकेले उक्त शव को दफना संभव नहीं था , अतः उक्त बात कानोकान हों गई और जंगल की आग की तरफ पूरे गांव में फैल गई और गांव के ग्रामीणों ने उक्त हत्याकांड की सूचना चैनपुर थाना प्रभारी दे दी गई, और चैनपुर थाना प्रभारी ने उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर हत्यारे पति को गिरफतार कर, न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया हैं और उक्त शव का पोस्टमार्टम कराकर उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium