26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 638

दो छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले पर झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने रांची जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की 

0

रांची : धनबाद के एक न्यूज़ पोर्टल मिरर मीडिया द्वारा रांची सेक्टर-2 में स्थित कैराली स्कूल के संबंध में छपी खबर के अनुसार स्कूल की कक्षा 6 के दो छात्रों के बीच हुए पानी को लेकर आपस में मारपीट एवं कैंची से वार की खबर आने के बाद झारखंड अभिभावक संघ ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग रांची जिला प्रशासन से की है। घटना के संबंध में संघ के अध्यक्ष अजय राय ने जगन्नाथपुर थाना प्रभारी से भी दूरभाष पर जब इस संबंध में बात की तो, उन्होंने बताया कि ऐसी खबर उन्हें भी मिली थी. इस मामले में जब उन्होंने स्कूल स्टाफ से इस सम्बंध में बात की तो, उन्हें बताया गया कि इस तरह की कोई घटना नहीं घटी है, वहीं अभी तक किसी की तरफ से भी कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने की जानकारी दी।

‘घटना छिपाने की कोशिश हुई तो, संघ चुपचाप नहीं बैठेेेगा’ 

अजय राय ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से भी इस पोर्टल के न्यूज़ के ऊपर कहीं कोई प्रतिक्रिया या किसी तरह का भी कोई खंडन नहीं आया है। श्री राय ने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना स्कूल के अन्दर घटी है और इसे छिपाने का प्रयास होता है तो, अभिभावक संघ चुपचाप बैठने वाला नहीं हैं. उन्होंने कहा कि स्कूल के अन्दर ऐसी घटना घटी है तो, यह काफी गंभीर मामला है और इसके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए।

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले के 25 मतदान केंद्रों का हुआ रिलोकेशन

0

गुमला: जिला अंतर्गत सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित कुल 25 बूथों को रेलोकेट किया गया है।

जिसमें से गुमला 68 ( ST) अंतर्गत चैनपुर अंतर्गत कुल 13 बूथों का स्थानांतरण किया गया।

जिसमें से बूथ संख्या 113- राजकियाकृत उत्क. मध्य विद्यालय राजाडेगा को आर. सी. मध्य विद्यालय डूमर्पाठ( गुरदारी पंचायत) में किया गया। इसी प्रकार बूथ संख्या 114 एवं 115 – प्रा. वि. डोकापाठ उ. एवं द. को बूथ संख्या 110 आर. सी. मध्य विद्यालय महुआ
टोली में स्थानांतरित किया गया।

बूथ संख्या 124 ( नव प्राथमिक विधायलय दरकाना एवं 125 (रा. उत्क. मध्य विद्यालय कोटाम, बहेराटोली को 123 बूथ संख्या सीनियर बेसिक मध्य विद्यालय कुरुमगढ़ में स्थानांतरित किया गया है।
बूथ संख्या 127 प्राथमिक विद्यालय चांदगो एवं 128 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुटवां को बूथ संख्या 126 प्राथमिक विद्यालय बामदा में स्थानांतरित किया गया।

बूथ संख्या 130 उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोघाडीह एवं बूथ 131 उत्क्रमित मध्य विद्यालय उरू को स्थानांतरित करते हुए बूथ संख्या 129 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिविल में स्थानांतरित किया गया है।

बूथ संख्या 132 राजकियाकृत मध्य विद्यालय कोचागानी के बूथ को स्थानांतरित करते हुए बूथ संख्या 138 राजकियाकृत प्राथमिक विद्यालय, जिलिंगा – डूमरडीह पंचायत में किया गया है।

इसी क्रम में बूथ संख्या 133 पंचायत सचिवालय,बारीडीह एवं बूथ संख्या 134 उत्क्रमित उच्च विद्यालय तबेला को स्थानांतरित करते हुए बूथ संख्या 129 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिविल किया गया है।

बूथ संख्या 135 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकरूंजा को बूथ संख्या 271 राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बांसडीह( रायडीह प्रखंड) में स्थानांतरित किया गया है।

69- विशुनपुर (ST) अंतर्गत विशुनपुर के 5 एवं घाघरा अंतर्गत 7 मतदान केंद्रों को स्थानांतरित किया गया है।

जिसमें बूथ संख्या 105 राजकियाकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय,निरासी( बोरहा) को बूथ संख्या 110 राजकियाकृय मध्य विधायकाय, बनालात में स्थानांतरित किया गया ।

बूथ संख्या 106 राजकियाकृत उत्क्रमित मध्य विध्याय, कुमारी को बूथ संख्या 107 राजकियाकृत उत्क्रमित मध्य विधायकाय, जमटी में स्थानांतरित किया गया है।

बूथ संख्या 133 राजकियाकृत प्राथमिक विद्यालय, जालिम एवं बूथ संख्या 134 राजकियाकृत मध्य विद्यालय, केचकी, को बूथ संख्या 135 राजकियाकृत मध्य विद्यालय, हाडूप में स्थानांतरित किया गया।

बूथ संख्या 153 नव सृजन प्राथमिक विद्यालय,राम झरिया को बूथ संख्या 149 अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, सखुवापानी में स्थानांतरित किया गया।

बूथ संख्या 164 राजकीय मध्य विद्यालय केदली, बूथ संख्या 165 एवं 166 राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिर्गाओं ( उ. एवं द. भाग), बूथ संख्या 167 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सलामी को बूथ संख्या 168 राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय , हेदमी में स्थानांतरित किया गया है।

बूथ संख्या 169 आर. सी प्राथमिक विद्यालय , खुखराडीह एवं बूथ संख्या 170 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बियारबरटोली को बूथ संख्या 171 आर. सी. मध्य विद्यालय, बीमरला में स्थानांतरित किया गया।

तथा बूथ संख्या 175 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेरेंगदाग को स्थानांतरित करते हुए बूथ संख्या 135 राजकियाकृत मध्य विद्यालय हाडूप में स्थानांतरित किया गया है।

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में सभी स्थानांतरित हुए मतदान केंद्रों के मतदाताओं को वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, बूथ तक जाने में असमर्थ व्यक्तियों को सहायता मिलेगी।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले मतदान केंद्र बसिया स्थित लोहड़ी पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र बूथ संख्या 210 का निरीक्षण किया गया

0

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बूथ अंतर्गत मतदाता सूची की जांच की। वहीं उन्होंने जिले के दिव्यंगों एवं 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को सूची की भी जांच की।

इसके पश्चात जिला शिक्षा पदाधिकार सह जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्वीप गतिविधि के तहत उक्त ग्राम के मतदाताओं से मुलाकात कर उन्हें 13 मई को अपने मतदान केंद्र में जाकर मताधिकार का उपयोग करने के प्रति प्रेरित किया।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

डोमचांच के पुरनाडीह व नवादा चौक पर स्ट्रीट लाईट नहीं रहने के कारण घटते रहती है दुर्घटना

0

कोडरमा – गिरिडीह मार्ग पर नवादा – धरगांव समांतर रेखा जैसी

डोमचांच (कोडरमा): प्रखंड के कोडरमा –

गिरिडीह मुख्यमार्ग के पुरनाडीह चौक, नवादा चौक मे स्ट्रीट लाईट नहीं रहने से चौक पर शाम ढलते हीं अंधेरा छा जाता है। साथ हीं गाँव के गलियों मे लगे स्ट्रीट लाईट खराब पड़ा है. इसके कारण चौक चौराहा पर रहने वाले दुकानदारों समेत राहगीरों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद साव ने बताया कि पुरनाडीह चौक से पुरनाडीह गाँव व फुलवरिया, बिगहा, कारीटांड व अन्य छोटे – छोटे गांव जुड़ती है. साथ हीं नवादा चौक कोडरमा – गिरीडीह मुख्य मार्ग पर है। यहां धरगांव – नवादा रोड समानंतरण रेखा जैसा कटती है. ऐसे मे चौराहो पर आए दिन दुर्घटना घटने की प्रबल सम्भवन्ना बनी रहती है। दोनों गाँव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से स्ट्रीट लाईट व ब्रेकेटिंग की मांग किया है। नवादा चौक से दक्षिण की ओर नवादा गाँव, करमंडी, पैसरा, रायडीह गाँव जुड़ता है. एवं उत्तर की ओर रास्ते से धरगांव, भगलुडीह, बनपोक, लक्ष्मीपुर जोड़ती है. साथ हीं पूर्व दिशा की ओर मेन रोड है गिरिडीह जाती है एवं पश्चिम दिशा से कोडरमा होकर रांची- पटना नेशनल हाईवा मे मिलाती है। बता दें की 24 घंटा इस सड़क से लोग अवगमन करते हैं. नवादा चौक पर रात को अंधेरा छाए रहने के कारण बहुत से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें की दोनों चौक कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग से जुड़ा है। जहाँ अंधेरा छाया रहने से आए दिन दुर्घटना घटते रहती है। इस बारे में भाजपा नेता श्यामसुंदर यादव ने बताया कि उक्त यहां धरगांव नवादा रोड समानंतरण रेखा जैसा कटती है, ऐसे मे चौराहो पर आए दिन दुर्घटना घटने की प्रबल सम्भवन्ना बनी रहती है। दोनों गाँव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से स्ट्रीट लाईट व बेकेटिंग की मांग किया है।नवादा चौक से दक्षिण की ओर नवादा गाँव, करमंडी पैसरा, रायडीह गाँव जुड़ता है. एवं उत्तर की ओर रास्ते से धरगांव, भगलुडीह, बनपोक, लक्ष्मीपुर जोड़ती है. साथ हीं पूर्व दिशा की ओर मेन रोड है गिरिडीह जाती है एवं पश्चिम दिशा से कोडरमा होकर रांची पटना नेशनल हाईवा में मिलाती है।

बता दें की 24 घंटा इस सड़क से लोग अवगमन करते हैं. नवादा चौक पर रात को अंधेरा छाए रहने के कारण बहुत से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें की दोनों चौक कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग से जुड़ा है।

चौराहे से सुबह से लेकर रात तक लोगों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में इस सड़क पर छाया अंधेरा राहगीरों के लिए समस्या पैदा करता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट की समस्या को सुधारने के साथ-साथ चौराहे पर हाई मास्क लगाया जाए, ताकि आसपास की दुकानदारों को चौक में रोशनी होने का फायदा मिलने समेत अंधेरे की समस्या से निजात मिल जाए।

News – Praveen Kumar.

राम भक्तों के लिए

एकल खिड़की/आचार संहिता एवं विधि व्यवस्था कोषांग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

0

गुमला: आज शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एकल खिड़की/आचार संहिता एवं विधि व्यवस्था कोषांग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

उपायुक्त ने जिले में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने एवं सभी गतिविधियों पर संबंधित अधिकारियों को नजर रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए जनसभा एवं जुलूस के आयोजन की तैयारी पर विशेष ध्यान रखा जाए।

सभा या जुलूस में राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण शस्त्र एवं शक्ति प्रदर्शन कर मतदाताओं को डराने-धमकाने और विधि व्यवस्था भंग होने की संभावना रहती है। इसको देखते हुए निषेधाज्ञा लागू की गई है।राजनीतिक प्रयोजन से संबंधित कोई भी सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग बिना सक्षम पदाधिकारी की अनुमति के नहीं किए जाने है। लाउडस्पीकर का प्रयोग 10 बजे रात से सुबह छह बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।किसी प्रकार का आपत्तिजनक, गैरकानूनी संदेश, वाट्सएप, एसएमएस या अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से आदान-प्रदान करने पर भी रोक लगाया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि व्यय कोषांग को राजनैतिक दलों के द्वारा किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी होनी चाहिए। जिले में किसी भी प्रकार के राजनैतिक कार्यक्रमों/ सभाओं/ रैली आदि के आयोजन से 48 घंटे पूर्व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी, ताकि चुनावी खर्चों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी चुनावी अनुमति को ऑनलाइन सुविधा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है साथ ही यदि कोई अनुमति ऑफलाइन दी गई है उसे भी संबंधित अधिकारी ऑनलाइन अपलोड करेंगे।

उपायुक्त ने वाहन कोषांग की समीक्षा के क्रम में नोडल पदाधिकारी को निर्वाचन कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों का आकलन करते हुए वाहनों का अधिग्रहण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सभी तरह के वाहनों का अधिग्रहण वाहन कोषांग द्वारा ही किया जाएगा। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ट्रांसपोर्ट प्लान प्राप्त करते हुए योजनावार तरीके से ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था करने की बात कही। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा अन्य कई विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गाय।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में लोकसभा आम चुनाव संपन्न कराने की बात पर जोर दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता, डीआरडीए डायरेक्टर, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी,जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी चुनाव 2024 के निमित हुए बूथ रिलोकेश, चुनाव व्यय , रेंडमाइजेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित की बैठक

0

गुमला : आज शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी चुनाव 2024 के निमित हुए बूथ रिलोकेश सहित चुनाव व्यय , रेंडमाइजेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित बैठक हुई।

बूथ रेंडमाइजेशन से संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि गुमला जिले में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा को दृष्टिकोण से कुल 25 बूथों का रेलोकेशन किया जा रहा है, उक्त बूथों में से कई बूथ PVTG क्षेत्र अंतर्गत भी पड़ते हैं । उपायुक्त ने जानकारी दी कि सभी रिलोकेटेड बूथों में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा साथ ही जो व्यक्ति उक्त बूथ तक जाने के लिए असमर्थ होंगे वैसे स्थिति में उक्त क्षेत्रों में आवागमन हेतु वाहन की भी व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा जिले के सभी बूथों में भी बूथों का ग्रुप बनाते हुए कुछ गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी ताकि वैसे नागरिक जो स्वयं आने में पूरी तरह असमर्थ है जिसमें की 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग शामिल होंगे के लिए सहायता वाहन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बूथों में बोलेंटीयर्स भी होंगे जिनके द्वारा सभी दिव्यंगों एवं बुजुर्गों को सहायता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बार गुमला अंतर्गत कुल 24 मतदान केंद्रों के पास हेलीड्रोपिंग की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें से लोहरदगा ए.सी. में कुल 11 स्थानों पर हेलीड्रोपिंग को व्यवस्था की जाएगी।

इस दौरान उपायुक्त ने राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से नामांकन से संबंधित भी आवश्यक जानकारी दी, उन्होंने यह भी बताया कि 15 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे से EVM-VVPATs का रेंडमाइजेश किया जाएगा जिसमें सभी पार्टी के सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक होगी।

इस दौरान ने चुनाव व्यय से संबंधित निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रचार-प्रसार, पब्लिक मीटिंग्स, रैली, मनी ट्रांसफर, मीडिया एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी. साथ ही उपायुक्त ने कहा कि सभी एक्टिविटी पर अभी से ही नजर रखी जा रही है।उन्होंने सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरुप चुनाव संबंधी कार्य करने का निर्देश दिया।साथ ही निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन न करने की बात कही।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने चुनाव आयोग के नए गाइडलाइन अंर्तगत फॉर्म 12 डी की भी जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि जिले के वैसे मतदाता जिनकी आयु 85 वर्ष से अधिक हैं तथा 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांगो जो मतदान केंद्र जाने के लिए पूर्ण रूप से असापमार्थ होंगे को सरकार द्वारा घर से वोट करने की सुविधा दी जाएगी। जिसके लिए उन्हें फॉर्म 12डी भरने की आवश्यकता होगी। एवं संबंधित अधिकारियों के जांच के पश्चात पोस्टल बैलेट के माध्यम से उक्त मतदाता अपने घरों से वोट दे सकेंगे। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई एवं राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों के सहयोग से आगामी चुनाव को शांति एवं निस्पक्षता के साथ आयोजन करने की कामना की गई।

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, एसडीओ सदर , डीआरडीए निदेशक, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

अपने वैचारिक अधिष्ठान में राष्ट्रवाद के साथ चलते हुए देश के अंतिम व्यक्ति के विकास का सपना संजोये भाजपा का स्थापना काल 45 वर्ष हो गया

0
आज के दिन ही 6 अप्रैल 1980 को मुंबई अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, इसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था

अंधेरा हटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगा, वह आज यथार्थ हो गया है, यह बातें भाजपा के 45वां स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा गुमला व नगर मंडल द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने कहीं।

उन्होंने कहा 1982 में अपने पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 2 सीट मिली तब विपक्षीयों ने बाजपेई जी का उपवास उड़ाया था,तब उन्होंने पूरे देशवासियों को कहा था!

टूटे हुए सपने की सुने कौन सिसकी अन्तः मन की चीर व्यथा पलकों पर ठिठकी, हार नहीं मानूंगा रार नहीँ
ठानूँगा,काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूँ……..गीत नया गाता हूँ हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा काल की कल पर लिखता हूं गीत-नया गाता हूं,और उनका यह संकल्प आह्वान पर भाजपा की उड़ान लोकसभा चुनाव में 1989 में 86 सीट 1991 में 119 सीट, 1996 में 161 सीट,1998 में 182 सीट,2004 में 138 सीट 2009 में 116 सीट 2014 में 282 सीट 2019 में 303 सीट हो गई और आज पार्टी सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर 2024 में अबकी बार 400 पार के नारा के साथ काम कर रही है, देश 2047 तक विश्व गुरु बनने को अग्रसर है, जिसे कोई नहीं रोक सकता है।

स्थानीय सिसई रोड स्थित चुनावी कार्यालय में भाजपा नेताओं द्वारा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। सर्वप्रथम आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए भाजपा के पुरोधा प. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी कार्यकर्ताओं ने नमन किया-राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया।

वहीं कार्यक्रम के अतिथि 1980 के मुंबई अधिवेशन में शामिल गुमला जिले से पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपन साहु ने कहा गर्व है कि गुमला से 8 लोगों ने 1980 के अधिवेशन में हिस्सा लिया था, उनमें मैं भी था। उसे समय राष्ट्रवादी नेताओं को चुन- चुन कर जेल में डाला जा रहा था, संस्थापक सदस्यों ने राष्ट्रवाद का ऐसा बीज बोया की देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस हाफ नहीं साफ होने के कगार में आ गई।

वहीं प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा स्थापना काल समय नारा चला था……

अटल-आडवाणी कमल निशान, मांग रहा है हिंदुस्तान!

कसम राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे!

वह आज पूरा हुआ 4 जून को भाजपा 400 पार करेगी। वही पार्टी के जनसंघ काल के नेता विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी कहा,राष्ट्रवाद का मुकाबला करने वाली कांग्रेस लाचार हताश हो गई है,उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। वहीँ पूर्व जिला अध्यक्ष सविंदर सिंह ने कहा भाजपा एकात्म मानववाद की राह पर चलकर दीन-दुःखियों की सेवा में लगी है मोदी जी के नेतृत्व में देश समृद्ध-खुशहाल हो रहा है150 प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों के पास जा रहा है।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू,संचालन जिला महामंत्री मिसिर कुजुर, धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष बालकेश्वर सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी समीर उरांव,जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, जिला महामंत्री मिसिर कुजुर,सत्यनारायण पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष सविंदर सिंह, चितरंजन मिश्रा गायत्री देवी, आफताब आलम लाडले, शकुंतला उरांव,शमीम खान, विपिन सिंह, मनमोहन सिंह,शिवकुमार राम, बसंत उरांव,तेम्बू उरांव,राम अवतार भगत, गौरी किंडो, खुशमन नायक, हरिहर कुमार ,शंभू सिंह,अजीत कुमार,लष्मीकांत बड़ाईक,सोनामणि उरांव,राजेश सिंह,अरविंद मिश्रा संतोष सिंह, सौरभ पांडे, रविशंकर सिंह, रंजीत सोनी,दिनेश सिंह उज्जवल मिश्रा, सूरज गुप्ता,नितेश गुप्ता प्रिंस,कंचन सिंह, दिनेश चौधरी रामकुमार केसरी ,प्रेम सागर राम, दीपक खड़िया, प्रदीप साहू ,बिंदेश्वर राम,शन्टू कुमार यादव,कुलदीप साहू गौतम कुमार नायक सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

वाहनों में अब आग लगने की घटना अब आम बात हो गई है , इसी तरह की एक घटना में , एक चलते ट्रक में एकाएक लगी आग, ट्रक के अगले हिस्से केविन जलकर हुआ राख

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय से मात्र 3 किलोमीटर दूर स्थित तर्री जंगल बायपास रोड गुमला के समक्ष चलती ट्रक में एकाएक लगी आग , बाल बाल बच्चे ट्रक चालक और उपचालक , दो दमकल गाड़ी के अथक प्रयास के बावजूद, उक्त ट्रक का अगला हिस्सा ( केबिन ) और ट्रक में रखें सभी संबंधित कागजात, कपड़े आदि पूरी तरह से जलकर हुई राख , किसी तरह उक्त ट्रक से कूदकर चालक और उपचालक ने बचाई अपनी जान, टोपचांची प्रखंड निवासी नेहरू कुमार ने बताया कि लगभग 5:45 बजे वह जैसे ही बायपास रोड पर पहुंचा एक गड्ढे में जर्क होने के कारण एकाएक जोरदार आवाज हुई और उस आवाज को सुनकर ट्रक चालक ने ट्रक से उतरकर ट्रक के निचले हिस्से को देखना चाहा , तभी एकाएक निचले हिस्से के एक पाइप में आग लगकर उक्त आग गंभीर रूप से भड़क चुका था और ट्रक स्टार्ट था, जिसे बंद करने में मेरा हांथ झुलस गया ,तब मैं ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई और उस आग को बुझाने के लिए मैंने उस स्थान पर जैसे ही पानी डाला , तो उक्त आग और विकराल रूप धारण कर लिया , तब तक उक्त घटनास्थल पर अन्य लोग भी पहुंच चुके थे और सभी ने मिलकर काफी प्रयास भी किया लेकिन उक्त आग भड़कता ही चला गया और काफी विकराल रूप धारण कर लिया, यह देख हम लोगों ने फायर ब्रिगेड और गुमला पुलिस को मोबाइल द्वारा उक्त घटना की सूचना और उक्त घटना-स्थल (घटनास्थल का लोकेशन ) की जानकारी दी गई , जिसपर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुयें , दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी और गुमला सदर पुलिस ने पूरे दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग करते हुए , छानबीन शुरू कर दी , ट्रक चालक नेहरू कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के रायपुर से तार कांटा लोड कर हमलोग पाकुड़ जा रहे थें, इसी क्रम में तिर्रा जंगल बायपास रोड गुमला में उक्त घटना घटी और ट्रक के आगे का हिस्सा ( केविन ) पूरी तरह से जलकर राख हो गया हैं, इसमें हम लोग क्या कर सकते हैं , आग लगने के समय ट्रक भी स्टार्ट था, फिर भी उक्त आग के लपट का प्रवाह किये बगैर मैं ट्रक में चढ़कर स्टार ट्रक को बंद किया।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

तपती धूप में खुद को तपा रहें हैं बीजेपी सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल

0

बरही विधानसभा क्षेत्र के पदमा प्रखंड के 8 पंचायतों के 28 गांवों में चलाया तूफानी जनसंपर्क, मांगा समर्थन

लगातर मौसम में बढ़ती तपिश के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रचंड गर्मी और तपती धूप के बीच हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने खुद को तपाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें हैं। प्रतिदिन एक भाजपा मंडल यानी करीब एक प्रखंड क्षेत्र के एक दर्जन पंचायत के दर्जनों गांवों तुफानी दौरा कर रहें हैं। शनिवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बरही विधानसभा क्षेत्र के पदमा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुल 8 पंचायतों के 28 गांवों में पहुंचकर तुफानी जनसंपर्क और जनसंवाद कार्यक्रम चलाया और भाजपा के पक्ष में आगामी 20 मई को कमल निशान पर वोट करने का आग्रह किया। भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने दौरे का शुरूआत सुबह निर्धारित समय पर ग्राम पंचायत सूरजपुरा से और समापन बंदरबेला पंचायत स्थित ग्राम अडार से किया। प्रखंड क्षेत्र के सुरजपुरा, सूजी, तिलीर, करमा, बिहारी, बुंडू, सोनपुरा, महकोल, चंपाडीह, रोमी, लाटी, पदमा बाज़ार, सरैया चट्टी, सिमर, कुरहा, नचनवे, भंडरा, पिंडारकोन, करर, गोतिया, बरदेवा, केवला, गरवा, बंदरबेला, दोनई, मंगरमुंह और अडार गांव में लोगों से मिलकर सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने आशीर्वाद मांगा। प्रचंड धूप और गर्मी के वाबजूद क्षेत्र के लोगों ने सैलाब में एक जुटकर गाजे- बाजे और ढोल-तासे के साथ फूल माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर और अंग- वस्त्र ओढ़ाकर गर्मजोशी से उत्साहित होकर स्वागत किया और पूर्ण समर्थन के साथ हजारीबाग से सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का भरोसा जताया ।

याद रखें दादी- चाची यही छाप है, कमल फूल छाप है…

याद रखें दादी- चाची आने वाले 20 मई 2024 को इसी कमल निशान पर बटन दबाकर फिर एक बार मोदी सरकार बनाएं और मुझे अपना सांसद चुनें। उक्त बातें चिलचिलाती धूप के बीच अपने तुफानी जनसंपर्क अभियान के दौरान बुजुर्ग महिला मतदाताओं से मिलकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बरही विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत पदमा प्रखंड के रोमी पंचायत के महकोल गांव में उन्हें भाजपा और अपने पक्ष में जागरूक करते हुए कही। इस दौरान महिलाओं ने सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के गले के पट्टे में लगे कमल फूल को गौर से देखा और पूर्ण समर्थन का भरोसा भी जताया ।

राष्ट्रवाद और विकास के नाम पर दें भाजपा को वोट- मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गांव के तूफानी दौरे के क्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद और विकास के नाम पर भाजपा को वोट करें। मनीष जायसवाल कांग्रेस के 62 साल के शासनकाल की तुलना में भाजपा सरकार के करीब 15 साल के शासनकाल को भारी बताते हुए मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उसके लाभ को विस्तार से लोगों को बताते हुए कहा की मोदी सरकार में न सिर्फ देश आगे बढ़ा बल्कि देश के गरीब तबके के लोगों का भी विकास और उत्थान हुआ। मनीष जायसवाल ने कहा की पदमा प्रखंड क्षेत्र कृषि बाहुल्य क्षेत्र है और सिंचाई की समस्या इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि अगर आपका आशीर्वाद मिला तो भविष्य में आपके इस समस्या के समाधान के दिशा में सकारात्मक पहल करूंगा ।

नेता नहीं हजारीबाग के बेटा हैं मनीष जायसवाल, इन्हें चुनें अपना सांसद, होगा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास – मनोज यादव

पदमा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के जनसंपर्क अभियान के दौरान हजारीबाग के भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल के साथ उनके समर्थन में चल रहे बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह बरही विधानसभा के संयोजक मनोज कुमार यादव ने कहा कि मनीष जायसवाल नेता नहीं हजारीबाग के बेटा और भाई बनकर जनसेवा और विकास के कार्यों में हमेशा जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा की चुनाव में ऐसे राजनीतिक दल और उनके नेता भी घूम रहे हैं जिन्होंने हमारे आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अस्तित्व को भी नकारते हुए अयोध्या के राम मंदिर का निमंत्रण तक स्वीकार नहीं किया और अब सत्ता की चाह में जनता को बरगलाने आएंगे। लेकिन ऐसे वोट कटवा दल और नेताओं से सावधानी बरतें और अपना बहुमूल्य वोट कमल फूल छाप पर देकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम और मनीष जायसवाल को अपना सांसद चुनें ताकि देश के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का भी सर्वांगीण विकास हो सके ।

मौके पर ये गणमान्य लोग लोग रहें मौजूद

मौके पर विशेषरूप से पूर्व विधायक सह बरही विधानसभा के लोकसभा संयोजक मनोज कुमार यादव ,पदमा प्रमुख वीणा मेहता ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, बरही विधानसभा क्षेत्र के सह- संयोजक अर्जुन साव, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय मेहता, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गुप्ता, अवध यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, रितेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पाण्डेय भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष पदमा निशांत सिंह, महामंत्री मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष परमानंद कुमार राणा, प्रमुख प्रतिनिधि कार्तिक मेहता, प्रकाश ठाकुर, भाजपा महामंत्री रामानंद गिरी, युवा मोर्चा मंत्री सुरेंद्र मेहता, अमलेश ओझा, भाजपा मंडल महामंत्री बुधन साव, कालीचरण मेहता, दशरथ मेहता, कमांडो मेहता, मनोज पांडेय, मनोज मेहता, रामस्वरूप मेहता, रूपलाल मेहता, अरविंद मेहता, भुनेश्वर मेहता, राजेंद्र मेहता, रवि पांडेय, प्रेम मेहता, राजेश मेहता, राम लखन मेहता, बद्री मेहता, आशीष वर्मा, राजेंद्र मेहता, अभिजीत मेहता, विनय मेहता, रामू मेहता, उमेश मेहता, शैलेंद्र मेहता, विकास मेहता, रेखा जायसवाल वार्ड सदस्य माधुरी देवी, मीना देवी, गौरी शंकर सिंह, पंकज सिंह, उमेश सिंह, भरत पांडेय, अलका देवी, अशोक केसरी, लंकेश मेहता, ननकू मेहता, अर्जुन शर्मा, अशोक मेहता, उमेश यादव, शिशुपाल राणा, सुरेंद्र नारायण सिंह, मुनेश्वर सिंह, बलजीत सिंह, अभिमन्यु सिंह, सुरेंद्र कुमार, राघव यादव, भूपेंद्र यादव, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कटाक्ष करते हुए कहा-जमीन मारो मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन ने झारखंड का सौदा किया

0

रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य बनाया और मोदी जी गढ़ेंगे। हमने बनाया और हम ही गढेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ दो राज्य एक साथ भाजपा ने बनाया और छत्तीसगढ़ में 15 साल लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही, छत्तीसगढ़ एक विकसित प्रदेश बन गया पर 5 साल की कांग्रेस की सरकार ने 36 वार किये छत्तीसगढ़ पर और राज्य को निचोड़कर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि फिर से एक वर्ष से भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ को गढ़ने का काम कर रही है।

‘आदिवासी मुख्यमंत्री ने आदिवासियों की 8.5 एकड़ जमीन को कब्जा किया’

उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जेएमएम का सही अर्थ “जमीन मारो मोर्चा” है और इनकी सरकार के पूर्व मुखिया आज जेल में बंद हैं और इनको उम्मीद है कि इनको सहानुभूति मिलेगी, लेकिन भ्रष्टाचार से जनित किसी नेता को इस देश ने सहानुभूति नहीं दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्या दोष है झारखंड की जनता का? यहां की जनता ने एक आदिवासी मुख्यमंत्री को चुना और वही मुख्यमंत्री आदिवासियों की 8.5 एकड़ जमीन को कब्जा करके बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मामला है, झारखंड में ऐसा न जाने कितने मामले होंगे? उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को बनाने के लिए बहुत सारे लोगों ने कुर्बानियां दी है लेकिन इस राज्य को न बनने देने के लिए भी जमीन मारो मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन ने झारखंड का सौदा किया. उन्होंने कहा कि राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने तो यहां तक कह दिया था कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा। आज ये दोनों दल कांग्रेस के साथ सरकार चला रहे हैं।

‘राज्य के प्रथम सीएम बाबूलाल के कार्यकाल को लोग अभी तक नहीं भूले हैं’

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी इस राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने जिनके कार्यकाल को राज्यवासी अभी तक भूल नहीं पाये हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा का कार्यकाल हो, रघुवर दास जी का कार्यकाल हो, इनके कार्यकाल में बनाई गईं सड़कों से पता चलता है कि भाजपा की सरकार में विकास कार्य कितना हुआ है। उन्होंने कहा कि एसएआर कोर्ट आदिवासियों के लिए स्पेशल रेगुलेशन कोर्ट बनाकर अपने ही अधिकारियों की नियुक्ति करवा के उस कोर्ट से अपनी ही जमीन के मामले में फैसला करवाते रहे और आज ये लोग कहते हैं कि केंद्र सरकार तंग कर रही है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के यहां ईडी की कार्रवाई में 350 करोड़ रुपया नकद बरामद हुआ, ये रुपया कहां से आता है? जब इस पर सवाल उठते हैं तो ये कहते हैं कि केंद्र सरकार परेशान कर रही है। कोई परेशान नहीं कर रहा है, इनलोगों का कुकर्म इन्हें परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस चुनाव में जवाब देगी। लोकसभा चुनाव में भी और राज्य की आनेवाले विधानसभा चुनाव में भी जनता जवाब देगी। उन्होंने झारखंड की सभी 14 सीट जीतने का दावा किया. वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवं प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium