26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 644

भाजपा सिसई विधानसभा क्षेत्र में बैठक

0

सिसई। प्रखंड के मेन रोड़ में सोमवार को भाजपा द्वारा सिसई विधानसभा स्तरीय एक दिन एक विधानसभा प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री सह लोकसभा संयोजक मुनेश्वर साहु, पुर्व स्पीकर डॉ दिनेश उरांव, विधानसभा प्रभारी निर्मल गोयल उपस्थित हुए। कार्यक्रम में अतिथियों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित बुथ अध्यक्षों,प्रभारियों व कार्यकर्त्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने और मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कई निर्देश दिया गया।

मौके पर विधानसभा संयोजक लाल मोहन साहु, सह संयोजक अमन यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण बाड़ा, सिसई मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, पुसो मंडल अध्यक्ष सुमित महली, किशोर साहु, संतोष पंडा, विजय सिंह पिंटू, विनोद भगत, भैरो सिंह खेरवार,संजय कुमार महतो, अनिल साहु,विजय मिश्रा,वसंती देवी, तेज नारायण सिंह, चरवा उरांव, नीलकंठ केशरी, निरंजन सिंह, रविन्द्र साहु, दिलीप गुप्ता, वसंत साहु, सुखलाल राय, सचीन वर्मा, नन्द किशोर सिंह, सोमेश्वर उरांव, सत्यनारायण भगत,विरेन्द्र तत्वा, मनोहर नायक, सहित सिसई विधानसभा के सभी बुथ स्तर के सभी अध्यक्ष व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

रामनवमी, चैती छठ, ईद एवं सरहुल को देखते हुए नगर निगम हजारीबाग द्वारा QRT टीम गठित की गई

0

हजारीबाग नगर आयुक्त ने इस माह में होने वाले रामनवमी , ईद, चैती छठ एवं सरहुल पर्व को देखते हुए निगम के पदाधिकारियों ,जमादार के साथ बैठक की।इसमें उप नगर आयुक्त ज्योति सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय, बिपिन कुमार, नगर प्रबंधक राजीव रंजन तथा अन्य उपस्थित थे। बैठक में सफाई, सड़क पर पड़े सी एंड डी वेस्ट , जुलूस मार्ग पर पानी , शौचालय इत्यादि की उपलब्धता से संबंधित समीक्षा की गई।

नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने वार्ड जमादारों को जुलूस मार्ग एवं सभी स्थानों पर युद्ध स्तर पर सफाई कराने का निदेश दिया है।सभी धार्मिक स्थल के पास एवं सरहुल मैदान की सफाई करवाने का निदेश दिया गया है।सड़क पर पड़े सी एंड डी वेस्ट को तत्काल हटाने का निदेश दिया गया है।साथ ही नगर वासियों से अनुरोध है कि अगर उन्होंने सड़क पर ईंट, गिट्टी आदि डंप कर रखा है तो वे स्वयं हटा लें।कल नगर निगम एवं जिला के संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा एवं आर्थिक दंड आरोपित किया जाएगा। नगर आयुक्त हजारीबाग नगर निगम द्वारा पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या के निस्पादन हेतु QRT टीम गठित किया गया है।जुलूस मार्ग में आवश्कतानुसार चलंत शौचालय उपलब्ध कराया जाएगा।हेड जमादार दीपक कुमार को चैती पर्व को देखते हुए , निगम क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित तालाब, नदियों को छठ व्रतियों के लिए पूर्णरूप से सफाई कराने का निदेश दिया गया।जुलूस मार्ग में आवश्यकतानुसार पानी का टैंकर उपलब्ध कराया जाएगा ।इसके अनुपालनार्थ अरुण बावरी एवं दीपक कुमार को निदेश दिया गया।साथ ही जुलूस मार्ग में अवस्थित स्ट्रीट लाइट एवं एल ई डी लाइट को आज रात से ही जलाकर जांच करने एवं खराब लाइट को तुरंत मरममती एवं बदलने का निदेश कनीय अभियंता विद्युत राजकुमार रजवार को निदेश दिया।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

वन विभाग की अकर्मण्यता और शिथिलता के कारण ही , बिगड़ैल जंगली हाथियों का दशकों से वन क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की जान माल की क्षति पहुंचाई जा रही हैं , और मुकदर्शक बनी हुई है , वन विभाग ।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना स्थित छतरपुर ग्राम जंगल वन क्षेत्र निवासी प्रकाश बाखला के घर में प्रातः लगभग 5 बजे प्रातः में तीन जंगली हाथियों का झुंड ने जब प्रकाश बाखला के घर को ध्वस्त करने लगा तब प्रकाश ने बिना आवाज कियें अपने परिवार को बचाकर भागने में सफल रहा और उक्त घटना की सूचना अपने गांव छतरपुर , सर्किल , बम्हनी ग्राम के ग्रामीणों दी और सैकड़ों ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से उक्त तीनों बिगड़ैल जंगल हाथियों को बारी-बारी से उक्त गांवों के ग्रामीणों ने जतरा जंगल के तरफ भागने में सफल रहे, लेकिन उक्त तीनों बिगड़े जंगली हाथियों के पुनः वापस लौट के भय से लोग बिना खाना पीना बनाए रात रात भर अपने गांवों की सुरक्षा के लिए जाग जाग कर पहरा दे रहे हैं और अपने और अपने परिवार और अपने परिजनों की जान माल की डर से भयभीत है , फिर भी वन विभाग कान में तेल डालकर कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ हैं , ग्रामीणों ने अपने बाल बच्चे परिवार और परिजनों की जान माल की सुरक्षा के लिए वन विभाग से गुहार लगाई है और प्रकाश बाखला ने अपने ध्वस्त घर आदि की मुआवजे के लिए वन विभाग से गुहार लगाई। यही स्थिति गुमला जिला अंतर्गत स्थित समस्त वन क्षेत्रों में निवास करने वाले समस्त ग्रामीणों की हैं , जहां एक तरफ जंगली हाथियों का झुंड चुस्त है, वही दूसरी तरफ संबंधित वन विभाग सुस्त पड़ी हुई है, वन विभाग के लोग उक्त प्रभावित क्षेत्र में जाने से भी कतराते हैं, और तो और वन क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीणों की रक्षा सुरक्षा करने वाले स्वयं उक्त क्षेत्रों में नहीं जानते हैं तो फिर कौन करेगा उक्त बिगड़ैल जंगली हाथियों से उनकी रक्षा और सुरक्षा, उन्हें छोड़ दिया गया हैं भगवान भरोसे उन्हें जीने और मरने के लिए, फलस्वरूप उक्त ग्रामीण मजबूर और लाचार हैं , वन विभाग की आक्रमान्यता और शिथिलता के कारण , वन क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीणों की स्थिति बद से बदतर हो गई है , उनकी जान माल , घर , घरेलू सामान, खाद्यान्न सामग्रियों , धान , चावल आदि और संपत्ति का लगातार ‌क्षति पहुंचा रहे हैं बिगड़ैल जंगली हाथी , यह आज की बात नहीं हैं , सब कुछ जानते समझते हैं , वन विभाग के मंत्री से लेकर संत्री तक , कर्मचारी और उच्च स्तरीय पदाधिकारी, सबको मालूम है यह दास्तान ,,, ?? खेल रहस्यमय और परदे के पीछे होता रहता है , वन विभाग का खुला खेल फर्रुखाबादी ,,,,, खेल रहे हैं और दुसरे तरफ़ , झेल रहे हैं उक्त वन क्षेत्रों के आसपास में रहने वाले सदान ग्रामीण और आदिवासी जिसकी एक बड़ी आबादी हैं ।

वन विभाग को दशकों से मालुम है की सारंडा जंगल से प्रतिवर्ष गुमला , सिमडेगा, खूंटी जिला सहित उड़ीसा और मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , बॉर्डर क्षेत्रों सहित गुमला जिला के अंतर्गत पड़ने वाले , कामडारा, बसिया, रायडीह, चैनपुर , डुमरी , कुरूमगढ़ आदि अन्य अनेक विभिन्न थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रवेश कर प्रत्येक वर्ष जान माल और संपत्तियों आदि का नुकसान करते रहते हैं फिर भी उन्हें वन विभाग के द्वारा समय रहते उक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है क्यों ?? और ना ही मुआवजा नहीं दिया जाता है , मुआवजा देने की प्रक्रिया भी काफी जटिल है , जबकि मुआवजा देने के नाम पर भ्रष्टाचार और बंदर बांट करने का रास्ता काफी आसान हैं , वन क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को उक्त बिगड़ैल जंगली हाथियों को भगाने के लिए, पटाखा , टॉर्च , सुरक्षा के समान भी उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, अगर कभी कभार ऐसे वस्तुओं का वितरण किया भी जाता है तो मात्र फोटो खिंचवाने के लिए और रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार के पास रिपोर्ट भेजने के लिए और मजबूरी में समाचार पत्रों, ( प्रिंट मीडिया ) और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समक्ष वन विभाग अपने व्यक्तिगत प्रचार-प्रसार करवानें के उद्देश्य से ही,वन विभाग द्वारा ऐसा किया जाता हैं, उसके बाद फिर कोई किसी को नहीं पूछता और ना ही कोई किसी को पहचानता है ,,,, ऐसा क्यों,,,??

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

संवैधानिक संस्थाओं के साथ राष्ट्रपति का अपमान है मोदी-भाजपा की पहचान : बंधु तिर्की

0

लालकृष्ण आडवाणी को भारतरत्न से सम्मानित करने के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य लोगों का बैठे रहना दुर्भाग्यपूर्ण

रांची : पूर्व मंत्री और झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि देश की लगभग सभी संवैधानिक संस्थाओं को अपमानित करने और अधिकांश पर दबाव कायम करने के बाद मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से न्यायालयों पर भी दबाव डालती रही है. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा भाजपा वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर भारतरत्न से सम्मानित करने के दौरान भी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी लोग बैठे रहे. श्री तिर्की ने कहा कि यह न केवल राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद का अपमान है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर देश की आधी आबादी अर्थात महिलाओं के साथ ही आदिवासियों को भी अपमानित किया है और अप्रत्यक्ष रूप में इसे यदि आदिवासियों एवं महिलाओं की प्रताड़ना कहा जाये तो यह गलत नहीं होगा.

पीएम ने सारे डिकोरम को ध्वस्त किया

राजधानी में अपने आवास पर सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री तिर्की ने कहा कि चुनावी राजनीति एक चीज है, दूसरी तरफ, चुनाव में जीतना और हार जाना या फिर सत्ता में आना-जाना या विपक्ष में रहना दूसरी चीज है. लेकिन इसका प्रभाव यदि राजनीतिक व्यवहार पर पड़ता है तो यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है,  बल्कि लोकतंत्र के लिये भी घातक है. श्री तिर्की ने कहा कि जिस प्रकार से देश की चार सुप्रसिद्ध शख्सियतों को राष्ट्रपति भवन में एक दिन पहले ही भारतरत्न से सम्मानित किया गया था, उसी तरह का कार्यक्रम यदि राष्ट्रपति भवन में ही होता और श्री आडवाणी सम्मानित होते तो यह कहीं अधिक गौरव की बात होती, क्योंकि यह सम्मान देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के साथ ही सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रपति भवन से भी जुड़ा हुआ है. श्री तिर्की ने कहा कि यदि किसी कारण इस कार्यक्रम का आयोजन श्री आडवाणी के आवास पर किया भी गया तो वहां सारे डिकोरम को पूरा करना चाहिये था और सम्मानित करने के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही सभी लोगों को सम्मान में खड़ा होना चाहिये था. ऐसा करना न केवल भारतरत्न जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान के लिये आवश्यक था बल्कि देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सम्मान के लिये भी आवश्यक था. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि राजनीतिक मर्यादा के पालन को उन्होंने हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और कांग्रेस पार्टी संविधान के मूल्य-मर्यादा को कायम रखने के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है.
राम भक्तों के लिए

जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सरकारी कार्यालयों में लगाया जा रहा है जागरूकता स्टिकर्स

0

गुमला: आगामी लोकसभा आम चुनाव के निमित जिले में लगातार स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

लोकसभा आम चुनाव-2024 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के समाहरणालय भवन, एसडीओ कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों/ भवनों में चुनाव संबंधित जागरूकता स्टिकर्स,पोस्टर एवं स्टैंडी लगाए जा रहें हैं,विभिन्न कार्यालयों के बाहर सेल्फी प्वाइंट भी लगाते हुए मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

स्वीप कोषांग की ओर से जिले के मतदाताओं से अपील है कि वे चुनाव के इस महापर्व में अपनी भूमिका निभाते हुए अपने मतदाधिकार का आवश्यक प्रयोग करें। साथ ही जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में नहीं है वे फॉर्म 6 भर के मतदाता सूची में अपना नाम एड कर सकते हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

“वार्षिक उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से हुआ संपन्न ,प्रखंड प्रमुख,थाना प्रभारी हुए शामिल”

0

घाघरा मोंटेसरी पैराडाइज एकेडमी में रविवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सविता देवी,थाना प्रभारी तरुण कुमार, समाजसेवी अनिरुद्ध चौबे, शिक्षक विजय कुमार साहू ,प्रधानाध्यापक संजय भगत ने संयुक्त रूप से , विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया , और स्कूली बच्चे बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य गीत प्रस्तुत किए गए ।मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने कहा कि अनुशासन में रहकर बच्चे बेहतर करें और अपने विद्यालय अपने परिवार का नाम रोशन करें ।थाना प्रभारी तरुण कुमार ने कहा कि आप बच्चे बड़े छोटों का आदर करें। नशा पान से दूर रहकर बेहतर समाज की कल्पना में अपना योगदान दें। आज के परिवेश में नशा पान विकास और शरीर के लिए बाधक है। समाजसेवी अनिरुद्ध चौबे और शिक्षक विजय कुमार साहू ने भी संबोधन में बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ाने की सलाह दी।

वही कार्यक्रम में वार्षिक प्रगति रिपोर्ट का वितरण अतिथियों द्वारा बच्चों के बीच किया गया ।इसके पूर्व पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत करते हुए सभी अतिथियों को मंच तक लाया गया ।जहां बैच पहनाकर सभी का स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों में मिथिलेश मनी पाठक, मुकेश मनी पाठक ,मनोज सिन्हा ,सहित कई अतिथि शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्र अभिभावक उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के मुड़ में ।

0

गुमला – गुमला जिला प्रशासन के गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस प्रशासन के गुमला जिला पुलिस प्रशासन के गुमला जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण संपन्न करने के उद्देश्य से अपने अपने कार्यों क्षेत्रों के कार्यीं को काफी मुस्तैदी पूर्ण अंजाम देने में लगे हुए हैं, विशेष कर मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , उड़ीसा और प्रवेश द्वार के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले , झारखंड के बॉर्डर क्षेत्रों सहित और उग्रवाद के मंद कहे जाने वाले संवेदनशील क्षेत्र , रायडीह , चैनपुर , कुरुगढ , डूमरी , घाघरा , बिशुनपुर , नेतरहाट , जोरी , जमटी अन्य अनेक आदि क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूल, पंचायत भवन आदि में पढ़ने वाले बुथों पर गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह द्वारा लगातार समय-समय पर पहुंचकर स्वयं औचक निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं , गुमला जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर भी उक्त क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा हैं , और थानों का भी औचक निरीक्षण कर संबंधित पुलिस पदाधिकारीयों और पुलिस कर्मियों से उक्त संवेदनशील क्षेत्रों के अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों, जेल से न्यायालय के बल पर छुटे अपराध कर्मियों , फरारी काट रहे अपराधियों , वारंटियों सहित उग्रवाद के गढ़ों में होने वाले उग्रवादियों की संवेदनशील गतिविधियों , पर गिद्ध और बाज वाली दृष्टि रखते हुए 24 घंटे ऐलट चौकस रहते हुए उक्त क्षेत्रों के प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी जुटायी जा रही है ताकि आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 पर किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न ना हो ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

पूर्व रामनवमी महासमिति अध्यक्ष कुणाल यादव ने प्रस्तुत किया लेखा जोखा

0

कई वर्षों के बाद महासमिति अध्यक्ष ने दिया सरप्लस बजट, बची हुई राशि महंत को किया सुपुर्द

कुणाल यादव की अध्यक्षता मे रामनवमी के पुरानी परंपरा को अछून्न रखते हुए कई नई चीजों की हुई शुरुआत: महंत

हजारीबाग : इस वर्ष की रामनवमी को लेकर अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु अध्यक्ष चुनने को लेकर बड़ा अखाड़ा मे हुए बैठक का आयोजन हुआ। जिसमे पिछले वर्ष के अध्यक्ष रहे कुणाल यादव ने सबो के सामने उनकी अध्यक्षता मे किये गए कार्यों व आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने इस संबंध मे बताया की पिछले वर्ष 17 मार्च 2023 को वोट के माध्यम से उन्हें उन्हें अध्यक्ष पद का दायित्व सौपा गया था। कोरोना काल में रामनवमी जुलूस में हुए व्यवधान के बाद पहली बार वोट के माध्यम से अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ जिससे अखाड़ाधारी, पूर्व अध्यक्षों व अन्य रामनवमी प्रेमियों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थी। सभी के आशाओं व उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रामनवमी के सफल संचालन हेतु पूर्व महासमिति अध्यक्ष व शहर के गणमान्य लोगों के मार्गदर्शन में कमेटी का गठन किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता थी की जो रामनवमी की पुरानी परंपरा है उसे अछून्न रखा जाए साथ ही साथ कई अन्य नई चीजों का समावेश हो ताकि रामनवमी की भव्यता और बढ़ाई जा सके। इसी क्रम में रामनवमी को नशामुक्त व भक्तिमय वातावरण में संपन्न करने के लिए उन्होंने जागरूकता रथ रवाना कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। सप्तमी के दिन बड़ा अखाड़ा के प्रांगण में अस्त्र-शस्त्र परिचालन प्रतियोगिता करवाया, सभी अखाड़ो में परंपरागत हथियार जैसे लाठी व तलवार का वितरण किया। हजारीबाग के रामनवमी के #इतिहास में पहली बार नवमी के दिन रामलीला का आयोजन बड़ा अखाड़ा के प्रांगण में किया गया जिसमें हजारों महिलाएं व पुरुष दर्शक के रूप में शामिल हुए। पिछले वर्ष रामनवमी जुलूस के दौरान कई अखाड़ाधारी व कई अन्य लोगों पर प्रशासन के द्वारा केस कर दिया गया था जिसको लेकर उन्होंने एक अधिवक्ता होने के नाते कानूनी सहायता मुफ्त में देने की घोषणा की थी उस पर भी उन्होंने कार्य किया। उन्होंने अपने आय-व्यय का लेखा जोखा देते हुए बताया कि पिछले वर्ष रामनवमी महासमिति को विभिन्न माध्यमों के द्वारा 359150 रुपए कि आय हुई वही 357500 व्यय हुए शेष बची हुई राशि को उन्होंने महंत विजयानंद दास को सौंप दिया। हजारीबाग के रामनवमी के इतिहास में कई वर्षों के बाद ऐसा हुआ है कि किसी महासमिति अध्यक्ष ने सर प्लस बजट दिखाते हुए बची हुई राशि को सौंपा है। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि इस वर्ष अयोध्या में हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कारण सभी सनातन धर्मावलंबियों के लिए एक विशेष वर्ष था और यह सौभाग्य था कि रामनवमी महासमिति का वे अध्यक्ष थे इस अवसर को भव्य बनाने हेतु उन्होंने अध्यक्ष होने के नाते सभी अखाड़ों में घूम-घूम कर दिया। घी, झंडा व हनुमान चालीसा का वितरण किया।

कुणाल यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए महंत विजययानंद दास ने अपने संबोधन में कहा कि इनके कार्यकाल में रामनवमी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन्होंने पिछले वर्ष की रामनवमी में पुरानी परंपरा को अच्छी रखते हुए कई नई चीजों का समावेश भी किया। उन्होंने आगे कहा कि हम आशा करते हैं कि आगे आने वाले दिनों में जो भी अध्यक्ष बनेंगे वह इसे बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

रामगढ़ में भाजपा का धमाकेदार मिलन समारोह का आयोजन

0

सरदार अनमोल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों सिख परिवार सहित सैंकड़ों महिला- पुरुष भाजपा में शामिल हुए शामिल

कांग्रेसी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से लंबी लड़ाई लड़कर भाजपा सत्ता में आई: आदित्य साहू

अपने उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को जीत दिलाए: मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रणागढ़ शहर के थाना चौक में स्थित गणक मैरेज हॉल में भाजपा द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गयाl मिलन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह लोकसभा कलस्टर प्रभारी आदित्य साहू की उपस्थिति में रामगढ़ छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों सिख परिवार एवं स्थानीय व्यवसाइयों सहित सैकड़ो महिला पुरुषों ने हजारीबाग लोकसभा प्रत्यासी सह सदर विधायक माननीय मनीष जायसवाल के हाथों माला पहन एवं अंग- वस्त्र धारण कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।
मिलन समारोह के मुख्य अतिथि आदित्य साहू ने कहा की आजादी के बाद देश की सत्ता पर काबिज हुए कांग्रेसी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से लंबी लड़ाई लड़ कर हमारी भाजपा सरकार सत्ता पर आई है जो विकसित भारत हेतु संकल्पित है। श्री साहू ने कहा की आज सभी देशवासियों को याद कर मन सिहर उठता है की पूर्व की कांग्रेसी सरकार के वक्त देश में कहीं भी और कभी भी बम धमाके हुआ करते थे,देश की सीमाएं सुरक्षित नही थीlगरीबों को कोई सुनने वाला नहीं था हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त था।

वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में न सिर्फ बम धमाके रुके हैl बल्कि देश की सीमाएं भी सुरक्षित हुई है। न सिर्फ सीमा पार से घुसपैठ रुकी हैl बल्कि पाकिस्तान सहित चीन जैसे शक्तिशाली देश में अपनी हदों में रहना सीख गया है। ये सिर्फ आप सब के एक वोट से संभव हुआ है। कांग्रेसी काल से अगर तुलना करें तो पिछले सरकारों में हर दिन देश के अन्य राज्यों में भूख से मौत होने की खबरें अखबारों में छपा करती थी। माताएं बहनों को चूल्हा फूंक कर खाना बनाना पड़ता था,शौचालय जाने के लिए शाम ढलने का इंतजार करना पड़ता था। वहीं आज मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपनों को साकार करते हुए मुफ्त अनाज, शौचालय,प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री सड़क योजना,गैस चूल्हा जैसी मूलभूत सुविधाओं से गरीबों का जीवन स्तर को सुधारा जा रहा है। इतना हीं नहीं आज नल जल योजना लाकर प्रधानमंत्री जी द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली पानी की समस्याओं को भी दूर किया गया।

उन्होंने कांग्रेस की पूर्व सरकारों से सवाल पूछते हुए कहा की ये काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था पर सत्तर सालों तक देश की जनता को इन मूलभूत सुविधाओं से क्यों वंचित रहना पड़ा वो ये बताएं ?

उन्होंने अपनी बातों पर जोर डालते हुए कहा की आज मोदी जी को देश की सभी माताएं बहनें फिर से प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती है। आज कही भी किसी भी महिला से इसका कारण पूछो तो वो बताती है कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा दिए जा रहे मुफ्त अनाज से उनका जीवन सुधरा है,कोई बताती है की मोदी जी की वजह से गंभीर बीमारियों का 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मोदी जी ने करवाया।

करोना से बचने के लिए जीवन रक्षक वैक्सीन पूरे देशवासियों को उन्होंने मुफ्त पहुंचाया।विपक्षी दलों पर चुटकी लेते हुए आदित्य साहू ने कहा की जिन्होंने पहले वैक्सन का बहिस्कार किया था वो भी मुंह छिपाकर मुफ्त वैक्सीन लगवाते हुए देखे गए। सभागार में उपस्थित महिलाओं से उन्होंने पूछा की आपको मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से लाभ मिला या नही तो सभी ने एक स्वर में कहा हां मिला है ।

राममंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की 500 वर्ष से देश के लोगों अपने आराध्य प्रभु श्रीराम को स्थापित करने का बाट जोहते रहे और वो सपना भी नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बने के बाद पूरा किया। आज नरेंद्र मोदी जी विश्व के सबसे प्रतिष्ठित नेता बन चुके हैl जिनका परिवार आज पूरा देश बन चुका है। गठबंधन की सरकार जब जब सत्ता में आई ये लोहा कोयला और खनिज लूटने का काम करते हैlपर भाजपा जब जब सत्ता में आती है ये देश के विकास में अपना योगदान देती है।

आज देश का कोई ऐसा घर नहीं जिसमे नरेंद्र मोदी का कल्याणकारी योजना न पहुंची हो।एक तरफ सेवा करने वाले लोग हैं दूसरी तरफ मेवा खाने वाले लोग हैlअब आपको सोचना है की सत्ता पर किसको बिठाना है। साथ हीं उहोने कहा की उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा की जीत होनी तय हैl पर हजारीबाग लोकसभा में अबकी बार पांच लाख पार का नारा होना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित हजारीबाग लोकसभा प्रत्यासी मनीष जयसवाल ने सर्वप्रथम पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीl साथ हीं कहा की मैं कोई नेता बनकर आपके बीच नहीं आया बल्कि मैं यहां किसी का भाई तो किसी का बेटा बनकर उनकी समस्याओं को सुनने और उन्हें दूर करने के लिए आया हूं। साथ हीं उन्होंने कहा की चुनाव मनीष जयसवाल नही बल्कि आप सभी अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहें है ये सोच कर हीं आने वाले लोकसभा चुनाव में अपना वोट देना।जो स्वार्थ और परिवार की राजनीति करते है उनसे बच कर रहना है। लालची और परिवारवादी पार्टियों को सबक सिखाते हुए इस बार मोदी के चार सौ पर के नारे को यथार्थ कर के दिखाना है।

भाजपा के मिलन समारोह में शामिल हुए रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह ने कहा कि मैं शुरू से हीं भाजपा का समर्थक रहा हूं। साथ हीं सिख धर्म भी हिंदुओं को सुरक्षा देने हेतु जाना जाता है।
आज देश मोदी जी के चा बीबीर सौ पर के सपने को साकार करने के लिए पूरा देश मोदी जी के साथ है। इस बार हजारीबाग में वोटिंग के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार भाजपा के मनीष जयसवाल को यहां की जनता वोट देकर एक अलग रिकॉर्ड बनाएगी और उन्हें सांसद बनाने का काम करेगी।

वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता कुंटू बाबू ने कहा कि सरदार अनमोल सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद इस बार पिछले लोकसभा में भाजपा को मिले वोट से से दुगुना वोट इस बार कैंट मंडल से मनीष जयसवाल जी के खाते में जाने वाला है इसके लिए मैं भाजपा को आश्वस्त करता हूं।

भाजपा के मिलन समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीन मेहता ने कीlजबकि संचालन नगर महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने कियाl इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता शशि भूषण भगत, रंजीत पांडे,रणजीत सिंहा,डॉ संजय सिंह,अमरेंद्र कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर चौधरी,राजीव जायसवाल, सूर्यवंश श्रीवास्तव,प्रो संजय सिंह, सत्यजीत चौधरी,मनोज जायसवाल, प्रो आलोक सिंह,सुशांत पांडे,अजीत गुप्ता,प्रवीण कुमार सोनू,बृजेश पाठक,विजय जायसवाल,रॉबिन गुप्ता,विनोद मिश्रा,शिवकुमार महतो,मुन्ना खटीक,वसुध तिवारी सहित अनेक भाजपा के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

पुलिस ने जंगल में साड़ी के फंदे से , पेड़ में लटका एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया हैं ,

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना स्थित कतारीकोना के नैयकाडांड जंगल से चैनपुर थाना पुलिस ने एक बरगद के पेड़ से , चैनपुर थाना स्थित कतारीकोना निवासी 27 वर्षीय बसंती असुर ( पति – बीरबल असुर ) का दुर्गंध युक्त सड़ा-गला शव साड़ी के फंदे से लटका बरामद किया गया है ।

मृतक का पति बीरबल असुर ने बताया की मेरी पत्नी जिनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी और वह गत 25 मार्च के दिन में लगभग दो बजे के बाद से ,वह रहस्यमय परिस्थितियों में एकाएक घर से बीना बोलें गायब हो गई, गुरुवार को गांव की एक महिला जब उक्त जंगल में लकड़ी काटने गई हुई थी , जिसने उसे बरगद के एक पेड़ में फंदें से लटका देखा और जंगल से देर रात्रि में वापस आकर , उक्त घटना के संबंध में, गांव वालों को बतायी , और शनिवार को उक्त घटना की सूचना चैनपुर थाना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें उक्त घटनास्थल नैयकाड़ाड़ जंगल में दलबल के साथ पहुंचकर चैनपुर थाना प्रभारी अजय यादव ने उक्त शव को उक्त बरगद पेड़ से उतरवाया और उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस गुमला भेजवाया गया , जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं , थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृश्य , उक्त घटना आत्महत्या का प्रतीत होता है , फिर भी पोस्टमार्टम के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium