27.1 C
Ranchi
Sunday, July 5, 2026
Advertisement
Home Blog Page 651

जवान अजय राय का शव कल उनके गांव पहुंचेगा, जिला प्रशासन तैयारी में जुटा, माता-पिता ने रुंधे गले से कहा-बेटे पर हमें गर्व है

0

गिरिडीह: (कमलनयन) गिरिडीह : जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ के पुलवामा के अवंतीपुरा में शनिवार अहले  सुबह आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरिडीह (झारखंड) का एक जवान अजय कुमार राय (28) शहीद हो गया। शहीद जवान जिले के देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह का रहनेवाले है। अजय कुमार राय फिलहाल गिरिडीह के सिरसिया के पटेलनगर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। देवरी प्रखण्ड के लाल की शहादत की खबर के बाद शनिवार को शहीद के घर में सियासी दलों, सामाजिक संगठनों, सरकारी अफ़सरों का आने-जाने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। रुंधे गले से पुत्र की शहादत पर पिता राजेन्द्र राय और मां स्वाति देवी को बेहद गर्व है. शहीद की शवयात्रा के लिए स्थानीय प्रशासन उनके घर ढेंगाडीह से श्मशान घाट तक के रास्ते की साफ-सफाई करा रहा है. उनकी शवयात्रा में शामिल होने के लिए गणमान्य के लिए उचित प्रबंध किया जा रहा है. खबर है कि जिला प्रशासन शहीद की अगुवानी की तैयारी में लगा हुआ है. 13 अगस्त को किसी भी समय शहीद का पार्थिव शरीर गिरिडीह पहुंच जाएगा.

 राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

बताया गया कि शहीद अजय का पार्थिव शरीर आने के पश्चात अंतिम संस्कार ढेंगाडीह (देवरी) में राजकीय सम्मान के साथ होगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन तैयारी जुट गया है. शहीद जवान अजय कुमार राय की 2017 में सीआरपीएफ में पोस्टिंग हुई थी और हाल ही में उनकी ड्यूटी अमरनाथ में लगाई गई थी। दिन के 12 बजे से शाम 3 बजे तक वे ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान अचानक अहले सुबह आतंकवादियों की गोलीबारी में अजय कुमार राय शहीद हो गए। तीन भाई बहनों वाले शहीद जवान की पत्नी कल्पना कुमारी के दो पुत्र हैं। दरअसल जब एक नौजवान देश की रक्षा के लिए सरहद पर जाने को तैयार होता है तो, केवल एक परिवार ही तैयार नहीं होता हैं. तैयार होते हैं बूढ़े माता-पिता के वे सपने जो जन्म के साथ देखे जाते हैं. पत्नी की चूड़ियां, मंगलसूत्र, भाई-बहनों की हसरतें सब एक पल बिखर जाता है. देश का जब एक जवान शहीद होता है तो केवल एक परिवार ही नहीं रोता, बल्कि पूरा देश रोता है। हर वह इंसान रोता है जो शहादत के मायने समझ सकता है. तिरंगे में लिपटे जवान को जब एक मां आखिरी बार अपने सीने से लगाती हैं और पिता अपने जिगर के टुकड़े को तिरंगे में लिपटा देखते है तो सलाम की मुद्रा में देश की करोड़ों आंखें नम हो जाती है. नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी जाती है. शहीद के गांव में अभी चारों तरफ सन्नाटा बिखरा हुआ है. मौत की खबर मिलते ही शहीद जवान के घर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है. देर रात लोगों का आना-जाना जारी रहा.   

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/redmi1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

लोकसभा सचिवालय में पूर्णिमा नीरज सिंह ने भाग लिया, महिला की भागीदारी पर अपने विचार रखे

0

धनबाद: प्राइड लेक्चर हॉल लाइब्रेरी बिल्डिंग, लोकसभा सचिवालय, दिल्ली में आयोजित महिलाओं के उन्मुखी विकास से संबंधित विषय पर केंद्र सरकार द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो द्वारा झारखंड विधानसभा से विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह सहित कुल 9 महिला विधायकों को मनोनीत किया गया था।  कार्यक्रम में देश के अन्य राज्यों से महिला विधायकगण शामिल हुईं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड से प्रतिनिधित्व कर रही विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने प्रखरता से अपने विचार रखे। इस दो दिवसीय कार्यशाला में महिला आरक्षण विधेयक के बारे में नीति निर्धारण पर गंभीर चर्चा हुई। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रही महिला विधायकों द्वारा कहा गया कि महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने का उद्देश्‍य विभिन्न सामाजिक-आर्थिक स्‍तरों और विभिन्‍न आयु की महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान करना है।

महिला विधायकों ने लोकसभा में वाद-विवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया

आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं में एकता, संगठन एवं सजगता की भावना विकसित हुई है एवं महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर एवं आत्म सम्मानित हुई हैं। इस दौरान महिला विधायकों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की तथा लोकसभा में वाद-विवाद कार्यक्रम का श्रवण किया. इसके बाद लोकसभा पुस्तकालय भवन के अवलोकन के दौरान सभी महिला विधायकों ने भारत के संविधान की पहली प्रति को देखा तथा राष्ट्रपति भवन का भी आधिकारिक दौरा किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य रूप से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, संसद सदस्य मीनाक्षी लेखी, सुनीता दुग्गल, नवनीत रवि राणा तथा अपराजिता सारंगी उपस्थित हुईं और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी महिला विधायकों को मार्गदर्शन दिया।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree4.html” width=”100%” height=”700″]

 

राम भक्तों के लिए

पसमांदा मुस्लिम समाज को विकास से जोड़ने का हरसंभव प्रयास होगा: बाबूलाल मरांडी

0

रांची : भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आजादी के बाद से पसमांदा मुस्लिम समाज विकास के पायदान से बहुत दूर है. उनके पिछड़ेपन को विकास से जोड़ने का हरसंभव प्रयास होगा. इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से कटिबद्ध हैं. श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र है सबका साथ,सबका विकास. अंत्योदय भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि मुस्लिम समुदाय में अंतिम पायदान में खड़े पसमांदा समाज को विकास से जोड़ने के लिए बहुत सारी योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम किया जा रहा है। कहा कि आज समाज का हर व्यक्ति नरेंद्र मोदी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है. उनकी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिल रहा है. भाजपा के नेतृत्ववाली सरकार ही राज्य में भी अल्पसंख्यक समाज खासकर पसमांदा मुसलमानों का विकास कर सकती है.

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे : अनवर हयात

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और हर घर में तिरंगा लगे, इस कार्य को सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिले में मोटरसाइकिल रैली निकालकर एक सुहाना वातावरण बनाने का कार्य करें. श्री हयात ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा पसमांदा मुस्लिम समाज के लोगों को लेकर और उनको पार्टी के विचारधारा से जोड़कर कार्य करेगी. बैठक में मोर्चा के प्रभारी सोना खान, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान,  भाजपा के प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य काजिम, भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी तारिक इमरान कुरैशी, सोनी तबस्सुम, फरहाना खातून, मो सुल्तान, आरिफ नासिर भट्ट, शमीम रजा, रिंकू शेख, जावेद सलीम, जॉनी वाकर खान, लड्डू खान, नजीर खान, नजमुल हुदा, सैयद किरमानी, लाडले खान, मो नजीबुल, नैयर आजम बाबू खान, छोटू खान, शाहिद सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू एजाज ने किया.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/premchand1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

भाजपा विधायक ढुल्लू महतो पत्नी-पुत्र के साथ पहुंचे बागेश्वर धाम, धीरेंद्र शास्त्री को दिया चिटाहीधाम आने का निमंत्रण

0

धनबाद (बाघमारा) बागेश्वर धाम के आकर्षण से हर राजनीतिक दल के छोटे-बड़े नेता धीरेंद्र शास्त्री के चरणों में शरणागत हैं. कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे धीरेंद्र शास्त्री के साथ मिलकर यज्ञ करवा रहे हैं. इसपर भाजपाई चुटकी भी ले रहे हैं. इधर, बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो अपनी पत्नी सावित्री देवी और पुत्र प्रशांत महतो के साथ पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में हाजिरी लगा कर आ गए हैं. ढुल्लू महतो बाबा को शॉल देकर सम्मानित किया और बाबा से आशीर्वाद भी लिया. ढुल्लू महतो ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री ने उनके आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. जल्द ही बाबा धीरेंद्र शास्त्री का (धनबाद) बाघमारा के रामराज मंदिर, चिटाहीधाम की पावन धरती में आगमन होनेवाला है. हालांकि अभी तारीख नहीं बतायी गई है पर, चिटाहीधाम में उनके आगमन की खबर से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे हैं.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/headphone1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

गांवा वन प्रक्षेत्र में अवैध क्रेशर मशीन किया जमींदोज, संचालक ने कहा-क्रेशर महीनों से है बंद,वन विभाग नाहक कर रहा है परेशान

0

गिरिडीह : जिले के गांवा वन प्रक्षेत्र के गोराटांड़ में वन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए संचालित क्रेशर प्लांट को जमींदोज कर दिया। गांवा वन प्रक्षेत्र के गोराटांड़ में वन विभाग के रेंजर अनिल कुमार को गोराटांड़ के जंगल में कई दिनों से अवैध रूप से क्रेशर प्लांट संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद वन विभाग ने टास्क फ़ोर्स गठित कर शुक्रवार को कार्रवाई की. हालांकि क्रेशर संचालक ने क्रेशर प्लांट बंद होने की बात कही है। क्रेशर संचालक कर्मवीर यादव का कहना है कि क्रेशर पिछले कई महीने से बंद पड़ा हुआ था। क्रेशर प्लांट को पूर्व में ही जमींदोज कर प्राथमिक दर्ज की जा चुकी है, उसी समय से ये बंद पड़ा हुआ था।

रेंजर का दावा, संचालक से नोटिस का जवाब नहीं मिला

अगर क्रेशर चालू रहता तो उस जगह मशीन रहती, बॉडी रहता और पत्थर सहित बहुत सारा सामान रहता, लेकिन वहां कुछ नहीं है। कहा कि वन विभाग की टीम ने मुझे टारगेट कर बार-बार मुझपर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जो गलत है। उनका क्रेशर दूसरे स्थान पर चल रहा है, जिसका पेपर उनके पास है।इस संबंध में जानकारी देते हुए रेंजर अनिल कुमार ने कहा कि यह क्रेशर प्लांट वन क्षेत्र में स्थापित था, जिसे लेकर पूर्व में संचालक को 4 बार नोटिस दिया गया था, लेकिन अभी तक किसी तरह का नोटिस का जवाब नहीं मिला, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार ने क्रेशर संचालक द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बहरहाल कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree2.html” width=”100%” height=”700″]

 

राम भक्तों के लिए

12 अगस्त की सुबह आंतकी गोलीबारी में गिरिडीह का जवान हुआ शहीद,इलाके में छायी मायूसी

0

गिरिडीह : जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ के पुलवामा के अवंतीपुरा में शनिवार अहले सुबह आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरिडीह (झारखंड) का एक जवान अजय कुमार राय (28) शहीद हो गया। शहीद जवान जिले के देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह का रहनेवाले है। अजय कुमार राय फिलहाल गिरिडीह के सिरसिया के पटेलनगर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। बताया गया कि सुबह पुलवामा के अवंतीपुरा में अचानक आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी,  जिसमें जवान अजय कुमार राय की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई.  मौत की खबर मिलते ही शहीद जवान के घर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई. बताया जाता है कि शहीद जवान अजय कुमार राय की 2017 में सीआरपीएफ में पोस्टिंग हुई थी और हाल ही में उनकी ड्यूटी अमरनाथ में लगाई गई थी। दिन के 12 बजे से शाम 3 बजे तक वे ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान अचानक आतंकवादियों की गोलीबारी अजय कुमार राय शहीद हो गए।

शहीद का पार्थिव शरीर गिरिडीह पहुंचने का हो रहा है इंतजार

परिजनों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह अपने बटालियन के साथ सर्च ऑपरेशन में वह अहले सुबह निकला था। वे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के सीआरपीएफ बटालियन में बतौर जवान प्रतिनियुक्त था। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में परिजनों समेत ग्रामीणों के मिलते ही कोहराम मच गया। इस वक्त शहीद के गांव में मातम छा गया है। शहीद जवान के पिता राजू राय, माता स्वाति देवी की आंखों के आंसू थम नही रहे हैं. पूरे इलाके चारों तरफ शहीद की चर्चा है. सबकी आंखें नम है. अजय राय का पार्थिव शरीर गिरिडीह कबतक पहुंचेगा, जिला प्रशासन से इसकी जानकारी मिलने के बाद सूचना दी जा सकेगी.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/carvacum2.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

शनिवार की सुबह आंतकी गोलीबारी में गिरिडीह का जवान शहीद, इलाके में छायी मायूसी

0

गिरिडीह : जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ के पुलवामा के अवंतीपुरा में शनिवार अहले  सुबह आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरिडीह (झारखंड) का एक जवान अजय कुमार राय (28)  शहीद हो गया। शहीद जवान जिले के देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह का रहनेवाले है। अजय कुमार राय फिलहाल गिरिडीह के सिरसिया के पटेलनगर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। बताया गया कि सुबह पुलवामा के अवंतीपुरा में अचानक आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी,  जिसमें जवान अजय कुमार राय की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई.  मौत की खबर मिलते ही शहीद जवान के घर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई. बताया जाता है कि शहीद जवान अजय कुमार राय की 2017 में सीआरपीएफ में पोस्टिंग हुई थी और हाल ही में उनकी ड्यूटी अमरनाथ में लगाई गई थी। दिन के 12 बजे से शाम 3 बजे तक वे ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान अचानक आतंकवादियों की गोलीबारी से अजय कुमार राय शहीद हो गए।

अजय राय का पार्थिव शरीर गिरिडीह पहुंचने का हो रहा है इंतजार

परिजनों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह अपने बटालियन के साथ सर्च ऑपरेशन में वह अहले सुबह निकला था। वे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के सीआरपीएफ बटालियन में बतौर जवान प्रतिनियुक्त था। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में परिजनों समेत ग्रामीणों के बीच कोहराम मच गया। इस वक्त शहीद के गांव में मातम छा गया है। शहीद जवान के पिता राजू राय, माता स्वाति देवी की आंखों के आंसू थम नही रहे हैं. पूरे इलाके में चारों तरफ शहीद की चर्चा है. सबकी आंखें नम है. अजय राय का पार्थिव शरीर गिरिडीह कबतक पहुंचेगा, जिला प्रशासन से इसकी जानकारी मिलने के बाद आगे सूचना दी जा सकेगी.

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग फुटबॉल लीग प्रतियोगिता,उपायुक्त ने फुटबॉल को किक मारकर किया उद्घाटन

0

कर्जन ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से संतोष ट्रॉफी के लिए जिला की टीम का होगा गठन

हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा आज दिनांक 11 अगस्त को हजारीबाग कर्जन ग्राउंड में आयोजित होने वाले हजारीबाग फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा फुटबॉल को किक मारकर किया गया।
बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों के बीच उद्घाटन मैच लुक्का स्पोर्टिंग क्लब, सिंदूर बनाम साई राम क्लब, डंडई के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच में लुक्का स्पोर्टिंग क्लब, सिंदूर 2-0 से विजय हुई।
हजारीबाग फुटबॉल लीग प्रतियोगिता
में 20 क्लब भाग ले रही है। पूरी प्रतियोगिता कर्जन ग्राउंड खेली जायेगी। लीग मैच के आयोजन के माध्यम से संतोष ट्रॉफी के लिए हजारीबाग जिला टीम का गठन किया जायेगा।
अंतर जिला के लिए हजारीबाग जिला टीम 10 सितंबर से गढ़वा में होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

इस मौके पर हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार, कार्यकारी उपाध्यक्ष मोहम्मद मंसूर आलम, सचिव कोलेश्वर गोप, उपसचिव सुरेंद्र राम सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

इस लीग मैच में निर्णायक के रूप में विकास कुमार दास, शशि कुमार दास,अशोक कुमार, कार्तिक राम, सरफराज़ अहमद, अनुज राम, राजन कुमार, पवन कुमार,आनंद कुमार महतो सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद थे।

News – Vijay Chaudhary

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree4.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए शीघ्र आवश्यकतानुसार अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराई जाएगी: आयुक्त कुलपति

0

आज दिनांक 11 अगस्त 2023 को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्थित विज्ञान भवन के आर्यभट्ट सभागार में कुलपति के साथ शिक्षकों की अनौपचारिक भेंट वार्ता आयोजित की गई। अपने संबोधन में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त सह कुलपति श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने कहा कि वे आज से ही विश्वविद्यालय के भूखंड संबंधी मांग पर कार्य करना प्रारंभ करेगी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों को उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी तक हुए पत्राचार एवं इससे संबंधित दस्तावेज उन्हें यथाशीघ्र उपलब्ध करा दी जाए । कुलपति ने बताया कि उनके स्तर पर कोई भी संचिका लंबित नहीं रहती है। जो भी संचिका उनके समक्ष प्रस्तुत की जाती है उसका निष्पादन वह उसी दिन करती है। विश्वविद्यालय के परिसर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इतना खूबसूरत कैंपस बहुत कम विश्वविद्यालय में उपलब्ध है । ज्ञात हो कि कुलपति बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण की थी। शिक्षकों ने याद किया कि विश्वविद्यालय का वर्तमान 67 एकड़ का भूखंड संस्थापक महिला कुलपति डॉ विनोदिनी तर्वे के प्रयासों से प्राप्त हुआ था । और यह सुखद संयोग ही है की पुनः एक महिला कुलपति के द्वारा ही दूसरी बार भूखंड की प्राप्ति होने वाली है।

कुलपति ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। शिक्षकों की मांग पर उन्होंने कहा की विभागों की आवश्यकता के अनुसार यथाशीघ्र संविदा में कुछ शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा की जो भी जरूरी कार्य है उसे उनके सामने अवश्य लाई जाए ताकि विश्वविद्यालय का उत्तरोत्तर प्रगति अवरुद्ध ना हो। अंत में वे सभी से सहयोग के लिए आग्रह की।

इससे पूर्व श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा के आर्यभट्ट सभागार पहुंचने पर स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार गुप्त ने पुष्प स्तबक भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात सभी शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया गया ।

लगभग एक घंटा तक चले अनौपचारिक भेंटवार्ता में विभिन्न संकाय के संकायअध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, निदेशक, शिक्षक अच्छी संख्या में उपस्थित थे। शिक्षकों की ओर से मानवीकी संकायअध्यक्ष प्रो मिथिलेश कुमार सिंह, संघ के अध्यक्ष सह हिंदी विभाग के वरीय प्राध्यापक डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता, इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार, जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता, उर्दू
विभाग के अध्यक्ष डॉ अंबर खातून तथा सीएनडी विभाग के निदेशक डॉ मनोज कुमार ने अपने-अपने विचार रखें। कुलपति ने सभी वक्ताओं को ध्यान पूर्वक सुना।

आज के अनौपचारिक भेंट वार्ता का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर कौशलेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में कुलपति के साथ शिक्षकों का एक ग्रुप फोटो लिया गया।

News – Vijay Chaudhary

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree2.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

सांसद जयंत सिन्हा ने सर्वे नाला के अतिक्रमण भू माफियाओं के चुंगल से मुक्त करवाने का आग्रह किया

0

हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति से हजारीबाग स्थित बसंत विहार कॉलोनी के निवासियों के द्वारा धोबिया तालाब के पुलिया से निकले सर्वे नाला के अतिक्रमण की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि भू माफिया ने अतिक्रमण कर पूरे मोहल्ले को नर्क में तब्दील कर दिया है भू माफियाओं के इस तरह के शर्म नाक घटना पर खेद व्यक्त करते हुए सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा अमृत सरोवर योजना के तहत सभी नदी, तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस तरह भू माफिया के द्वारा नगर के बीचों-बीच इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। प्रशासन के नाक के नीचे इस तरह की भूमाफियाओं के द्वारा नंगा नाच किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर से संबंधित विभाग आंख बंद कर अपना मौन समर्थन भू माफियाओं को दे रही है। हजारीबाग में इस तरह के अनैतिक कार्य में सदर अंचल का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। सदर अंचल में सही जमीन मालिकों को अपना काम करवाने में चप्पल घीस जाती है, मगर इन भू माफियाओं का कोई भी अनैतिक कार्य हो वह धड़ल्ले से इन पदाधिकारी के द्वारा कर दिया जाता है, चाहे वह किसी भी तरह का सरकारी जमीन हो, नदी नाला, तालाब की जमीन हो इन भू माफियाओं को आसानी से प्राप्त हो जाती है। यही कारण है कि आज कोई भी नदी नाला तालाब सुरक्षित नहीं है। चंद पैसों के लिए यह पदाधिकारी अपना जमीर बेच रहे हैं। इसके कारण आज आनंदपुरी कॉलोनी के निवासियों ने इस बड़ी घटना की ओर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया है। बरसात का मौसम आते ही मोहल्ले वासियों की जान हलक में आ जाती है। पूरे मोहल्ले के घरों में पानी भर जाता है।भू माफियाओं के द्वारा नाला को भरते भरते नाली में बदल दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद जयंत सिन्हा जी ने उपायुक्त हजारीबाग को पत्र लिखकर तत्काल को भू माफियाओं के चुंगल से मुक्त करवाने का आग्रह किया है। जिसका अतिक्रमण कर जल स्रोतों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है सांसद जयंत सिन्हा जी के आग्रह पर उपायुक्त हजारीबाग ने कार्रवाई भी किया मगर फिर वही स्थिति हो गई है। उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। जिला प्रशासन को ठेंगा दिखाकर अतिक्रमण कर नाले के अस्तित्व को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। जिसका दुष्प्रभाव आम नागरिकों को रहा है। इस कारण सांसद श्री सिन्हा ने मांग करते हुए कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस पर आवश्यक कार्यवाही कर नाले को अतिक्रमण से मुक्त करवाया जाए सांसद को आवेदन देने वालों में मुख्य रूप से जीत शर्मा, शंकर कुमार, रामेश्वर प्रसाद, शंकर प्रसाद, जगदेव भुइयां, राजनाथ कुमार, राहुल देव, विजय कुमार, अरुण कुमार, जागो महतो सहित दर्जनों मोहल्ले वासियों मोहल्ले के लोग शामिल हुए।उक्त जानकारी सांसद सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

न्यूज – विजय चौधरी


[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/silk2.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium