26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 652

बीएलओ कर रहें हैं डोर टू डोर सर्वे, मतदाता अपने नाम का मिलान मतदाता सूची से कराके बन सकते हैं #IamVerifiedVoter

0

गुमला – आगामी लोकसभा (आम) चुनाव के लिए मतदाता सूची दुरुस्त करा रहा निर्वाचन आयोग पात्रों का नाम जोड़ने के लिए चलाया जा रहा है #IamVerifiedVoter अभियान।

राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में #IamVerifiedVoter के तहत लगातार बीएलओ द्वारा मतदाता सूची लेकर डोर-टू-डोर भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान मतदाता सूची में पात्रों का नाम जोड़ने के लिए जांच की गई। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहें है।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी बूथों पर तैयारी की जा रहा है। बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की सूचना के साथ मतदाता सूची की त्रुटियों को भी ठीक किया जा रहा है।

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्गी के निर्देश पर जिले के विभिन्न बूथों पर तैनात बीएलओ ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में डोर-टू-डोर भ्रमण किया। बीएलओ ने सार्वजनिक स्थानों पर मतदाता सूची को पढ़ कर सुनाया।

बीएलओ द्वारा मतदाता बनने की अर्हता रखने वालों से आवेदन प्राप्त किया गया।
आज नगर परिषद क्षेत्र के बीएलओ ने मार्केट क्षेत्रों में स्थित सभी दुकानों का भी भ्रमण कर मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम का मिलाव किया एवं नागरिकों को मतदान देने एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार उपायुक्त के निर्देश के आलोक में लोक सभा चुनाव कराने की तैयारी हर स्तर से पूरी की जा रही है। बूथों पर मतदान को लेकर सभी सुविधाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है। पुलिस प्रशासन को भी बूथों के वोटरों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पात्रता रखने वाले सभी लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने हजारीबाग सदर प्रखंड क्षेत्र के 7 करोड़ 45 लाख़ के विकास योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

0

सदर प्रखंड क्षेत्र के कुल 10 पंचायतों के करीब 25 गांवों में विकास को मिलेगी गति

विधायक बनकर बेटा/ भाई के रूप में किया सेवा, आशिर्वाद मिला तो हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में सेवा भावना का होगा विस्तार- मनीष जायसवाल

रविवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का रामगढ़ जिले के दौरे पर जाने के क्रम में हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित डेमोटांड़ में विधायक मद से बने मॉडल सामूदायिक भवन परिसर में भाजपा सदर पूर्वी और पश्चिमी मंडल के भाजपा कार्यकताओं और स्थानीय समर्थकों ने अभूतपूर्व अभिनंदन किया। लोगों ने गर्मजोशी से भाजपा झंडा के साथ नारे-जयकारे लगाते हुए बुके भेंटकर, फूल माला पहनाकर और पुष्प वर्षा करके उनका अनोखे तरीके से भव्य स्वागत किया ।

यहां भाजपा लोकसभा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने एक साथ अपने विधायक मद की राशि करीब 2 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत के सदर प्रखंड क्षेत्र के 10 पंचायत के करीब 25 गांवों के विकास योजनाओं का शिलान्यास- उद्घाटन किया साथ ही 4 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से सदर अंचल सह प्रखंड के बीडीओ/ सीओ सहित अन्य कर्मचारियों के आवास निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया ।

सदर प्रखंड क्षेत्र के कुल 10 पंचायतों के करीब 25 गांवों में विकास को गति मिलेगी। डेमोटांड़ का मॉडल सामूदायिक भवन के दुसरे तल्ले का भी उद्घाटन हुआ ।

मौके पर सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा की क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता रही है और इसी भाव से आगे भी कार्य करूंगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह करते हुए कहा की आपके बीच जिस प्रकार बेटा/ भाई बनकर हरेक सुख- दुख में सहभागी बना उसी प्रकार अगर आप मौका दें तो पुरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोगों का सुख- दुःख का साथी बनूंगा ।

मौके पर विशेषरूप से भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, दयामणि टोप्पो, दामोदर प्रसाद, जितेंद्र कुमार साहू, मोहन कुमार, संजय कुमार, कलेश्वर साहू, चौधरी प्रसाद साहू, देवनारायण कुमार, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, रामचंद्र प्रसाद, रामकुमार साहू, प्रकाश साहू, संतोष कुमार, कैलाश साहू, वीरेंद्र यादव, रामाज्ञा सिंह, सोहर साहू, रामचंद्र साहू, अर्जुन साहू, पप्पू राणा, रवि शंकर ठाकुर, प्रयाग पुरी, परमेश्वर प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, राजदीप साहू, रोहित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू प्रजापति, लखपति साव, रामेंद्र कुमार सिंह, नरेश कुमार, महादेव प्रजापति, चिंटू प्रजापति, कन्हैया कुमार, सुरेश साव, विजय साहू, वासुदेव साहू, राजकुमार, बलराम राम, विनोद कुमार, सुजीत कुमार,
संजय टोप्पो, नरेश कुमार,मुकेश कुमार, राजू प्रसाद, मथुरा साहू, भुनेश्वर साहू, राजू राम, प्रीतम कुमार, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र राम, शनिचरा राम, अजीत कुमार, बहादुर कुमार,कृष्णा मेहता, मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

रामगढ़ जिले के गोला, दुलमी और चितरपुर प्रखंड के एक दर्जन पंचायतों का बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया तूफानी दौरा, जनसंपर्क कर मांगा भाजपा के पक्ष में समर्थन

0

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका का पूजा- अर्चना करने के पश्चात रविवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के , दुलमी और चितरपुर प्रखंड के एक दर्जन से अधिक पंचायतों के दर्जनों गांवों का तुफानी दौरा किया और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष मतदान करने का अपील किया। लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरुआत गोला प्रखंड के चाडी पंचायत स्थित ग्राम कुसुमडीह से की।

जिसके बाद गोला प्रखंड के कुम्हारदगा पंचायत के गोला चौक, गोला बाजार, गोला डीवीसी चौक, नावाडीह पंचायत के हारुबेड़ा, सोनडिमरा, लोकसभा क्षेत्र का अंतिम छोर पर स्थित बरलंगा, बरियातू पंचायत स्थित कामता, बरियातू, दुलमी प्रखंड के कूल्ही, पोटमदाग, होंहे, होहद, सिकनी, पोना और लारी पंचायत के करीब दो दर्जन जगहों पर भाजपा और अपने पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को अपने बीच पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उनके एक दीदार को हरेक जगहों पर भीड़ जुटने लगी। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी ने मनीष जायसवाल का रामगढ़ की धरती पर स्वागत और अभिनंदन किया। लोगों ने उन्हें आश्वस्त भी किया की आने वाले लोकसभा चुनाव में देश के लिए अबकी बार 400 पार करने और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को बड़ी मार्जिन से जिताएंगे। प्रखंडों के दौरे के पश्चात मनीष जायसवाल ने रामगढ़ शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और कई आयोजनों में भी शामिल हुए ।

मोदी सरकार से हरेक घर है लाभान्वित, देश के लिए तीसरी बार दें मौका, हजारीबाग लोस में खिलाएं कमल- मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा की देश का हरेक घर पीएम मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित है, जनकल्याण के इस गति को आगे बढ़ाने के लिए तीसरी बार आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार बनाए। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भी बड़ा कमल खिलाएं और मुझे सेवा का एक मौका दें ।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

सीएम ने 639 करोड़ की लागत से बननेवाली पीरटाड़ लिफ्ट सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी, 165 गांवों के लाखों किसानों को होगा फायदा

0

गिरिडीह : जैनधर्म के तीर्थराज सम्मेद शिखर मधुबन में रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने 639 करोड़ की लागत से बननेवाली पीरटाड़ लिफ्ट सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी। सीएम बनने के बाद तीसरी बार गिरिडीह पधारे सीएम सोरेन ने कहा कि गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा किये गये अथक प्रयास का प्रतिफल है कि झारखड के दिशोम गुरु की कर्मस्थली में मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का लाभ नक्सल प्रभावित अति पिछड़े प्रखण्ड पीरटांड़ की 17 पंचायतों के 165 गांवों के लाखों लोगों को मिलेगा। किसानों के खेतों में पाइप लाइन के जरिये सिंचाई की जायेगी. इसके अलावा 100 से अधिक तालाबों में भी पाइप लाइन के जरिये ही सालों भर पानी लबालब भरा रहेगा, जिससे इलाके के लोग मत्स्य पालन भी कर सकेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सीएम एंव अन्य आतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

डबल इंजन की सरकार ने पीरटांड जैसे पिछड़े इलाकों पर कभी ध्यान नहीं दिया

कार्यक्रम को संबोधित करने हुए मुख्यमंत्री चंपाइ सोरेन ने कहा कि 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी हमारी सरकार राज्य का समुचित विकास कर झारखड को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है। यहां के आदिवासी-मूलवासी भाइयों को रोटी, कपड़ा, मकान के अलावा शिक्षा- स्वास्थ्य एवं खेतों में सिंचाई की सुविधा को लेकर काम कर रही है। इसी कड़ी में आज 639 करोड की लागत से बनने वाली आधुनिक मेगा सिंचाई योजना का शिलान्यास किया गया है। इसके पूरे होने से इस पिछडे क्षेत्र के लाखों किसानों के खेतों को सालों भर पानी मिलेगा जिससे किसान तीन बार खेती कर सकेंगे। सीएम ने कहा कि इस प्रकार की सिंचाई योजना से क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था मजबूत होगी और पलायन रुकेगा. भाजपा पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पीरटांड जैसे पिछड़े इलाकों पर कभी ध्यान नहीं दिया। महज लुभावने वायदे कर राज्य की जनता को बरगलाने का काम किया। सीएम ने राज्य के लोगों का अहवान किया कि आनेवाले आम चुनाव में भाजपा जैसे ठग और बहुरुपिए सियासी दलों के बहकावे में नहीं आना है। अगर भाजपा की गारंटी पर गये तो पछताना पड़ेगा।

सुदिव्य ने समय पर योजना पूर्ण होने की उम्मीद जतायी 

मौके पर मौजूद क्षेत्र के विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि आज की तिथि पीरटांड के लिए ऐतिहासिक है। अब इलाके के कृषकों को वर्षा के पानी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद किसान कई फसल अपने खेतों में उगा सकेंगे। इसके अलावा इलाके के 116 तालाबों में भी सालों भर पानी रहेगा। उन्होंने इस योजना स्वीकृति के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, सीएम चंपाई सोरेन, मंत्री बंसत सोरेन, इरफान अंसारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जतायी कि समय पर योजना पूर्ण हो, यही आशा करते हैं।

सीएम ने मरांगबुरू मांझीथान में पूजा-अर्चना की

इससे पहले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को जैन समुदाय के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेद शिखर हेलिकॉप्टर से पहुंचे. उनके साथ मंत्री बसंत सोरेन व अन्य के मधुबन पहुंचने पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा सहित अन्य ने स्वागत किया। सीआरपीएफ कैम्प में गिरिडीह पुलिस ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मधुबन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले  पारसनाथ पहाड़ की तलहटी से करीब एक किलोमीटर ऊपर आदिवासी समुदाय के सर्वोच्च पूजा स्थल मरांगबुरू मांझीथान में पूजा-अर्चना की और मांझीथान में मत्था टेका। इस दौरान सीएम ने मांझी हड़ाम को सम्मानित भी किया। पूजा स्थल पर पुजारी सुधीर बाश्के, दिशोम मांझी थान के अध्यक्ष सह मुखिया महावीर मुर्मू और मांझी थान के सदस्य सिकंदर हेंब्रम समेत आदिवासी समुदाय के कई लोग मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

AJSU नेता सतेन्द्र सिंह ने कांके मे आयोजित मैराथन में भाग लेते हुए, श्री सुदेश महतो को धन्यवाद दिया

0

रांची: आज कांके  में आयोजित मैराथन में भाग लेने के लिए  AJSU नेता श्री सतेन्द्र सिंह ने समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया। मैराथन के दौरान, उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव श्री सुदेश महतो को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस आयोजन के लिए महत्वपूर्ण योगदान किया।

मैराथन के प्रारंभिक चरण में श्री सतेन्द्र सिंह ने उम्मीदवारों को संबोधित किया और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली को अपनाएं। उन्होंने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ जीवन और फिटनेस को प्रोत्साहित करना है।

श्री सतेन्द्र सिंह ने समाज के लिए खेल के महत्व को बढ़ावा देते हुए कहा कि खेलना और प्रतिस्पर्धा मनोबल को मजबूत करता है और साथ ही साथ आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।

इस मैराथन को आयोजित करने के पीछे का मकसद था लोगों को एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित करना। इसके अलावा, आयोजन में भाग लेने वाले लोगों को एक अवसर मिलता है साथ में आनंद और उत्साह बांटने का।

समाज के लिए इस मैराथन का आयोजन करने में भाग लेने के लिए श्री सतेन्द्र सिंह ने श्री सुदेश महतो को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे योजनाओं का संचालन केवल समर्थन से ही संभव होता है, और इसके लिए उन्हें समाज का समर्थन और सहयोग बेहद आवश्यक है।

आखिरी शब्दों में, वे आशा जताते हैं कि इस मैराथन का आयोजन जनता को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझाने में मदद करेगा और लोगों को खेल की भावना और सामाजिक एकता का अनुभव कराएगा। 🏃‍♂️

News Desk

राम भक्तों के लिए

Jobs – पटना के इस कॉलेज मे प्रोफ़ेसर की नौकरी निकली है

0
ज्ञान प्रकाश स्वामी विवेकानंद  टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, पटना में  प्रोफेसरों की आवश्यकता

पटना: शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाने वाले ज्ञान प्रकाश शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, पटना में मास्टर इन कॉमर्स और मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन वाले उम्मीदवारों की आवश्यकता है।

ज्ञान प्रकाश स्वामी विवेकानंद  टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, पटना एक प्रमुख शिक्षा संस्थान है जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए उत्कृष्टता के साथ सेवाएं प्रदान करता है। इस महाविद्यालय की आवश्यकता अधिक उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों से प्रोफेसरों की आवश्यकता है जो विभिन्न विषयों में अध्ययन करते हैं।

मास्टर इन कॉमर्स और मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के उम्मीदवारों की आवश्यकता है जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने अद्वितीय ज्ञान का साझा करने के इरादे से उत्साहित हैं। उन्हें आधुनिक शिक्षा की तकनीकों में विशेषज्ञता होनी चाहिए।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि मास्टर इन कॉमर्स विभाग में वित्तीय अध्ययन, व्यवसायिक लेखा, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, वित्तीय बाज़ार और अन्य विषयों के लिए प्रोफेसरों की आवश्यकता है। साथ ही, मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग में डाटा साइंस, कंप्यूटर नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, वेब डेवलपमेंट, और अन्य विषयों के लिए प्रोफेसरों की आवश्यकता है।

इस अवसर का लाभ उठाने के लिए, उम्मीदवारों को उच्च शैक्षिक योग्यता, उत्तम कम्युनिकेशन कौशल, और अनुभव होना चाहिए। इन पदों के लिए योग्य और रुचिकर उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या संपर्क कर सकते हैं। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए अवसर है जो शिक्षा क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाने का सपना देख रहे

अपना प्रोफाइल इस ईमेल पर भेजें  – gyanprakash.trust@gmail.com

News Desk

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह से भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव ने गांव चलो अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं के लाभार्थियों से मिले, सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त

0

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव ने गिरिडीह से गाँव चलो अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विकास योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की।

इस महत्वपूर्ण समाचार के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव गिरिडीह से ने गाँव चलो अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत वह गिरिडीह जिले के कई गाँवों में जाकर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना।

गाँव चलो अभियान के दौरान, श्री यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनके अनुभवों को सुना। लोगों ने बताया कि इन योजनाओं के द्वारा उनका जीवन कैसे बदल रहा है और उन्हें कैसे आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

इस संदर्भ में,  श्री यादव ने यह बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं का लक्ष्य भारत के हर नागरिक तक पहुंचना है। गाँव चलो अभियान के माध्यम से भाजपा सरकार लोगों की आवश्यकताओं को समझ रही है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री यादव  ने गाँव के लोगों से मिलकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारी योजनाओं के लाभ का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि वे इन योजनाओं का लाभ लें और अपने जीवन को सशक्त और समृद्ध बनाएं।

इस प्रकार, गाँव चलो अभियान के माध्यम से दिनेश यादव लोगों के दिलों में भरोसा और उम्मीद की बात की, और उन्हें विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

 

News Desk

राम भक्तों के लिए

डॉ. आशा लाकड़ा जी  नियुक्ति राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में एक बड़ी उपलब्धि है – सतेन्द्र सिंह

0

रांची – भाजपा की राष्ट्रीय सचिव, डॉ. आशा लाकड़ा जी को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर अजसु पार्टी के नेता, श्री सतेन्द्र सिंह जी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

डॉ. आशा लाकड़ा जी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यक्रमों में बहुतायत उत्साह और समर्पण है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में एक बड़ी उपलब्धि है, जो उनके कौशल और योगदान की प्रशंसा करती है।

अजसु पार्टी के नेता, श्री सतेन्द्र सिंह जी ने डॉ. आशा लाकड़ा जी के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की है और उनके लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि वे समाज के हर वर्ग की उन्नति और समृद्धि के लिए संघर्ष करते हैं।

डॉ. आशा लाकड़ा जी के इस उपलब्धि को देखते हुए, समाज में गर्व की भावना है। उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

डॉ. आशा लाकड़ा जी की यह नियुक्ति उनके संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है। हम सभी उनके साथ हैं और उन्हें इस उच्च पद पर समर्पित रहने की शुभकामनाएं देते हैं। उनकी सेवाएं समाज के विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Satendra Singh – AJSU Leader

राम भक्तों के लिए

एचजेडबी आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज में हेल्थ प्राकृतिक चिकित्सक द्वारा एक दिवसीय शिविर

0

प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की एक इकाई

दिनांक 10 मार्च 2024 रविवार, समय : सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

स्थान : HZB आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज, जिला बोर्ड चौक, पुराना समाहरणालय के सामने, हजारीबाग

रजिस्ट्रेशन के लिए सम्पर्क करें – 8709943454, 9430315177

स्वस्थ रहना है समृद्ध रहना है। आपके शहर-आपके क्षेत्र में पहली बार हम आपको दवा और बीमारी जैसे बड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने आए हैं।

हमारा लक्ष्य शुरूआती बीमारी को गंभीर बीमारी बनने से रोकना

“प्राकृतिक चिकित्सा: स्वास्थ्य के लिए पुरानी युक्तियों का नया द्वार”

आज के भाग दौड़ की जिंदगी और प्रदुषित वातावरण के दुष्प्रभाव से बिगड़ते स्वास्थ्य के माहौल से हम सभी लोग भली भांति परिचित हैं। आज समाज के हर घर में कोई ना कोई व्यक्ति बीमार है या बीमारी की तरफ जा रहा है, जो मनुष्य समाज के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसी कारण प्राचीन प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के तहत बिना किसी दवाओं के पूरी जिंदगी के लिए स्वस्थ रह सकते हैं और बीमारी को जड़ से समाप्त कर सकते हैं साथ ही पूरे परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं । प्राकृतिक चिकित्सा के अंतर्गत आयुर्वेद, योग, प्राणायाम, सुजोक, रिकी, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंचर, कलर थेरेपी, मसाज थेरेपी, मड थेरेपी, साउंड थेरेपी, साल्ट थेरेपी, पंचकर्म, शरीर के आंतरिक अंगों की सफाई और बहुत सारी ऐसी प्राचीनतम पद्धतियां है जिनके तहत हम कम खर्च में अपने परिवार एवं समाज को पुरी जिंदगी के लिए बिना किसी दवा और दर्द के ठीक कर सकते हैं। हमारा शरीर प्रकृति के द्वारा निर्मित है और पंच तत्वों से मिलकर बना हुआ है । प्रकृति निर्मित होने के कारण शरीर के भरण पोषण के लिए प्राकृतिक चीजें ही चाहिए जैसे फल, साग, सब्जी, हवा, पानी, सूर्य की रोशनी, मिट्टी और प्रकृति के द्वारा जो भी चीजें मानव जीवन के लिए चाहिए। यह सारी चीजें मूलभूत आधार है और किसी कारण वश अगर इस प्राकृतिक शरीर को यह चीज ना मिले तो शरीर में असंतुलन पैदा होता है। अप्राकृतिक चीजें जैसे बर्गर, चाऊमीन, पिज़्ज़ा, सॉफ्ट ड्रिंक, कोल्ड ड्रिंक, तंबाकू, गुटखा आदि हमारे शरीर को दी जाएंगी तो हमारा शरीर समय से पहले बीमार होगा और कार्य करने की क्षमता कम होती जाएगी । इसी क्रम में प्राचीन प्राकृतिक चिकित्सा के साथ – साथ तमाम फल और खाद्य पदार्थ के तौर पर मोटे अनाज जैसे रागी मडुवा (रागी), मक्का, बाजरा, ज्वार, जिनका की प्राचीन काल में हमारे भारत वर्ष मुल रुप से इस्तेमाल किया जाता था, जिसे प्रकृति के द्वारा हमें निस्वार्थ भावना से दिया गया है, उनका हमारे शरीर के पालन पोषण के लिए बहुत ही अहम भूमिका है। हम आप सभी के लिए ” MY HEALTH NATUROPATH” को लेकर आए हैं जिसके माध्यम से नाड़ी चिकित्सा के तहत संपूर्ण शरीर की जांच मानव शरीर के हाथों से आधुनिक उपकरण के द्वारा किया जाता है और उसके पश्चात बायो फिजियोथेरेपी, उपवास, Detox, दिनचर्या, आयुर्वेदिक (रस, काढा, क्वाथ) और न्यूरोथेरेपी के माध्यम से उपचार किया जाता है।

शरीर में रक्त के उचित प्रवाह, शरीर की ऊर्जा, शरीर में पित्त, वात और कफ के उचित संतुलन, जीवन के कार्यशैली के आधार पर प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ अजय कुमार विश्वकर्मा एवं अनामिका सिहं (थैरेपिस्ट) के द्वारा प्रकृति तरीके से उपचार किया जाता है। हमें यह पूर्ण विश्वास है कि स्वास्थ्य के इस प्राचीन पद्धति के प्रचार प्रसार में आप सभी का पूर्ण सहयोग मिलेगा ताकि हम विलुप्त होते हुए इस प्राचीन पद्धति को भारत वर्ष के हर जन-जन तक पहुचाने में आप सभी का पूर्ण सहयोग हमें प्राप्त होगा।

राम भक्तों के लिए

महाशिवरात्रि पर झीलेश्वर महादेव मंदिर में समाजसेवी चंदन राठौर ने पूजा समाग्री का किया वितरण

0

पूरे मंदिर परिसर एवं रास्ते को आकर्षक व सुंदर सजावट का किया व्यवस्था

पूजा में निस्वार्थ- भाव से सहयोग करने से हमें आत्मीय खुशी मिलती है : चंदन राठौर

हज़ारीबाग़ – देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की आराधना के पवित्र पर्व ‘महाशिवरात्रि’ के अवसर पर शहर के कोलघट्टी झील नगर स्थित झीलेश्वर महादेव मंदिर में समाजसेवी चंदन राठौर ने पूजन समाग्री का वितरण किया। पूजन समाग्री में अक्षत चावल, रौडी, गुलाल, भांग, इलाइची दाना, दीपक, कपूर, घी, अरवा सुत्ता, बत्ती, माचिस, कलावा, भस्म, अगरबत्ती, श्रृंगार सेट, फुल बेलपत्र, धतुरा, अकवन, फुलमाला, दुध, दही, गंगा जल एवं चालीसा संग्रह पुस्तक का श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। वहीं समाजसेवी चंदन राठौर द्वारा पूरे मंदिर परिसर एवं रास्ते को आकर्षक व सुंदर सजावट का व्यवस्था किया गया।

मुख्य आकर्षण का केंद्र बाबा बैधनाथ मंदिर का प्रतिरूप से बाबा भोलेनाथ का साथ श्रृंगार रहा। इस दौरान समाजसेवी चंदन राठौर ने सभी को महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं भगवान शिव और माता पार्वती से सभी की मनोकामना पूर्ण करने की कामना की। मौके पर समाजसेवी चंदन राठौर ने कहा कि पूजा में निस्वार्थ-भाव से सहयोग करने से हमें आत्मीय खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि में भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से प्रसंन्न होकर जीवन में शुभ आशिर्वाद मिलता है

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium