26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 654

छत्तीसगढ़ी एकता मंच की महिला कमेटी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

0

खलारी। संत गुरु घासीदास सतनाम भवन में शुक्रवार की रात छत्तीसगढ़ी एकता मंच की महिला कमेटी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत जैतखाम में पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया गया। उसके बाद महिला कमेटी के द्वारा सामूहिक रूप से केक काटा गया एवं एक दूसरे को महिला दिवस की शुभकामना दी गई।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं के द्वारा प्रस्तुत की गई, साथ ही साथ महिलाओं के द्वारा कई प्रकार के खेल भी खेले गए। रात में महिला कमेटी के द्वारा नास्ता भोजन की व्यवस्था भी की गई थी । इस अवसर पर अमेरिका देवी, मीना देवी, रजनी देवी, पुष्पा देवी, भगवती देवी, गायत्री देवी, निशु देवी, क्रांति देवी, अहिल्या देवी, निशा देवी, कुमारी देवी,सोनई बाई केवट , अनीता देवी, राम बाई, निर्मला देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी। पूरे कार्यक्रम का संचालन निशु देवी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अमरिका देवी के द्वारा किया गया।

News – Kumar Prakash.

राम भक्तों के लिए

घाघरा नगड़ी ढलान के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग हुए घायल

0

घाघरा प्रखंड मुख्यालय नगड़ी ढलान के समीप शनिवार को दिन के 4 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में लातेहार जिला नेतरहाट केराखार निवासी प्रतीक बैग और अनुज कुजूर दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु गुमला रेफर कर दिया गया है।

नेतरहाट की ओर से एक बोलेरो वाहन आ रही थी। वही घाघरा की ओर से विपरीत दिशा से बाइक सवार दोनों व्यक्ति अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में नगड़ी ढलान घाघरा के समीप बोलेरो वाहन ने सीधे टक्कर मार दी फलस्वरुप दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार नशे में थे। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

घाघरा पशुपालन अस्पताल के समीप ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को मारा टक्कर,साइकिल सवार हुआ गंभीर रूप से हुआ घायल

0

घाघरा पशुपालन अस्पताल के समीप शनिवार के दिन के 5:00 बजे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार घाघरा पाकरटोली निवासी मोहन महली गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ग्रामीणों के सहयोग से घायल को टेंपो की मदद से घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर घाघरा थाना की ओर से ब्लॉक की ओर जा रहा था। वही साइकिल सवार हाथ देकर साइकिल से पार हो रहा था। इसी दरमियान ट्रैक्टर चालक ने सीधे टक्कर मार दी।जिससे साइकिल सवार घायल हो गया। साइकिल के चपेट में लेने के बाद उक्त ट्रैक्टर एक स्कूटी सवार को भी टक्कर मारी ।हालांकि वह बाल बाल बच गया। वही ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाया लेकिन वह भाग निकला। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना ले आई।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में लगभग आधा दर्जन लोग हुए गंभीर रूप घायल, अस्पताल में भर्ती।

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित दुंदरिया पेट्रोल पंप के समक्ष ऑटो (टेंपो) की टक्कर से स्कूटी सवार दो व्यक्ति हुवे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में उसी ऑटो (टेंपो) से इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि दुंदुरिया ग्राम निवासी अपने स्कूटी में सवार होकर गुमला से अपने घर आ रहे थे। इसी क्रम में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो (टेंपो) ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मारकर दिया, फलस्वरूप उक्त स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। यह देख घटनास्थल पर उपस्थित आक्रोशित व्यक्तियों ने टेंपो (ऑटो ) चालक के साथ मारपीट कर उसके ऑटो (टेंपो)का शीशा तोड़ दिया और बाद में ऑटो ( टेंपो ) से ही दुंदरिया ग्राम निवासी भोला सिंह और मंगल देव उरांव को इलाज के लिये उसी ऑटो (टेंपो) से गुमला सदर अस्पताल भेजा गया। जहां ऑटो (टेंपो) चालक ने घायलों को सदर अस्पताल गुमला में पहुंच कर फरार होने में सफल रहा।

दूसरी सड़क दुर्घटना बैजनाथ जलन कॉलेज रोड़ सिसई के समक्ष एक ऑटो ( टेंपो ) के पल्टने से तीन लोग घायल हो गये। बताया जाता हैं कि साप्ताहिक सिसई बाजार कर एक ऑटो (टेंपो ) में 6 लोग सवार होकर अपने घर बरगांव ग्राम जा रहे थे। इसी क्रम में सिसई कॉलेज के समक्ष एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में ऑटो (टेंपो) पल्टी हो गया। टेंपो में 6 लोग सवार थे जिसमें से तीन लोग घायल हो गये जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये रेफरल अस्पताल सिसई ले जाया गया। जहां, एक गंभीर रूप से घायल बरगांव ग्राम निवासी 19 वर्षीय निक्की देवी को प्राथमिक उपचार और इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में निक्की देवी का इलाज चल रहा हैं।

तीसरी सड़क दुर्घटना, बिशुनपुर डीपा बगीचा के समक्ष सब्जी लोड आईसर 407 की चपेट में आने से बाइक सवार चोरका खंड ग्राम निवासी सुधवा नगेसिया हुआ घायल गंभीर रूप से घायल प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि आईसर 407 वैन और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी , कि बाइक सवार व्यक्ति का हेलमेट फट गया। उसके सर में भी चोट आई है। अगर वह हेलमेट नहीं पहना रहता तो निश्चित रूप से इस दुर्घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो जाती।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग के बीजेपी लोस प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी, कटकमदाग और पदमा क्षेत्र के 30 गांवों का किया तुफानी दौरा

0

आगामी लोस चुनाव में मांगा समर्थन, कहा देश के लिए तीसरी बार बनाए मोदी सरकार

हजारीबाग के बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने शनिवार को कटकमसांडी, कटकमदाग और पदमा प्रखंड क्षेत्र के 16 पंचायतों के करीब 30 गांवों का किया तुफानी दौरा किया और बीजेपी और अपने पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग और कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में करीब 14 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया और क्षेत्र के कई आयोजनों में भी शामिल हुए। सभी जगहों पर लोगों ने लोगों ने गाजे बाजे के साथ अभूतपूर्व अभिनंदन कर अपना पुरजोर समर्थन करने का भरोसा जताया। लोगों में देश में नरेंद्र मोदी और हजारीबाग में मनीष जायसवाल को चुनने को लेकर खड़ा उत्साह देखी जा रही है ।

कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र में 82 लाख की विकास योजनाओं का दिया सौगात, एक दर्जन गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

भाजपा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड के 6 पंचायतों के एक दर्जन गांवों का सघन दौरा किया और करीब 82 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में कमल निशान पर मतदान करने का अपील करते हुए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। मनीष जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के कुंडीलबागी, ढेंगुरा, दामोडीह, रेवाली, मसरातु, पसई, बानादाग, कटकमदाग, सुल्ताना और पकरार में जनसंपर्क अभियान चलाया। सभी जगहों पर लोगों ने गाजे- बाजे के साथ भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का अभूतपूर्व स्वागत किया ।

भाजपा सांसद प्रत्याशी का कटकमसांडी में हुआ अभूतपूर्व स्वागत, करीब 13 करोड़ की विकास योजनाओं का दिया सौगात

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को तुफानी जनसंपर्क अभियान चलाया और प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाके में करीब 13 करोड़ की विकास योजनाओं का सौगात दिया। भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरूआत कंचनपुर पंचायत के ग्राम हेदलाग से की। यहां 97 लाख की लागत के ग्रामीण पथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। यहां से कंचनपुर पहुंचे जहां श्री श्री 1008 श्री पंचमुखी हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय यज्ञ के जल यात्रा में शामिल हुए। जिसके बाद छड़वा डैम, काली मंदिर से मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा की छड़वा के इस काली मंदिर परिसर के विकास के लिए मैं कटिबद्ध हूं और रहूंगा।

उन्होंने कहा की आज इस परिसर के विकास की कड़ी में एक ओर प्रयास धरातल पर आया जब मैंने यहां अपने विधायक निधि की राशि 15 लाख रुपए से निर्मित एक खुबसूरत सामुदायिक भवन का सौगात दिया। जिसके बाद प्रखंड क्षेत्र के 08 पंचायत के करीब डेढ़ दर्शन गांवों का तुफानी दौरा कर स्थानीय लोगों को विकास योजनाओं की सौगात दी साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने और भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अपील भी किया। इस दौरान सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के कंचनपुर, पबरा, कंडसार, डाड, बेलरगड्डा, शाहपुर डाटोखुर्द और रेबर पंचायत के करीब 18 गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। पबरा में विधायक निधि की राशि 3 लाख से पीएससी पथ, कंडसार में 80 लाख से स्कूल उन्नयन कार्य, नवादा में एक करोड़ की लागत के सड़क निर्माण, डाड में 1.6 करोड़ की लागत से स्कूल उन्नयन कार्य, कटकमसांडी मुख्यालय में करीब 4.5 करोड़ की लागत से बीडीओ/ सीओ सहित अन्य कर्मचारियों का आवास निर्माण, कटकमसांडी के खैरा में नदी पर 5 करोड़ की लागत के पुल निर्माण और उलांझ में 3.5 लाख की लागत से चारदीवारी निर्माण कार्य का उद्घाटन- शिलान्यास कर जनता को सौगात दिया ।

पदमा प्रखंड के कुटीपिसी और नावाडीह में मनीष जायसवाल को मिला अपार जनसमर्थन

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा क्षेत्र स्थित पदमा प्रखंड के ग्राम कुटीपिसी और नावाडीह में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने जनसंपर्क अभियान चलाया तो लोगों ने पुरजोर समर्थन का भरोसा उन्हें जताया। मनीष जायसवाल के स्वागत में गाजे बाजे के साथ देर शाम तक लोग यहां इंतजार करते रहे और उनका शानदार स्वागत किया ।

वर्तमान समय में देश की पुकार हैं मोदी सरकार, लोस चुनाव में कमल खिलाएं, तीसरी बार मोदी सरकार बनाए- मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल ने अपने दौरे और जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से कहा की हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में आपका बेटा/भाई बनकर करीब 10 वर्षों तक सेवा में कोई कमी नहीं की और विकास को गति प्रदान किया है जिसका आईना आपके समक्ष है। पिछले करीब 10 सालों में मोदी सरकार ने आपके जीवन में कई व्यापक बदलाव लाया है और विकास के देश देश के मान को संपूर्ण दुनिया में बढ़ाया है। इसीलिए वर्तमान समय में देश की पुकार हैं मोदी सरकार ही चाहिए। मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा की हजारीबाग लोकसभा चुनाव में कमल खिलाएं और तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर मुझे भी संसद में आपकी आवाज उठाने का मौका दें ।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

मौके पर कटकमदाग प्रखंड में मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि इंद्रनाथ कुशवाहा, जिला महामंत्री भाजयुमो आशीष कुमार गुप्ता, पूर्व प्रमुख अशोक कुमार यादव विधायक प्रतिनिधि लीलावती देवी संध्या देवी शंभूगोप, पीयूष राणा, प्रेमजीत शर्मा, विकासयादव,सुनीलमालकार, धीरज राणा, आशीष कुमार, हुलास कुशवाह, मनीष कुमार, सागर कुशवाह, बिनोद कुशवाहा, उदो गोप,महेन्द्र प्रशाद, सुरेंदर गुप्ता, कमल साव,सुनील यादव,बसंत यादव,राजेन्द्र ठाकुर, मनीष कुमार, सिद्धार्थ कुमार,दीपक कुमार पंडित,विजय गिरी,रोहन साव, जगन्नाथ प्रसाद, कैलाश प्रसाद, राजू साव, अर्जुन मिस्त्री, सुरेश साव, नवल प्रसाद, वासुदेव प्रसाद, सपना देवी रीना राय भट्ट, कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशीरी राणा, सदर विधानसभा प्रतिनिधी दिनेश सिंह राठौर,कटकमसांडी पश्चिम मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव,कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष जीवन प्रसाद मेहता,कटकमसांडी प्रखंड के पूर्वी जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, गदोखर पंचायत के मुखिया नारायण साव,कंचनपुर पंचायत के मुखिया अशोक राणा, कंडसार पंचायत के मुखिया वीना देवी ,मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, पबरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत रजक, डांड पंचायत के पूर्व मुखिया मथूरा प्रसाद मेहता, महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुनीता यादव,साहपुर , ढौठ़वा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सोहर राणा, आराभुषाई मुखिया आदित्य दांगी,महा मंत्री राकेश सिंह, युवा मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक मेहता ,लुपुंग के पूर्व मुखिया दिलीप कुमार रवि,महामंत्री अरविंद यादव, रेबर पंचायत के मुखिया कलावती देवी ,मुखिया प्रतिनिधी हलधर यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रमोध यादव, पूर्व मुखिया राजकुमार यादव, प्रकाश यादव, विजय दांगी,बाझा पंचायत के पूर्व मुखिया लीलो सिंह भोक्ता, साहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेम प्रसाद, दुर्जय प्रसाद,महामंत्री अरविंद यादव, कटकमसांडी भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता महाबीर सिंह, रामू राम, प्रयाग पासवान ,दुर्जय प्रसाद,कपिल दांगी,बिजुल देवी,घनश्याम यादव, प्रकाश कुशवाहा,सचिन मेहता,विकाश मेहता,सरयू सिंह,मनोज पांडेय,अमित सिंह,सोनू सिंह,चिंतन शर्मा,दीपक यादव, सुबाश यादव,कपिल दांगी,पूर्व मुखिया राजकुमार यादव, प्रकाश यादव, विजय दांगी,सुभाष यादव, दीपक यादव, समुन्दर प्रसाद , सहदेव यादव, , प्रकाश यादव, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रामचंद्र यादव, कैलश अनुराग मित्तल उर्फ सीकू, रंजीत राणा, बलदेव प्रजापति, खिरोधर यादव, सुभाष दांगी ,उदय मेहता,संदीप मुंडा, दिनेशर यादव, बैजनाथ यादव, शंकर यादव और पदमा क्षेत्र में दर्जनों भाजपा नेता और समर्थक मौजूद रहे ।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

0

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दें: डॉ अरविंद कुमार यादव

 

भेदभाव रहित समाज से ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है : डा.बसुंधरा

हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय की महिला कर्मचारियों ने केक काटकर इस दिवस को सेलिब्रेट किया। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि आज के समय में महिलाओं ने खुद को बेहद सशक्त बना लिया है। महिलाएं अपने घर गृहस्थी के साथ तमाम क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं। साथ ही घर और वर्कप्लेस दोनों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहीं हैं। महिलाएं न सिर्फ घर बल्कि बाहर भी अपनी मौजूदगी से सब बेहतर बना देंती हैं।

समाज को जरूरत है कि वह उनके साथ होने वाले हर भेदभाव को दूर करें और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दें। महाविद्यालय की आइक्यूएसी समन्वयक डॉ बसुंधरा कुमारी ने कहा कि भेदभाव रहित समाज से ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। जिम्मेदारियों के निर्वहन में महिला आज एक कदम आगे चल रहीं हैं। मौके पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सहित बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षु उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के योग केंद्र में नामांकन जारी

0

योग केंद्र में नए सत्र (2023-2025) MA इन योगा एंड नेचुरलपैथी स्नातकोत्तर का नामांकन चांसलर पोर्टल के द्वारा दिनांक 25 फरवरी से 15 मार्च तक विनोबा विश्वविद्यालय में आरंभ है। काउंसलिंग की तिथि 16 मार्च से 19 मार्च तक निर्धारित है। एडमिशन और सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन 21 मार्च से 24 मार्च तक होगा। स्नातक किए हुए किसी किसी विषय में विद्यार्थी 45% अंक के साथ हो वह चांसलर पोर्टल के द्वारा नामांकन ले सकते हैं इसकी सूचना विभाग के निदेशक द्वारा दी गई। विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

जिला स्वास्थ्य समिति, गुमला के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह आयोजित किया गया

0

यह समारोह एस एस हाई स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी नुर आलम थे। समारोह का विधिवत उद्घाटन अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्जविलत कर किया गया।

उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा मिलकर किशोर किशोरियों के लिए किए जा रहे कार्यक्रम से किशोर स्वास्थ्य में लाभ मिल रहा है। यह लाभ से आने वाला समय स्वस्थय युवा का निर्माण होगा। सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप ने बताया कि किशोर किशोरावस्था में मन पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग मिलकर 10-19 के के किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य शिक्षा दिया जा रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी नुर आलम ने कहा कि व्यक्ति की पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य है। स्वास्थ्य रहने से शिक्षा प्राप्त कर सफल नागरिक बनना आसान है। अतिथियों द्वारा जिले के सभी बारहों प्रखंड से दो दो उत्कृष्ट हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेस्डर (शिक्षक) को शिल्ड और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन एस एस हाई स्कूल के प्रधानाचार्य , मंच संचालन डीपीएम जया रेशम खाखा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला लेखा प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनित आनंद, एसटीटी रामाकांत, बीटीटी गीता, सारिका, अंजू, जोसेफिन, पारसनाथ, जसिंता, विनिता सहित शिक्षक और किशोर किशोरियां उपस्थित हुए।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

नेशनल हाईवे 23 पर ट्रैक्टर में लगभग 1 लाख रुपए मूल्य का नौ (9) बड़ा बोटा लकड़ी और ट्रैक्टर जब्त

0

ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत नेशनल हाईवे 23 पर स्थित दुम्बों मंदिर के समक्ष एक ट्रैक्टर में लोड गम्हार लकड़ी, चार पीस बड़ा बोटा और जामुन का 5 पीस बड़ा बोटा लकड़ी और एक ट्रैक्टर को जब्त कर सिसई वन विभाग ने सिसई नर्सरी वन कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है। वनपाल राजेश कुजूर ने बताया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर ट्रैक्टर सहित जब्त लकड़ी को वन नर्सरी कार्यालय परिसर सिसई में सुरक्षित रखा गया है। बताया जाता है कि चालक भागने में सफल रहा। लकड़ी की लागत मूल्य लगभग एक लाख (₹100000 ) रुपया बताई जा रही है। छापामारी दल में वनपाल राजेश कुजूर , वनरक्षक प्रवीण कुमार तिर्की रजत , किरण डुंगडुंग , मो० साजिद , सतीश कुमार भगत और चालक रोहित जानकारी अभियान में शामिल थें।

आम ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग कभी भी अपने दम पर छापामारी नहीं कर पातीं है क्यों ??
हमेशा लकड़ी गुप्त सूचना के आधार पर ही लकड़ी पकड़ा जाता है क्यों ??
लकड़ी तस्कर, ट्रक, पिकअप वैन, ट्रैक्टर, आदि वाहन के चालक भागने में सफल क्यों हो जाते हैं ???
जो वन विभाग पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं,क्या वन विभाग और लकड़ी माफियाओं के बीच मधुर संबंध और सांठगांठ है??

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

पूर्ववर्ती छात्र संघ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 14 मार्च को प्रतियोगिताएं होगी आयोजित

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र संघ (VIBHAA) के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिला समावेशन” (Inspire Inclusion) विषयक पेंटिंग प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । प्रतियोगिता 14 मार्च को विश्वविद्यालय की मल्टीपर्पस परीक्षा हाल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता शुल्क प्रति विधा 40 रु० प्रति प्रतिभागी पंजीयन शुल्क के रूप में निर्धारित किया गया है। पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सामग्री स्वयं लाना होगा। चार्ट पेपर संघ के द्वारा दिया जाएगा |

हर प्रतियोगिता का विषय महिला दिवस से संबंधित होना चाहिए । पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता 14 मार्च को मल्टीपर्पस हॉल में होगा। भाषण प्रतियोगिता आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होगा। तीनों विधाओं के विजेताओं को दिनांक 16.03.2024 को क्रमशः प्रथम, – द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार से स्वामी विवेकानंद सभागार, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में पुरस्कृत किया जायगा।

प्रतियोगिता का संचालन IQAC के निदेशक प्रो सादिक रज्जाक , राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो सुकल्याण मोइत्रा, विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुशवाहा , पूर्ववर्ती छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ मो0 मंसूर आलम फाखरी, उपाध्यक्ष डॉ अमिता , डॉ जयप्रकाश रविदास , अरुण कुमार , सचिव डॉ सनी कुमार , कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार प्रधान, जया सिन्हा, मुकेश राम प्रजापति और अन्य कमेटी सदस्यों की देखरेख में संपन्न होगा।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium