28.9 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 661

मैकलुस्कीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक राणा जंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में की गई

0

खलारी, 24 जुलाई : मुहर्रम पर्व को लेकर मैकलुस्कीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सोमवार को थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुहर्रम पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर थाना प्रभारी ने मुहर्रम पर्व के जुलूस के रूट की जानकारी ली। उन्होंने पूर्व से निर्धारित रूट पर ही जुलुश निकालने की बात कही। साथ ही आपत्तिजनक गाना बजाने से परहेज करने की अपील की। कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन सजग है। किसी भी समस्या पर प्रशासन को सूचित करें। उन्होने ने आपसी सद्भाव के साथ संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। मुहर्रम को लेकर जुलूस के साथ पुलिस मौजूद रहेगी एव गश्ती भी की जाएगी। इस मौके पर मुखिया शिवरत मुंडा, पुष्पा खलखो, संतोष कुमार महली, श्याम सुंदर सिंह, जितेंद्र पाण्डेय, शषि प्रसाद, अमृत भोगता, सहदेव महली, अनिल गंझू, शेख शकील अहमद, कुलदीप प्रसाद साहू, गोपाल सिंह,जफरुद्दीन असारी, अजीज असारी, सुरेश प्रसाद, पयहारी भगत, बबलु लोहरा, मो अब्बास, अकबर खान, इम्तियाज खान, जीसान खान, हुसैन खान, जाहिद अंसारी, अनिल कुमार, मुकेश भुईयां, पवन कुमार साहू, फारूक रजा, साजिद अंसारी आदि उपस्थित थे।
News  :- Kumar Prakash

 

राम भक्तों के लिए

खलारी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शान्ति समिति की बैठक

0

खलारी, 24 जुलाई : खलारी थाना परिसर में मोहर्रम त्योहार  को लेकर सोमवार को शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मस्जिद कमिटी, पत्रकार गण एवं थाना के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 29 जुलाई को मोहर्रम त्योहार मनाने का निर्णय लिया। जिसमें सभी ने शान्ति और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की बात कही। साथ ही सभी लोगों ने विधि व्यवस्था संधारण करने हेतु प्रशासन को हर सम्भव प्रयास करने को आस्वस्त किया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फरीद आलम ने सरकार एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के बारे में विस्तार से बताया, साथ ही क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि त्योहार शान्ति और सौंदर्य पूर्वक मनाएं और सभी की भावनाओं का ख्याल रखें। मौके पर क्षेत्र में साफसफाई एवं बाइकरों द्वारा बेतरतीब तरीके से मोटरसाइकिल चलाने और तेज ध्वनि वाले साइलेंसर वाले मोटरसाइकिलों के उत्पात की समस्या रखे जाने पर थाना प्रभारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शहीद चौक खलारी के सभी मुर्गा व मछली दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि दुकान की गंदगी रोड पर न फेंक कर उसकी उचित व्यवस्था करें साथ ही बेतरतीब तरीके से मोटरसाइकिल चलाने वाले एवं तेज ध्वनि वाले बाइकरों के लिए कहा कि नियमानुसार बाइक चलायें जिससे किसी को परेशानी न हो। गन्दगी फैलाने वाले दुकानदार एवं बाइकरों को सचेत करते हुए कहा कि उनके पकड़े जाने पर उचित दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस बीच अन्य वक्तावों ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान एसआई संदीप कुमार, एएसआई सहदेव महतो, मुखिया तेजी किस्पोट्टा, असर्फी राम, कृष्णा चौहान, पृथ्वी सिंह, विक्की सिंह, आनंद सिंह, कार्तिक पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, शत्रुंजय सिंह, जहीर अंसारी, सादिक अंसारी, मनोज यादव, शंकर बड़ाईक, असद एवं मस्जिद कमिटी  के अलावे अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

News :- Kumar Prakash

 

राम भक्तों के लिए

कटकमदाग प्रखण्ड में नहीं थम रहा भू-माफियाओं का आंतक

0

कटकमदाग प्रखण्ड में नहीं थम रहा भू-माफियाओं का आंतक जमीन मालिक के साथ पुलिस प्रशासन भी है परेशान ढेंगुरा के इंतखाब आलम ने दिया है थाने में आवेदन।

संवाददाता: हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के ग्राम ढेंगुरा निवासी इंतखाब आलम ने अपने जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर कटकमदाग थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने तत्काल भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। आवेदन में कहा गया है कि ग्राम ढेंगुरा में खाता संख्या 128, प्लॉट संख्या 2328, रखवा 31.25 एकड़ भूमि 2007 में खरीदगी से हासिल है। पूर्व में ग्राम रोमी निवासी मोहम्मद निसार ने सदर एसडीओ कार्यालय में दंड प्रक्रिया संहिता 144 के तहत वाद चलाया था। जिसे न्यायालय से खारिज कर दिया गया। मैने भूमि की घेराबंदी कर एक झोपड़ी भी बनाया हूं। जिस पर खेती भी कर रहा हूं। लेकिन रोमी निवासी मोहम्मद निसार ने अपने साथ 50-60 लोगों को लेकर ढेंगुरा गांव पहुंचे और जेसीबीसी से निर्माण कार्य कराने लगे। तभी उन्होंने कटकमदाग थाना में इसकी सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। बताते चलें कि उक्त जमीन पर टाइटल सूट जिसका केश नम्बर 166/2008 तथा 08/13 भी चल रहा है जिसमें न्यायालय ने किसी भी पक्ष को निर्माण कार्य करने पर सख्त पाबंदी लगाई है इंतखाब आलम का उक्त जमीन पर एक कमरा भी बना हुआ है जिसका ताला भी भू-माफियाओं ने तोड़ दिया था जिसमें कटकमदाग पुलिस ने ताला लगाकर फिलहाल चाभी इंतखाब आलम को सौंप दिया है।

News :- Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुण्ड धाम परिसर व स्नानागार कूंडो का स्थानीय युवाओं के द्वारा साफ-सफाई

0

बरकट्ठा:-(हजारीबाग)प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुण्ड धाम परिसर व स्नानागार कूंडो का साफ-सफाई स्थानीय युवाओं एवं समाजसेवियों के द्वारा श्रमदान कर किया गया। बताते चलें कि सूर्यकुण्ड धाम परिसर का साफ-सफाई करनें के लिए किसी भी प्रकार का कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे आये दिन सूर्यकुण्ड के कूंडो एवं आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है।गंदगी रहने के चलते दूसरे प्रदेशों से आने पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छ जल से स्नान करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिन कठिनाइयों को मद्देनजर रखते हुए।आज स्थानीय युवाओं के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिस अभियान में श्रीकांत मैथेमेटिक्स हजारीबाग निदेशक सह् जिप प्रतिनिधि चंद्रकांत पाण्डेय, समाजसेवी सुरेश कुमार पाण्डेय, अनुज कुमार पाण्डेय,अजीत कुमार पाण्डेय, बेसिक स्कूल अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, जयराज पासवान, राजू पासवान, रिंकू माली, श्याम प्रसाद वर्णवाल, बिरजू साव, शेषनाथ सिंह, रामाअवतार पाण्डेय, संदीप मंडल व अन्य लोगों ने सफाई अभियान में सहयोग किये।

News :- Vijay Chaudhary

 

राम भक्तों के लिए

मां मथुरासिनी मंदिर में विचारगोष्ठी एवं दीप महायज्ञ का आयोजन, लोगों को वृक्षारोपण के लिए पौधे बांटे गए

0

गिरिडीह : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गृहे-गृहे यज्ञ अभियान के तहत रविवार को मिर्जांगंज स्थित मां मथुरासिनी मंदिर में विचारगोष्ठी एवं दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। विचारगोष्ठी की अध्यक्षता जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह एवं जमुआ प्रखंड समन्वयक किशुन महतो ने संयुक्त रूप से किया एवं संचालन गायत्री परिवार ट्रस्ट के ट्रस्टी नारायण महतो ने किया। मौके पर 108 दीपक प्रज्ज्वलित कर दीप महायज्ञ में गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय महामंत्र से सबके कल्याण एवं उज्जवल भविष्य के लिए आहुतियां प्रदान की गई। इस क्रम में पर्यावरण संरक्षण के तहत सभी लोगों के बीच एक दर्जन पौधों का वितरण करने के साथ ही पांच पांच वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया।

समस्याओं का निराकरण वेद माता गायत्री की प्रतिष्ठा से ही संभव: कामेश्वर सिंह

मौके पर जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि वर्तमान समस्याओं का निराकरण घर-घर में वेद माता गायत्री की प्रतिष्ठा से ही संभव है। कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य सभी सुख-सुविधाओं के रहते हुए भी तनाव से ग्रस्त है और संकटों से घिरा हुआ है. इसका एकमात्र समाधान सद्बुद्धि की देवी मां गायत्री के शरण में ही जाने से ही होगा। प्रतिदिन 20 मिनट अपने-अपने घरों में गायत्री महामंत्र की साधना अवश्य करनी चाहिए ताकि हम इस विकट परिस्थिति से निजात पा सके।

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

कार्यक्रम को सफल बनाने में राम लखन राम, प्रकाश गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, आशीष कुमार, बिट्टू कुमार गुप्ता महाजन, हीरामन राम, कंचन देवी, स्नेहलता देवी, नीलम गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, माधुरी गुप्ता, सपना सेठ, सावित्री सेठ, अनुपमा गुप्ता, सीमा गुप्ता, संगीता गुप्ता सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

राम भक्तों के लिए

10 दिनों के भीतर अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं तो, दूसरे दिन से भीम आर्मी का उग्र आंदोलन शुरू : उज्ज्वल कुमार रावण

0

गिरिडीह (जमुआ) : हीरोडीह थाना क्षेत्र में रविवार को कोदम्बरी चौक में भीम आर्मी जय भीम के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार रावण के नेतृत्व में रोड जाम किया गया. मौके पर जमुआ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह, हीरोडीह थाना प्रभारी अग्रवाल व पुलिस गश्ती के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचा. उज्ज्वल कुमार रावण ने पुलिस प्रशासन से सीधे सवाल किया कि 10 दिनों के भीतर सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो, 11वां दिन भीम आर्मी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा. इसपर पुलिस-प्रशासन ने सहमति जताते हुए कहा कि 10 दिनों के भीतर अभियुक्त पकड़े जाएंगे.

पीड़ित परिवार ने भीम आर्मी से लगाई थी गुहार

बता दें कि पिछले महीने बेरिया गांव में जमीन संबंधी विवाद में एक पक्ष कारू दास को पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी, परंतु आरोपियों की गिरफ्तारी डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है. दूसरी तरफ पीड़ित परिवार के लोगों में भय व्याप्त है. सदमे के कारण मृतक कारू दास का मां भी गुजर गई. इसके बावजूद पुलिस के मौन रवैये से पीड़ित परिवार के लोगों को पुलिस से भरोसा उठ गया. पीड़ित परिवार ने भीम आर्मी जय भीम से न्याय दिलाने की मांग की. इस रोड जाम आंदोलन में भीम आर्मी जय भीम के अधिवक्ता सह जिला अध्यक्ष एकलव्य कुमार उजाला, आईटी सेल प्रभारी राहुल राजवंश, जिला कोडिनेटर डॉक्टर सुरेश जॉर्नल, रामेश्वर, सुरेश, सुनील, सतीश, पप्पू, अशोक, अजय, उमेश, पवन, घनश्याम, महेंद्र, किशुन, राजकुमार, महेंद्र दास, प्रदीप एवं दर्जनों लोग उपस्थित थे.

राम भक्तों के लिए

लोबिन हेंब्रम ने कहा-झारखंड और झारखंडी समाज के हक और अधिकार की लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा

0

रांची : मैं जिन्दा रहूं या ना रहूं…झारखंड और झारखंडी समाज के हक और अधिकार की लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा. झारखंड बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में संकल्प दिवस सह माल्यार्पण समारोह में बोरियो विधायक सह झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय मुख्य संयोजक लोबिन हेंब्रम ने मेकन श्यामली कॉलोनी के त्रिमूर्ति चौक, डोरंडा में माल्यार्पण सह संकल्प दिवस पर सोमवार को उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आज से 21 वर्ष पूर्व संतोष कुंकल, विनय तिग्गा, कैलाश कुजूर ने जिस सपनों के साथ शहीद होने का काम किया था, उनके शहीदी तथा बलिदान को हमलोग व्यर्थ नहीं जाने देंगे और सड़क से सदन तक उनके देखे गए सपनों को पूरा करने के लिए खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति को लागू कराने की दिशा में हम लगातार संघर्ष करते रहेंगे। विधायक ने कहा कि राज्य निर्माण के 23 वर्ष के बाद भी झारखंड में दलित, आदिवासी-मूलवासी भाइयों के जल, जंगल जमीन और नौकरी लूटी जा रही है और पूर्ववर्ती सरकार हो या वर्तमान सरकार हो, सब धृतराष्ट्र की भूमिका में बैठकर इस लूट को देखने का काम कर रहे हैं, जिसकी हम निंदा करते हैं।

डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों के सपनों को पूरा करना हमारा मकसद है: वीएस नायक

इस अवसर पर झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक विजय शंकर नायक ने कहा कि हम डोमिसाइल आंदोलन के वीर शहीदों के देखे गए सपनों को पूरा करने के लिए हम गोलबंद होकर संघर्ष करने का काम करेंगे और उनके देखे गए सपनों को पूरा करने का काम करेंगे. यह दुर्भाग्य का विषय रहा कि आज हम इन वीर शहीदों के सपनों को पूरा नहीं कर सके हैं. उन्होंने कहा के वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार को हम लोग लगातार आईना दिखाने का काम कर रहे हैं. खतियान आधारित नियोजन नीति स्थानीय नीति के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं, मगर सरकार इस दिशा में 4 वर्ष के बाद भी एक कदम आगे नहीं बढ़ा सकी है, जो दुख और आक्रोश का विषय है।

झारखंड बचाओ मोर्चा के कई नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

इस अवसर पर झारखंड बचाओ मोर्चा के नेता प्रेमशाही मुण्डा ने कहा कि आनेवाले दिनों में हमलोग विभिन्न झारखंडी नामधारी संगठनों को गोलबंद कर एक व्यापक आंदोलन खड़ा करेंगे, ताकि वीर शहीदों के सपनों को हम पूरा कर सकें। सुशांतो मुखर्जी ने कहा कि यह आक्रोश  का विषय है कि राज निर्माण के 23 वर्ष हो जाने के बाद भी आज झारखंडी समाज अपने अस्तित्व और पहचान की लड़ाई लड़ने पर मजबूर है. झारखंड बचाओ मोर्चा के नेता जगदीश पाहन और हलधर चंदन पाहन ने कहा कि झारखंडी समाज के हक और अधिकार अपनी पहचान की लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाने के लिए हमें जो भी आंदोलन करना पड़ेगा, हमलोग सब मिलकर का काम करेंगे। आनन्द तांबा और विक्की  पाहन ने कहा कि अब इस दिशा में कोई भी कोताही बरती नहीं जाएगी और डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके सपने को पूरा कर सकेंगे. माल्यार्पण सह संकल्प दिवस पर  मुख्य रूप से भीम तिर्की, बंसी लोहरा, सबरीना टोप्पो, संदीप राम, मुन्ना टोप्पो, राजेश लोहरा,, निरंजना हेरेंज, अजय नाग, भोला अंसारी, मंटू राम, भूषण कच्छप, कुन्दन कुमार सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

बंधु तिर्की ने डोमिसाइल की लड़ाई में शहीद हुए युवकों की श्रद्धांजलि सभा में कहा-इनकी शहादत आनेवाली नस्लों के लिए एक प्रेरणा है…जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है

0

रांची : डोमिसाइल स्थानीयता आंदोलन में अपने हक-अधिकार एवं अस्तित्व की लड़ाई में 24 जुलाई को अपने प्राणों की आहुति देनेवाले शहीद कैलाश कुजुर, विजय तिग्गा, संतोष कुंकल के शहादत स्थल त्रिमूर्ति चौक मेकॉन कॉलोनी, डोरंडा में इनकी 21 पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। इनकी शहादत आनेवाली नस्लों के लिए एक प्रेरणा है, जो इतिहास के पन्नों में सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा.

श्रद्धांजलि सभा में ये लोग थे शामिल

श्री तिर्की ने कहा कि झारखंड के आदिवासी-मूलवासी को अधिकार दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में लक्ष्मीनारायण, जगदीश, जगदीश लोहरा, अजय कच्छप, शिवा कच्छप, अरविंद बाखला, राजू महतो विनय बागे, सविता कुजूर, विजय शंकर नायक, आशीष लकड़ा, रोशन तिर्की आदि शामिल हुए. सभा का संचालन संजय कच्छप ने किया।

राम भक्तों के लिए

डकरा में मणिपुर की घटना के विरोध में एससी/एसटी/ओबीसी एकता मंच डकरा एवं आरपीआई अंबेडकर ने पुतला दहन किया 

0

खलारी, 23 जुलाई : एससी/एसटी/ओबीसी एकता मंच डकरा एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर के द्वारा मणिपुर घटना के विरोध में रविवार को प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मणिपुर सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से पुर्व काफी संख्या में दोनों संगठन की महिलाएं एवं कार्यकर्ता डकरा स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। जहां से घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए डकरा गुरूद्वारा चौक पंहुचे। जहां पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर राज्य में आदिवासी महिला के साथ असमाजिक तत्वों के द्वारा अमानवीय कार्य किया गया जो पुरे नारी समाज के लिए शर्मशार करने वाला और निंदनीय घटना है। जिसका पूरे देश का आदिवासी एवं दलित समाज जोरदार विरोध करता है। आज भारत सरकार पूरे भारतवासी को एक सूत्र में बांधने का काम कर रही है लेकिन आज भी कुछ कुंठित मानसिकता के लोग आदिवासी समाज को तुच्छ नजरों से देखते है और अवमानीय कृत करते रहते है। इसलिए मंच के सभी लोग मिल कर इस कृत कार्य का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन में अनिता एक्का, इंदिरा देवी तुरी, देवपाल मुंडा, नरेश करमाली, कन्हाई पासी, सोनी तिग्गा, कुंदन चैहान, जगन्नाथ महतो, सुनीता देवी, देवंती देवी, मधुमाला कुमारी, सुषमा देवी, कांति देवी, रूबी देवी, सोनू देवी, गुलाबी देवी, शांति देवी, दीपमाला, मीना, अनीता पासवान, रीता देवी, राजमनी देवी, राखी देवी, नगीना देवी, सुधा झा, नेहा देवी, राधा देवी, सोनी देवी, पूनम किस्कू, कतरीन कुजुर, मेरी लकड़ा, नीलम टोप्पो, पूनम देवी, रीतम देवी, सुषमा किस्पोटा, रुही किस्पोटा, मुनिया देवी, डुमरी देवी, स्टेला एक्का, कांति देवी, क्रेंसिया तिग्गा, नान्हो मिंज, सपना मायस, राधा कुमारी, बबिता देवी, जिरवा मुंडा, कांति देवी, सलवा मुंडा, मुनिया मुंडा, बुधो प्रकाश, अनिल पासवान, अमरदीप कौशल, जगदीश गंझू, सुनील पासवान, विवेकानंद महली, बीरेंद्र चैधरी, सेवा उराव, अमरलाल सतनामी, योगेंद्र राम, पेतरूस कुल्लू, शंभूनाथ गंझु, शंकर राम, खेमलाल तुरी, फालिंद्र प्रजापति, शिवनारायण, श्यामजी महतो, अजय महतो सहित अन्य शामिल थे।   

राम भक्तों के लिए

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने डकरा में मनाया भारतीय मजदूर संघ का 68वां स्थापना दिवस

0

खलारी, 23 जुलाई : सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के डकरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को भारतीय मजदूर संघ का 68वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार रजक ने क्षेत्रीय कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। तत्पश्चात उन्होंने स्थापना दिवस के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 में दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के नेतृत्व में भोपाल में की गई थी। कहा कि संगठन आज संगठित व असंगठित दोनों क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहा है। भारतीय मजदूर संघ वास्तव में मजदूर हितैशी संगठन है जो मजदूरों के हक और अधिकारों दिलाने के लिए संघर्शरत है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपपे-अपने विचार रखे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष अमर भूषण सिंह ने किया। वहीं कार्यक्रम के बाद संघ के कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय अस्पताल डकरा में आयोजित रक्तदान शिविर में गांधीनगर अस्पताल से आयी मेडिकल टीम के माध्यम से 31 युनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविन्दचन्द महतो, प्रमोद कुमार पाठक, नवकुमार बनर्जी, मिथिलेश कुमार सिंह, मनीष कुमार, विनोद विश्वकर्मा, रामप्रवेश नायक, पिंकू सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, दीपक मंडल, राम सेवक प्रसाद, सहदेव महतो, उदय शंकर सिंह, मुकेश कुमार, कमलेश कौर, कुलेश्वर भोगता, अनिल प्रजापति, जुगल किशोर गंझू, हरेंद्र राम, पंकज कुमार, मनोज कुमार प्रजापति, उमेश यादव, राम मोहन, निरज कुमार सिंह आदि अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium