30 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 663

सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा-मणिपुर में आदिवासी कुकियों के साथ ‘बर्बर तरीके’ के व्यवहार के बावजूद केंद्र गंभीर नहीं, डबल इंजन सरकारों का घिनौना चेहरा देश ने देखा

0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर हिंसा प्रभावित मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ ‘अकथनीय अत्याचार’ पर दुख व्यक्त किया और उनसे पूर्वोत्तर राज्य में शांति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सामने आने के कुछ दिन बाद सोरेन ने पत्र में कहा कि देश मणिपुर में आदिवासियों के साथ ‘बर्बर तरीके’ का व्यवहार नहीं होने दे सकता। सोरेन ने पत्र में कहा कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर मणिपुर से महिलाओं पर अकथनीय बर्बरता दिखाने वाले एक वीडियो ने हम सभी को गहराई से झकझोर दिया है। मणिपुर में तीन मई से इंफाल घाटी में केंद्रित बहुसंख्यक मेइती समुदाय और पर्वतीय क्षेत्रों में रहनेवाले आदिवासी कुकी के बीच जातीय झड़पें हो रही हैं। दोनों समुदायों के बीच हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संविधान द्वारा गारंटी प्रदत्त मानव जीवन और गरिमा के सिद्धांत पूरी तरह से तार-तार होते प्रतीत होते हैं।


‘मणिपुर हिंसा…क्रूरता के सामने चुप्पी एक भयानक अपराध’

सीएम सोरेन ने कहा कि क्रूरता के सामने चुप्पी एक भयानक अपराध है, इसलिए मैं आज मणिपुर में हिंसा पर भारी मन और गहरी पीड़ा के साथ आपको पत्र लिखने के लिए मजबूर हूं…मैं मणिपुर के बिगड़ते हालात, महिलाओं के खिलाफ अकथनीय अत्याचार और यौन शोषण को लेकर बहुत व्यथित और चिंतित हूं। सोरेन ने पत्र में कहा कि मणिपुर दो महीने से जल रहा है, दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं और पूर्वोत्तर राज्य में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में अभूतपूर्व गिरावट आई है। सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा मुद्दे को दरकिनार करने, मीडिया की आवाज को दबाने का हताशापूर्ण प्रयास किया जा रहा है। कहा कि मणिपुर और भारत के सामने आनेवाले संकट के इस सबसे कठिन समय में हम आपको आशा और प्रेरणा के अंतिम स्रोत के रूप में देखते हैं जो इस कठिन समय में मणिपुर के लोगों और भारत के सभी नागरिकों को रोशनी दिखा सकते हैं। सोरेन ने कहा कि एक समाज को कभी भी उस बिंदु तक नहीं पहुंचना चाहिए जहां लोगों को उस तरह की शारीरिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक क्रूरता का सामना करना पड़े, जो मणिपुर में सामने आई है।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में महिला चौपाल ने मनाया सावन महोत्सव, दर्जनों महिलाओं ने नाच-गाने के साथ लजीज़ भोजन का आनंद उठाया

0

गिरिडीह : संयोग से सावन का महीना अबके बरस कुछ ज़्यादा ही दिनों का है. सावन की हरियाली की छटा ही कुछ अलग किस्म की होती है…कभी धूप…कभी गर्मी, कभी उमस…कभी बारिश…यानी कि सतरंगी मौसम. ये सब सावन के महीने में दिखता है. सावन को सेलिब्रेट करने के लिए शनिवार को गिरिडीह के ईश्वर स्मृति भवन में महिला चौपाल द्वारा शालिनी बैसखियार के नेतृत्व में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महिला चौपाल अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री शालिनी वैश्कियार ने बताया कि हरे रंग की साड़ी, चूड़ी, बिंदी महिलाओं ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सोलह श्रृंगार कर महिलाएं आज के सावन महोत्सव में शामिल होने पहुंची थी।

सावन क्वीन प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं पुरस्कृत की गईं

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए शालिनी वैश्कियार ने बताया कि सावन महोत्सव में कई तरह की प्रतियोगिताएं भी रखी गई थीं-जैसे मेहंदी प्रतियोगिता, सावन क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार विजेता महिला को चौपाल द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। दर्जनों महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नाच-गाने के साथ सभी महिलाओं ने लजीज़ भोजन का आनंद उठाया। कार्यक्रम में सोना प्रकाश, संगीता वैश्कियार, रूबी गुप्ता, नीतू शोला, तान्या आदि महिलाओं का योगदान रहा.

 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में सर्वाधिक अंक लानेवाले टॉप टेन छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया

0

गिरिडीह :  झारखंड सरकार के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश एवं गिरिडीह के ज़िला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह के प्रांगण में झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा सर्वाधिक अंक लानेवाले टॉप टेन छात्र छात्राओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। विद्यालय में कक्षा पहली से दसवीं तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय परिवार बच्चों के सम्मान में हमेशा तत्पर रहता है। कक्षा आठवीं की छात्रा शिवानी कुमारी, अंशु कुमारी, सोनम कुमारी, पूनम कुमारी एवं प्रीति पायल ने अपनी वरिष्ठ सहपाठियों के सम्मान में स्वागत गीत के साथ तिलक एवं पुष्प से अभिनंदन किया। सम्मान समारोह में टॉप टेन की छात्रा अंशु कुमारी, मुस्कान वर्मा, स्नेहा कुमारी, साक्षी कुमारी, स्वेता शर्मा , छात्र कृष कुमार यादव, मनीष कुमार वर्मा, जितेन्द्र राणा, शिवम भारती एवं सौरभ कुमार को प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के करकमलों द्वारा उपहार के साथ सम्मान पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिभा का सम्मान स्कूूल के अन्य छात्रों को प्रेरित करता है : वरीय शिक्षक

इस मौके पर वरीय शिक्षक संजीव कुमार ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा का सम्मान विद्यालय के अन्य बच्चों को प्रेरित करता है। सम्मानित होने वाले बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है। विद्यालय में मिलने वाले सम्मान से आत्मविश्वास के साथ किसी बात को रखने की उपलब्धि प्रतिलक्षित हुई। टॉप टेन छात्र छात्राओं ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी का स्नेह भरा प्यार हमेशा याद रहेगा। सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि अपनी मंजिल पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, वरीय शिक्षक संजीव कुमार, शिक्षिका प्रमिला कुमारी, रीता मिश्रा, शिक्षक रामलखन साहु, कृष्णदेव साहु, आईसीटी प्रभारी सुनील कुमार दास के साथ विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

तोपचांची के जीटी रोड पर आया विशालकाय अजगर : बड़ी मशक्कत के बाद स्नेक कैचर ने पाया काबू, फिर पहाड़ी इलाकों में अजगर को छोड़ दिया…पर हो गया लहूलुहान

0

धनबाद (तोपचांची) : बीती देर रात तोपचांची थाना क्षेत्र के तोपचांची जीटी रोड पर तोपचांची झील से कुछ दूरी पर विशालकाय अजगर देखने को मिला. विशालकाय अजगर की सूचना पाते ही आसपास के ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्नेक रेस्क्यू करनेवाले प्रकाश यादव को दी. स्नेक कैचर ने बड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर पर काबू पाया. इस दौरान अजगर ने स्नेक कैचर पर हमला कर लहूलुहान भी कर दिया.

जब अजगर…स्नेक कैचर के बाइक पर ही सवार हो गया

काफी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर पर काबू पाने के बाद स्नेक कैचर के बाइक पर अजगर सवार हो गया. अजगर बाइक के हैंडल पर खड़ा हो जा रहा था. बाइक के एक्सलेटर से भी वह लिपट गया. इस दृश्य को देखने के लिए दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई. अंत में स्नेक कैचर प्रकाश यादव ने काफी मुश्किलों का सामना करते हुए विशालकाय अजगर पर काबू पाया. काबू पाए गए अजगर को स्नेक कैचर प्रकाश यादव ने तोपचांची के पहाड़ी इलाकों में अजगर को छोड़ा. लहूलुहान प्रकाश यादव अब अभी पूरी तरह ठीक है. ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी इलाका होने के कारण जंगली जीव- जंतु पहाड़ों की वादियों में रहते हैं. अजगर भी इन्हीं पहाड़ी इलाकों में निवास करते हैं. दरअसल, रास्ता भटक जाने के कारण अजगर जीटी रोड पर पहुंच गया था.

राम भक्तों के लिए

किसी खास धर्म व जाति का वर्चस्व हमें अस्वीकार्य है, क्योंकि…विविधता विकास की ओर ले जाता है और एकरुपता विनाश की ओर…: रामदेव विश्वबंधु

0

गिरिडीह:  शहर के एक स्थानीय होटल में शांति, न्याय एवं सद्भावना विषय एक्शन एड पटना द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गयी। उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संविधान के मौलिक अधिकार, प्रस्तावना तथा सांप्रदायिक सौहार्द के दस्तावेज वितरित किए गए। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव ने इस कार्यशाला का उद्देश्य एवं लक्ष्य बताया। श्री विश्वबंधु ने कहा कि भारत एक प्राचीन सभ्यता व संस्कृति का देश है। विविधता इसकी पहचान है। किसी खास धर्म व जाति का वर्चस्व स्वीकार नहीं है। हिंदू-मुस्लिम सभी कई सदियों से मिलकर रहते आए हैं। विविधता विकास की ओर जाता है, एकरुपता विनाश की ओर जाता है। हमें सामाजिक, धार्मिक विविधता को स्वीकार करना चाहिए।

मणिपुर हिंसा, डबल इंजन सरकारों पर सवाल निशान है : कवि प्रदीप गुप्ता

रंगकर्मी और कवि प्रदीप गुप्ता ने सांप्रदायिक सद्भाव के लिए कविता पाठ किया। उन्होंने मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें देश को नहीं, सत्ता संचालकों को शर्म आनी चाहिए. दरअसल, डबल इंजनवाली सरकारों का ढिंढोरा पीटनेवाली मोदी सरकार पर सवालिया निशान है. संजू देवी ने मजदूरों के संघर्ष से जुड़े गीत सुनाया। श्रमिक संघ के नेता अमित यादव ने मौलिक अधिकार पर चर्चा की। जिप सदस्य अनवर अंसारी ने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की वकालत की। अधिवक्ता प्रदीप कुमार पाण्डे ने कहा कि 2014 के बाद से देश की हालत बिगड़ गई है। 80 प्रतिशत हिंदू होने के बावजूद हिंदू खतरे में कैसे है, इसका सटीक जवाब नहीं मिलता। अधिवक्ता सुशील दास ने सामाजिक समता, शिक्षा और मौलिक अधिकार पर चर्चा की. सीपीआई से जुड़े श्रमिक संघ के नेता देव शंकर मिश्र ने विस्तार से बताया कि किस तरह उत्तर पूर्व भारत को केंद्र सरकार तबाह कर रही है। मणिपुर में डबल इंजन की सरकार है, फिर भी हालत नहीं सुधर रहा है। रीतलाल वर्मा ने कहा कि सभी को अपने-अपने घरों में संविधान की पुस्तक रखनी चाहिए और पढ़नी चाहिए।

बैठक में ये लोग थे शामिल

मुख्य वक्ता कर्मचारी संघ के नेता शंकर पांडेय ने बताया कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना चाहिए। समाज में आज भी जाति एक सच्चाई है। इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। वोट की राजनीति के लिए इसका बदस्तूर इस्तेमाल जारी है और आगे भी रहेगा, यह भी कड़वी हकीकत है. इस अवसर पर, शांति मुर्मू, बबिता वर्मा, कंचन मुंडा, मो.  रज्जाक अंसारी, अब्दुल मियां, हसीना खातून, सजदा खातून, मो.  नसीर अंसारी, राजेश वर्मा आदि कई लोगों ने अपने विचार रखे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह सदर अस्पताल के 600 आउटसोर्सिंग कर्मियों ने काम किया ठप, परेशान सीएस ने अंतत: वार्ता कर हर महीने की 15 तारीख को कर्मियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करवाया

0

गिरिडीह : सदर अस्पताल के आउटसोर्सिंग एजेंसी बाला जी को सरकार से फंड मिलने के बावजूद अपने कर्मियों को वेतन नहीं दिए जाने की शिकायत पर शनिवार को सभी कर्मी कामधाम ठप कर धरना पर बैठ गए। इस दौरान आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे करीब एक साथ छह सौ अनुबंधकर्मियों ने सदर अस्पताल समेत पूरे जिले में काम ठप कर हड़ताल पर चले गए। नतीजतन सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के साथ-साथ सफाई कार्य और महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने भी सारे कार्य ठप कर दिये। एक साथ आउटसोर्सिंग एजेंसी के छह सौ कर्मियों द्वारा काम ठप किए जाने से सिविल सर्जन की परेशानी बढ़ गई। क्योंकि इस दौरान न तो पोस्टमार्टम हो पा रहा था, और न ही सफाई समेत अन्य कार्य ही हो पा रहे थे। जिसे देखते हुए सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने वार्ता के लिए तुरंत कर्मचारी नेता अशोक सिंह नयन, अशोक सिंह, रघुनंदन विश्वकर्मा को बुलाकर वार्ता की।

फंड मिलने के बाद भी कर्मियों को पेमेंट नहीं करने की थी शिकायत

करीब आधा घंटे की वार्ता के बाद फैसला लिया गया कि अब हर माह 15  तारीख को आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मियों को उनका वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए एजेंसी के सुपरवाइजर गौरव कुमार को सदर अस्पताल से तभी भुगतान होगा, जब वो अपने कर्मियों को पैमेंट करेंगे। क्योंकि वार्ता के क्रम में ही यह बाते सामने आई कि सरकार से फंड मिलने के बाद भी एजेंसी अपने कर्मियों को पेमेंट नहीं करती थी। वहीं वार्ता के क्रम में जिन कर्मियों का पीएफ नहीं कट रहा था, उन्हें पीएफ का लाभ देने की बात कही गई।

राम भक्तों के लिए

चतरा पुलिस द्वारा परसौनी कांड के बाद दैहर में बीती रात्रि आठ लोगों को पकडा

0

चतरा पुलिस द्वारा परसौनी कांड के बाद दैहर में बीती रात्रि आठ लोगों को पकडा गया। इसमें कुछ स्कुली छात्र भी बताये जा रहें हैं। चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत दैहर के ग्रामीणों ने चतरा पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया है। ग्रामीण बता रहे हैं कि रात में कई घर में घुसकर दरवाजा तोड दिया गया। दैहर के महिला – पुरुष दैहर मोड़ के समीप चौपारण -चतरा रोड को जाम कर दिया गया था। सुचना मिलने पर दैहर मोड़ पहुँच कर चतरा पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बातचीत कर निर्दोष लोगों पर पुलीसिया कार्रवाई को रोक लगाने का सुझाव दिया। पुलिस अधीक्षक चतरा ने सकारात्मक कार्रवाई करते हुए आठ मे से छह निर्दोष लोगों इटखोरी थाने से छोड़ दिया।तत्पश्चात ग्रामीणों को समझा बुझा कर पब्लिक आवागमन चालू करवाया। दैहर कमला माता मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों संग बैठक कर सर्व सम्मती से निर्णय लिया गया कि दिनांक 22:07:2023 को दैहर ग्राम के एक शिष्ट मण्डल मेरे नेतृत्व में चतरा पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय कि मांग करेंगे

राम भक्तों के लिए

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने मिड-साइज ऑर्गनाइजेशन-II की श्रेणी में अमेजिंग वर्कप्लेस® सर्टिफिकेशन हासिल किया

0

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने मिड-साइज ऑर्गनाइजेशन-II की श्रेणी में अमेजिंग वर्कप्लेस® सर्टिफिकेशन हासिल किया है। यह कार्यक्रम 21 जुलाई, 2023 को गुरुग्राम के होटल डबलट्री बाय हिल्टन में आयोजित किया गया था। अमेजिंग वर्कप्लेस® सर्टिफिकेशन एक सकारात्मक कार्य संस्कृति और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक संगठन के समर्पण का एक प्रमाण है। यह उत्कृष्टता के लिए एक बेंचमार्क के रूप में कार्य करता है और उनके कार्यबल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। यह प्रमाणीकरण जून 2023 से मई 2024 तक वैध है।

नॉर्थ करनपुरा के परियोजना प्रमुख श्री तजिंदर गुप्ता ने कहा, “एक सकारात्मक कार्यस्थल न केवल कर्मचारियों के मनोबल और उत्पादकता को बढ़ाता है, बल्कि शीर्ष प्रतिभा को भी आकर्षित करता है और दीर्घकालिक प्रतिधारण को बढ़ावा देता है।”

अमेजिंग वर्कप्लेस® सर्टिफिकेशन उन संगठनों को मान्यता देता है जो कर्मचारी कल्याण, जुड़ाव और विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने में अग्रसर है। कर्मचारी सर्वेक्षण के आधार पर उत्तरी करनपुरा के तीन उत्कृष्ट स्तंभों की पहचान की गई है: नियुक्ति और प्रतिधारण, आंतरिक संचार और सीएसआर।

अमेजिंग वर्कप्लेस® सर्टिफिकेशन संस्कृति, नियुक्ति और प्रतिधारण, मुआवजा और लाभ, कर्मचारी जुड़ाव, आंतरिक संचार, पुरस्कार और मान्यता, सीखना और विकास सहित 9 स्तंभ ढांचे के आधार पर किसी संगठन के कर्मचारी संतुष्टि के वर्तमान स्तर का मूल्यांकन करने में मदद करता है।

300 से अधिक संगठनों ने ऑनलाइन सर्वेक्षण और सर्वेक्षण ऑडिट के माध्यम से कठोर मूल्यांकन के माध्यम से प्रमाणन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह नॉर्थ करणपुरा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि यह हमारे कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्य वातावरण बनाने के लिए हमारी कंपनी के समर्पण को दर्शाता है। नॉर्थ करनपुरा परियोजना की ओर से यह पुरस्कार श्री अनिल कुमार चावला, एजीएम (एचआर) एवं श्री जीत सिंह संधू, कार्यकारी (सीएसआर) द्वारा प्राप्त किया गया।

राम भक्तों के लिए

बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलओ को संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के लिए प्रशिक्षण मिला

0

खलारी। प्रखंड सभागार खलारी में शुक्रवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कांके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह बीडीओ खलारी की अध्यक्षता में बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलओ को घर-घर सर्वे करने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बताया गया कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत दिनांक 21 जुलाई से 21 अगस्त तक सभी बीएलओ  अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में एक-एक घर जा कर मतदाता सूची संग्रहण का कार्य करेंगे। सर्वेक्षण के बाद वैसे सभी योग्य नागरिक जो 1 अक्टुबर 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो या 01.01.2024, 01.04.2024, 01.07.2024, 01.10.2024 को 18 वर्ष के होंगे उन सभी का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए प्रपत्र 6 में आवेदन लेंगे। साथ ही मतदाता सूची में वैसे मतदाताओं का नाम जो मृत हैं अथवा स्थायी रूप से स्थानान्तरित हो चुके हैं उनका प्रपत्र 7 में विलोपन के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे। वहीं बताया गया कि वैसे मतदाता जिनकी प्रविष्टियों में कोई अशुद्धि हो या दिव्यांग के रूप में चिन्हित करना हो तो वैसे मतदाताओं से प्रपत्र 8 में आवेदन लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ लेखराज नाग ने सभी बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलओ को विस्तार पूर्वक घर-घर सर्वेक्षण एवं उससे संबंधित प्रपत्रों के बारे में बताया। उन्होने कहा कि इस सर्वेक्षण का मूल उद्देश्य है त्रुटिरहित समावेशित मतदाता सूची का निर्माण करना। वहीं बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम 17.10.2023 से 30.11.2023 तक चलेगा जिसमें सभी योग्य नागरिक दावा एवम आपत्ति कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंचल अधिकारी खलारी शिशुपाल आर्य, बीपीओ विनय कुमार गुप्ता, असित कुमार, रमेश कुमार गुप्ता, प्रेमचंद मुर्मू, प्रवीण उरांव, आदित्यनाथ झा, मन्ना टाना भगत, परीक्षित महतो, सूरज कुमार, किरण मिंज, भरत राम, भीम गंझू, किरण मिंज, श्यामकला देवी, रीता वर्मा, तारा कुमारी, सावित्री देवी, पूनम देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत होने वाली गतिविधियों की बीडीओ ने दी जानकारी

0

खलारी। खलारी प्रखण्ड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ लेखराज नाग की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीडीओ लेखराज नाग ने कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं प्रखण्ड समन्वयक प्रमोद कुमार ने कार्यशाला में बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्टार रेटिंग, सिंगल स्टार, थ्री स्टार और फाइव स्टार मानक तय किया जाएगा। साथ ही झार जल एप की भी उन्होने विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यशाला में युनिसेफ सर्पोट टीम आईडीएफ से सुरेश अग्रवाल के द्वारा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधनके बारे में विस्तार पुर्वक जानकारी दी गयी। कार्यशाला में मुखिया पुतूल देवी, पुश्पा खलखो, तेजी किस्पोट्टा, शांति देवी, सुनीता देवी, शिवरथ मुंडा, मलका मुंडा सहित अन्य मुखिया एवं , जलसहिया, पंचायत सचिव, बीआरपी मनोज कुमार, सीडीपीओ से संतोश कुमार आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium