29.9 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 666

छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

0

आज झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन इचाक इकाई के तत्वाधान में प्रज्ञा मिडिल हाई स्कूल बोंगा के प्रांगण में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में सत्र 2022-23 में प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिलापरिषदअध्यक्षउमेशप्रसाद_मेहता, विशिष्ट अतिथि कार्यकारी समिति सदस्य बटेश्वर प्रसाद मेहता, संगठन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार मेहता एवं संगठन के अन्य पदाधिकारीगण मधुसूदन प्रसाद मेहता, विकास कुमार पांडे, लक्ष्मण किशोर मेहता, राकेश सिंह, शाहबाज आलम, सांसद प्रतिनिधि भागवत प्रसाद मेहता, बोंगा पंचायत मुखिया उमेश प्रसाद मेहता, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मुरली मेहता, विद्यालय के संचालक अमरदीप कुमार एवं अन्य शिक्षक गणों के द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन की मांग पर जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा प्रखंड में उच्च स्तरीय पुस्तकालय बनाने का आश्वासन दिया गया।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

बदलाव संकल्प महासभा में उमड़े लोग, जयराम बोले- बाहरी सांसद नाय चलतउ

0

जयराम महतो ने हजारीबाग में रविवार को पहली बार कहा कि जो लड़ाई झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा है, वह बाहरी और भीतरी की नहीं, बल्कि यह लड़ाई अपने अधिकार की है. उन्होंने हजारीबाग को आंदोलनकारी की धरती कहा. कहा कि यही धरती 2024 चुनाव का उलगुलान करने जा रही है. झारखंड हमारा है और हमें हमारा अधिकार मिलना चाहिए. उन्होंने मटवारी गांधी मैदान में कहा कि सैकड़ों की संख्या में जो भीड़ भाषण सुनने के लिए पहुंची है, यह भाड़े की भीड़ नहीं है. यह दर्द और अपमान की भीड़ है. इन लोगों ने बिखरता हुआ परिवार देखा है और बिखरता हुआ समाज देखा है. किसी नेता ने नहीं बुलाया है, बल्कि यह भीड़ खुद-ब-खुद इकट्ठा हुई है. यहां की धरती से उलगुलान होने जा रहा है. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी नहीं, बल्कि लोकसभा चुनाव की तैयारी पहले करेगी. पहला बदलाव हजारीबाग में होगा. सभी कहते हैं कि सांसद क्या करेंगे जब उनकी पार्टी से सांसद दिल्ली जाएगा, तो झारखंड की बात करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि यह लड़ाई माटी की है और उसे बचाना होगा. अपने जमीर को बचा कर ही आगे की लड़ाई लड़ सकते हैं. जमीन पुरखों की है और पहचान भी है.

हजारीबाग में वंशवाद की परिपाटी शुरू हो गई है : जयराम
जयराम महतो ने कहा कि बाहरी सांसद झारखंड में ना चलतउ. हजारीबाग भाजपा का गढ़ है. यहां पहले यशवंत सिन्हा और अब जयंत सिन्हा के बेटे राजनीति करते आ रहे हैं. हजारीबाग में वंशवाद की परिपाटी शुरू हो गई है. इस परिपाटी को अब समाप्त करने की जरूरत है. जयराम महतो ने 2024 के चुनाव में बदलाव लाने की बात भी कही है. उन्होंने मंच से कहा कि अलग राज्य का निर्माण विकास के लिए हुआ था. स्थानीय लोगों के लिए हुआ था. लेकिन आज यह राज्य बेरोजगार और मजदूरों के लिए जाना जा रहा है. यहां के लोग पलायन कर रहे हैं और बेरोजगारों की सेना तैयार हो रही है.
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग में गुरु पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,कुम्हरटोली ,हजारीबाग में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में विद्यालय कक्षा नवम से द्वादश कक्षा में पढ़ने वाले भैया ने गुरु पूजन पूरे श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कियाl कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ज्ञानचंद मेहता प्रांत बौद्धिक विभाग के,सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,झारखंड ने कहा परम पवित्र गुरु भगवा ध्वज के प्रति वंदन एवं समर्पण से आप सभी भैया में राष्ट्रभक्ति का भाव समाहित होगा । मौके पर ज्ञानचंद मेहता ने बच्चों को महर्षि वेदव्यास की जीवनी एवं गुरु की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा विद्यालय में ज्ञान शील चरित्र एवं एकता शिक्षा दी जाती हैl राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में कार्य करने हेतु संकल्प लेने का आज का दिन है। गुरु पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव संजय उपाध्याय एवं विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र व आचार्य गण उपस्थित थेl
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

फुटबॉल खिलाड़ियों एवं युवाओं को प्रोत्साहन हेतु फुटबॉल वितरण करते हुवे समाजसेवी सी के पाण्डेय

0

बरकट्ठा: फुटबॉल खिलाड़ियों एवं युवाओं को प्रोत्साहन हेतु फुटबॉल वितरण करते हुवे समाजसेवी सी के पाण्डेय। आज चेचकप्पी पंचायत के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं बच्चों के उपस्थिति में फुटबॉल वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश कुमार पाण्डेय, रोहन पासवान, रिंकू माली, सुरेश सिंह, प्रदीप सिंह, मुकेश नायक, मुकेश साव, अनिल सिंह, रविन्द्र कुमार, सुनील मुर्मू, मुकेश साव,अनिल सिंह, विजय सिंह , बेनी साव, महेश साव, गुरुदेव सिंह, गंगाधर साव एवं कई बच्चे उपस्थित रहें। आगामी 15 दिनों के अंदर पूरे जिला परिषद बरकट्ठा भाग 07 में फुटबॉल वितरण किये जायेंगे
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स का हुआ पदस्थापना समारोह,गांव की 15 बच्चियों को बुक्स एवं स्टेशनरी दी गई

0

गिरिडीह : इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पल्स का तृतीय  इंस्टॉलेशन सेरिमनी सहाय निवास में संपन्न हुआ. इस सत्र की प्रेसिडेंट सृष्टि सोनम ने एवं सभी ऑफिस बेयरर्स ने अपने कार्यभार को स्वीकार किया। कार्यक्रम की शुरुआत इनरव्हील प्रेयर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई. बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आईडब्ल्यूसी गिरिडीह सनसाइन की प्रेसिडेंट सुमन गौरीसरिया ने सत्र के नए ऑफिस बेयर्र्स को  शुभकामनाएं दी. उन्हें हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के अंत में क्लब द्वारा एक प्रोजेक्ट भी किया, जिसमें कि गांव की 15 बच्चियों को बुक्स एवं स्टेशनरी दी गई जो कि एसोसिएशन प्रेसिडेंट द्वारा दिए गए गोल एम पावर गर्ल एंड रिच द नेशन के तहत आता है। एसोसिएशन प्रेसिडेंट द्वारा दिए गए गोल टेक एम पावर के तहत भी एक प्रोजेक्ट करवाया गया जिसमें कि इनरव्हील सनसाइन की आईएसओ स्मृति आनंद ने वहां मौजूद क्लब के मेंबर्स को ई पोस्टर बनाना सिखाया। कार्यक्रम के दौरान एक नए मेंबर का रीतु लाला का इंट्रोडक्शन भी हुआ.  कार्यक्रम के दौरान क्लब की फाउंडर पीडीसी पूनम सहाय, iwc सनसाइन की आईएसओ स्मृति आनंद, आई डब्ल्यूसी पल्स की सेक्रेटरी सिमरन वाधवा, आईएसओ रूमाना अजमत, ट्रेजरर समृद्धि सुमन, एडिटर साक्षी प्रिया, वाइस प्रेसिडेंट आयुषी मिश्रा  एवं दोनों ही क्लब के कई सारे मेंबर उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

स्पर्शाघात से हुए घायल विद्युतकर्मी की रामप्यारी हॉस्पिटल में हो रहा है इलाज, झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बेहतर इलाज का डॉक्टर से किया आग्रह

0

रांची : चतरा 11 के.वी.हंटरगंज विद्युत शक्ति उपकेंद्र में कार्य के दौरान मानव दिवस कर्मी विक्रम कुमार सिंह का शुक्रवार को विद्युत स्पर्शाघात से एक्सीडेंट हो गया था, जिसे रांची के रामप्यारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बरियातू में भर्ती कराया गया है। विक्रम कुमार सिंह के बेहतर इलाज को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को रामप्यारी हॉस्पिटल जाकर डॉक्टर एस.एन.यादव से मुलाकात कर विक्रम कुमार सिंह के बेहतर इलाज का आग्रह किया. डॉ यादव ने श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय को आश्वस्त करते हुए कहा कि रामप्यारी हॉस्पिटल के बर्न विभाग के डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि इनके इलाज में जो भी बेहतर हो सकता है, वह किया जायेगा।

श्रमिक संघ की ओर से मदद का मिला आश्वासन

अजय राय ने आईसीयू वार्ड में जाकर विक्रम सिंह से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं इलाज के संबंध में चर्चा की। विक्रम कुमार सिंह में भी बताया कि डॉक्टर लगातार उनकी सेहत का ध्यान रख रहे हैं। अजय राय ने भी उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके इलाज में हर संभव सहयोग श्रमिक संघ की ओर से किया जाएगा। इससे पूर्व अजय राय ने चतरा में कार्यरत आउटसोर्स एजेंसी गीतराज के सुपरवाइजर से बात कर विक्रम सिंह के बेहतर इलाज में कहीं कोई कमी ना रहे इस बात की हिदायत दी है।

राम भक्तों के लिए

खलारी आजसू का खलारी प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय हल्ला बोल एवं धरना प्रदर्शन आज

0

खलारी। खलारी आजसू पार्टी के द्वारा शनिवार 15 जुलाई को खलारी प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय हल्ला बोल एवं धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आजसू खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष विकास कुमार चैहान ने बताया कि राज्य सरकार की विफलताओं एवं राज्य में व्याप्त भ्र्ष्टाचार और बेरोजगारी के विरोध में आजसू के द्वारा प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के वरीय पदाधिकारी सहित प्रखण्ड व पंचायत स्तरीय पदाधिकारी व आजसू पार्टी के सदस्य एवं आमजन शामिल होंगे।

राम भक्तों के लिए

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में एक वर्षीय अमानत (अमीन) सर्वे सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

0

आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग की ओर से सत्र 2023-24 से एक वर्षीय अमानत(अमीन) सर्वे सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद रोजगार के सुनहरे मौके विद्यार्थियों के पास उपलब्ध होंगे, इसी उद्देश्य से इस सर्टिफिकेट कोर्स को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में नामांकन के लिए अनिवार्य योग्यता 10+2 उत्तीर्ण रखी गई है। आईए, आईएससी या आईकॉम की पढ़ाई पूरी कर इच्छुक विद्यार्थी इस कोर्स में नामांकन कराकर अपने सुनहरे भविष्य की राह आसान बना सकते हैं। डॉ गोविंद ने बताया कि अमानत(अमीन) सर्वे की पढ़ाई में प्रैक्टिकल वर्क पर अधिक फोकस किया गया है। इसके ज्यादातर पेपर प्रैक्टिकल रखे गए हैं। दरअसल अमानत(अमीन) कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नॉलेज होना जरूरी है। इसलिए ज्यादातर पेपर्स प्रैक्टिकल ही रखे गए हैं। बताते चलें कि अमानत (अमीन) कोर्स पूरा कर विद्यार्थी पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट, कांट्रेक्ट सेक्टर या फिर स्वतंत्र रूप से भी अमीन का कार्य कर सकते हैं।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

बाघमारा में तीन नवजातों की मौत का मामला: तीन सदस्यीय टीम पहुंची मातृ सदन, डॉक्टर थे नदारद, सीएस को सौंपी जाएगी रिपोर्ट  

0

धनबाद : बाघमारा में तीन नवजातों की मौत के बाद तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए शनिवार को पाण्डेडीह स्थित देव क्लिनिक सह मातृ सदन पहुंची. सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा के निर्देशानुसार टीम क्लिनिक में 72 घंटे के अंदर तीन नवजात की मौत के बारे में जांच कर रही है. टीम का नेतृत्व जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार कर रहे हैं. जांच टीम पहुंचने के बाद क्लिनिक संचालक सह डॉक्टर आदि नदारद दिखे. टीम ने मौके पर मौजूद नर्स एवं डॉक्टर के सहयोगियों से क्लिनिक में तीन नवजातों की मृत्यु के संबंध में आवश्यक पूछताछ की. करीब डेढ़ घंटे तक क्लिनिक में पूछताछ के बाद जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कोई सक्षम पदाधिकारी नहीं मिला. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी बातें सामने आयी है, वह सिविल सर्जन को सुपुर्द किया जाएगा. टीम में डॉ अंजना कुमारी एवं लिपिक दयानन्द प्रसाद भी शामिल थे.

72 घंटे के अंदर तीन नवजातों की हुई थी मौत

बता दें कि बड़ा पाण्डेडीह स्थित देव क्लिनिक में 4 से 7 जुलाई के बीच 72 घंटे के दौरान तीन नवजातों की मौत हो गई थी. बच्चों की मौत के बाद उन सभी के परिजनों ने क्लिनिक के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. बाघमारा थाना में परिजनों ने लिखित आवेदन भी दिया, जिसे बाद में वापस ले लिया गया. हालांकि चिकित्सक का कहना था कि क्लिनिक में डिलीवरी गायनो चिकित्सकों की देखरेख में ऑपरेशन के जरिये हुआ था. बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रेफर किया गया था.

राम भक्तों के लिए

सरकार से सफल वार्ता के बाद जनसेवकों की हड़ताल खत्म, 17 जुलाई से काम पर वापस लौटेंगे जनसेवक…सरकार को कहा शुक्रिया

0
गिरिडीह : झारखंड राज्य जनसेवक संघ, जिला इकाई गिरिडीह द्वारा झंडा मैदान में एक बैठक शनिवार को आहूत की गई। सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 14 जुलाई को नेपाल हाउस, रांची स्थित कृषि सचिवालय में सरकार से सफल वार्ता के बाद हमारी सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का लिखित आश्वासन दिया गया है. वार्ता सकारात्मक रहने के कारण हड़ताल वापसी की घोषना की गई। सभी जनसेवक 17 जुलाई से अपने अपने काम पर वापस लौटेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए लखन लाल पंडित ने सभी जनसेवकों की एकजुटता की सराहना की। उपस्थित सैकड़ों जनसेवक ने सरकार का धन्यवाद करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium