25.8 C
Ranchi
Friday, July 3, 2026
Advertisement
Home Blog Page 678

खलारी – केडीएच परियोजना के नवनियुक्त परियोजना पदाधिकरी अनिल कुमार सिंह  का रैयत विस्थापित मोर्चा ने किया स्वागत

0

खलारी, 12 जून : सीसीएल एनके एरिया के केडीएच परियोजना के नवनियुक्त परियोजना पदाधिकरी अनिल कुमार सिंह का रैयत विस्थापित मोर्चा के द्वारा एनके महाप्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित मोर्चा के लोगों ने पीओ अनिल कुमार सिंह का बुके व अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया। वहीं रैयत विस्थापित मोर्चा के सदस्यों ने परियोजना पदाधिकरी को हर तरह से सकारात्मक सहयोग देने का भरोसा 

दिलाया। साथ ही नवनियुक्त  परियोजना  पदाधिकरी अनिल कुमार सिंह ने भी कहा की ग्रामीण, रैयत,  विस्थापितो, श्रमिकों व श्रमिक प्रतिनिधियों  को विश्वास में लेकर परियोजना का विस्तार करेंगे । इस अवसर पर मुख्य रुप से यूनियन नेता ललन प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह तथा रैयत विस्थापित मोर्चा के जालीम सिंह, विनय खलखो, दामोदर गंझू, शिपता गंझू सहीत अन्य  ग्रामीण  उपस्थित  है।

राम भक्तों के लिए

HBZ :- विधायक अंबा प्रसाद ने सांसद जयंत सिन्हा को मिठाई खिलाकर दी बधाई

0

केंद्र व राज्य सरकार के सहभागिता से पूरा हुआ महत्वकांक्षी रेल परियोजना: अंबा प्रसाद

पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल ट्रायल सोमवार को किया गया। झारखंड राज्य के लिए यह ऐतिहासिक पल है। बरकाकाना जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस के पहुंचने पर विधायक अंबा प्रसाद ने हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विधायक ने कहा कि यह महत्वकांक्षी रेल परियोजना राज्य व केंद्र सरकार के सहभागिता से पूरा किया गया है। राज्य सरकार ने रेल परियोजना के निर्माण में केंद्र से ज्यादा पैसा लगाया है। साथ ही कानून व्यवस्था, भूमि अधिग्रहण तथा वन क्षेत्र के एनओसी आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोडरमा-हजारीबाग-रांची वाया बरकाकाना नई रेल लाइन में ट्रेन परिचलन शुरू होने से सुदूरवर्ती क्षेत्र के दर्जनों गांव के लाखों लोगों को परोक्ष रूप से फायदा होगा। उन्हें अपने सब्जी बिक्री के लिए रांची का बड़ा बाजार उपलब्ध होगा। इससे उनकी तरक्की होगी। विधायक ने क्षेत्र वासियों को। भी मिठाई खिलाकर बधाई दी। कहा कि पटना रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन शुरू होने से झारखंड वासियों को पटना से रांची और रांची से पटना आने जाने में काफी सहूलियत होगी। काफी कम समय में लोग यात्रा कर पाएंगे। विधायक अंबा प्रसाद ने रेलवे विभाग के दुर्गम पहाड़ों में इस चुनौतीपूर्ण कार्य को संपन्न करने के लिए धन्यवाद दिया। कहा उनकी टीम वर्क के कड़ी मेहनत से ही परियोजना को पूरा किया गया है।

News :- Vijay Choudhary

राम भक्तों के लिए

HBZ – जीप चेयरमैन सह कार्यक्रम के संयोजक उमेशप्रसादमेहता ने सोमवार को बरकट्ठा विधान सभा का दौरा

0

हजारीबाग। जीप चेयरमैन सह कार्यक्रम के संयोजक उमेशप्रसादमेहता ने सोमवार को बरकट्ठा विधान सभा का दौरा किया। इस दौरान इचाक, बरकट्ठा, जयनगर, चलकुसा प्रखंड में जाकर लोगों से मुलाकात की। साथ ही सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की। आगामी 15 जून को बगोदर में आहूत महाजनसंपर्क अभियान के उपरांत महासम्मेलन और 16 जून को इचाक के बुढ़िया माता मंदिर प्रांगण में आहूत भाजपा युवा मोर्चा के तत्वधान में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया। इस दौरान जीप चेयरमैन ने बताया की आने वाले लोक सभा और विधान सभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता जोर शोर से लगे है। संगठन को और मजबूती मिले इसके लिए पार्टी काम कर रही है। हमलोग पार्टी के कार्यकर्ता है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 वर्ष में किए गए जनहित के कार्यों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। मौके पर सह संयोजक कुमकुम देवी, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य से सुनील मेहता समेत अन्य उपस्थित थे।

News :- Vijay Choudhary

राम भक्तों के लिए

HBZ – जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया ने राजकीय बुनियादी विद्यालय बेलकप्पी के चहारदीवारी का शिलान्यास किये

0

बरकट्ठा: राजकीय बुनियादी विद्यालय बेलकप्पी में जिला परिषद 15वीं वित्त से बनने वाले चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास बरकट्ठा जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया ने किया। जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया ने कहा कि शिक्षा से ही देश व समाज का विकास होता है। बिना शिक्षा के कोई भी समाज व देश आगे नही बढ़ सकता। इसलिए चाहे कितनी भी कठिन से कठिन परिस्थितियां क्यों न आ जाये, अपने बच्चों शिक्षित अवश्य करें। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का जमीन चारों तरफ से अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसका स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा लिखित शिकायत हमें मिला था। आने वाले समय मे अन्य फंड से चारो तरफ विद्यालय का चहारदीवारी का काम पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर बेलकप्पी उपमुखिया छत्रधारी ठाकुर ने कहा की जिला परिषद से विद्यालय चहारदीवारी निर्माण का कार्य सहरानीय है। बेलकप्पी पंचायत के ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर समाजसेवी सी के पाण्डेय, उप मुखिया छत्रधारी ठाकुर, पूर्व उप मुखिया सुरेश कुमार पाण्डेय, स्कूल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, श्री पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, रामजी पाण्डेय, समाजसेवी रिंकू माली, मनोज चंद्रवंशी, सुरेंद्र पाण्डेय, मनोज राणा, नंददेव कुमार, शेषनाथ सिंह, सोनू पाण्डेय, पांडु पाण्डेय, रोहित साव, अजित मोदी, ब्रह्मदेव पाण्डेय,जितेंद्र पासवान, रिंकू पासवान, सागर पासवान, राजश्रीकांत पाण्डेय, राजेश यादव, संवेदक रवि गोस्वामी एवं सुनील नायक, अन्य समाजसेवी, गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
News :- Vijay Choudhary

राम भक्तों के लिए

खलारी – संडे कटौती के विरोध में जोरदार आंदोलन करेगा मोर्चा-बिगन भोगताखलारी –

0

खलारी। एनके एरिया रैयत विस्थापित मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि संडे ड्यूटी में कटौती किये जाने पर रैयत विस्थापितो ने भी कड़ा विरोध किया है।बिगन भोगता ने कहा कि अपनी भविष्य को देखते हुए रैयत विस्थापित कोयला खनन के लिए जमीन देते हैं कि नौकरी मिलेगी तो उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा एव उनका समुचित विकास होगा लेकिन इसके उल्टा प्रबंधन के द्वारा संडे कटौती करने का निर्णय लेने का काम कर रहा है।जिससे विस्थापित जो नौकरी कर रहे उनको आर्थिक नुकसान होगा।प्रबंधन का यह निर्णय सरासर अन्याय है जिसे विस्थापित मजदूर कभी बर्दाश्त नही करेगा और यही हाल रहा तो फिर कोयला खनन के लिए जमीन देने का क्या फायदा होगा।उन्होंने कहा कि विस्थापित मजदूरों का जो संडे कटौती करने की साजिश की जा रही है इसके खिलाफ मोर्चा जोरदार आंदोलन करेगा और आने वाले समय में कोई भी रैयत खदान के लिए जमीन नही देंगे

राम भक्तों के लिए

खलारी – जनता मजदूर संघ व एनके प्रबंधन के बीच बैठक

0

खलारी, 12 जून : सीसीएल एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में जनता मजदूर संघ की 36 सूत्री मांगों को लेकर एक स्ट्रक्चरल बैठक एनके प्रबंधन के साथ संपन्न हुई। बैठक में प्रबंधन की तरफ से एनके महाप्रबंधक संजय कुमार क्षेत्र के सभी स्टाफ अधिकारी क्षेत्र के सभी परियोजना पदाधिकारी, कार्मिक पदाधिकारी तथा जनता मजदूर संघ से संघ के सीसीएल अध्यक्ष जेसीएससी सदस्य कमलेश कुमार सिंह, केंद्रीय सचिव सीसीएल सेफटी बोर्ड सदस्य रविंद्रनाथ सिंह उपस्थित थे। बैठक के दौरान कामगारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया। जिसमें कॉलोनी की सफाई, बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करना, कामगारों के आवास का रिपेयरिंग कार्य कराना, कामगारों का समय पर पदोन्नति देना, समय पर एसएलपी देना, खदान के अंदर हॉल रोड को दुरुस्त करना, उत्पादन में लगे हुए मशीनों को दुरुस्त करना, कामगारों की कालोनियों में शुद्ध पेयजल को मुहैया कराना सहित अन्य विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया। प्रबंधन ने उक्त सभी समस्याओं पर समय पर समाधान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष गोल्डन प्रसाद यादव, क्षेत्रीय सचिव डीपी सिंह, टुप्पा महतो, चंद्रभूषण सिंह, बुटान चौहान, अजय सिंह, तपेष्वर यादव, गुल्फी देवी, शंकर चौहान, अजय चौहान, कंचन महतो, प्रभु गंझू, इंसान गंझू, नागेश्वर दुसाद, राजू शर्मा, गणेश ठाकुर शर्मा, टेकलाल महतो, आनंद पांडे, मंतोष कुमार सिंह, अनिल लोहरा, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

कृषि मंत्री ने गोधन न्याय योजना का लोकार्पण किया, बादल ने कहा-जैविक झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ें किसान

0

रांची : हेसाग स्थित पशुपालन विभाग के सभागार में राज्य के कृषि मंत्री श्री बादल ने सोमवार को गोधन न्याय योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील किसानों और दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में गोवंश के गोबर से हम जैविक कृषि के क्षेत्र में झारखंड की पहचान बना सकते हैं। आज हम केमिकल फर्टिलाइजर पर आश्रित हैं, जो हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के पांच जिलों से गोधन न्याय योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हो रही है। इस प्रोजेक्ट की सफलता की समीक्षा के उपरांत पूरे राज्य में इसे चलाने की योजना बनाएंगे, इसलिए सभी गोपालकों से निवेदन है कि वह राज्य को जैविक झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।

सुखाड़ राहत के लिए केंद्र से 9682 करोड़ की मांग की गई

कृषि मंत्री श्री बादल ने कहा कि हमारी सरकार ने गाय को सम्मान देने का काम किया है। गोशाला पर काम करने के साथ पहली बार राज्य में गोमुक्तिधाम के निर्माण की शुरुआत की गई है। राज्य के 12 लाख किसानों को अब तक प्रति किसान 3500 रुपए का लाभ दिया जा चुका है। साथ ही 9.38 लाख किसानों के बीच सुखाड़ से हुए नुकसान के एवज में 810 करोड़ की राशि फसल बीमा के लाभ के रूप में वितरित की गई है। किसानों के कल्याण के लिए हमने सुखाड़ राहत के लिए केंद्र सरकार को 9682 करोड़ की मांग की है। यह राशि सीधे किसानों के खाते में जाएगी। हमारे विभाग ने मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में कई फ्लैगशिप योजना की शुरुआत की है। गोधन न्याय योजना भी उनमें से एक है, जिससे प्रथम चरण में करीब 10 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

सभी सभ्यताओं में गोवंश का स्थान प्रमुख: महालिंगा शिवाजी

ऑर्गेनिक फार्मिंग अथॉरिटी ऑफ़ झारखंड के सीईओ श्री महालिंगा शिवाजी ने कहा कि जितना गोवंश जहां होता है, वहां उतनी ही समृद्धि और संपन्नता आती है। सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर आज तक हर काल में गोवंश का स्थान प्रमुख रहा है। उन्होंने कहा कि गोबर में पोषक तत्व होते हैं, जो मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हैं। इसीलिए इस योजना से 504 लाख मीट्रिक टन उत्सर्जित गोबर को नाइट्रोजन के रूप में कन्वर्ट किया जा सकेगा और इस कन्वर्जन से राज्य को 22000 करोड़ रुपए की बचत हो सकती है। यह योजना पारंपरिक कृषि की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

जानिए क्या है गोधन न्याय योजना?

इस योजना का उद्देश्य झारखंड राज्य में उपलब्ध गोवंश के द्वारा उत्सर्जित गोबर का उपयोग वर्मी कंपोस्ट तैयार करते हुए कृषक की रासायनिक खादों पर निर्भरता को कम करने एवं कृषकों की आय में वृद्धि करना है। साल 2019 के आर्थिक सर्वे के अनुसार राज्य में 12.57 मिलियन गोवंश हैं। बता दें कि गोवंश द्वारा उत्सर्जित गोबर कृषि के पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ये मिट्टी के जलधारण क्षमता को बढ़ाते हुए मिट्टी की जैविक मात्रा में वृद्धि करते हैं। प्रोजेक्ट की शुरुआत  वर्तमान समय में प्रत्येक प्रमंडल के एक जिला से की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृषि निदेशक चंदन कुमार,  उद्यान निदेशक, सीईओ ओफाज महालिंगा शिवाजी, निदेशक हॉर्टिकल्चर नेसार अहमद, संयुक्त निदेशक शशिभूषण अग्रवाल, रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी भविष्यानंद जी सहित जिला कृषि पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कृषक और कृषक मित्र उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने कहा- सभी को स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों का भला हो, रक्तदान शिविर में कुल 43 यूनिट ब्लड डोनेट

0

गिरिडीह : जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 43 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। रक्तदान शिविर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा समेत वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजनों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस संबंध में डीसी ने कहा कि किसी के जीवन को बचाने के लिये रक्तदान करना सबसे महत्वपूर्ण दान है। इसलिए जो लोग रक्तदान करने में सक्षम हैं और स्वस्थ हैं, उन्हें रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

डीसी ने सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया

उन्होंने आमजनों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान काम है और हमारी समृद्ध संस्कृति और सेवा और सहयोग की परंपरा का हिस्सा है। रक्तदान से न केवल राष्ट्रीय आवश्यकता पूरी होती है बल्कि यह समाज एवं मानवता प्रति एक बड़ी सेवा भी है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिए गए रक्त से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सभी को जुड़ कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

राम भक्तों के लिए

“Jaane Bhi Do Yaaro”: A Timeless Satire That Leaves Audiences in Splits

0

Introduction
“Jaane Bhi Do Yaaro” is a classic Indian comedy film that has achieved cult status over the years. Directed by Kundan Shah and released in 1983, this satirical masterpiece continues to captivate audiences with its witty dialogues, absurd situations, and brilliant performances. Blending humor, social commentary, and political satire, the film offers a hilarious take on the corrupt and chaotic world we live in. Let’s dive into the nuances of this timeless gem.

Plot and Narrative
The film follows the story of two amateur photographers, Vinod (Naseeruddin Shah) and Sudhir (Ravi Baswani), who accidentally capture evidence of a murder while working on an assignment. As they delve deeper into the mystery, they uncover a web of corruption involving politicians, builders, and even their own boss, Shobha (Bhakti Barve). The plot takes unpredictable twists and turns, culminating in a chaotic climax that exposes the hypocrisy and moral decay of society.

Satire and Social Commentary
“Jaane Bhi Do Yaaro” masterfully employs satire and social commentary to highlight the absurdity and dishonesty prevalent in various aspects of Indian society. It mercilessly lampoons politicians, bureaucrats, media, and the business world, showcasing the rampant corruption and moral bankruptcy that plague the system.

The film’s iconic Mahabharata scene, where a hilarious parody of the epic battle unfolds during a stage play, is a brilliant metaphor for the power struggles and duplicity present in society. Through sharp dialogues and situational comedy, the film satirizes the lack of ethics and the lengths people go to achieve personal gain.

Characters and Performances
“Jaane Bhi Do Yaaro” boasts a stellar ensemble cast who bring their characters to life with impeccable comic timing. Naseeruddin Shah and Ravi Baswani deliver exceptional performances as Vinod and Sudhir, respectively. Their chemistry and camaraderie create a perfect blend of innocence, humor, and naivety.

Om Puri’s portrayal of the eccentric builder Ahuja is a standout, providing some of the film’s most memorable moments. Pankaj Kapur’s turn as the morally ambiguous Tarneja adds layers of complexity to the narrative, while Satish Shah shines as the bumbling Municipal Commissioner, D’Mello.

The film also features accomplished actors such as Bhakti Barve, Satish Kaushik, and Neena Gupta, who contribute to the film’s comedic brilliance with their nuanced performances.

Direction and Cinematography
Kundan Shah’s direction is commendable, as he skillfully balances the film’s comedic elements with its underlying social critique. The pacing is spot-on, allowing the audience to fully appreciate the absurdity and wit of each scene. The use of dark humor and visual gags is a testament to Shah’s directorial prowess.

Cinematographer Binod Pradhan captures the essence of the chaotic world within the frame. The vibrant colors, innovative camera angles, and attention to detail add depth to the film’s visual appeal, enhancing the overall viewing experience.

Legacy and Relevance
Even after four decades, “Jaane Bhi Do Yaaro” remains a relevant and influential film. Its scathing commentary on corruption and moral degradation resonates with audiences across generations. The film’s iconic scenes, such as the photograph of corrupt officials in a compromising position, have become cultural touchstones in Indian cinema.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/silk2.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

HBZ – यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयदीप सान्याल ने सांसद जयंत सिन्हा से की मुलाकात

0

यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में डेवलपमेंट को लेकर जयंत सिन्हा को कराया ध्यान आकृष्ट

हज़ारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय स्थित यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयदीप सान्याल ने सांसद जयंत सिन्हा को लॉ कॉलेज में विकास एवं विभिन्न कमियों को लेकर अवगत कराया।जिसमें विभिन्न बिंदुओं को लेकर एक एक करके गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई और कॉलेज में आगामी दिन में विकास कार्यों को लेकर सांसद जयंत सिन्हा ने आश्वस्त किया।सांसद जयंत ने कहा कि ये कॉलेज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।हज़ारीबाग के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि जिले के स्थानीय बच्चों को बाहर जाकर पढ़ने के लिए कष्ट करना नही पड़ता है।क्योंकि विश्वविद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की देन थी कि लॉ कॉलेज का निर्माण होने से हज़ारों बच्चो को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है और हज़ारीबाग ही नही बल्कि पूरे झारखंड एवं देश मे आज के समय मे लॉ कॉलेज के छात्र छात्रा एपीपी ज्यूडिशियल ऑफिसर,विभिन्न सरकारी आधिकारिक पद पर नियुक्त होकर के देश सेवा में अपना योगदान दे रहे है और यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज का नाम,जिला,प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे है।जयंत सिन्हा ने कहा कि लॉ एक ऐसी डिग्री है जिसमें रोजगार के पथ खुले रहते है।सांसद जयंत सिन्हा ने प्राचार्य डॉ जयदीप सन्याल को आश्वस्त किया और सारी विषयों को गंभीरता पूर्वक देख कर समझ कर कहा कि बहुत जल्द ही लॉ कॉलेज में विकास कार्य आरंभ किया जाएगा।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium