गिरिडीह : उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़़ के साथ संसद भवन में विपक्षी सांसदों द्वारा किए गए मिमिक्री के विरोध में भाजपा जिला कमिटी की ओर से गुरुवार को शहरी क्षेत्र में आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान वर्तमान राज्य सरकार को तुष्टिकरण की सरकार बताते हुए जमकर निशाना साधा गया। रैली स्टेशन रोड स्थित अंटा बंगला से शुरू हुई, जो शहरी क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंची। यहां एक जनसभा का आयोजन किया गया। रैली में चल रहे भाजपाई नेता अपने हाथों में तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भ्रष्ट सरकार बताते हुए इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे।

उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ ऐसा अपमान कतई बर्दाश्त नहीं : निर्भय शाहाबादी
इस जनसभा को सम्बोधित करते हुए गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी ने कहा कि विपक्ष के टीएमसी और कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने जिस तरह का व्यवहार राज्यसभा के सभापति और प्रतिष्ठित उपराष्ट्रपति के साथ किया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ इस तरह का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हेमन्त सोरेन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जब से सत्ता में आई है तब से तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। हर ओर लूट मची हुई है। राज्य सरकार बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन आज तक राज्य के युवा आदिवासियों और गरीबों को सिर्फ ठगने का काम किया है। हर ओर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। कई बार ईडी के समन के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पेश नहीं हो रहे हैं। कारण यह है कि सच्चाई सामने आ जाएगी। लेकिन झारखंड को लूटने वालों को जेल जाना पड़ेगा इसके लिए भाजपा लड़ेगी।

आक्रोश रैली में ये लोग थे शामिल
अन्य वक्ताओं ने भी उपराष्ट्रपति के साथ किए गए व्यवहार पर खेद प्रकट किया और वैसे सांसदों पर कार्रवाई की मांग की। आक्रोश रैली में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश साव, सुनील पासवान, दिनेश प्रसाद यादव,चुन्नू कांत, दिलीप वर्मा, संदीप डांगैच, कामेश्वर पासवान, सुभाष सिन्हा, हरबिंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू मनोज संघई, सुरेश मंडल, अनिल वर्मा, महेंद्र वर्मा, संजय सिंह, अनूप सिन्हा पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, प्रदीप साहू, विजय सिंह, अनिल वर्मा, रंजीत बर्नवाल, सुमित सिंह, रंजीत राय, संजीव सिंह, मिथुन चंद्रवंशी, रणबहादुर पासवान, प्रकाश दास, दीपक स्वर्णकार, बीरेंद्र वर्मा, दीपक पंडित, शालिनी बैश्कियार, उषा देवी समेत कई भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे।
SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







