26.2 C
Ranchi
Tuesday, June 30, 2026
Advertisement
Home Blog Page 7

विश्व योग दिवस पर नगर भवन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, उपायुक्त ने नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला आयुष चिकित्सा विभाग, गुमला के तत्वावधान में नगर भवन, गुमला में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन, नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, डीसीएलआर राजीव कुमार, सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार,सहायक सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी एलीना दास सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 100 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सहभागिता दर्ज कराई।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली, तनाव एवं स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है।
उपायुक्त ने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” जीवन के प्रत्येक चरण में योग की उपयोगिता को दर्शाती है। योग स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के साथ-साथ बढ़ती उम्र में भी शारीरिक और मानसिक सशक्तता बनाए रखने में सहायक है।
ज्ञात हो कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का समापन योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ एवं निरोग समाज के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

 

राम भक्तों के लिए

ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे चार युवाओं को पुलिस ने दबोचा, भेजा गया गुमला जेल

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे 4 युवाओं को गिरफ्तार किया है और उन्हें गुमला जेल भेज दिया गया है. गुमला पुलिस अधीक्षक (पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ) महोदय को एक सूचना मिली थी, की गुमला सदर थाना क्षेत्र के थिएटर मैदान में कुछ युवा नशा का सेवन कर रहे हैं. उसके पास ब्राउन शुगर होने की सूचना मिली थी. एसपी के निर्देश के बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव और सदर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर चार युवाओं को ब्राउन शुगर का नशा करते पकड़ा गया है,

राम भक्तों के लिए

पालकोट में आयोजित अंचल दिवस में अपर समाहर्ता ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, भूमि एवं राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के निर्देश पर जिले के पालकोट अंचल परिसर में शनिवार को अपर समाहर्ता राजीव नीरज की अध्यक्षता में अंचल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसीएलआर बसिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी पालकोट, अंचल अधिकारी पालकोट सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अंचल दिवस के दौरान प्रखंड एवं अंचल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। ग्रामीणों द्वारा भूमि मापी, दाखिल-खारिज, ऑनलाइन रसीद निर्गमन, सीमांकन, जमाबंदी सुधार, भूमि विवाद तथा अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। अपर समाहर्ता ने एक-एक मामले की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
अपर समाहर्ता राजीव नीरज ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सुलभ, पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था उपलब्ध कराना है। अंचल दिवस इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिलता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि भूमि एवं राजस्व संबंधी मामले आम लोगों के जीवन एवं आजीविका से सीधे जुड़े होते हैं। ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
अंचल दिवस के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने तथा योजनाओं के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने एवं त्वरित सुनवाई की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

राम भक्तों के लिए

मुख्य रांची-गुमला एन एच 23 मार्ग में अनियंत्रित एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने प्रसिद्ध अद्भुत प्राचीन जागृत देवी मंडप को मारी टक्कर, मंदिर पूरी तरह ध्वस्त

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

पुरानी इतिहास को देखते हुए उक्त अनहोनी घटना के घटने के कारण अज्ञात अनहोनी के भय से भयभीत है क्षेत्र की ग्रामीण जनता

गुमला : – गुमला जिला स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग एन एच 23 रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचों – बीच रेडवा ग्राम के बीचो-बीच अवस्थित प्रसिद्ध अद्भुत जागृत प्राचीन देवी मंडप को शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित तेज रफ्तार हाईवा ट्रक के जोरदार टक्कर से भीषण सड़क हादसे के करण अद्भुत प्राचीन जागृत देवी मंदिर पूरी तरह टूट-फूट कर क्षतिग्रस्त हो गया और लापरवाही का शिकार हो गया. बताते चलें की उक्त अद्भुत प्राचीन जागृति देवी मंदिर पहले पुराने सड़क किनारे अवस्थित थी, और अभी फिलहाल उक्त देवी मंदिर, नए राष्ट्रीय उच्च मार्ग 23 निर्माण के क्रम में उक्त प्रसिद्ध प्राचीन जागृत देवी मंदिर, उक्त नई सड़क निर्माण राष्ट्रीय उच्च मार्ग 23 के सड़क चौड़ीकरण के कारण, उक्त सड़क के बीचो-बीच आ गई, जिसे राष्ट्रीय उच्च मार्ग 23 सड़क निर्माण से संबंधित लोगों ने उक्त अद्भुत प्राचीन जागृत देवी मंदिर को उक्त राष्ट्रीय उच्च मार्ग 23 के बीच से हटाने की योजना कुछ वर्ष पूर्व बनाई गई थी , इसी क्रम में नेशनल हाईवे 23 के नये सड़क निर्माण कार्यों में जूटे संबंधित लोगों का अहित होना शुरू हुआ तो, उससे भयभीत होकर संबंधित सड़क निर्माण में जुटे लोगों द्वारा , भयभीत होकर उक्त अद्भुत प्राचीन जागृत देवी मंदिर को उक्त स्थान से हटाने की योजना को गंभीर परिणाम एंव अहित होने की संभावना को देखते हुए उक्त अद्भुत प्राचीन जागृत देवी मंदिर को यथावत उसी स्थिति में छोड़ दिया गया और बाद में उक्त नेशनल हाईवे 23 के स्थन पर एक नये नवनिर्मित मंदिर बनाकर , अद्भुत प्राचीन जागृत देवी मां के उक्त मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने के कार्यक्रम से पूर्व ही में सड़क निर्माण से जूटे संबंधित लोगों द्वारा किसी अज्ञात अनहोनी और भयंकर परिणाम भुगतने के भय से उक्त नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में उक्त मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम को त्यागते हुए , पूर्णतः स्थगित कर दिया गया, फलस्वरुप उक्त अद्भुत प्राचीन जागृति देवी मंदिर अब भी उक्त स्थान पर यथावत स्थिति में बनी हुई थी,और उक्त नेशनल हाईवे 23 के बीचो-बीच पर अवस्थित थी, और रांची-गुमला मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग 23 के रेडवा ग्राम के समक्ष अवस्थित उक्त प्राचीन अद्भुत जागृत देवी मंडप को शुक्रवार देर रात्रि एक अनियंत्रित तेज रफ्तार हाईवा ट्रक के जोरदार टक्कर के कारण उक्त देवी मंदिर भयंकर सड़क हादसे का शिकार हो गया. और उक्त मंदिर पूरी तरह टूट-फूट कर बिखर गया, बताया जाता है कि रांची से गुमला की ओर जा रहे एक हाईवा ट्रक ने उक्त देवी मंडप को अनियंत्रित तेज रफ्तार के कारण उक्त मंदिर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उक्त देवी मंडप पूरी तरह टूटकर जमीन पर गिर गया. मंदिर की दीवारें और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई . उक्त हादसे में हाईवा का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उक्त दुर्घटना की जोरदार आवाज सुनकर जब आसपास के ग्रामीण उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर और तत्परता दिखाते हुए, उक्त हाईवा वाहन में फंसे चालक और खलासी को काफी मशक्कत के बाद हाईवा ट्रक से बाहर निकाला गया और आनन फानन में इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल भिजवाया गया .
ग्रामीणों ने अपनी संभावना व्यक्त करते हुए बताया है कि संभवत: उक्त हाईवा चालक को देर रात्रि नींद पूरा नहीं होने के कारण और एकाएक झपकी आ जाने के कारण उक्त वाहन अनियंत्रित होकर सीधे उक्त देवी मंडप से जा टकराया. इस घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है. लोगों को इस बात की चिंता सता रही है कि इस वर्ष उक्त अद्भुत प्राचीन जागृत देवी मंडप में होने वाली पूजा अर्चना अब कहां और कैसे आयोजित की जाएगी, साथ ही साथ उक्त क्षेत्र के ग्रामीण किसी अज्ञात अनहोनी की घटनाओं की संभावनाओं से इनकार नहीं करते हुए, काफी भयभीत है, उक्त घटना का परिणाम क्या होगा,,??उक्त अद्भुत प्राचीन जागृत देवी मां मंदिर से संबंधित आसपास क्षेतों के ग्रामीण आम जानते द्वारा एक विशेष विचार विमर्श हेतु एक आवश्यक बैठक संपन्न कराने की बात की चर्चा की जा रही हैl

राम भक्तों के लिए

पर्ची पर लिख कर बोलनेवाला करोड़ों का भाग्य विधाता बन बैठा है और प्रोपेगंडा शो का स्क्रिप्ट गोदी मीडिया के हवाले है…!

0

चड्ढा और चड्डी दोनों बिक गए। चड्डी गैंग की ताकत का अंदाज़ा सिर्फ इस बात से लगाइए कि बिना रजिस्टर्ड हुए उसके पास कितना पैसा और पावर है कि पिछले साल लाल किले से एक सफेद दाढ़ी वाला गिद्ध उसकी तारीफ कर रहा था। चड्ढा ने कहा था कि दुनिया में वह पैसा नहीं बना और न ही वह पार्टी बनी जो मुझे खरीद सके। लेकिन चुपचाप बिक गया। मैं चड्ढा नहीं हूं जो चड्डी बन जाऊंगी, घोष हमेशा घोष ही रहेगा। यही कहा था सयानी घोष ने।

‘चक्र’ बाबू नायडू भी अब बेअसर हो जाएंगे

क्या हुआ? चड्ढा भी बिक गए और घोष भी चड्डी बन गई। ईडी, सीबीआई और तड़ीपार का स्वभाव ही गन प्वाइंट का है। उससे डरकर लोग चड्डी में सुसु कर देते हैं। देखा कैसे नीलेश कुमार को ठिकाने लगा दिया? चक्र बाबू नायडू भी बेअसर हो गए। इस देश की जनता बहुत भोली है। उसे गिद्धों की प्रजाति पहचानने की कला नहीं है। गोधरा ट्रेन में आग लगवाने वाला गिद्ध, पुलवामा में सैनिकों को मरवाने वाला गिद्ध, हिंंदुओं का नेशनल हीरो कैसे बन गया? अपराध की दुनिया में हमेशा किसी घटना के पीछे के लाभार्थी को देखिए शॉर्टटर्म और लॉन्गटर्म लाभार्थी।

बड़े शातिर ढंग से किए जाते हैं राजनीति के अपराध 

जिस दिन आप लाभार्थी को पहचान लेंगे, अपराध छल-षड्यंत्र और हिंसा की स्क्रिप्ट लिखने वाला गिद्ध आपको स्वतः दिखाई देने लगेगा। इस देश की जनता सफेद शीशे के गिलास में रखे पानी में पड़े बड़े-बड़े कंकड़ और पत्थरों के टुकड़े तो देख लेती है, लेकिन माइक्रो जर्म्स नहीं देख पाती।

राजनीति के अपराध बड़े शातिर ढंग से किए जाते हैं, क्योंकि इस अपराध के पीछे जनता की इमोशनल भावनाओं को भड़काना और उनका वोट और समर्थन हासिल करना होता है। ये चंबल के डकैतों जैसा खुलेआम ऐलान करके कांड नहीं करते, ये राजनीति के अपराधी बाहर से सीधा सादा और सभ्य दिखाने की कोशिश करते हैं, और ये अंदर से चम्बल के डाकुओं से भी ज्यादा खतरनाक इरादे रखते हैं. इरादे जान भी गए तो आप क्या कर लेंगे?

दम तोड़ती लोकतांत्रिक संस्थाएं

आम जनता इनके बहकावे में आ जाती है, आम जनता गोदी मीडिया का प्रोपेगंडा शो देखती है, इस प्रोपेगंडा शो का स्क्रिप्ट गिद्ध के इशारे पर लिखा जाता है, जिसे आम जनता सुनती और देखती है, ब्रेन वॉश एक दिन में नहीं होता, इसे होने में सौ साल के अलावा गोधरा कांड से लेकर ये आखिरी का 12 साल भी बहुत महत्वपूर्ण है। ईडी, सीबीआई और तड़ीपार का गन प्वाइंट आम जनता की समझ से परे है. पर्ची पर लिख कर बोलने वाला अनपढ़, 140 करोड़ लोगों के भाग्य का विधाता बना हुआ है। तोड़फोड़ कर 360-400 पार की संख्या पूरी होने जा रही है.

बहुत जल्द संविधान का राम नाम सत्य हो जाएगा. तब देखते हैं कि गन प्वाइंट पर खड़े नेताओं के समर्थक अपने नेताओं की मजबूरी देख कर खाजपा के खिलाफ विद्रोह में खड़े हो पाते हैं या नहीं। बाहर से या अंदर से जुड़ कर गिद्ध को समर्थन देनेवाले नेता कभी भी आपको ये नहीं बताएंगे कि वे कैसे और किस लेवल पर गन प्वाइंट से डरे हुए हैं.

अफसोस है कि जिस वक्त गुलामी का इतिहास लिखा जा रहा है, आज भी देश की जनता, बुद्धि पर पर्दा डाल कर सो रही है। अच्छा लगा कि युवा छात्र कोटा में पेपर लीक के खिलाफ आक्रोश में दिखे, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। छात्रों, आपका मुकाबला गिद्धों से है? लड़ाई बड़ी है, क्योंकि लोकतांत्रिक संस्थाएं खास कर मीडिया आपके साथ नहीं है। इसकी धार को पूरी तरह से कुंद कर दिया गया है.

-शर्मा अमरेंद्र

राम भक्तों के लिए

झारखंड में राज्यसभा चुनाव का होगा साइड इफेक्ट…? आखिर क्या है हेमंत सोरेन की खामोशी का राज…?

0

रांची : राज्यसभा चुनाव में गठबंधन के कांग्रेसी प्रत्याशी की हार के बाद कोहराम मचा है. भाजपा ने एक तीर से दो निशाने साधे- एक तो निर्दलीय प्रत्याशी नाथवानी की जीत से अपने पक्ष को मजबूत कर लिया, दूसरे महागठबंधन के घटक दलों के बीच आपस में अविश्वास का वह जहर बो दिया कि इंडिया गठबंधन की बुनियाद हिला दी. घटक दल खुल कर एक-दूसरे के खिलाफ विषवमन कर रहे हैं. गड़े मुर्दे उखाड़े जा रहे हैं. इसका खमियाजा उन्हें निश्चित रूप से भुगतना पड़ेगा. लेकिन सबसे हैरान करने वाली है झामुमो सुप्रीमो और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी. महागठबंधन में कांग्रेस 

हेमंत सोरेन न सिर्फ महागठबंधन के राज्य में शीर्ष नेता और राज्य के मुख्यमंत्री हैं, बल्कि महागठबंधन को एकजुट रखने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है. जाहिर है, कि महागठबंधन में फूट पड़ी तो तत्काल उनकी सरकार का भविष्य भी दाव पर लग जायेगा और भविष्य की राजनीति खतरे में पड़ जायेगी. हालात यह कि तरह तरह के उटपटांग प्रस्ताव उनके सामने रखा जाने लगा है. क्रास वोटिंग भारतीय राजनीति का सामान्य परिदृश्य बन गया है. धन बल से नैतिकता की सारी मर्यादायें खत्म हो जाती हैं. लेकिन इसी त्रासद परिस्थिति में राजनीति को गतिमान रखना हैं. एनडीए खेमे से क्रास वोटिंग नहीं हुई, तो राज्य के सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी से भी क्रॉस वोटिंग नहीं हुई. इसलिए यह कह देना कि पूरी राजनीति और हर जन प्रतिनिधि भ्रष्ट है, समस्या का जवाब नहीं.

क्रास वोटिंग का पता लगाया जाना चाहिए

होना तो यह चाहिए कि जिन जनप्रतिनिधियों ने क्रास वोटिंग की, उनका पता लगाया जाना चाहिए और दल-बदल कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. हेमंत सोरेन न सिर्फ राज्य के मुख्यमंत्री हैं, बल्कि झारखंड के सभी राजनीतिक दलों के मिजाज को, उसके नेताओं के चाल-चलन को जानते-समझते हैं. उनके लिए यह मुश्किल कार्य नहीं है कि वे क्रास वोटिंग करनेवालों की शिनाख्त चुटकी बजाते कर लें.

शायद उन्होंने अब तक यह जानकारी प्राप्त भी कर ली होगी कि क्रास वोटिंग किन विधायकों ने की. फिर वे एनडीए के नेताओं को, जिन्होंने इस कदाचार को जनम दिया, बेलगाम टीका टिप्पणी और महागठबंधन के घटक दलों की खिल्ली उड़ाने की छूट क्यों दे रखी है?  क्या कांग्रेस प्रभारी श्री राजू झूठ बोल रहे हैं? क्रास वोटिंग करने वाले कांग्रेस के ही थे और ठीकरा राजद और माले पर फोड़ रहे हैं? माले ने आक्रामक तरीके से इस बात का खंडन किया है कि माले के दोनों विधायकों ने क्रास वोटिंग की.

राजद सुप्रीमो तेजस्वी स्पष्ट रूप से इस आरोप का इंकार करने के बजाय यह फेरहिस्त पेश कर रहे हैं कि कांग्रेस के विधायकों ने कब कब पूर्व में क्रास वोटिंग की. क्या हेमंत इसलिए खामोश हैं कि दलबदल कानून के तहत यदि दोषी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई हुई तो सरकार का अस्तित्व ही नाजुक स्थिति में पहुंच जायेगा? या फिर उनकी स्थिति परिवार के उस मुखिया जैसी हो गयी है जो अपने परिजनों के अनैतिक आचरण से हतप्रभ हो कर रह गया है?

लेकिन उन्हें इस मनःस्थिति से निकलना होगा. किसी सरकारी एजंसी से या फिर घटक दल के जिम्मेदार नेताओं की कमेटी से इस मामले की जांच करानी होगी. कांग्रेस आलाकमान से इसकी उम्मीद करना बेमानी है. घर में आग लगी है और राहुल युवाओं को रिझाने में लगे हैं. वही नहीं, कांग्रेस के बेहद मुखर कई प्रवक्ताओं ने भी इस मामले में खामोशी की चादर ओढ़ ली है. इसलिए पहल तो हेमंत को ही लेनी होगी. राज्य के मुख्यमंत्री, महागठबंधन के नेतृत्वकर्ता और झारखंडी जनता के प्रति जवाबदेह होने के नाते. वे राहुल गांधी की तरह मुंह चुरा नहीं सकते.

-विनोद कुमाार

राम भक्तों के लिए

वेतन की मांग लेकर कर्मचारी पहुंचे सिविल सर्जन कार्यालय, वेतन नहीं मिला तो पल्स पोलियो का काम करेंगे ठप्प

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला जिला मुख्यालय स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में झारखण्ड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, झारखण्ड राज्य अनुबंध कर्मचारी संघ, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के द्वारा एक विशाल जुलूस, प्रदर्शन,कचहरी परिसर, गुमला से निकाला गया,जो पटेल चौक से हुए टावर चौक से मेन रोड होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचा, इस प्रदर्शन में लगभग 1,000 से अधिक सरकारी, अनुबंध, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने भाग लिया ।सभी कर्मचारी शांति पूर्ण के साथ काफी आक्रोश में दिख थे । झारखण्ड सरकार के खिलाफ खासकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन स्थल पर एक आम सभा किया गया, जिसमें प्रखंड से आये कर्मचारियों ने अपनी कठिनाई को रखते हुए कहा कि कम वेतन पर काम करने के बावजूद 5 महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण घर ,परिवार का माली हालत हो गई है। बच्चों की पढ़ाई नहीं करा पा रहे है, राशन खरीदने के लिए पैसे नहीं है।किराया के मकान में रहकर सुदूर प्रखंड में काम करते है।हमलोगों का जीवन पर असर पर रहा है।जल्द वेतन नहीं मिला तो पल्स पोलियो का ड्यूटी नहीं करेंगे, । सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर एसीएमओ को महासंघ, चिकित्सा संघ, अनुबंध कर्मचारी संघ के अलग अलग पैड पर 16 सूत्री मांगपत्र जो माननीय मुख्यमंत्री, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, अभियान निदेशक, nrhm , झारखण्ड सरकार, रांची के नाम से मांग पत्र का संलेख दिया गया। वार्ता में एसीएमओ, डैम, डीपीएम,लेखा प्रबंधक, प्रधान लिपिक ने बताया कि बिल कोषागार भेजा गया है।कुछ तकनीकीं दिक्कत आ रही है।सुधार होते ही वेतन भुगतान हो जाएगा । आउटसोर्सिंग का आवंटन सरकार से अभी प्राप्त हुआ है।जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।सकारात्मक वार्ता हुई। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला सचिव भूषण कुमार ने कहा कि इस महंगाई के समय में कम वेतन पर काम करने के बावजूद 5 महीनों से वेतन नहीं मिलना सरकार की नाकामी है। वेतन के अभाव में जामताड़ा जिला के अनुबंध कर्मचारी रेखा कुमारी की मृत्यु हो गई ।वे डिप्रेशन की शिकार होने से लो ब्लड प्रेशर के कारण उनकी मृत्यु हो गई है । 10 लाख मुआवजा,अनुकम्पा में नौकरी की मांग की गई है।साथ ही यह भी कहा कि समान काम का समान वेतन,आउटसोर्सिंग कर्मचारी को 30दिन का वेतन, वेतन में वृद्धि,विशेष एवं अवकाश की मांग किया गया।जीतवाहन उरांव,सचिव ने कहा कि एकजुट होकर आंदोलन करते रहना पड़ेगा,रघुनन्दन वैध ने कहा कि मांग के प्रति सरकार गम्भीर नहीं है। मोo शहाबुद्दीन, पुरुषोत्तम साहू अध्यक्ष, मंजूषा लकड़ा, सुशीला कुमारी, मो o रिजवान, बोनिफास, अशोक पंडित, मो o शहजाद, अनूप कुमार नंद,रणधीर निधि, शिवनारायण सिंह, फहीम चौधरी, उपासना,ललिता कुमारी, जरेलदिना किंडो,रीना तिर्की,सुषमा , सुरेश उरांव,मो o सैमुअल, नेहा लकड़ा,अलका रानी,रश्मि कुजूर,नूर महिमा किंडो,अलका,मंजू,रेशमा,बिरजनी, रोजमेरी, रसिता सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।पूरा धरना प्रदर्शन 4घंटे तक चला, तत्पश्चात् कार्यक्रम समाप्त किया गया , इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारी पानी एवं सुखा नाश्ता लेकर आए थे,

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में ‘आत्मा’ एवं ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन’ की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न, वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को मिली मंजूरी

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण, क्लस्टर प्रदर्शन और कृषि विविधीकरण पर दिया गया जोर।

जिले के भीतर और अंतर-राज्यीय भ्रमण के जरिए प्रगतिशील खेती से जुड़ेंगे गुमला के किसान।

गुमला : – गुमला नया समाहरणालय भवन, चन्दाली स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला स्तरीय आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा तथा पोषण मिशन कार्यकारी समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, आत्मा (गुमला) दिलेश्वर महत्तो द्वारा की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिले के किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा चालू वित्तीय वर्ष की विभिन्न कृषि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने कृषि और उससे संबद्ध विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के किसानों तक उन्नत बीज, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता समय पर पहुंचनी चाहिए ताकि कृषि क्षेत्र में गुणात्मक सुधार दिखे। बैठक में समिति के समक्ष वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयार की गई विभिन्न गतिविधियों के प्रस्तावों एवं बजटीय प्रावधानों की समीक्षा की गई, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

शासकीय निकाय द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में जिले के किसानों के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम और अग्रिम पंक्ति के प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत स्थानीय स्तर के साथ-साथ राज्य के भीतर और अंतर-राज्यीय स्तर पर किसानों को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (वाराणसी) तथा तिलहन अनुसंधान केंद्र (भरतपुर) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में तकनीकी प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा, जिससे वे उन्नत बागवानी और कृषि विविधीकरण की बारीकियों को समझ सकें। इसके अतिरिक्त, महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए मशरूम उत्पादन, विशेषकर बिशुनपुर माइनिंग एरिया में खाद्य सुरक्षा समूहों को वित्तीय और तकनीकी सहायता देने पर विशेष सहमति बनी। कृषि सूचना के व्यापक प्रसार के लिए स्थानीय विज्ञापनों, प्रकाशनों और सफल किसानों की ‘सफलता की कहानियों’ को साझा करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले के 1,880 हेक्टेयर क्षेत्र में हाइब्रिड – उन्नत धान, मक्का और मडुआ (रागी) का क्लस्टर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, दलहन आत्मनिर्भरता और खाद्य तेल मिशन के अंतर्गत अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, नाइजर, सरसों और अलसी के क्लस्टर प्रदर्शनों के साथ-साथ सभी 1,59 पंचायतों में उच्च गुणवत्ता वाले दलहन मिनीकिट बांटे जाएंगे।
इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

बैठक में कमिटी के सभी महत्वपूर्ण सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें परियोजना निदेशक (आत्मा), जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी शामिल थे। इनके अलावा प्रगतिशील किसान, अग्रणी स्वयंसेवी संस्था ‘अराऊज’ के प्रतिनिधि सहित कृषि विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

संविदा नियुक्ति के नाम पर अवैध राशि मांगने वालों से सावधान रहें : जिला शिक्षा पदाधिकारी

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में विभिन्न शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गुमला ने बताया कि संबंधित पदों पर प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरांत दावा आपत्ति हेतु पदवार सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया है ।

इस बीच संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व एवं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल पर संपर्क कर संविदा नियुक्ति दिलाने के नाम पर राशि की मांग कर रहे हैं। जिला कार्यालय को प्राप्त सूचना अनुसार निम्न मोबाइल नम्बर से अभ्यर्थियों को अवैध रूप से फोन किए जा रहे हैं ।
9262563526, 7479558522, 7484956505, 9122937573

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे व्यक्तियों का झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला अथवा जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है तथा नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की गई है एवं यह पूर्णतः अवैध है । चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा उक्त नम्बर या अन्य किसी नम्बर से फोन, संदेश या अन्य किसी माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग की जाती है, तो वे किसी भी परिस्थिति में भुगतान न करें। साथ ही ऐसे मामलों की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल जिला प्रशासन की वेबसाइट एवं विभागीय माध्यमों से ही जारी की जाएंगी। अभ्यर्थी किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा सतर्कता एवं जागरूकता बनाए रखें।

जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गुमला।

राम भक्तों के लिए

मुहर्रम को लेकर आईईएल थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, प्रशासन ने शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया– आगामी इस्लामिक पर्व मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को आईईएल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने की। बैठक में जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, ताजियादार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में थाना प्रभारी श्यामल मंडल ने कहा कि मुहर्रम के दौरान सभी समितियां प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने ताजिया एवं अखाड़ा समितियों से लाइसेंस, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित मार्ग और समय का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान बिजली के तारों एवं अन्य संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरती जाए।
बैठक में जिला परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, मुखिया बंटी उरांव, शांति देवी,पंसस प्रवीण कुमार यादव, चंदन पासवान, मो सलीमउद्दीन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और मुहर्रम को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा क्षेत्र में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium