27.8 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 91

गोमिया कथारा में नकली विदेशी शराब के रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, टाटा मैजिक जब्त

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

बोकारो जिला के कथारा क्षेत्र में नकली विदेशी शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कथारा ओपी की टीम को इस नेटवर्क के उद्भेदन में लगाया गया था। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार निगरानी और गुप्त सूचना संकलन किया जा रहा था।
पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने कथारा बस्ती जाने वाले मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। 20 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 4:30 बजे, कथारा बस्ती मिडिल स्कूल के समीप एक चारपहिया टाटा मैजिक को रोकने का प्रयास किया गया। चालक द्वारा वाहन लेकर भागने की कोशिश की गई, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से घेराबंदी कर वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांडों की नकली विदेशी शराब, शराब तैयार व सील करने की मशीनें, स्प्रिट, ढक्कन, स्टीकर, बारकोड सहित बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की गई। बरामद सामान से स्पष्ट है कि यह संगठित गिरोह लंबे समय से नकली शराब तैयार कर बाजार में खपा रहा था।
इस संबंध में गोमियां (कथारा ओपी) थाना कांड संख्या 26/26, दिनांक 20.02.2026 के तहत बीएनएस-2023 की धारा 340(2), 342(2), 274, 275, 292, 3(5) एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
फिलहाल पुलिस अवैध शराब तस्करों की गिरफ्तारी और पूरे नेटवर्क के खुलासे के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

राम भक्तों के लिए

साढ़े तीन माह बाद घर लौटा प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो का पार्थिव शरीर

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया_ गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत दूधपनिया गांव निवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से लगभग साढ़े तीन माह बाद भारत लाया गया। 14 फरवरी को शव रांची पहुंचा, जिसे राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के शवगृह में रखा गया।
परिजनों के अनुसार, 23 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान विजय कुमार महतो गोली लगने से चपेट में आ गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। लंबी कानूनी औपचारिकताओं और कागजी प्रक्रियाओं के बाद रविवार देर शाम उनका शव रांची लाया जा सका।
शव के रिम्स पहुंचने पर भावुक माहौल देखने को मिला। प्रारंभ में परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि उन्हें लंबे समय तक किसी ठोस जानकारी और पर्याप्त सहयोग का अभाव झेलना पड़ा। बाद में प्रशासनिक स्तर पर समझाइश और आश्वासन के बाद शवगृह में आवश्यक प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई गईं।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने मांग की है कि प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर विदेशों में काम करने वाले भारतीय नागरिकों के मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी त्रासदियों में परिवारों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े!

राम भक्तों के लिए

सदर अस्पताल गुमला का , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा, विद्या भूषण के द्वारा सदर अस्पताल गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रोगी भर्ती वार्ड, सर्जिकल वार्ड, किचेन रूम, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, एनआरसी केंद्र सहित विभिन्न इकाइयों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधी बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। मरीजों एवं उनके परिजनों द्वारा अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया।
प्रसव कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराह्न 4:15 बजे तक कुल 18 माताओं का सामान्य प्रसव एवं 05 माताओं का सिजेरियन (C-Section) ऑपरेशन संपन्न किया गया। सभी प्रसूताओं को प्रसव उपरांत निगरानी में रखा गया है।
वार्डवार स्थिति की समीक्षा में पाया गया कि सर्जिकल वार्ड में 16, जनरल वार्ड में 109, पुरुष वार्ड में 26, महिला वार्ड में 11 तथा शिशु वार्ड में 11 मरीज भर्ती थे। ओपीडी में कुल 4,23 मरीजों का निबंधन किया गया तथा 20 आयुष्मान कार्ड निर्गत किए गए। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि भर्ती एवं बाह्य रोगियों को यथासंभव समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा आवश्यकता अनुसार गंभीर मरीजों को उच्चतर संस्थानों में रेफर किया जाता है।
एम्बुलेंस सुविधा के अंतर्गत कुल 101 मरीजों को अन्य प्रखंडों से सदर अस्पताल लाने-ले जाने तथा 01 मरीज को रिम्स भेजने हेतु वाहन उपलब्ध कराया गया।
किचेन के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई को और बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। मरीजों को निर्धारित मानक के अनुरूप सामान्य भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। एनआरसी केंद्र में कुल 17 कुपोषित बच्चे भर्ती पाए गए, जिन्हें निर्धारित पोषण आहार प्रदान किया जा रहा है।
दवा वितरण कक्ष में वर्तमान में 5,06 प्रकार की दवाएँ उपलब्ध पाई गईं। जन औषधि केंद्र निरीक्षण के समय बंद पाया गया, जिसके संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जांच मशीनें कार्यशील पाई गईं—कुल 26 मरीजों का एक्स-रे एवं 13 मरीजों का सीटी स्कैन किया गया था।
पदाधिकारियों एवं कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया गया। अनुपस्थित पाए गए कर्मियों से कारण पृच्छा करने के निर्देश दिए गए। आकस्मिक उपस्थिति पंजी संधारित पाया गया। अस्पताल परिसर में कुल 46 सीसीटीवी कैमरे कार्यरत पाए गए तथा किसी भी प्रकार का शैडो एरिया नहीं पाया गया।
अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं दुर्गंधमुक्त बनाए रखने हेतु विशेष निर्देश दिए गए।

राम भक्तों के लिए

नगर निकाय चुनाव: मतदान कर्मियों का तृतीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में 23 फरवरी को प्रस्तावित नगरपालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में आज मतदान दलों के गठन हेतु पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों का तृतीय (फाइनल) रेंडमाइजेशन सम्पन्न कराया गया।

यह रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक, नगर परिषद क्षेत्र गुमला, कमला कांत गुप्ता, तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित की उपस्थिति में संपन्न कराई गई, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।

तृतीय रेंडमाइजेशन के उपरांत सभी मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए अंतिम रूप से चिन्हित कर दिया गया है। इसके साथ ही कार्मिक प्रबंधन, सामग्री वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सभी निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तथा कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि तृतीय रेंडमाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिससे मतदान कार्य पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण की जा रही हैं।

राम भक्तों के लिए

डीसी-एसपी ने वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर सह मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में नगर पंचायत चुनाव के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां ने शनिवार को के. ओ . कॉलेज भवन गुमला में बन रहे वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर और प्रस्तावित मतगणना केंद्र का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की.

उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पार्किंग, अभ्यर्थियों और मतगणना एजेंट के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वज्र गृह की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा. उन्होंने नगरपालिका निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, मत-पत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था-सह-आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग तथा नियंत्रण कक्ष के सुचारू क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था और पुलिस बल के साथ टैगिंग आदि व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया . उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने 22 फरवरी को मतदान कर्मियों को होनेवाले डिस्पैच को मतदान के लिए जरूरी सामग्री के साथ मतदान कर्मियों का समय पर डिस्पैच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मतदान के दिन समय पर मतदान प्रारंभ करने, मतदान केंद्र को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान करने में मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दें. मतदान सम्पन्न कराने के पश्चात समय पर रिसिविंग सेंटर तक वापस लाने, रिसीविंग, मतगणना, सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

मौके पर सभी आरओ, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाई, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज,अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे l

राम भक्तों के लिए

रमज़ान का मुक़द्दस महीना शुरू, आज तीसरा रोज़ा — इबादत, सब्र और इंसानियत का पैग़ाम

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया__
मुसलमानों का पवित्र और मुक़द्दस महीना रमज़ान पूरे अकीदत, एहतराम और धार्मिक उल्लास के साथ शुरू हो चुका है। शनिवार को रमज़ान का तीसरा रोज़ा है। इस अवसर पर क्षेत्र की मस्जिदों, मदरसों और घरों में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह सहरी से लेकर शाम इफ्तार तक रोज़ेदार पूरी निष्ठा के साथ रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत में लीन हैं।
रमज़ान इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और बरकतों से भरा महीना माना जाता है। इस महीने में मुसलमान अल्लाह की रज़ा हासिल करने के लिए रोज़ा रखते हैं, पांचों वक्त की नमाज़ की पाबंदी करते हैं, कुरआन शरीफ़ की तिलावत करते हैं और तरावीह की नमाज़ अदा करते हैं। मस्जिदों में देर रात तक इबादत का सिलसिला चलता रहता है, जहां बुज़ुर्गों के साथ-साथ युवा और बच्चे भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
धार्मिक जानकारों के अनुसार रमज़ान केवल भूख और प्यास सहने का नाम नहीं है, बल्कि यह आत्मसंयम, सब्र, त्याग और आत्मशुद्धि का महीना है। इस दौरान इंसान अपने बुरे कर्मों और आदतों से तौबा कर नेक राह पर चलने का संकल्प लेता है। रोज़ेदारों को सिखाया जाता है कि वे ग़ुस्से, झूठ, चुगली और बुराइयों से दूर रहें तथा सच्चाई, ईमानदारी और इंसानियत को अपने जीवन में अपनाएं।
रमज़ान के महीने में ज़कात, फ़ित्रा और सदक़ा देने की विशेष अहमियत होती है। समाज के सक्षम लोग ग़रीबों, बेसहारों और ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। कई स्थानों पर सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है, जहां सभी लोग मिल-बैठकर रोज़ा खोलते हैं। इससे आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूती मिल रही है।
इफ्तार के समय मस्जिदों और घरों के बाहर विशेष रौनक देखने को मिलती है। रोज़ेदार एक-दूसरे को इफ्तार कराते हैं और दुआओं में पूरे देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक़्क़ी की कामना करते हैं। रमज़ान का यह महीना न केवल मुसलमानों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए शांति, सद्भाव और आपसी प्रेम का संदेश देता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रमज़ान इंसान को बेहतर इंसान बनने की सीख देता है। यह महीना हमें बताता है कि भूखे-प्यासे रहकर दूसरों के दर्द को समझा जा सकता है और समाज में बराबरी व इंसाफ की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
अंत में रमज़ान के पवित्र अवसर पर रोज़ेदारों ने अल्लाह से देश में भाईचारा, सौहार्द और खुशहाली बनाए रखने की दुआ की, ताकि समाज में प्रेम और मानवता की रोशनी हमेशा कायम

राम भक्तों के लिए

लुगु बुरु में हाथियों की चहलकदमी से हड़कंप, तलहटी के गांवों में हाई अलर्ट गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार मेहता ने ग्रामीणों से सतर्कता और संयम बरतने की अपील

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया (बोकारो):
लुगु बुरु क्षेत्र में हाथियों के एक झुंड की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार हाथियों का झुंड पवित्र लुगु बुरु पहाड़ पर चढ़ गया है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए लुगु बुरु की तलहटी और आसपास के गांवों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
इस संबंध में रवि कुमार मेहता, थाना प्रभारी, गोमिया ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए ग्रामीणों को सावधान किया है। उन्होंने कहा कि हाथी शांत जानवर होते हैं, लेकिन छेड़छाड़ या अचानक सामने आने पर वे आक्रामक हो सकते हैं। इसलिए ग्रामीण पूरी तरह सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इन गांवों में विशेष सतर्कता
तुलबुल, पिंदरा, तुतिझरना, ललपनिया, चोरगावा, मुरपा, डकासादम, खाखंडा, नारण एवं तिलैया गांवों के लोगों को खास तौर पर सावधानी बरतने को कहा गया है।
थाना प्रभारी द्वारा जारी अहम सुरक्षा निर्देश
शाम ढलते ही और रात्रि में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
हाथी नजर आने या सूचना मिलने पर तुरंत पक्के मकान या उसकी छत पर सुरक्षित स्थान लें।
हाथियों के पास जाने, उन्हें डराने, भगाने या सेल्फी लेने की कोशिश बिल्कुल न करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।
थाना प्रभारी ने बताया कि वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
अंत में प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों से बचें, धैर्य रखें और प्रशासन का सहयोग करें। सतर्कता और समझदारी ही इस समय सबसे बड़ा बचाव ।

राम भक्तों के लिए

 गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की निर्मम हत्या, लोगों में रोष, जांच में जुटी पुलिस: मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा-अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे

0

गिरिडीह/डुमरी : जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता राकेश महतो की अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की सुबह हत्या कर दी। राकेश महतो का अधजला शव निमियाघाट थाना इलाके के खांखी जंगल में मिला है। माना जा रहा है कि हत्या से पहले उनके साथ मारपीट की गई है। हत्या के बाद शव को पेड़ के पत्तों से ढककर जलाने का प्रयास भी किया गया है। घटना की सूचना पर डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के साथ निमियाघाट एवं डुमरी पुलिस सदल बल के मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।

2016 में जिला परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं महतो

गौरतलब है कि राकेश महतो डुमरी-33 क्षेत्र के बड़े राजनीतिक छवि के व्यक्ति थे. वर्ष 2016 में जिला परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं. क्षेत्र में वे मिलनसार और लोकप्रिय थे। लगभग 52 वर्षीय राकेश महतो की हत्या की खबर से डुमरी इलाके में मातम के साथ लोगों में रोष का माहौल है।

पुलिस त्वरित कार्रवाई करे : संजय सिंह

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रथम दृष्टया घटना दुखद बताते हुए नाराजगी जताई की है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करे। इस बीच जानकारी के मुताबिक एसपी डॉ. बिमल कुमार ने एसडीपीओ डुमरी को मामले की जांच तुरंत करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। इस बाबत एसडीपीओ सुमित कुमार ने कहा कि राकेश महतो की हत्या हुई है। लाश खांखी के जंगल में मिली है। सभी बिन्दुओं पर आगे की जांच चल रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। उनकी हत्या की खबर से भारी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी है।

परिजनों के मुताबिक राकेश महतो 20 फ़रवरी को अपने घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे थे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। आज अहले सुबह उनका शव मिला है। उनकी हत्या की खबर सुन पूरे जिले में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अविलम्ब इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग किया है।

हत्याकांड के बाद विरोध में रोड जाम

इस बीच पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने दुरभाष पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना में शामिल अपराधी जल्द ही पकड़े जायेंगे। आक्रोशित लोगों ने इस जघन्य घटना के विरोध में शनिवार को डुमरी फुसरो रोड जाम कर दिया। करीब आधा घंटे रोड जाम रहा। घटना की खबर जैसे ही लोगों को लगी। लोगों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। सभी इस निर्मम हत्याकांड की निंदा की है।

राजनीतिक दलों ने हत्याकांंड पर रोष जताया

घटना की खबर सुन पूर्व मंत्री बेबी देवी झामुमो केन्द्रीय सदस्य अखिलेश महतो, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो प्रखंड प्रमुख उषा देवी, आजसू विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, झाएकिमयू के केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो, भाकपा माले के प्रखंड सचिव नागेश्वर महतो, मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, कुविमो केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर महतो मुखिया नूरउद्दीन अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गुड्डु मलिक आदि विभिन्न दलों के नेता व समर्थक तथा स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच घटना की तीव्र निंदा की और निर्मम हत्याकांड को अंजाम देनेवाले लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की।

राम भक्तों के लिए

जेईई (मेन) 2026 में पिट्स मॉडर्न स्कूल का ऐतिहासिक प्रदर्शन, सफल छात्र–अभिभावक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया | 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में जेईई (मेन) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता तथा विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को स्मृति-चिह्न एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन को दिया। अभिभावकों ने भी अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के निरंतर सहयोग को बच्चों की उपलब्धि का प्रमुख आधार बताया।
देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (मेन) 2026 के परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया। अमन कुमार प्रमाणिक ने 99.51 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। अन्य सफल विद्यार्थियों के उल्लेखनीय परिणाम इस प्रकार रहे—
सत्यम कुमार – 99.17 परसेंटाइल
अनुष्का गुप्ता – 97.53 परसेंटाइल
शशांक कुमार – 94.52 परसेंटाइल
अमन कुमार – 93.32 परसेंटाइल
आलिया जुनेद – 92.22 परसेंटाइल
एमडी अल्तमश – 89.09 परसेंटाइल
इसके अतिरिक्त उत्कर्ष कुमार, सिद्धार्थ मुर्मू एवं आर्यन राज ने भी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।
मेधावी विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राचार्य बृजमोहन लाल दास का सतत प्रोत्साहन, उच्च स्तरीय सुविधाएँ और शिक्षकों का व्यक्तिगत ध्यान उनकी सफलता की मजबूत नींव बने।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर आईईपीएल (ओरिका), गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास ने छात्रों की लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें जेईई (एडवांस) के लिए शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों और छात्रों के बीच बेहतर समन्वय ही इस ऐतिहासिक सफलता की नींव है। वहीं प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने इसे विद्यालय के इतिहास का सुनहरा अध्याय बताते हुए कहा, “आज अभिभावकों की आँखों में जो गर्व के आँसू हैं, वही हमारे विद्यालय की असली पूँजी है।”
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके गौरवान्वित अभिभावकों एवं शिक्षक-वृंद को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन आज समाहरणालय परिसर में जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर जिले के दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने उपायुक्त से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान जमीन विवाद, आपसी मतभेद, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, पेंशन, आवास योजना, रोजगार उपलब्ध कराने, पेयजल समस्या, सड़क निर्माण एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित किया। शेष लंबित मामलों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।
कार्यक्रम के दौरान गुमला निवासी सामरा उरांव ने राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। प्रारंभिक जांच के उपरांत संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उन्हें योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए गए।
सिसई निवासी गीता उरांव ने अपने दो बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने हेतु आवेदन दिया, जिस पर आवश्यक जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
गुमला निवासी कुंती लकड़ा ने रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उपायुक्त ने उन्हें Jharkhand State Livelihood Promotion Society (JSLPS) से जोड़ने की सलाह देते हुए संबंधित अधिकारियों को सहयोग प्रदान करने हेतु पत्र अग्रसारित किया।
कटकामा ग्राम निवासी पुष्पा मेलानी आईंद ने भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के संबंध में मुआवजा राशि हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित भूमि संरक्षण पदाधिकारी को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए।
गुमला निवासी नीलम देवी ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने का अनुरोध किया। इस पर संबंधित विभाग को जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पादन मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए किया जाए, ताकि आम जनता का जिला प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium