22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsDumriगिरिडीह की अलकतरा फैक्ट्री कार्बेन रिर्सोस में तेज धमाके के साथ फर्निश...

गिरिडीह की अलकतरा फैक्ट्री कार्बेन रिर्सोस में तेज धमाके के साथ फर्निश ब्लास्ट, तीन घायल मजदूर पहुंचे अस्पताल

गिरिडीह: अलकतरा फैक्ट्री कार्बेन रिर्सोस में मंगलवार को तेज धमाके के साथ फर्निश ब्लास्ट हुआ। फर्निश ब्लास्ट होने से तीन कामगार शाहबान, ताबीज और श्याम प्रसाद गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इसमें श्याम प्रसाद और ताबीज की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बोकारो रेफर कर दिया गया। जबकि शाहबान का इलाज शहर के नवजीवन नर्सिंग होम में किया जा रहा है। घटना शाम करीब चार बजे हुआ। जानकारी के अनुसार शाहबान शहर के बरवाडीह का रहनेवाला है। जबकि श्याम प्रसाद और ताबीज दोनों दुसरे जिलों के रहनेवाले हैं।

फैक्ट्री का गेट खोलवाने पुलिस को करनी पड़ी मशक्ककत

घटना की जानकारी मिली तो औद्योगिक क्षेत्र महतोडीह पुलिस पिकेट के पदाधिकारी भी जवानों के साथ कार्बेन रिर्सोस फैक्ट्री पहुंचे। फैक्ट्री का गेट नहीं खोला गया। इस दौरान महतोडीह पुलिस पिकेट के पदाधिकारी गेट खटखटाते रह गए। लेकिन गेट नहीं खुला, इस बीच जानकारी मिलने के बाद साइबर डीएसपी और मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद भी गेट के सिक्यूरिटी गार्डों ने गेट नहीं खोला। लेकिन जब डीएसपी और थाना प्रभारी विनय राम ने कड़ा तेवर दिखाया और फैक्ट्री सील करने का धमकी गिरफ्तारी की बात कही, तो सिक्यूरिटी गार्डो ने गेट का दरवाजा खोला।

भयानक था विस्फोट

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर फैक्ट्री के ईसीए के फर्निश ब्लास्ट यूनिट में कई मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ फर्निश ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में शाहबान, ताबीज और श्याम प्रसाद आ गए। जिसे तीनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। आवाज इतनी भयानक थी कि आसपास के कई छड़ फैक्ट्री के मालिकों को भी अहसास हुआ कि कहीं विस्फोट हुआ है। कुछ पल के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. पुलिस छानबीन में जुट गई है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Offers from Amazon for JharkhandWeekly Readers

झारखंड वीकली के पाठकों के लिए ऐमज़ॉन का बेहतरीन ऑफर

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments