27.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा-धनबाद में बनेगा रवींद्र रंगमंच भवन व...

मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा-धनबाद में बनेगा रवींद्र रंगमंच भवन व साइंस सेंटर, केंद्र राशि मुहैया कराने में तनिक भी देर नहीं करेगा

धनबाद : केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को धनबाद के लिए दो बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने धनबाद में रवींद्र रंगमंच भवन, साइंस सेंटर या साइंस पार्क बनवाने की घोषणा की। वे शनिवार को जियलगोरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन किया. इस दौरान, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि धनबाद में कलाकारों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान किया जाएगा। इसके लिए यहां एक रवींद्र रंगमंच भवन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान में कहा गया है कि साइंस के प्रति लोगों में रुझान बढ़ाई जाए। सांस्कृतिक मंत्रालय भारत में विज्ञान के प्रति लोगों को रुचि बढ़ाने का काम कर रहा है। इसी के तहत उन्होंने धनबाद में साइंस पार्क और साइंस सेंटर स्थापित करने का आश्वासन दिया।

खेल महोत्सव का सामूहिक रूप से उद्घाटन हुआ

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि और राज्य सरकार साइंस पार्क या साइंस सेंटर, जो भी धनबादवासियों को चाहिए, उसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेंजे। आप राज्य सरकार के माध्यम से प्रस्ताव भेजें, हम केंद्र सरकार की ओर से तत्काल राशि मुहैया करा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि हेमंत सरकार ने प्रस्ताव नहीं भेजा, तो आप लोग सरकार मत गिरा देना, बल्कि सरकार को समझा कर प्रस्ताव भेजना है। खेल महोत्सव का सामूहिक रूप से उद्घाटन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री के अलावा सांसद पीएन सिंह, भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, बीसीसीएल के सीएमडी समीर दत्ता समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए।

करीब 6000 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि खेल महोत्सव का उद्देश्य खिलाड़ियों को तराशना है। उन्हें उचित प्लेटफार्म प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पहले ओलंपिक जैसे खेल में भारत को काफी कम मेडल मिल पाते थे लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया के कारण खिलाड़ियों ने देश-विदेश में भारत का परचम लहराया है। खेल महोत्सव में लगभग 6000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, इसमें 8 प्रकार के खेल शामिल हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments