25.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी - एलआईसी महादेव नगर खलारी शाखा में प्रशासनिक पदाधिकारी संजय कुमार...

खलारी – एलआईसी महादेव नगर खलारी शाखा में प्रशासनिक पदाधिकारी संजय कुमार को दी गयी विदाई

खलारी। एलआईसी महादेव नगर खलारी शाखा में शुक्रवार को शाखा के प्रशासनिक पदाधिकारी संजय कुमार को एक सादे समारोह में विदाई दी गयी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम उन्हे बुके एवं उपहार देकर सम्मानित किया। मालुम हो कि शाखा प्रशासनिक पदाधिकारी संजय कुमार का स्थानांतरण सीएबी कार्यालय रांची में हुआ है। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एक शाखा प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार का सरहानीय योगदान रहा है। साथ ही उपस्थित अभिकर्ताओं एवं साथी कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से शाखा प्रबंधक एमिल जोजो, एल.बी.के. सिंह, शिव कुमार चौधरी, संजय तिवारी, शंकर साहु, रविशंकर सहाय, रिशिकेष, प्रदीप परमाणिक, अखिलेश, महेन्द्र ठाकुर सहित अन्य अभिकर्ता उपस्थित थे। 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments