25.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariझारखंड के महानायक थे बिरसा मुंडा : बिगन खलारी -

झारखंड के महानायक थे बिरसा मुंडा : बिगन खलारी –

खलारी, 09 जून : अंबेडकर पार्क डकरा  में बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया। रैयत विस्थापित मोर्चा के तत्वावधान में आयोजन कार्यक्रम में एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता सहित अन्य लोगों ने बारी बारी से बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान बिगन सिंह भोगता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के महानायक थे, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जल जंगल जमीन के लिए उलगुलान किया। हमे भी जल जंगल जमीन की रक्षा का संकल्प लेने की जरूरत है। बिरसा मुंडा के सपनो को पूरा करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर देवपाल मुंडा, कन्हाई पासी,अमृत भोगता,इंदिरा देवी, रामलखन गंझू,प्रकाश महतो,कन्हाई पासी,रविन्द्र बैठा,धनराज भोगता, शिवनाथ भोगता, कृष्णा तुरी ,खेमलाल तुरी सहित कई लोग मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments