मधुवन (गिरिडीह) : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ओर से 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को मधुबन के पारसनाथ गेस्ट हाउस में हुई त्रिपक्षीय वार्ता में सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक सहमति बनी। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय, विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, सहायक अभियंता स्वरूप कुमार बख्शी एवं एन.के इलेक्ट्रिकल्स के प्रबंधक महताब अंसारी वार्ता में शामिल हुए। श्रमिकों के 2018 से लंबित एरियर देने और राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मंथली पारिश्रमिक के भुगतान पर सहमति बन गई है. इसके अलावा कई कर्मियों की ओर से कम पैसा देने का आरोप लगाया गया था, इसकी जांच के बाद पूर्ण भुगतान कर देने पर भी सहमति बनी है.
सभी मांगों पर 10 दिन के अंदर कार्रवाई करने पर सहमति बनी
श्री राय ने बताया कि वार्ता के बाद मानव दिवस कर्मियों को मौके पर ही इपीएफ, ईएसआई व पहचान पत्र उपलब्ध कराई गई है। सभी कर्मियों को सेफ्टी से संबंधित किट उपलब्ध कराई जाएगी. श्रम विभाग द्वारा निर्धारित छुट्टी हर महीने सभी कर्मियों को दी जाएगी। 1 से 10 तारीख तक मासिक भुगतान कर दिया जाएगा. हाल में एक्सीडेंट में मारे गए कर्मियों के परिजनों को ग्रुप इंश्योरेंस ईएसआई सहित अन्य मिलने वाली सुविधाएं जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। वार्ता में सहमति बनने के बाद सभी मांगों पर 10 दिन के अंदर कार्रवाई कर दी जाएगी। वार्ता में श्रम विभाग की ओर से समय-समय पर बढ़ने वाले महंगाई भत्ता को ससमय लागू करने और किसी भी कर्मी को उनके काम के अनुरूप ही काम लिया जाएगा, उन्हें अन्य कामों में नहीं लगाया जाएगा।
जयराम महतो ने अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया
उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कर्मियों की हकमारी नहीं होने दी जाएगी. ऐसी सूचना मिली तो, संघ उसके खिलाफ कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी. हर एरिया बोर्ड एवं ट्रांसमिशन जोन में आपसी समन्वय बैठाकर एजेंसी एवं मानव दिवस कर्मी चलेंगे तो, इसका सकरात्मक प्रभाव विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने में भी पड़ेगा। मौके पर समाजसेवी जयराम महतो ने भी अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में काम करनेवाले विद्युतकर्मियों को उचित सम्मान मिलना चाहिए।
वार्ता में ये लोग थे शामिल
संघ के सर्किल अध्यक्ष बालगोविंद महतो, सचिव राजेश रवानी, उपाध्यक्ष किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद दास, संयोजक दिलीप शर्मा, सलाहकार संजय कुमार, अध्यक्ष बाल गोविंद महतो, सचिव राजेश रवानी, उपाध्यक्ष किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद दास, मुख्य सलाहकार संजय कुमार ,प्रजापति संयोजक दिलीप शर्मा,संजय कुमार योगेंद्र कुमार ,युगल राम विनोद कुमार संतोष कुमार थानेश्वर कुमार धनेश्वर महतो महेंद्र प्रसाद राजेश कुमार महतो जातिश्वर महतो कुलदीप महतो भुवनेश्वर महतो कुर्बान अंसारी हसरत अंसारी अमित कुमार रंजीत कुमार संतोष महतो श्रीकांत सिंह मनोज कुमार दिनेश कुमार दिलीप कुमार इंद्रदेव कुमार प्रदीप कुमार सिंह उमेश कुमार महतो मनोज कुमार महतो किशोर कुमार रंजीत कुमार महतो संतोष कुमार दुर्गा साहू, सुमित कुमार अहमद अंसारी, विक्रम कुमार शर्मा, प्रमोद मरांडी, सुजीत कुमार, पंडित गणेश, जय किशोर वर्मा, नारायण दास, योगेंद्र महतो, प्रवीण कुमार, जागेश्वर प्रसाद, अजीत कुमार महतो, हरि प्रसाद महतो आदि शामिल थे.
Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







