31.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी के अभिनंदन राम हुए सम्मानित

खलारी के अभिनंदन राम हुए सम्मानित

खलारी, 26 जून : सरला बिरला यूनिवर्सिटी में चित्रपट झारखंड के तहत आयोजित हुए फिल्म महोत्सव  में खलारी के अभिनंदन राम की झारखंड जनजाति संस्कृति थीम पर बनी नागपुरी लघु फिल्म ’बीरूवा ए विपेज स्टोरी’ को काफी सराहा गया है। इसके लिए फिल्म के निर्देशक व निर्माता अभिनंदन राम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अभिनदंन राम ने बताया कि आयोजित हुए फिल्म महोत्सव में शॉर्ट फिल्म एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का स्क्रीनिंग हुआ। जिसमें झारखंड के कई जगहों से आए लोगों ने शॉर्ट फिल्म एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का स्क्रीनिंग किया। साथ ही उन्होने बताया कि सम्मान मिलने से उनका हौसला बढ़ा है। नागपुरी फिल्मों में अपना कैरियर बनाना उनका लक्ष्य है। वर्तमान में रांची व लातेहार जिले से सामाजिक-संस्कृति संबंधित फिल्म पर काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि उनकी नागपुरी लघु फिल्म ’बीरूवा ए विपेज स्टोरी’ दर्शकों को काफी पसंद आएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments