24.1 C
Ranchi
Saturday, September 21, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridih2024 में एक बार फिर मोदी को पीएम बनाने के लिए भाजपाइयों...

2024 में एक बार फिर मोदी को पीएम बनाने के लिए भाजपाइयों ने निकाली जनसंपर्क रैली

गिरिडीह :  भाजपा के अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को मोदी के 9 साल बेमिसाल कार्य के मद्देनजर 2024 में एक बार फिर पुनः मोदी का समर्थन को लेकर जनसंपर्क रैली निकाली गयी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार समेत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनन्दन पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता आशेश्वर सिंह, अहिल्यापुर मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र लोहानी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजू मंडल, सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, बलराम गोस्वामी, प्रकाश गोस्वामी, मोहन हाजरा, संजय राम, राजदेव हाजरा आदि मौजूद थे।

कई शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया

भाजपाइयों ने अहिल्यापुर समेत भासपुर, सरोन, रशनजोरी सहित विभिन्न इलाकों में घुम-घुमकर लोगों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के 9 साल के विकास कार्यों व उनकी विचारधाराओं से रू-ब-रू करते हुए एक बार पुनः 2024 में समर्थन के लिए अपील की। साथ ही साथ इस दौरान क्षेत्र में एक सुविख्यात चिकित्सक के रूप में वर्षों से अपनी सेवा दे रहे अहिल्यापुर के नामी-गिरामी शख्सियत डॉ. जयदेव पंडित व शिक्षा के क्षेत्र में गिरिडीह वनांचल कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में सेवा दे चुके अहिल्यापुर निवासी प्रो. गणेश अग्रवाल समेत ऐसे दर्जनों सम्मानित जनों को सम्मानित किया गया। इधर गांडेय व ताराटांड़ मंडल में भी भाजपाइयों ने जनसमर्थन के लिए जनसंपर्क रैली निकाली।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments