26.1 C
Ranchi
Monday, April 21, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह के पशुपालन पदाधिकारी के खिलाफ निकला विरोध जुलूस, डीसी से जांच...

गिरिडीह के पशुपालन पदाधिकारी के खिलाफ निकला विरोध जुलूस, डीसी से जांच कराने की मांग

गिरिडीहः गिरिडीह पशुपालन पदाधिकारी के खिलाफ कर्मियों ने विरोध जुलूस निकाल कर शहर भर में प्रदर्शन किया। पशुपालन पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। कर्मियों का आरोप है कि पदाधिकारी के कार्यकाल में पशुपालन विभाग में सिर्फ घोटाला हो रहा है। क्योंकि 22 कर्मियों को अब तक सिर्फ 10 माह का मानदेय का भुगतान किया गया है, जबकि कई कर्मियों का मानदेय पदाधिकारी ने दबाव कर रखे हुए है। अगर निष्पक्ष जांच हुई तो, पशुपालन विभाग में पांच लाख से अधिक के घोटाले का अनुमान है. इसके लिए डीसी को अपने स्तर से जांच करानी चाहिए। जुलूस में शामिल राजेश महतो, मनोज वर्मा, रुपलाल महतो, चंदन कुमार समेत कई कर्मी मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments