39.9 C
Ranchi
Thursday, May 15, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariमानकी जंगल से लापता वृद्धा का शव मिला

मानकी जंगल से लापता वृद्धा का शव मिला

खलारी। खलारी थाना क्षेत्र के मानकी जंगल से शुक्रवार की सुबह में एक वृद्ध महिला का शव पेड़ की टहनी से लटका मिला। महिला की पहचान मानकी बस्ती निवासी 70 वर्शीय सुगिया देवी के रूप में हुई है। इस संबंध में खलारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फरीद आलम ने बताया कि मृतका सुगिया देवी की मानसिक स्थित ठीक नही रहा करती थी। वह पिछले माह 31 जुलाई से अपने मानकी बस्ती स्थित घर से लापता थी। शुक्रवार को जंगल में पेड़ की टहनी से एक महिला के शव लटके होने की सुचना मिली। जिसके बाद घटनास्थल पर महिला के बेटे रूपलाल गंझू ने मां सुगिया देवी की पहचान की। उन्होने बताया की शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया। वहीं खलारी थाना में युडी केस दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments