23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह के झंडा मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह होगा, सुबह...

गिरिडीह के झंडा मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह होगा, सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा, डीसी ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने का दिया निर्देश  

गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह झण्डा मैदान में पूरे हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। सभी संबंधित पदाधिकारी जिन्हें जो भी दायित्व मिला है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे एवं आपसी समन्वय स्थापित कर पूरे कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य मुख्य स्थलों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. डीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को प्रोटोकॉल के अनुसार जिले में सभी चिन्हित स्थलों/कार्यालयों सहित सभी सामुदायिक पुस्तकालयों, पंचायत सचिवालयों, प्रखंड मुख्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। ध्वजारोहण समारोह के परेड में निम्नलिखित विभाग/विद्यालय की टुकडियों द्वारा भाग लिया जायेगा, महिला पुलिस डीएपी जवान की दो टुकड़ी,  होमगार्ड 4. NCC (सीनियर) 5. डीएवी सीसीएल,  कार्मेल स्कूल, सुभाष पब्लिक स्कूल, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, सर जे.सी. बोस बालिका उच्च विद्यालय, बी.एन. साहा डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। 

ध्वजारोहण के कार्यक्रम व नियत समय

जिला गोपनीय शाखा, सुबह 8:20 बजे, झण्डा मैदान, सुबह 9:00 बजे, समाहरणालय परिसर, सुबह 10:40 बजे, अनुमंडल कार्यालय, गिरिडीह, दिन के 11:00 बजे कर्मचारी महासंघ भवन, गिरिडीह:- 11:05 बजे, जिला परिषद कार्यालय- 11:10 बजे, सिविल सर्जन कार्यालय, 11:15 बजे. नगर निगम, 11:25 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, 11:30 बजे, पुलिस लाइन, 11.40 बजे होगा.   

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments