24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihभाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, उनकी कविताओं...

भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, उनकी कविताओं का पाठ किया गया

गिरिडीह : गिरिडीह भाजपा नगर कमिटी की ओर से बुधवार को पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की की रचित कविताओं का पाठ किया। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा अटल बिहारी बाजपेयी एक बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे। वे देश के एक सर्वमान्य नेता थे, जितना महत्व उनको सदन में सत्तापक्ष के द्वारा उनके भाषण को सुनकर तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने सदन में ही घोषणा की थी कि यह व्यक्ति एक दिन देश का प्रधानमंत्री जरूर बनेगा। ज़िला महामंत्री संदीप डंगायच ने भी उनकी रचित कविताओं को अपनी ओजस्वी वाणी में पढ़ कर सुनाया.

कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए

इस श्रद्धांजलि सभा में ज़िला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, संदीप डंगायच, संजय सिंह, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, नगर महामंत्री सिंकू सिन्हा, नीलू सिन्हा, कन्हैया ओझा, भाजपा नेता कौलेश्वर वर्मा, उत्तम लाला, रंजन सिन्हा, मोती लाल उपाध्याय, अनूप सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष वर्मा, गोबिंद तुरी, गोपाल विश्वकर्मा, अरविंद चंद्र राय, दीपक स्वर्णकार, ओपी गुप्ता, बीरेंद्र वर्मा, दीपक शर्मा, सुरेश गुप्ता, अशोक सिंह, नरेश तिवारी, प्रकाश दास, संदीप शर्मा, समीर बाबू, बसंत सिंह, किशोर साव, सौरभ मिश्रा, मनोज संघीय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments